Blog

  • टीवी का plug लगाते महिला को लगा करंट, चीख पुकार सुन मां को बचाने आए बच्चे की भी मौत

    टीवी का plug लगाते महिला को लगा करंट, चीख पुकार सुन मां को बचाने आए बच्चे की भी मौत

    दमोहः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के ग्वारी गांव में टीवी का प्लग लगाते समय करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है। गीता नाम की महिला की चीख सुनकर पास में ही खड़ा 2 साल का बेटा महिला के पास गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया, तत्काल दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।

    यह घटना घर में मौजूद दूसरे बच्चे ने देखी तो उसने तत्काल परिजनों को सूचित किया। इसके बाद परिजनों ने जबलपुर नाका चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि महिला टीवी का प्लग लगा रही थी कि अचानक उसे करंट लगा तो मां की चीख सुनकर बेटा उसके पास बचाने के लिए पहुंच गया था। वह उसे छुड़ाने लगा को उसको भी करंट लग गया जिनकी अस्पाल लेजाते वक्त मौत हो गई।

     

  • Room में अंगीठी जलाकर सो रहे बाप-बेटे की मौत

    Room में अंगीठी जलाकर सो रहे बाप-बेटे की मौत

    ऊना : जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत जलग्रां टब्बा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार कमरे में सो रहे बाप-बेटे की मौत हो गई है। बाप-बेटा सब्जी की दुकान करते थे। पिता की उम्र 50 वर्ष तो बेटे की उम्र 18 वर्ष के करीब बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब साथ वाले कमरे में सो रहे छोटे बेटे ने उन्हें देखा तो वे दोनों  बेहोश में पड़े हुए थे तथा कोई हरकत नहीं कर रहे थे।

    जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया। जब लोगों ने आकर देखा तो  दोनों की मौत हो चुकी थी।  हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिक जांच में कमरे में एक अंगीठी भी मिली है।

    अंदेशा लगाया जा रहा है कि कमरे में अंगीठी जलाई हुई थी, जिससे बनी गैस के चलते दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

  • घने कोहरे में रोड पर सैर करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दर्दनाक मौत

    घने कोहरे में रोड पर सैर करना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दर्दनाक मौत

    अमेठीः सुबह की सैर के बिना कई लोग अपना दिन शुरू नहीं करते हैं। तंदुरुस्त रहने के लिए डॉक्टर भी लोगों को सुबह की सैर करने की सलाह देते हैं। परन्तु क्या होगा अगर वही सैर आपकी मौत का कारण बन जाए। ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी सामने आया है जहां, सुबह टहलने निकले एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि शव के चीथड़े सड़क पर बिखर गए। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

    जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 के निवासी ज्ञान प्रकाश जायसवाल (62) प्रतिदिन बाईपास की तरफ टहलने जाते थे। सुबह भी वह टहलने गए थे। कोहरा होने के कारण मार्ग में काफी धुंध थी। इसी दौरान टहलते समय सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बुजुर्ग को कुचल दिया।

    घटना इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग के चिथड़े उड़ गए। हादसे का पता लोगों को चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वहीं, पुलिस ने मौके पर जानकारी जुटाते हुए बताया कि बाईपास पर टहलने गए बुजुर्ग को वाहन ने टक्कर मारी है। इससे उनकी मृत्यु हो गई है। वाहन की पहचान के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। पुलिस जल्द ही वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई करेगी।

     

  • कैंटर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ जबरदस्त हादसा, 3 की मौत, देखें वीडियो

    कैंटर चालक को नींद की झपकी आने से हुआ जबरदस्त हादसा, 3 की मौत, देखें वीडियो

    मथुराः सड़क हादसों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रोज कोई न कोई बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आती रहती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा से सामने आया है जहां, एक ट्रैक्टर और कैंटर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

    इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए आसपास के लोगों ने केडी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक को घटना के दौरान नींद की झपकी आ गई थी जिससे यह हादसा हो गया।

    जानकारी मुताबिक, जैंत थाना क्षेत्र के हाईवे पर रविवार सुबह साढ़े 6 बजे शुगर मिल के सामने एक ट्रैक्टर और कैंटर की भिड़ंत हो गई। घटना में उमेश निवासी सहार बरसाना मथुरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि ट्रैक्टर पर बैठे पूरन सिंह निवासी बुलवाना होडल हरियाणा की उपचार के लिए ले जाते वक्त मृत्यु हो गई। कैंटर चालक प्रिंस सिंह निवासी आजमगढ़ की भी घटना में मौत हो गई है।

    हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल धर्मेंद्र यादव निवासी महिपालपुर दिल्ली को केडी मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहीं दूसरी और पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आवाजी सुचारू करवा दी है।

  • पुलिस की निगरानी में खड़े सीज ट्रकों को उड़ा ले गए दबंग, मामले में 3 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

    पुलिस की निगरानी में खड़े सीज ट्रकों को उड़ा ले गए दबंग, मामले में 3 पुलिस अधिकारी सस्पेंड

    मिर्जापुरः जिले में खनन माफिया के हौसले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। उनके हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि पुलिस की निगरानी में खड़ी सीज ट्रकों को उठा ले गए। सीज ट्रकों को ले जाने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खनन माफियों के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रकों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस दौरान उच्च अधिकारियों ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक और हेड कांस्टेबल समेत तीन को निलंबित कर दिया है।

    जानकारी मुताबिक, अदलहाट थाना क्षेत्र एकेएस बालू गिट्टी मंडी में बिना परमिट और ओवरलोड के 108 ट्रकों को सीज कर खड़ा कराया गया था। 108 ट्रकों में से 17 ट्रक खनन माफिया बिना पुलिस से अनुमति लिए पुलिस के सामने जबरन लेकर चले गए, जबकि पुलिस सीज ट्रकों की निगरानी में लगी हुई थी।

    खनन माफिया के द्वारा ट्रक लेकर चले जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जब पुलिस ने खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया तो सात ट्रकों को खनन माफिया फिर से ट्रक लाकर मंडी में खड़ा कर दिया 12 ट्रकों की पुलिस अभी भी तलाश कर रही है।

    इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने ड्यूटी पर लापरवाही बरतने के मामले में उप निरीक्षक मुनीम गुप्ता और हेड कांस्टेबल सोम्मर यादव निलंबित कर जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान बाल किशुन यादव बलिया खुर्द थाना चिकया जनपद चन्दौली, सूरज गोठानी थाना जुगैल जनपद सोनभद्र और सुनील यादव विशुनपुरा थान जंगीपुर जनपद गांजीपुर के रूप में हुई है।

  • Punjab News: Overtake के चक्कर में कैंटर में घुसी बाइक, नीचे दबने से 1 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Overtake के चक्कर में कैंटर में घुसी बाइक, नीचे दबने से 1 की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः यहां दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। एक सीमेंट के कैंटर के नीचे आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्राले को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, मोगा के बाघापुराना में करीब 8.30 बजे एक सीमेंट वाला कैंटर कोटकपूरा की तरफ से आ रहा था और उसी साइड से बाइक पर सवार होकर विशु और उसका साथी आ रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान ओवरटेक करने के चक्कर में दोनों युवकों की बाइक ट्राले की चपेट में आ गई जिससे विशु ट्राले के टायर के नीचे कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसका साथी दूसरी और जा गिरा जिससे वह भी घायल हो गया जिसको मोगा के सरकारी हस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।

    वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। वही केंटर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक परिवार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • अब सस्ते में खरीदें iPhone 16 सीरीज और MacBook

    अब सस्ते में खरीदें iPhone 16 सीरीज और MacBook

    अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Apple Days Sale का फायदा उठा सकते हैं। इस विजय सेल्स पर ऐपल डेज सेल का ऐलान हो गया है। 29 दिसंबर से शुरू हुई सेल 5 जनवरी तक चलेगी। सेल से आप iPhone 16 सीरीज, मैकबुक एयर और दूसरे ऐपल प्रोडक्ट्स को आकर्षक कीमत पर खरीद सकते हैं।

    Vijay Sales ने ऐपल डेज सेल का ऐलान कर दिया है। 29 दिसंबर से शुरू हो रही ऐपल डेज सेल 5 जनवरी 2025 तक चलेगी। ईयर एंड सेल के तहत विजय सेल्स iPhone, MacBook, iPad, Apple Watch और एयरपॉड्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

    सेल के तहत ICICI Bank, SBI और कोटक बैंक कार्ड पर 10 हजार रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ये डिस्काउंट ऐपल प्रोडक्ट्स की खरीद पर मिल रहा है। इसके अलावा कंपनी एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।

    ऑफर्स

    क्लीयरेंस सेल के तहत स्टोर पर ओपन बॉक्स यूनिट्स भी बेची जा रही हैं। दरअसल, विजय सेल्स में जो यूनिट्स डिस्प्ले के लिए रखी होती हैं, कंपनी उन्हें कम कीमत पर बेच रही है। इसका फायदा उठाकर आप 32,900 रुपये की कीमत पर iPhone 13 खरीद सकते हैं। इसके अलावा MacBook Air M3 13 को आप 79,900 रुपए में खरीद सकते हैं। विजय सेल्स से आप Apple Watch Series 8 को 19,999 रुपए, 9th Gen iPad को 23,990 रुपए और AirPods 3rd Gen को 14,990 रुपए में खरीद सकते हैं। ये सभी मॉडल ओपन बॉक्स प्रोडक्ट्स के तहत बेचे जा रहे हैं।

    iPhone 16 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,06,900 रुपए की कीमत पर मिल रहा है। इस हैंडसेट का ओरिजनल प्राइस 1,19,900 रुपए है। स्मार्टफोन पर 3000 रुपए का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद आप इस स्मार्टफोन को 1,03,900 रुपये में खरीद पाएंगे। वहीं 256GB स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो 1,29,900 रुपए में आता है, जो विजय सेल्स पर 1,16,400 रुपए में मिल रहा है। फोन पर 3000 रुपए का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 1,13,400 रुपए हो जाती है। इसका 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,32,400 रुपए और 1TB वेरिएंट 1,51,400 रुपए में मिलेगा। ये कीमत सभी डिस्काउंट के बाद की है। iPhone 16 Pro Max के भी सभी वेरिएंट पर 3000 रुपए का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है।

    MacBook, Apple Watch पर ऑफर

    विजय सेल्स से आप iPhone 16 को 4000 रुपए के बैंक डिस्काउंट और फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। iPhone 16 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट को आप सभी ऑफर के बाद 66,900 रुपए में खरीद पाएंगे। वहीं iPhone 16 Plus को आप सभी डिस्काउंट के बाद 75,490 रुपए में खरीद सकते हैं।

    MacBook Air M3 को आप डिस्काउंट के बाद 93,390 रुपए में खरीद पाएंगे। वहीं MacBook Air M2 को आप 79,890 रुपए में खरीद सकते हैं। MacBook Air M1 सेल में 63,890 रुपए में मिल रहा है। इसके अलावा आप Apple Watch Series 10 को 41,099 रुपए में खरीद पाएंगे।

  • यात्रियों से भरी Bus हुई हादसे का शिकार, 18 घायल

    यात्रियों से भरी Bus हुई हादसे का शिकार, 18 घायल

    खंडवा : मध्य प्रदेश के खंडवा में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। खंडवा से लगे ठिठियाजोशी गांव में रविवार तड़के 4 बजे एक यात्री बस आबना नदी के पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में 18 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। रामनगर चौकी प्रभारी ने बताया कि यात्री बस चौहान कंपनी की है, जो कि अमरावती की ओर से खंडवा आ रही थी।

    बस को इंदौर इंदौर जाना था। इस दौरान ठिठियाजोशी के पुल पर अचानक हादसा हो गया। सभी घायलों को मामूली चोट आई है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे में घायल ज्यादातर लोग रीवा, इंदौर और नागपुर के रहने वाले है। बस के ड्राइवर इंदौर निवासी प्रेमसिंह को भी सिर में चोट आई हैं।

    उसने हादसे को लेकर बताया कि बस 50-60 की स्पीड में थी। सुबह अंधेरा था और अचानक टर्न आ गया। गाड़ी को कंट्रोल करने का काफी प्रयास किया। लेकिन, सड़क पर पानी था, इस कारण बस स्लीप होकर पलटी खा गई।

  • Jalandhar News : गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, आवाजाही बाधित

    Jalandhar News : गेहूं की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, आवाजाही बाधित

    जालंधर,esn : जिले में एक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रामा मंडी ब्रिज रेलवे स्टेशन के बाहर गेहूं की बोरियों से भरा एक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। उसमें लदे गेहूं के बोरे इधर-उधर बिखर गए और गेहूं पूरा सड़क पर फैल गया। जिसके कारण टेंपो ट्रैवल भी सड़क के बीच में पलट गया। इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया।

    इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैफिक को मौके पर परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: रेहड़ी लगाने को लेकर 2 पक्ष हुए आमने सामने, व्यक्ति के चेहरे पर फैंका गर्म तेल

    Punjab News: रेहड़ी लगाने को लेकर 2 पक्ष हुए आमने सामने, व्यक्ति के चेहरे पर फैंका गर्म तेल

    लुधियानाः यहां अंडा रेहड़ी लगाने को लेकर 2 रेहड़ी वाले आपस में भीड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चेहरे पर गर्म तेल डाल दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। हमले में दोनों पक्षों के कुल 4 लोग घायल हुए है। थाना जमालपुर की पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है।

    जानकारी देते हुए कर्मराज सिंह जोगा ने बताया कि वह पिछले काफी समय से जमालपुर अवाना में अंडे की रेहड़ी लगा रहा था। कुछ दिनों पहले उसकी रेहड़ी के पास एक अन्य व्यक्ति रेहड़ी लगाने लग गया। जो आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर उससे विवाद करने लगा। शनिवार की रात को उक्त रेहड़ी वाला अपने बेटे व अन्य साथियों के साथ उसके पास आया और उससे मारपीट करने लगा। वही जोगा ने आरोप लगाया कि उक्त हमलावरों ने उस पर व उसके छोटे भाई रमन पर गर्मा गर्म तेल डाल दिया।

    वहीं दूसरे पक्ष के शिंगारा सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपनी रेहड़ी पर मौजूद था कि उसके पड़ोस में रेहड़ी लगाने वाले ने अपने साथियों के साथ उनपर हमला कर दिया। हमले में शिंगारा सिंह व उसका बेटा मनोज घायल हो गए। घायलों ने मामले की शिकायत थाना जमालपुर की पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।