Blog

  • Punjab News: PCC के अध्यक्ष का ऐलान, सभी दुकानें इतने घंटे रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: PCC के अध्यक्ष का ऐलान, सभी दुकानें इतने घंटे रहेंगी बंद, देखें वीडियो

    बठिंडाः मांगों को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं किसान नेता डल्लेवाल भी मरनव्रत पर बैठे हुए हैं। इस दौरान किसानों ने 30 दिसंबर यानी कल पंजाब बंद की कॉल दी हुई है। इसकों लेकर कई लोग किसानों के समर्थन में उतर रहे हैं।

    वहीं पंजाब चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कपूर ने भी किसानों को अपना समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले डल्लेवाल को ध्यान में रखकर ही व्यापारियों ने किसानों को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द डल्लेवाल की भूख हड़ताल खुलवानी चाहिए और किसानों की मांगे माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि बंद के समर्थन में बठिंडा के व्यापारी सभी दुकानें सुबह 7 से शाम 4 बजे तक बंद रखेंगे।

    वहीं दूसरी और बठिंडा में पेट्रोल पंप के मालिक ने कहा कि हमे इसके चलते कोई भी सूचना नहीं मिली है। इसलिए हम कल पेट्रोल पंप खोलेंगे।

  • किस वक्त पैदल चलना है सेहत के लिए बेहतर! Morning या Evening walk?

    किस वक्त पैदल चलना है सेहत के लिए बेहतर! Morning या Evening walk?

    Health Tips: पैदल चलना एक सिंपल लेकिन काफी असरदार एक्सरसाइज है, जो लोग जिम का खर्च नहीं उठा सकते उनको कम से कम टहलना जरूर चाहिए। इससे दिल की सेहत अच्छी रहती है, वेट मैनेज करना आसान हो जाता है, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। कुल मिलाकर वॉकिंग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन अक्सर ये सवाल उठता है कि मॉर्निंग वॉक बेहतर है या ईवनिंग वॉक?

    सुबह के वक्त, आप अक्सर खाली पेट टहलते हैं और इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। मॉर्निंग वॉक एक नेचुरल स्टिमुलेंट है। ये शरीर और मन को तरोताजा करती है, जबकि दिन के शुरुआती घंटों में ताजी हवा और धूप पूरे दिन के लिए आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। सुबह की धूप विटामिन डी का एक नेचुरल सोर्स है। विटामिन डी हड्डियों की सेहत और इम्यून फंक्शन में बहुत अहम रोल अदा करता है। इस जरूरी न्यूट्रिएंट का इनटेक करना सुबह की सैर करने वालों के लिए एक एक्सट्रा बेनिफेट है। यह उन लोगों के लिए बहुत मददगार हो सकता है जो सुबह एनर्जेटिक फील नहीं कर पाते हैं। यही वजह है कि स्टेंडेंट्स और कामकाजी लोगों के लिए मॉर्निंग वॉक बेस्ट है।

    ईवनिंग आपको टेंशन फ्री करने में मदद करती है। पैदल चलने से एंडोर्फिन निकलते हैं, जो तनाव को दूर करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं, इस तरह ये उन लोगों के लिए एक सही एक्सरसाइज है जिन्हें वर्क प्रेशर या मानसिक थकान से राहत की जरूरत होती है। डिनर के बाद टहलना डाइजेशन में मदद करता है और पेट फूलना रोकता है। ये उन लोगों के लिए बहुत जरूरी है जो अपच से असुविधा का अनुभव करते हैं या भोजन के बाद भारीपन महसूस करते हैं। शाम को पैदल चलने जैसे हल्के व्यायाम में शामिल होने से आपके शरीर की सर्केडियन रिदम को रेगुलेट करने में मदद करके बेहतर नींद को बढ़ावा मिल सकता है। नींद न आने की समस्या, इरेगुलर स्लीप पैटर्न वाले लोगों के लिए, शाम की ईवनिंग वॉक अच्छा काम कर सकती है।

    दोनो वॉक में से क्या है बेहतर?

    मॉर्निंग और ईवनिंग वॉक दोनों ही दिल की सेहत, वेट कंट्रोल और स्टेमिना को बढ़ाती है। वक्त के साथ असर अलग-अलग हो सकता है। खाली पेट सुबह की सैर में कैलोरी बर्न करने की थोड़ी बेहतर संभावना होती है, जबकि शाम की सैर पाचन और भोजन के बाद के ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने के लिए ज्यादा असरदार होती है। मॉनिंग वॉक एक क्लीयर माइंड के लिए बहुत अच्छी होती है जबकि ईवनिंग वॉक दिन के दौरान बने तनाव को कम करने के लिए सबसे अच्छी होती है। आपके लिए क्या बेहतर है ये आपकी जरूरत पर डिपेंड करता है, लेकिन एक बात तय है कि जब मौका मिले वॉकिंग जरूर करनी चाहिए।

    Disclaimer: प्रिय पाठक, यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से पब्लिश की गई है। इसको लिखने के लिए सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप सेहत से जुड़ा पढ़ने के उपरांत पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

  • Punjab News: तेजधार हथियार, बाइक और चोरी के 10 मोबाइलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: तेजधार हथियार, बाइक और चोरी के 10 मोबाइलों सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लूटपाट करने और जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष अरोड़ा निवासी कैलाश नगर, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश गिल और रोहित उर्फ गंजी लुधियाना के तौर पर हुई है। पुलिस ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 24 दिसंबर को बाइक सवार लुटेरों ने एक प्रवासी पर हमला कर उसका मोबाइल फोन छीनकर और फरार हो गए।

    सीसीटीवी फुटेज के अधार पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी। एसीपी दविंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कैलाश नगर रोड पर नाकाबंदी कर बाइक सवार 3 आरोपियों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी करीब 20-21 उम्र के है। आरोपियों से एक बाइक, दातर और 10 मोबाइल फ़ोन भी बरामद किए है।

     जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनसान जगह प्रवासियों को दातर दिखाकर निशाना बनाते थे। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान और भी वारदातों का खुलासा किया जाएगा।

  • Punjab News : TVS के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News : TVS के शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : शोरुम में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब पौने 4 बजे बस्ती जोधेवाल नजदीक TVS के शोरुम की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि 40-50 इलैक्ट्रिक स्कूटियां जलकर राख हो गई। आग लगने का पता चलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और शोरुम के मालिकों को सूचित किया।

    फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलेक्ट्रानिक स्कूटी यूनिट से आग फैल रही थी, लेकिन समय रहते कंट्रोल कर लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। इस हादसे में करीब 25 लाख के करीब का नुकसान हुआ है।

    प्रत्यक्षदर्शी एक व्यक्ति ने बताया कि सुबह जब आग लगी तो सबसे पहले नजदीकी पैट्रोल पंप के करिंदे ने शोर मचाया। उसी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी भयावक थी कि काफी दूर से आग की लपटे नजर आ रही थी। आग लगने के कारण शोरुम की दूसरी मंजिल में धमाके भी हो रहे थे। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ। आग की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • GFL कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव से हुआ हादसा, 4 की मौत

    GFL कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव से हुआ हादसा, 4 की मौत

    नई दिल्ली : गुजरात में भरूच के इंडस्ट्रियल एरिया दहेज की जीएफएल कंपनी में जहरीली गैस रिसाव से चार मजदूरों की मौत हो गई। हादसा कंपनी के CMS प्लांट में रविवार तड़के हुआ। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक सीएमएस प्लांट के वाल्व में लीकेज हो गया, जिसकी चपेट में कर्मचारी आ गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल मेें दाखिल करवाया गया। जहां इलाज दौरान मजदूरों की मौत हो गई है।

    जीएफएल कंपनी के प्रोडक्शन विभाग में क्लोरो मिथाइल प्लांट के ग्राउंड फ्लोर में मिथाइल क्लोराइड, सीटी क्लोरोफॉर्म और एचसीएल वेपर नाम की गैस दो गैस पाइपलाइनों से गुजारी जा रही थीं। इसी दौरान वाल्व में रिसाव हो गया। लीकेज के पास ही चार कर्मचारी कुछ काम कर रहे थे। इस दौरान गैस के असर से चारों बेहोश हो गए। चारों को मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    जीएफएल कंपनी के उपमहाप्रबंधक जिग्नेश परमार ने घटना के बारे में कहा कि कंपनी में कंपनी के एक और तीन ठेका श्रमिकों की मौत हो गई। मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपए का मुआवजा देने का निर्णय लिया गया है। हादसा कैसा हुआ, इसकी भी जांच करवाई जा रही है।  हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • Punjab News : Car और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : Car और ट्रैक्टर ट्राली में हुई टक्कर, 2 गंभीर घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्का : फिरोजपुर हाईवे पर फ्लाईओवर पर सड़क हादसा हो गया। ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के बेरिंग जाम होने के चलते ट्रैक्टर ट्राली सड़क में खड़ी थी, कि पीछे से आ रही कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इस दौरान कार सवार रोडवेज कर्मचारी व उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर सड़क हादसा हुआ है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली फ्लाईओवर पर जा रही थी कि चालक ने बैरिंग जाम होने के चलते ट्रैक्टर ट्राली को सड़क के बीचो-बीच खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई।

    इस हादसे में कार चालक रोडवेज कर्मचारी पवन कुमार और उसकी पत्नी निवासी गांव सजराना गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसा वह सत्संग से वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। दंपति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली चालक मौके से फरार हो गया है।  पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Industrial Estate में लगी भीषण आग, सारा कुछ जलकर राख

    Industrial Estate में लगी भीषण आग, सारा कुछ जलकर राख

    श्रीनगरः यहां एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। बागी अली मर्दान खान में औद्योगिक एस्टेट में रात के समय भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बर्फबारी के कारण दमकल विभाग को घटना के स्थान पर पहुंचने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जानकारी मुताबिक, बागी अली मर्दान खान में औद्योगिक एस्टेट में रात के समय अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। ज्यादातर सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर श्रीनगर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।

    पुलिस के मुताबिक, इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस ने आग लगने के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

  • 24वें दिन भी Pushpa 2 का जलवा बरकरार, 4 दिन में 23.90 करोड़ पर सिमटी Baby John

    24वें दिन भी Pushpa 2 का जलवा बरकरार, 4 दिन में 23.90 करोड़ पर सिमटी Baby John

    Box Office: साल 2024 को खत्म होने में बस 2 दिन बाकी हैं और बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में लगी हुई हैं। लेकिन उनमें से 2 फिल्मों के बीच इस वक्त जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है, जिनमें से एक रिलीज हुए को 24 दिन हो चुके हैं तो दूसरी को सिर्फ 4 दिन ही हुए हैं। जी हां, हम यहां अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ और वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ के बारे में बात कर रहे हैं।

    आईए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल है?

    वैसे तो इस समय बॉक्स ऑफिस पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के साथ वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ के अलावा कई फिल्में लगी हुई हैं, जिनके बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रहा है। लेकिन ज्यादातर लोगों का ध्यान दो बड़ी फिल्मों पर है जैसे की ‘बेबी जॉन’ और ‘पुष्पा 2’, ये दोनों ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर दे रही हैं, जिनमें से ‘पुष्पा 2’ को बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन और ‘बेबी जॉन’ को 4 दिन हुए हैं।

    Baby John Box Office Collection Day 1 Failed to Beat Allu Arjun Movie in Business पुष्पा-2 को टक्कर नहीं दे पाई वरुण धवन की फिल्म, तीन हफ्ते बाद भी कमाई 'बेबी जॉन'

    सबसे पहले साउथ आइकन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की बात करते हैं। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसको बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म कमाई के मामले में धड़ाधड़ नोट छापी जा रही है। हालांकि, फिल्म अपनी रिलीज के पहले से ही विवादों में घिरी हुई नजर आई, इस सब के बावजूद फिल्म की कमाई पर इसका कोई खास असर नहीं देखने को मिल। हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म ने अपने 24वें दिन भी शानदार कमाई की।

    Pushpa 2 The Rule New Release Date Is Here | Times Now

    ‘पुष्पा 2’ पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। रिलीज के 24 दिन बाद भी इसकी कमाई में कोई खास कमी देखने को नहीं मिल रही। ‘पुष्पा 2’ ने अब तक भारत में 1141.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है और इसकी कमाई का सिलसिला अभी भी जारी है। 24वें दिन फिल्म ने 12.50 करोड़ रुपए की कमाई की। पहले हफ्ते में फिल्म ने 725.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 264.8 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 129.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म ने पूरी दुनिया में 1700 करोड़ कमाए लिए हैं।

    US BO: Hollywood movies competing With Pushpa 2

    अगर हम बात करें वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ की तो इस फिल्म ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन ने आईपीएस अधिकारी सत्य वर्मा का किरदार निभाया है। ये फिल्म 2016 में आई एटली की तमिल फिल्म ‘थेरी’ का रीमेक है, जिसमें विजय और समांथा रुथ प्रभु नजर आए थे। उस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। ‘बेबी जॉन’ को Kalees ने डायरेक्ट किया है और एटली ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई जगहों पर इसके खराब परफॉर्मेंस की वजह से इसको दूसरी फिल्म से रिप्लेस कर दिया गया है।

    ये 3 वजह 'बेबी जॉन' को बना सकती हैं ब्लॉकबस्टर, Varun Dhawan को मिल सकती है पहली बड़ी फिल्म – TV9 Bharatvarsh

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन करीब 4.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, ये ऑफिशियल आंकड़े नहीं हैं। अगर इस कलेक्शन को मानें, तो फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 23.90 करोड़ रुपए हो चुका है। पहले दिन फिल्म ने 11.25 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन इसके बाद कमाई में भारी गिरावट देखी गई। दूसरे दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए कमाए, जबकि तीसरे दिन का कलेक्शन 3.65 करोड़ रुपए रहा। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ बताया जा रहा है।

    आखिर क्यों देखनी चाहिए Varun Dhawan की Baby John और क्यों नहीं ? इन पॉइंट्स में सबकुछ हो जाएगा क्लियर

  • तेज रफ्तार Train और फायर ब्रिगेड की गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, 15 गंभीर घायल

    तेज रफ्तार Train और फायर ब्रिगेड की गाड़ी में हुई भीषण टक्कर, 15 गंभीर घायल

    नई दिल्ली : फ्लोरिडा में एक तेज रफ्तार ट्रेन के ‘रेलवे क्रॉसिंग’ के पास पटरी पर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टकर हो गई। इस टक्कर में तीन दमकलकर्मी और 12 यात्री गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार  सुबह पौने 11 बजे डेलरे बीच में ‘ब्राइटलाइन’ ट्रेन ‘डेलरे बीच फायर रेसेक्यू’ के ट्रक से टकराने के बाद पटरी पर रुक गई और उसका अगला हिस्सा नष्ट हो गया।

    ‘डेलरे बीच फायर रेस्क्यू’ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि हादसे में घायल हुए डेलरे बीच के तीन दमकलकर्मियों की हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में घायल 12 लोगों का अस्पताल मेें इलाज जारी है।  प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रेन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें दमकल ट्रक के कुछ हिस्से भी फंसे हुए थे।

  • तेज रफ्तार Car पेड़ से टकराई, लगी आग, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

    तेज रफ्तार Car पेड़ से टकराई, लगी आग, 2 की मौत, 2 गंभीर घायल

    दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में 2 दोस्तों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं कुछ देर बाद कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना नंदिनी थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान अमित ताम्रकार (30) निवासी दुर्ग के तमेरपारा और आदित्य कसेर (33) के तौर पर हुई है।

    जानकारी के अनुसार कार में 4 दोस्त सवार होकर दुर्ग से धमधा की तरफ जा रहे थे। देर रात करीब 11.30 बजे मेडेसरा गांव के पास बने पावर ग्रिड के पास कार बेकाबू हो गई। कार में आग लगने से पेड़ भी जल गया है। हादसे के बाद सभी को कार से बाहर निकाला गया। वहीं कार में पीछे बैठे अनीश ताम्रकार और सुधांशु ताम्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले भर्ती करवाया गया।

    जहां से दोनों घायलों को भिलाई स्थित श्री शंकराचार्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था, कार जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।