Blog

  • Geyser चलाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

    Geyser चलाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

    टेकः सर्दियां शुरू हो चुकी है, ऐसे में गीजर का इस्तेमाल हर किसी के घर में शुरू हो चुका है। लेकिन गीजर की समय पर सर्विसिंग भी जरूरी हो गई है, ताकि बिजली की खपत कम हो और गर्म पानी समय पर मिले। गीजर के वॉटर टैंक की सफाई और इसके एलिमेंट का सही काम करना सुनिश्चित करना बेहद अहम है। सर्विसिंग के बगैर गीजर की कार्यक्षमता घट सकती है और इससे आपको आर्थिक रूप से भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

    आप अगर समय से गीजर की सफाई नहीं करेंगे तो बहुत ज्यादा चांस है कि बिजली की खपत भी ज्यादा हो। दरअसल, गीजर में पानी एलिमेंट की मदद से गर्म होता है। अगर वह साफ नहीं होता है कि गीजर बिजली की ज्यादा खपत करने लगता है, जो काफी नुकसानदायक साबित होता है। ऐसे में आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए।

    सर्विसिंग कैसे करें

    वॉटर हीटर की सर्विसिंग कराने के लिए आपको सबसे पहले कंपनी से संपर्क करना चाहिए, क्योंकि इंजीनियर की मदद से ही गीजर की सर्विसिंग कराना आसान होता है। सर्विसिंग के दौरान गीजर का वॉटर टैंक भी साफ होता है। टैंक साफ होने के बाद पानी बिल्कुल सीधा आता है। आप अगर ऐसा नहीं करते हैं तो काफी नुकसान हो सकता है।

    गीजर मेंटेनेंस के आसान टिप्स
    – अपने गीजर के लिए सॉफ्ट वॉटर का इस्तेमाल करें।
    – जब वॉटर हीटर का टैंक खाली हो तो स्विच ऑन ना करें।
    – ज्यादा समय के लिए गीजर का स्विच ऑन करके ना छोड़ें।
    – नियमित जांच करते रहें कि गीजर और वॉल्व से कोई लीकेज तो नहीं हो रही है ना।
    – इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पावर सॉकेट में पानी ना जाए।
    – वॉटर हीटर का तापमान ज्यादा ना रखें और एक ऑप्टिपल टेंपरेचर सेट कर लें।

  • Electric Stove से घर में लगी आग, 5 भाई-बहन जिंदा जले

    Electric Stove से घर में लगी आग, 5 भाई-बहन जिंदा जले

    इस्तांबुलः तुर्की के शहर इजमिर में एक घर में आग लगने से 5 भाई-बहनों की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसार यह घटना सोमवार देर शाम सेलकुक जिले में हुई।

    जानकारी अनुसार, बच्चों की मां स्क्रैप मेटल इकट्ठा करने का काम करती है। रोज की तरह वह स्क्रैप मेटल इकट्ठा करने के लिए जाने से पहले दरवाजा बंद करके चली गई थी। इस दौरान थोड़ी देर बाद घर में रखा इलेक्ट्रिक स्टोव पलट गया और घर में आग लग गई जिसमें कहा गया है कि एक से 5 साल की उम्र के पांच भाई-बहनों के शव एक ही कमरे में मिले।

    सेलकुक मेयर फिलिज सेरिटोग्लू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि जिला गवर्नर और अभियोजक घटना की जांच कर रहे हैं और उन्होंने घटना पर सांत्वना भी जताई।

  • Punjab News: पढ़ें-लिखे युवक दे रहे स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम, टूटी टांग, देखें वीडियो

    Punjab News: पढ़ें-लिखे युवक दे रहे स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम, टूटी टांग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार द्वारा भले ही नशे पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, लेकिन सच यह हैकि अभी भी युवा नशे की दलदल में फंसे हुए है। वहीं पक्खोवाल रोड पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते 2 लुटेरों को पुलिस ने काबू कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि पढ़े लिखें युवक नशे की आपूर्ति के लिए घटनाओं को अंजाम दे रहे है। दरअसल, दोनों लुटेरे जब स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर बाइक पर भागने लगे तो बाड़ेवाल रोड पर उनका बाइक का टायर स्लिप कर गया।

    बदमाशों का पीछा कर रही पुलिस ने उन्हें मौके पर दबोच लिया। हादसे एक युवक की लात टूट गई है और दूसरे के भी चोट आई। सिविल अस्पताल बदमाशों का मैडिकल करवाने आए पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में झपटमार ने आन कैमरा अपना जुर्म कबूल किया। मीडिया को जानकारी देते हुए झपटमार ने अपना नाम हनी बताया। उसने कहा कि वह पहली बार अपने दोस्त मैथ्यू के साथ स्नैचिंग की वारदात करने आया था। अचानक बाइक का टायर स्लिप हो गया जिस कारण वह गिर गए और लोगों की मदद से पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

    हनी ने कहा कि वह पढ़ा-लिखा युवक है। उसने डिप्लोमा किया है। नशा की लत लगने के कारण वह स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने लगा है। उसके साथी पर पहले करीब 4 मामला दर्ज है। उधर, मौके पर पहुंच पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान हनी और मैथ्यू के रूप में हुई है। हनी की पहली वारदात है और मैथ्यू पर पहले 4 मामला दर्ज है। नशे की पूर्ति के लिए दोनों युवक लोगों को अपना शिकार बनाते थे। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है ताकि पता चल सके कि असल में आरोपियों ने वारदातें कितनी की है।

  • Health News : सर्दियों में इसे खाने से हो सकते है कई लाभ और दूर होगी बिमारियां

    Health News : सर्दियों में इसे खाने से हो सकते है कई लाभ और दूर होगी बिमारियां

    हेल्थ टिप्स : सर्दियों में शकरकंद का सीजन होता है। शकरकंद स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। स्वाद मीठा और आलू जैसा स्वाद देने वाली शकरकंद पोषक तत्वों का भंडार है। शकरकंद से कई तरह की अलग-अलग डिश भी बनाई जा सकती है। ठंड के दिनों में आप रोज एक शकरकंद जरूर खाएं। इससे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन और पोषक तत्व मिलते रहेंगे। शकरकंद में भरपूर फाइबर, विटामिन ए, सी, और बी 6 पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल भी होते हैं।

    शकरकंद में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है। ये आंखों के लिए फायदेमंद है। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जिससे स्ट्रेस कम होता है। पाचन में सुधार लाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी शकरकंद मदद करती है। शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। कई पुरानी बीमारियों को भी ठीक करने में शकरकंद मदद करती है। आप उबालकर या भूनकर शकरकंद खा सकते हैं।

     वजन घटाने में भी शकरकंद मदद करती है। आप इसे वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और ई आपकी स्किन को हेल्दी रखने और कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में योगदान देते है। भले ही शकरकंद स्वाद में हल्की मीठी होती है लेकिन फाइबर कंटेंट ज्यादा होने के कारण और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण डायबिटीज के मरीज भी शकरकंद खा सकते हैं। शकरकंद खाने से एकदम से ब्लड शुगर शूट नहीं होता और एनर्जी भी मिलती रहती है।

  • Jalandhar News : हैरोइन, नशीली गोलियों और अवैध शराब सहित 2 काबू

    Jalandhar News : हैरोइन, नशीली गोलियों और अवैध शराब सहित 2 काबू

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा की पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान परगट सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी दुबई कालोनी और पंकज कुमार उर्फ पंचू पुत्र जीत लाल निवासी गांव सफीपुर थाना लांबड़ा के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को अलग-अलग मामलों में हैरोइन, नशीली गोलियों तथा अवैध शराब सहित काबू किया है। डीएसपी करतारपुर सुरेन्द्रपाल धोगड़ी ने बताया कि लांबड़ा की पुलिस टीम के एएसआई नवदीप सिंह पुलिस पार्टी सहित अड्डा निज्जरां से जालंधर साइड की तरफ जा रहे थे तथा जब वे मेन रोड जालंधर-काला संघियां से गांव पुआरां की कालोनी की तरफ मुड़े तो आगे से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया तथा एक प्लास्टिक का लिफाफा सड़क पर फेंक दिया।

    जिसके बाद वह तेजी से भागने लगा। जिसके बाद ए.एस.आई नवदीप सिंह ने पुलिस पार्टी की मदद से आरोपी परगट सिंह को काबू किया। पुलिस ने जब लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 5 ग्राम हैरोइन तथा 35 गोलियां नशीली बरामद हुईं। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंकज को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस पार्टी जब गांव कोहाला के पास पहुंची तो एक युवक सिर पर भारी भरकम प्लास्टिक का बोरा सिर पर रख कर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने जब प्लास्टिक के बोरे की तलाशी ली तो उसमें से अवैध शराब की 12 बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में Car की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भीषण सड़क हादसे में Car की चपेट में आने से 3 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मान सिटी सेंटर के पास दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। टीवी टॉवर के पास कार की चपेट में 3 वर्षीय बच्ची आ गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक बच्ची की पहचान करीना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला के चार बच्चे है।

    वहीं घटना की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ था। पुलिस पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर पीड़ित महिला के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बच्ची क्वाटर के बाहर बैठी थी। इस दौरान तेज स्वीफ्ट कार नबंर पीबी 46 यू 8521 के चालक ने बच्ची को कुचल दिया। पुलिस ने गाड़ी सहित चालक को काबू कर लिया।

    जानकारी के अनुसार बच्ची का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। घटना के वक्त मां किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी और बच्ची के आसपास कोई नहीं था। इस दौरान बच्ची खेलते हुए अचानक रोड पर आ गई, जिससे ये हादसा हो गया। घटना के दौरान स्विफ्ट कार चालक गुरप्रीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह बच्ची को अस्पताल भी लेकर भागा, लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी।

    बताया जा रहा है कि बच्ची जब रोड पर आई तो, उससे कुछ देर पहले ही परिवार ने डांट कर घर के अंदर कर दिया था। मगर इसी बीच बच्ची दोबारा से सड़क पर आ गई। जिससे ये हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची की मां घटना के वक्त काम पर गई हुई थी। पिता किसी काम से बिहार अपने गांव गया हुआ था। बच्ची रोड पर आई तो अचानक के कार सवार ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी। बच्ची के सिर के ऊपर से गाड़ी निकली थी। जिसके चलते अस्पताल ले जाते बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची का सिर बुरी तरह से दब चुका था।

  • खुदरा महंगाई दर में अप्रत्याशित उछाल, ब्याज दरें कम होने का इंतजार बरकरार

    खुदरा महंगाई दर में अप्रत्याशित उछाल, ब्याज दरें कम होने का इंतजार बरकरार

    नई दिल्ली: देश में खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी है। महंगाई में इस उछाल का मुख्य कारण सब्जियों, फलों और खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतें हैं। यह दर केंद्रीय बैंक के 4% के लक्ष्य और 2% के सहनशीलता बैंड से बाहर हो गई है, जो अगस्त 2023 के बाद पहली बार हुआ है। महंगाई की यह ऊंची दर गिरते हुए शेयर बाजार पर भी दबाव डाल सकती है, जो मंगलवार को 1% नीचे बंद हुआ।

    वहीं गवर्नर शशिकांत दास ने होम लोन और ऑटो लोन पर नई update दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल होम लोन और ऑटो लोन पर EMI में कोई कमी नहीं होगी। RBI ने पिछले 2 सालों से ब्याज दरों में कोई कटौती नहीं की है। हालांकि, अक्टूबर में हुई मौद्रिक नीति बैठक के दौरान कुछ बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन RBI के गवर्नर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल ब्याज दर यथास्थित रह सकती है।

    बता दें, कनाडा का केंद्रीय बैंक जुलाई से अब तक 2 बार ब्याज दरों में कमी कर चुका है, वहीं यूरोपीय सेंट्रल बैंक भी ब्याज दरों में कटौती कर चुका है। अमेरिका का फेडरल रिजर्व भी अपनी अगली बैठक में ब्याज दरों में कटौती करने की संभावना जता चुका है।

    नवंबर 2024 तक भारत के प्रमुख बैंकों द्वारा दी जाने वाली होम, कार और शिक्षा ऋण की ब्याज दरें दी गई हैं।

    कार लोन


    बैंक                        ब्याज दरे

    SBI:                      8.70% से 10.50%
    एचडीएफसी बैंक           8.85% से 12.75%
    एक्सिस बैंक               8.90% से 13.00%
    आईसीआईसीआई बैंक:    8.85% से 12.50%
    बैंक ऑफ बड़ौदा:          8.50% से 10.70%

    होम लोन

    SBI                       8.50% से 10.20%
    बैंक ऑफ बड़ौदा           8.40% से 10.90%
    पंजाब नेशनल बैंक        8.40% से 10.15%
    आईसीआईसीआई बैंक     8.85% से 10.50%
    एचडीएफसी लिमिटेड      8.95% से 10.65%

    ये ब्याज दरें क्रेडिट स्कोर, ऋण की अवधि और बैंकों की विशेष शर्तों पर आधारित हो सकती हैं।

  • Jalandhar News: यात्रियों से भरी Tourist bus और Truck Tipper में टक्कर, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: यात्रियों से भरी Tourist bus और Truck Tipper में टक्कर, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर सहित पंजाब में बुधवार सुबह से घनी धुंध के साथ सर्दी ने दस्तक दे दी है। सीजन की पहली धुंध ने लोगों को घरों में दुबककर रहने को मजबूर कर दिया। धुंध ने जहां सर्दी की शुरुआत की ही है, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज करने के साथ-साथ घटनाएं होने लगी है।
    घने कोहरे के कारण टूरिस्ट बस और ट्रक टिप्पर के बीच टक्कर होने की घटना सामने आई है। घटना फिल्लौर की बताई जा रही है, जहां घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टूरिस्ट बस में मौजूद यात्री और ड्राईवर गंभीर घायल हो गए, जिन्होंने तुरंत अस्पताल ले दाया गया। वहीं बस और ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
    फिलहाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना में टूरिस्ट बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11 बजे घने कोहरे के कारण फिल्लौर बस स्टैंड से लुधियाना की ओर सड़क पर एक निजी बस नंबर एनएल 02 बी 6711 और एक ट्रक में मोड़ काटते समय टक्कर हो गई।
    जिससे ट्रक और बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं मौके पर पहुंचे सड़क सुरक्षा बल के थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा रात करीब 11 बजे घने कोहरे के कारण फिल्लौर से लुधियाना जाने वाले बस अड्डे पर हुआ है। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कहा जा रहा है कि बस में सवार 6 से 7 यात्रियों को मामूली चोटें आईं जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने घर चले गए। दोनों वाहनों को एक तरफ कराया गया और यातायात शुरू कराया गया।
  • Indian businessman ने खरीदी Britain Queen Elizabeth की luxury SUV

    Indian businessman ने खरीदी Britain Queen Elizabeth की luxury SUV

    लाइफस्टाइलः इंडियन बिजनेसमैन योहान पूनावाला ने बीते महीने मर्सिडीज बेंज मेबैक एस 680 खरीदी है और अब उनकी लग्जरी कारों की फेहरिस्त में एक ऐसा नाम जुड़ा है, जो कि कई रूप से बेहद खास है। यह कार है ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, जो कि साल 2016 मॉडल है और अब योहान पूनावाला ने इसे खरीद ली है।

    योहान पूनावाला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते इस बेहद स्पेशल एसयूवी के बारे में काफी कुछ लिखा। लंदन की सड़कों पर ब्लू कलर की लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी के साथ दिख रहे है। योहान पूनावाला ने लिखा कि यह रेंज रोवर इसलिए बेहद खास है, क्योंकि इसकी पूर्व मालकिन क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय हैं। यह एसयूवी खुद में ऐतिहासिक मूल्यों के सहेजे हुए है और रॉयल हेरिटेज की दास्तां सुनाती है।

    साल 2016 में जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बाराक ओबामा लंदन आए थे तो क्वीन एलिजाबेथ ने उन्हें इसी रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी में बिठाकर घुमाया था। प्रिंस फिलिप इस एसयूवी को चला रहे थे और बाराक ओबामा उनकी बगल वाली सीट पर बैठे थे, वहीं मिशेल ओबामा और क्वीन रियर सीट पर बैठी थीं। योहान पूनावाला की इस रेंज रोवर एसयूवी की सबसे खास बात इसका रॉयल नंबर प्लेट है। इसमें स्पेशल ग्रैब हैंडलल्स और पुलिस लाइटिंग के साथ ही सायरन भी लगे हैं।

  • फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती, मामला दर्ज

    फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री को मिली जान से मारने की धमकी, मांगी फिरौती, मामला दर्ज

    पटना: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात लोगों ने उन्हें फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले में अक्षरा सिंह ने पटना के दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अक्षरा सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर की रात 12:20 से 12:21 के बीच दो अलग-अलग नंबरों से उन्हें फोन आया।

    कॉल करने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए उनसे दो दिन के अंदर 50 लाख रुपये देने की मांग की। जब उन्होंने पैसे देने से मना किया तो धमकी दी गई कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। दानापुर थानेदार प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि अक्षरा सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रंगदारी मांगने का मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अब उन नंबरों की जांच कर रही है जिनसे अक्षरा सिंह को फोन आया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस दिए गए मोबाइल नंबर की छानबीन कर रही है। थाने में दिए आवेदन में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने उल्लेख किया है कि 11 नवंबर की देर रात लगभग 12:20 और 12:21 पर दो अलग-अलग नंबर से उनके पास कॉल आई। जैसे ही उन्होंने फोन उठाया दूसरी तरफ से उनके साथ गाली गलौज की गई।