Home National Overspeed पिकअप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Overspeed पिकअप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

0
Overspeed पिकअप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

जयपुरः ओवरस्पीड पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति काम पर जाने के लिए घर से निकला था कि इस दौरान ओवरस्पीड पिकअप चौराहे पर साइकिल को टक्कर मारकर फरार हो गई। हॉस्पिटल में एडिमट करवाने पर डॉक्टर्स ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी मुताबिक, उत्तर प्रदेश के हाथरस के रहने वाले इतवारी (45) करीब 2 महीने से अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रह रहे थे। वह सुबह-सुबह गाड़ियों की साफ-सफाई का काम करते थे। 9 फरवरी सोमवार को सुबह करीब 5:30 बजे वह साइकिल से मेवाड़ अपार्टमेंट की ओर जा रहे थे। रोड क्रॉस करते समय महाराणा प्रताप सर्किल की ओर से आई ओवर स्पीड पिकअप ने साइकिल सवार इतवारी को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके से पिकअप लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में इतवारी को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। डॉक्टर्स ने उसका ब्रेन डेड घोषित कर दिया। उत्तर प्रदेश ले जाने के बाद बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here