Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: मेन रोड पर Pole से टकराई गाड़ी, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

Jalandhar News: मेन रोड पर Pole से टकराई गाड़ी, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: मेन रोड पर Pole से टकराई गाड़ी, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर नूरमहल रोड़ पर सड़क हादसा हो गया। जहां रोड से गुजर रही टैक्सी सड़क किनारे पोल से टकरा गई। जिसके बाद गाड़ी बेकाबू होकर सड़क के बीचो-बीच रूक गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और ना ही घटना के दौरान कोई अन्य वाहन पीछे से आ रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों के अनुसार गाड़ी का अचानक टायर फट गया और गाड़ी बेकाबू हो गई। जिसके बाद गाड़ी पोल से टकरा गई। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि ट्रक के पीछे 2 गाड़ियां आ रही थी। इस दौरान दूसरी गाड़ी अचानक बेकाबू होकर पोल से टकरा जाती है और सड़क के बीचों-बीच आकर खड़ी हो जाती है। घटना के बाद व्यक्ति कार से बाहर निकलकर सड़क किनारे खड़ा हो गया। वहीं भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। काफी देर तक गाड़ी सड़क के बीचों-बीच खड़ी रहती है। जिसके बाद लोगों की मदद से सड़क से गाड़ी को हटाया जा रहा है।            

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here