Blog

  • Punjab News: 16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए एक्साइज विभाग सख्ती अपनाते हुए जगह-जगह छापेमारी कर रहा है। इस दौरान अमृतसर के मुकबुलपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक्साइज विभाग को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 16 पेटी शराब के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अरविंदर पाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मकबूलपुरे इलाके में 2 युवकों अवैध शराब की तस्करी करते हैं तथा वह अपने घर से ही शराब बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को काबू कर उनसे विभिन्न ब्रांड की 16 पेटी शराब बरामद की। आरोपियों की पहचान वरिंदर और राम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता पर भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मकबूलपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के मुताबिक मामला दर्ज कर दिया गया है।

    16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

  • Punjab News: Live in में रह रही महिला घर से 15000 लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Live in में रह रही महिला घर से 15000 लेकर फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः फहेत कॉलोनी में एक महिला घर से 15000 रुपए लेकर फरार हो गई। उक्त महिला पिछले डेढ़ महीने से लिवइन रिलेशन में रह रही थी। पीड़ित युवक ने इंसाफ की मांग लगाई है। पीड़ित प्रदीप ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद ज्योति नाम की लड़की के साथ रहने लगा। जिसका पहले शादी हो चुकी थी और उसके एक बेटा है। बीती दिनी वह घर से 15000 रुपए लेकर फरार हो गई। जिसके बाद उसने काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

    प्रदीप ने कहा कि एक प्रवासी की ओर से उसके साथ लगातार संपर्क किया जा रहा था। जोकि किसी सरपंच से मोहर लगाने का कह रहा था। जो कि ब्यास डेरे में रहता है। जो छोटा बच्चा था उसको भी ज्योति नींद की गोलियां खिलाकर चली गई। मौके पर अनगड़ पुलिस चौकी के इंजार्च रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास पीड़ित युवक ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Expressway पर हुआ भीषण हादसाः डंपर से टकराई यात्रियों से भरी Tourist Bus, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Expressway पर हुआ भीषण हादसाः डंपर से टकराई यात्रियों से भरी Tourist Bus, 5 की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजाबाद:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिले के थाना नसीरपुर के तहत आने वाले किलोमीटर संख्या 49 कट के पास मथुरा से बालक का मुंडन करवा कर लखनऊ लौट रहे थे। घटना में बालक के पिता की भी मृत्यु हुई है। इस दौरान मुंडन संस्कार करा कर लौट रहे लोगों से भरी टूरिस्ट बस डंपर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिल्वासा दादर नगर हवेली निवासी कांति भाई अपने स्वजन और रिश्तेदार समेत 19 लोगों के साथ दो नवंबर को भाड़े की टूरिस्ट बस से धार्मिक स्थलों के दर्शन करने को निकले थे। ये सभी लोग गुजरात के हिंगराज गोमतीनगर से रवाना हुए थे। गुरुवार को अयोध्या में मंदिरों के दर्शन करने के बाद सभी लोग मथुरा-वृंदावन जा रहे थे। सुबह साढ़े पांच बजे नसीरपुर क्षेत्र में 54 किमी पर एक्सप्रेसवे किनारे खड़े कंटेनर में ट्रैवलर बस पीछे से घुस गई। घायलों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बस ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ। झपकी लगने से अनियंत्रित बस (UP 32 WN 1966) एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर ( RJ 05 GV 9156 ) में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पीछे से ऊपर उठ गई और सभी एक दूसरे के ऊपर गिर गए। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। दो युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे की सूचना घायलों ने ही पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को बस से निकाला। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने केस कर जांच शुरू कर दी है।मरने वालों की पहचान महादेव उम्र करीब 42 पुत्र चंद्रपाल निवासी लखनऊ, संदीप उम्र करीब 28 पुत्र पप्पू निवासी लखनऊ वीटारा उम्र करीब 45 पत्नी पप्पू निवासी लखनऊ, काजल पत्नी आकाश निवासी लखनऊ, पप्पू निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।
  • चुनाव से पहले Police का Action: Car से बरामद किए 3.70 करोड़ रुपये

    चुनाव से पहले Police का Action: Car से बरामद किए 3.70 करोड़ रुपये

    पालघर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। वहीं चुनावों को लेकर पूरे राज्य में पुलिस सतर्क हो गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है कि ताकि चुनाव के दौरान कोई भी मतदाताओं को भड़का न सकें और उकसा न सके। ऐसे में आए दिन राज्य में पुलिस दल रोजाना पैसों से लदी गाड़ियों को पकड़ रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पालघर में वाडा पुलिस ने करोड़ों से लदी एक कार पकड़ी है और उसे हिरासत में लिया है। वाडा पुलिस ने इस कार से 3.70 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बरामद की।

    इसके बाद पुलिस ने राशि को जब्त कर ड्राइवर और कार को पुलिस स्टेशन ले गयी, जहां पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वाडा पुलिस ने एक कार से 3.70 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम जब्त की है। ड्राइवर और कार को पुलिस स्टेशन लाया गया और जांच जारी है। कार ऐरोली, नवी मुंबई से वाडा, विक्रमगढ़ जा रही थी, कार एक कंपनी की है और उन्होंने दावा किया कि यह नकदी एटीएम को फिर से भरने के लिए थी, लेकिन उनके पास इतनी बड़ी रकम के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं थे, इसलिए हमने नकदी जब्त कर ली और आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार वाडा पुलिस ने कार्रवाई की।

    पुलिस ने बताया कि ये कार ऐरोली, नवी मुंबई से वाडा विक्रमगढ़ जा रही थी। कार एक कंपनी की है और ये दावा किया जा रहा है कि ये सभी नकदी एक एटीएम में भरने के लिए ले जायी जा रही थी। लेकिन एटीएम में इतनी बड़ी रकम में नकदी भरने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे। दस्तावेजों के मौजूद न होने से पुलिस ने रकम जब्त कर लिया है और अब आदर्श आचारसंहिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब इस पर कार्रवाई कर रही है। यह जानकारी वाडा पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

  • घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, व्यक्ति की मौत

    घर के पास बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोलियां, व्यक्ति की मौत

    नई दिल्ली: दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नदीम के रूप में हुई है, जो जींस बनाने का कारखाना चलाता था। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    पुलिस के मुताबिक, यह घटना नदीम के घर के पास हुई, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने नदीम को घेर लिया। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर नदीम के घर के पास उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नदीम अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    दिल्ली के वेलकम इलाके में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नदीम के रूप में हुई है, जो जींस बनाने का कारखाना चलाता था। वारदात की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

    पुलिस के मुताबिक, यह घटना नदीम के घर के पास हुई, जब वह अपने दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान तीन अज्ञात हमलावरों ने नदीम को घेर लिया। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर नदीम के घर के पास उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही नदीम अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद नदीम गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

     

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार और पत्थर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार और पत्थर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कस्बा फिल्लौर के गन्ना गांव में दो पक्षों खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। इस दौरान दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों और पत्थरों से हमला किया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरसल, यह विवाद दो पड़ोसियों में हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार युवक ने लड़की के साथ कोर्ट मैरिज की थी। जिसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद हुआ है।


    इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। घटना की शिकायत दोनों पक्षों द्वारा थाना फिल्लौर की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए सचिन नामक व्यक्ति ने कहा कि हमारे घर के सामने रहने वाले एक युवक ने कुछ दिन पहले हमें सोशल मीडिया पर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

    जिसके बाद देर रात युवक बाहर से लड़कों को बुलाया और हम पर तेजधार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस घटना में बदमाशों ने दरवाजे, खिड़कियां और अन्य घरेलू सामान तोड़ दिया। सचिन का कहना है कि पड़ोसी हम पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके बेटे ने एक लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली है। जिसको लेकर वह हमसे झगड़ा कर रहे है। सचिन ने कहा कि इस मामले में हमारे परिवार का इस परिवार से कोई लेना-देना नहीं है। यह परिवार हमें धमकी दे रहा है और हम पर हमला कर रहा है।

    वहीं दूसरे पक्ष के मंजीत ने कहा कि जिस लड़की से मेरे बेटे ने कोर्ट मैरिज की है, वह इस परिवार की दूर की रिश्तेदारी में है। मजिंत ने इस मामले को लेकर सचिन के परिवार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले को लेकर थाना फिल्लौर जसविंदर सिंह ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क में पटाखा कारोबारियों को लेकर निगम कमिश्नर ने दिए सख्त आदेश

    Jalandhar News: बर्ल्टन पार्क में पटाखा कारोबारियों को लेकर निगम कमिश्नर ने दिए सख्त आदेश

    जालंधर, ENS: दीवाली के त्यौहार पर हर साल की तरह इस बार भी नगर निगम द्वारा पटाखा कारोबारियों को बर्ल्टन पार्क में अस्थाई रूप से पटाखा मार्कीट लगने की अनुमति मिली थी। इस दौरान पटाखा कारोबारियों का दीवाली के त्यौहार खत्म होने के बाद सामान तो समेट लिया, लेकिन बर्ल्टन पार्क में करोड़ों रुपए का पटाखा बेचने वाले दुकानदारों ने पटाखे की पैकिंग इत्यादि को खोलने के बाद खाली डिब्बे और प्लास्टिक कूड़े के रूप में बर्ल्टन पार्क में गिरा दिया, जो कि बर्ल्टन पार्क में कई दिन पड़ा रहा।

    इसकी सूचना मिलने पर 2 दिन पहले ही नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन ने बर्ल्टन पार्क का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देखा बर्ल्टन पार्क में दुकानदारों द्वारा पटाखे बेचने के बाद वहां पर भारी मात्रा में कूड़े के ढेर लगा दिए। बर्ल्टन पार्क में इतनी गंदगी देख कर नगर निगम कमिश्नर हैरान रह गए और उन्होंने सैनिटेशन विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि बर्ल्टन पार्क में यह कूड़ा कर्कट पटाखा मार्कीट वाले छोड़कर गए हैं।

    ऐसे में निगम प्रशासन ने तहबाजारी ब्रांच के माध्यम से पटाखा विक्रेताओं को संदेश भिजवाया कि वह अपना कबाड और कूड़ा करकट समेट कर साफ सुथरी जगह निगम को हैंडओवर करें वरना पटाखा कारोबारियों को जुर्माना लगाया जाएगा। पता चला है कि नगर निगम की धमकी से डरकर पटाखा विक्रेताओं ने लेबर के कुछ आदमी लगाकर पूरे मार्कीट के क्षेत्र की सफाई करवाने का काम आज शुरू करवाया जा रहा है।

     

  • रेल हादसा : पटरी से उतरे ट्रेन के 3 डिब्बे, मचा हड़कंप

    रेल हादसा : पटरी से उतरे ट्रेन के 3 डिब्बे, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के हावड़ा में ट्रेन हादसा हो गया। दरअसल हावड़ा में नालपुर के पास एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई है। दरअसल यह सिकंदराबाद से शालीमार आ रही थी। ट्रेन संख्या 22850 सिकंदराबाद-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन और दो डिब्बे बेपटरी हो गए हैं। ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। रेलवे के मुताबिक, हादसा शनिवार सुबह करीब 5.30 बजे कोलकाता से 40 किलोमीटर दूर नालपुर में हुआ।

    अधिकारियों ने बताया कि 22850 सिकंदराबाद शालीमार एक्सप्रेस हफ्ते में एक दिन चलती है। ट्रेन जब खड़गपुर डिवीजन के नालपुर स्टेशन से गुजर रही थी, तभी डिब्बे पटरी से उतर गए। इसमें एक डिब्बा पार्सल वैन का है, वहीं दो पैसेंजर कोच हैं। फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर रेलवे के कर्मचारी पहुंच गए हैं।  घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि हावड़ा रेलवे स्टेशन से करीब 20 किमी दूर यह हादसा हुआ है।

    रेलवे के मुताबिक किसी को इस घटना में बहुत ज्यादा नुकसान देखने को नहीं मिला है। केवल एक से दो यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जानकारी के मुताबिक कुल 3 डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए हैं। दरअसल जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त डाउन ट्रेन सिकंदराबाद शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन धीमी गति पर थी। इस कारण बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। बता दें कि 3 डिब्बों में एक पार्सल वैन और 2 यात्री डिब्बे शामिल हैं।
  • आज का राशिफल, 9 नवंबर 2024

    आज का राशिफल, 9 नवंबर 2024

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोपाष्टमी का व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है।आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में डिनर करने जाएंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे।

    वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपएपैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे।आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

    मिथुन राशि-आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला है।आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा।

    सिंह राशि— आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी।ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।साथ ही समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे।

    कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट मिलने में देर हो रही थी उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं।फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।आज आपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़ेबुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा।

    तुला राशि -आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है।आज किसी के झगड़े झंझट में न पड़े, आपका ही समय नुकसान होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अचानक अच्छा धन लाभ होगा।बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी उलझन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है।

     वृश्चिक राशि -आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे।घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। लवमेट से उपहार मिलने से आज आपको खुशी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।राजनीति में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे।


    धनु राशि-
    आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है।आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

     मकर राशि-आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको मदद भी मिलेगी, जिससे आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा।आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे।

    मीन राशि- आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावन है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं।

  • Jalandhar News: सड़क पर अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, देखें Live

    Jalandhar News: सड़क पर अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, देखें Live

    जालंधर, ENS: शहर KMV College के पास एक अज्ञात शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मौके से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची कंट्रोल रूम की टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी।

    पुलिस टीम ने बताया बताया कि मृतक व्यक्ति सिक्योरिटी गॉर्ड काम करता था। मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि व्यक्ति कहीं से आया और अपना बाइक खड़ा किया। इसके बाद बैठ गया। जिसके बाद उसकी अचानक मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई को मामले बारे सूचित कर दिया गया है। जो मौके पर आ रहा है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।