Home National NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, गले में तार बांध छत से कूदा

NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, गले में तार बांध छत से कूदा

0
NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, गले में तार बांध छत से कूदा

रायपुरः भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में नीट अभ्यर्थी द्वारा जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक छात्र की पहचान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह 2 साल से रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था और मेडिकल प्रवेश के लिए नीट की तैयारी कर रहा था। शुरूआती जांच में सामने आया है कि, परीक्षा पास नहीं कर पाने के कारण वह मानसिक दबाव में था, इसलिए उसने जान दे दी। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, पुष्पेंद्र का परिवार पहले रायगढ़ में रहता था। पिता करुणा सागर पटेल पेशे से किसान है। अभी सारंगगढ़ के बरसकोल मालदा में रह रहे हैं। बेटे की सुसाइड की जानकारी मिलते ही परिजन रायपुर पहुंचे। जहां उन्हें पता चला कि उनके बेटे ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची।

सहायक पुलिस आयुक्त देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, पुष्पेंद्र पटेल ने एक दिन पहले 21 फरवरी की रात खाना खाते समय अपनी बहन को बताया था कि, पढ़ाई में उसे दिक्कत आ रही है। उसे याद नहीं हो रहा है। वह पढ़ाई के लिए जाग रहा था, बहन सोने चली गई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई। मोबाइल भी टूटा मिला है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here