Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: सरकारी बस से टक्कर के बाद पलटा बजरी से भरा ट्रक, हाईवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

Jalandhar News: सरकारी बस से टक्कर के बाद पलटा बजरी से भरा ट्रक, हाईवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: सरकारी बस से टक्कर के बाद पलटा बजरी से भरा ट्रक, हाईवे पर लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास नेशनल हाईवे पर बस और बजरी से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में बजरी से भरा ट्रक पलट गया। हालांकि घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। हाईवे पर ट्रक पलटने को लेकर लंबा जाम लग गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के कारण लम्मा पिंड चौक से लेकर बिधिपुर फाटक तक करीब 4 से 5 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सड़क पर फंसे वाहन घंटों तक रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सड़क से हटवाया और क्रेन की मदद से हाईवे के बीच पलटे ट्रक को हटवाने का काम शुरू किया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान बस को कोई सवारी मौजूद नहीं थी। वहीं हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

उन्होंने कहा कि बजरी से भरा ट्रक (घोड़ा ट्राला) हाईवे पर पलट गया। क्रेन की मदद से उसे हटवाने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और क्रेन की मदद से हटवाया गया। वहीं हाईवे पर बिखरी हुई बजरी को हटवाने का काम जारी है। इस घटना में ढाई घंटे के बाद ट्रक को हाईवे पर हटवाया गया। वहीं जाम को खुलवाने का काम शुरू किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here