Blog

  • स्कूल बस बाइक टक्कर, दो भाइयों की दुखद मौत

    स्कूल बस बाइक टक्कर, दो भाइयों की दुखद मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के साथ लगते कस्बा लालसिंगी में सड़क हादसा हुआ है ।इस सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दुखद मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार पुलिस से सेवानिवृत्त कर्मचारी धर्मपाल अपने भाई सेवानिवृत्त कानुगो ज्ञान चंद सहित बाइक संख्या ( एचपी 20 इस 7090) पर सवार होकर अपनी झलेडा स्तिथ दुकान पर जा रहे थे कि उन कि बाइक डीएवी स्कूल बस संख्या ( एचपी 72 -3246) की चपेट में आ गई जिसमें उन दोनों की मौत हो गई।

    एसपी ऊना राकेश सिंह ने मीडिया की जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी स्कूल बस के साथ बाइक के टकराने से एक्सीडेंट हुआ है इसमें बाइक पर स्वार दो लोगों की मौत हुई है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

  • Train का इंतजार कर रहे युवक को GRP कर्मी ने मौत के मुंह से बचाया, जाने मामला

    Train का इंतजार कर रहे युवक को GRP कर्मी ने मौत के मुंह से बचाया, जाने मामला

    नई दिल्ली : पुलिस फोर्स के जवान जो शपथ लेते हैं आज उसका जीता जागता उदाहरण लोगों को अपनी आंखों से उस वक्त देखने को मिला जब GRP के जवानों ने एक व्यक्ति को मौत के मुंह से निकाल लिया। पीड़ित की पहचान अमित पांडे(32) निवासी सुल्तानपुर के तौर पर हुई है।  यूपी के मुरादाबाद के रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री को हार्ट अटैक आया और वो जमीन पर गिर पड़ा। युवक को गिरता देख थाने में बैठे GRP कर्मी उसके पास पहुंचे और बिना देर किए उसे उठाकर बेंच पर लिटा दिया।

    जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर परवेज खान ने यात्री के मुंह में गोली डाली और CPR प्रक्रिया शुरू कर दी। कुछ ही देर में यात्री के शरीर में हलचल शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना गत सुबह की है। जब सुल्तानपुर  अमित पांडे नाम का युवक प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर देहरादून जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे था। इसी दौरान बेंच पर बैठे अमित अचानक प्लेटफार्म अचेत होकर गिर गया। यह घटना जीआरपी थाने के ठीक सामने हुई। यात्री को गिरता देख जीआरपी कर्मी उसके पास आए। यात्री के सीने पर हाथ रखा देख उन्हें हार्ट अटैक का अंदेशा हुआ।

    यात्री को सांस ठीक से नहीं आ रही थी और नब्ज धीमी पड़ रही थी। जीआरपी के इंस्पेक्टर परवेज खान भी हार्ट के मरीज हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को समझा और अपनी जेब से दवा निकालकर यात्री के मुंह में डाली। देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। प्लेटफार्म पर मौजूद एक यात्री ने पीड़ित अमित को सीपीआर दिया। जीआरपी ने एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। अमित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने स्थिति देखकर कहा कि यदि मौके पर दवा नहीं मिली होती तो मामला बिगड़ सकता था।

  • Punjab News: Channi के Meetoo मामले को लेकर Ravneet Bittu का पलटवार, कहा-घर में बुलाने नहीं लायक, देखें वीडियो

    Punjab News: Channi के Meetoo मामले को लेकर Ravneet Bittu का पलटवार, कहा-घर में बुलाने नहीं लायक, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर कांग्रेस सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर नीटू शटरां वाला का नाम लेकर निशाना साधा था। वहीं आज रवनीत सिंह बिट्टू ने चन्नी पर पलटवार किया है। दरअसल, बिट्टू ने चन्नी का Meetoo केस एक बार फिर आज सोशल मीडिया पर उछाला। बिट्टू ने चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि चन्नी ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं जो चुनाव में अपनी दोनों सीटों से हार गए।

    एक सीट से तो चन्नी की जमानत ही जब्त हो गई। चन्नी को मैंने कई बार समझाया कि आप किसी के बारे गलत ना बोला करो। बिट्टू ने कहा कि नीटू शटरांवाला का काम भी चन्नी ने छीन लिया था। बिट्टू ने चन्नी की एक वीडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर दिखाई जिसमें वह सांप पकड़ते दिख रहे हैं। वहीं, बिट्टू ने कहा कि चन्नी की एक अन्य क्लिप दिखाई जिसमें चन्नी एक शिक्षिका की पीठ पर हाथ रखे हैं और अंगुली उनकी मुड़ी हुई है। बिट्टू ने इस अंगुली मुड़ी को चन्नी का ट्रेड मार्क बताया।

    उन्होंने कहा कि चन्नी मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए बच्चों की स्कूलों में जाकर किस तरह की हरकतें कर रहे हैं। उसके बाद चन्नी पर Meetoo केस हुआ। Meetoo के नेशनल चेयरमैन ने चन्नी के खिलाफ सूओ मोटो लिया था। चन्नी ने एक IAS महिला आफिसर के साथ ऐसी शेरो- शायरी की कि उन्हें मजबूर होकर आफिसर को अपनी एसोसिएशन में शिकायत करनी पड़ी। जब चन्नी मुख्यमंत्री बने तो उक्त केस को बंद करा दिया। उस समय वूमेन कमीशन की चेयरमैन मनीषा गुलाटी थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि बेशक सरकार ये केस बंद कर दे, लेकिन महिला आयोग इस केस को बंद नहीं करेगा। आज भी केस चल रहा है।

  • Punjab News: सैलून में Police की Raid, देह व्यापार मामले में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    Punjab News: सैलून में Police की Raid, देह व्यापार मामले में महिला सहित 5 गिरफ्तार

    जीरकपुरः पुलिस ने सैलून में रेड करके देह व्यापार मामले में महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी जसपिंदर जसपिंदर री सिंह गिल ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जीरकपुर के एक सैलून में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने सैलून में रेड की और सैलून से आपत्तिजनक हालत में कई युवतियों को छुड़वाया।

    इस दौरान सैलून संचालक महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने बताया कि शोरूम की पहली मंजिल पर बने छोटे-छोटे कैबिनों में युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। आरोपियों की पहचान इंद्रजीत (विक्टोरिया सिटी भबात), संजय कुमार, वरिंदर सिंह उर्फ मठाड़ और राहुल (सभी लुधियाना निवासी) के रूप में हुई है।

    डीएसपी ने बताया कि आरोपी अलग-अलग भूमिका निभाते थे, जिनमें मुख्य रूप से उन युवतियों पर नजर रखी जाती थी जो नौकरी की तलाश में चंडीगढ़ आती थीं। पुलिस ने सैलून से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

  • पुलिस ने 337 वाहनों के चालान काटे

    पुलिस ने 337 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 337 वाहनों के चालान काटे व जुर्माने के रूप में 52,500/- रूपये वसूल किए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 06 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 600/- रूपये वसूल किए गए। इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना हरोली के पुलिस मुलाजिमों द्वारा एक वाहन का चालान काटा गया व जुर्माने के रूप में 5000/- रुपये वसूल किए गए
  • पर्ची दड्डा -सट्टा सहित काबू

    पर्ची दड्डा -सट्टा सहित काबू

    ऊना/सुशील पंडित: बीती शाम पुलिस थाना हरोली के मुलाजिम गश्त करते हुए रामपुर चौक में मौजूद थे तो साहिल निवासी ऊना के कब्जे से पर्ची दड्डा -सट्टा व 2100 रुपये बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।  
  • नाका तोड़ भाग रही कार पुलिस ने पकड़ी, 32 ग्राम चिट्टा बरामद

    नाका तोड़ भाग रही कार पुलिस ने पकड़ी, 32 ग्राम चिट्टा बरामद

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में थाना सदर ऊना के मुलाजिमों ने कोटला कलां नजदीक रेलवे फाटक में नाका लगा रखा था तो समय करीब 9.40 बजे रात एक पंजाब नंबर की कार बंगाणा से ऊना की तरफ से आई। पुलिस द्वारा कार को रोकने का इशारा किया गया लेकिन कार चालक ने कार को एकदम से पुलिस पार्टी को देखते हुए पीछे की तरफ मोड़कर खतरनाक तरीके से भगा ली, लेकिन बंगाणा की तरफ से आ रही अन्य कार व ट्रैफिक होने की वजह से कार को चालक भगा न सका , जिसमें कार सवार दो युवक पुलिस की गिरफ्त में आ गए।कार की तलाशी लेने पर कार की आगे व पीछे की सीट के बीच में एक लौहा खण्डा बरामद हुआ। वहीं गाडी के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर 32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ । आरोपित युवकों की पहचान अनु पुत्र बलवीर निवासी गांव जैद तह0 भुलथ जिला कपूरथला पंजाब व गुरप्रीत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी जैद तह0 भुलथ जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम, 184 मोटर वाहन अधिनियम व 25-54-59 आर्म एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: इन 2 जिलों के SSP और DC को नोटिस जारी, जानें मामला

    Punjab News: इन 2 जिलों के SSP और DC को नोटिस जारी, जानें मामला

    फिरोजपुरः वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने खेतों में पराली को आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद संगरूर और फिरोजपुर जिलों के डीसी और एसएसपी को नोटिस जारी किया है। इसने चारों अधिकारियों को 14 नवंबर को शाम 5 बजे तक इस मुद्दे पर आयोग को “स्पष्टीकरण” भेजने के लिए कहा है। नोटिस पाने वालों में संगरूर डीसी संदीप ऋषि, फिरोजपुर डीसी दीपशिखा शर्मा, संगरूर एसएसपी सरताज सिंह चहल और फिरोजपुर एसएसपी सौम्या मिश्रा शामिल हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार 9 नवंबर को जारी आदेश में CAQM ने कहा है कि विफलता या कोई जवाब नहीं देने की स्थिति में “यह माना जाएगा कि आपके पास बताने के लिए कुछ नहीं है और अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी”। आदेश में कहा गया है कि आयोग ने विभिन्न जिलों में खेतों में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए 30 अक्टूबर को राज्य के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में यह दोहराया गया कि पंजाब में कटाई का चरम समय नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो चुका है, जो प्रतिकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों के साथ मेल खाएगा।

    धान की पराली जलाने की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए सभी प्रयास किए जाने चाहिए और यह स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया था कि संबंधित डीसी और एसएसपी नोटिस में कहा गया है कि जिला कार्य योजनाओं के कार्यान्वयन और आयोग के निर्देशों को लागू करने में किसी भी ढिलाई के लिए जिलों को संयुक्त रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पंजाब भर में खेत में आग लगने की कुल 418 घटनाए सामने आई। जिसमें संगरूर 103 मामलों के साथ शीर्ष पर रहा, उसके बाद 72 मामलों के साथ फिरोजपुर रहा।

  • Punjab News : आढ़ती के कर्मचारी ने रची 8 लाख की फर्जी लूट, देखें वीडियो

    Punjab News : आढ़ती के कर्मचारी ने रची 8 लाख की फर्जी लूट, देखें वीडियो

    खन्ना : फर्जी लूट का मामला सामने आया है। यह मामला खन्ना से सामने आया है। जहां  8 लाख रुपए की लूट की वारदात फर्जी निकली है। जानकारी के अनुसार आढ़ती के कर्मचारी ने ही लूट की कहानी रची थी। आरोपियों की पहचान हर्षप्रीत सिंह और गौरव निवासी रामगढ़ सरदारा (मलौद) के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हर्षप्रीत अपने दोस्त के साथ बैंक में कैश लेने गया और फिर रास्ते में ड्रामा करके रकम देकर अपने दोस्त को भेज दिया। अपने सिर में खुद ईंट मारकर घायल हो गया। कर्मचारी पुलिस की जांच में खुद फंस गया।

      पुलिस ने लूट की रकमबरामद कर ली गई है। जब हर्षप्रीत सिंह बरधाला बैंक से कैश लेकर निकला तो उसके बाद सलौदी गांव के पास सड़क किनारे बेहोश मिला। उसे सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया गया। वहां हर्षप्रीत ड्रामा कर रहा था, सब कुछ नॉर्मल होने के बावजूद बेहोश होने का नाटक कर रहा था। इसके बाद एसएसपी अश्विनी गोत्याल अपनी टीम सहित मौके पर गए थे।  जिसके बाद सीसीटीवी चेक किए गए, तो पुलिस को शक हुआ।

     पुलिस ने हर्षप्रीत से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात बताई। जानकारी के अनुसार हर्षप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन की शादी करनी थी। इसलिए उसने रकम लूट की कहानी रची। जानकारी के मुताबिक करीब 2 साल से हर्षप्रीत मंडी गोबिंदगढ़ के आढ़ती विशाल के पास काम करता था। इस कारण मालिकों का भरोसा जीत लिया था। वारदात के बाद भी मालिकों को अपने करिंदे पर शक नहीं हुआ था।

  • Punjab दौरे पर पहुंचे उप राष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar का Airport पर हुआ स्वागत

    Punjab दौरे पर पहुंचे उप राष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar का Airport पर हुआ स्वागत

    अमृतसरः लुधियाना में आज भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दौरा करना था, लेकिन खराब मौसम और विजिबिलिटी के कारण लुधियाना दौरान रद्द किया गया। विजिबिलिटी के करके अमृतसर एयरपोर्ट उनकी फ्लाइट उतारी गई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अमृतसर की डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने उनका स्वागत किया।

    बता दें कि लुधियाना दौरे पर आज उप राष्ट्रपति को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ आना था, लेकिन घने कोहरे के कारण हलवारा एयरपोर्ट पर उप-राष्ट्रपति का विमान लैंड नहीं कर पाया। इस कारण उनका दौरा रद्द हो गया है। वहीं पीएयू में आयोजित इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया शामिल हुए। सीएम भगवंत मान और राज्यपाल कटारिया कान्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें 400 से अधिक कृषि विशेषज्ञ पहुंचे। पीएयू के वाइस चांसल सतबीर सिंह गोसल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को सम्मानित किया। सीएम मान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कान्फ्रेंस की शुरुआत करवाई।

    इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब फूड बॉल है। 180 मीट्रिक टन चावल और 120 मीट्रिक टन गेंहू केन्द्र में हम भेजते है। देश में हरित कांति लाने के लिए पंजाबियों ने बहुत मेहनत की है। चावल उगाने के लिए पंजाब के पानी का स्तर काफी नीचे चला गया फिर भी पंजाबी देश के लिए खड़े है। पंजाबी जिस भी देश में चले जाए वह कामयाब हो जाता है। पंजाबी खेती और ट्रक चलाने के काम ज्यादा करते है।

    आज जो इंटरनेशनल डेलीगेट यहां आए है। वह खुद देख सकते है कि पंजाबी किस तरह मेहनत करते है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि मैंने पूरी दुनिया घूमी है, लेकिन पंजाब जैसी उपजाऊ धरती कहीं नहीं मिल सकती। दुनिया भर में ऐसी कोई धरती नहीं जो इतनी अधिक फसल पैदा करती हो। क्लाइमेट अब बदल रहा है इसलिए उसी के मुताबिक ही काम करना होगा। आज उप-राष्ट्रपति ने आना था लेकिन मौसम में इतना अधिक बदलाव हुआ कि उनका विमान यहां नहीं उतर पाया। आज जो डेलीगेशन आए है उनके साथ मिलकर हमारे वैज्ञानिक खास चीजे सीखेंगे। एक ही फसल को बोने के 4 तरीके आ चुके है।