Blog

  • बारात लेकर निकला दुल्हा मंडप की जगह पहुंचा अस्पताल, जानें मामल

    बारात लेकर निकला दुल्हा मंडप की जगह पहुंचा अस्पताल, जानें मामल

    नई दिल्लीः बीती रात भोजपुर से एक मामला सामने आया है जहां पर दुल्हा दुल्हन के घर जाने के बजाय सदर अस्पताल पहुंच गया। यह घटना उदवंतनगर के खलिसा गांव की है। बताया जा रहा है कि यहां परिछावन के दौरान दूल्हे को रथ से उतारकर बदमाशों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे दूल्हा बेहोश हो गया। दूल्हे के बेहोश होते ही उसके घरवाले उसे देर रात अस्पताल लेकर लेकर पहुंचे ।

    दरअसल, शुक्रवार को शादी के लिए दूल्हे की बारात निकली और गांव में ही दूल्हे का परिछावन हुआ। परिछावन के दौरान दूल्हे की घर की लड़कियां नाच रहीं थीं तभी गांव के ही कुछ मनचले बारात में नाच रही लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगे। बात यहीं से शुरू हुई जिसके बाद बारात में मौजूद लोग मनचलों का विरोध करने लगे। वहीं, इस दौरान जब दूल्हे ने भी मनचलों का विरोध किया तो मनचलों ने दूल्हे को रथ से उतार कर लात-घूंसे से उसकी जमकर पिटाई कर दी ।

    मनचलों की मारपीट से घायल दूल्हा बेहोश हो गया जिसके बाद उसके घरवाले उसे इलाज के लिए लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे। इधर दुल्हन के घरवालों को जब इस बात का पता चली तो वो भी आरा सदर अस्पताल पहुंचे और दूल्हे के घरवालों को बारात के साथ आकर शादी किए जाने का आग्रह करने लगे, लेकिन दूल्हे के घरवालों ने दूल्हे की स्थिति गंभीर बताते हुए बारात ले जाने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में उदवंतनगर थाने की पुलिस ने दूल्हे और उसके घरवालों को बारात ले जाकर दूल्हे की शादी करवाने, और फिर शादी के बाद मनचलों के खिलाफ आवेदन देने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर दूल्हे और उसके घरवालों को राजी कर लिया। 

  • राघव की सगाई के बाद शुरू हुई प्यार की राघनीति, देखें वीडियो

    राघव की सगाई के बाद शुरू हुई प्यार की राघनीति, देखें वीडियो

    आम आदमी पार्टी के नेता – सांसद राघव चड्डा और बॉलीवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शनिवार को दिल्ली में सगाई हुई। दोनों की सगाई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। परिणीति की बहन प्रसिद्ध हॉलीवुड-बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा खास तौर पर सगाई में शामिल होने के लिए अमेरिका से आईं थी।

    वहीं इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर, राज्य सभा सदस्य कपिल सिबल के अलावा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह भी पहुंचे। हालाँकि सूत्र बताते हैं कि ज्ञानी हरप्रीत के समारोह में शामिल होने को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर विरोध जताया जा रहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को ऐसे कार्यकर्म में नहीं जाना चाहिए था।

    बॉलीवुड और राजनीती से जुड़ी कईं बड़ी शख्सियतें भी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं। राघव और परिणीति दोनों ही पस्टेल शेड्स के ऑउटफिट में बेहद प्यारे लग रहे थे और एक दुसरे के साथ फंक्शन एन्जॉय करते बहुत खुश नज़र आए. इस मौके दोनों ने डांस भी परफॉर्म किया.

  • सचिन तेंदुलकर ने साइबर सेल में दर्ज कराई FIR, जानें मामला

    सचिन तेंदुलकर ने साइबर सेल में दर्ज कराई FIR, जानें मामला

    मुंबईः  मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच में एक मामला दर्ज कराया है। सचिन तेंदुलकर द्वारा दर्ज कराए गए मामले में कहा गया है कि उनके नाम, इमेज और आवाज का इस्तेमाल करके लोगों से ठगी की जा रही है। इसके बाद मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,465, और 500 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मशहूर हस्तियों को कई बार इस तरह के मामलों का सामना करना पड़ता है। इंटरनेट पर लोगों को धोखा देने के उनकी तस्वीरों या आवाज का उपयोग किया जाता है। कई मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर के निजी सहायक को फेसबुक पर एक तेल कंपनी का एक विज्ञापन मिला. जिसने अपने प्रचार के लिए तेंदुलकर की तस्वीर का इस्तेमाल किया। जिसमें कहा गया था कि इस महान क्रिकेटर ने उनके प्रोडक्ट की सिफारिश की है और इसी तरह के विज्ञापन इंस्टाग्राम पर भी पाए गए थे। इस मामले में मुंबई पुलिस की साइबर सेल द्वारा भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिनमें धोखाधड़ी और जालसाजी और आईटी अधिनियम से संबंधित धाराएं शामिल हैं।

  • ऊना व अम्व न्यायालयों में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    ऊना व अम्व न्यायालयों में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय उना एवं उप मण्डल अम्व स्थित न्यायालय परिसर में आज यानी 13 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गई। यह लोक अदालत ऊना जिला की 10 अदालतों में आयोजित की गई यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनिता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया गया। लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बाउंस, धारा 138 के तहत एन.आई. अधिनियम से संबंधित मामले, उपभोक्ता शिकायत के मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया गया।

    13 मई को आयोजित लोक अदालत में 5028 मामले चिन्हित किए गए थे,जिसमें से 2229 मामले आपसी सहमति से निपटाए गए।1,16,82,613 रुपये की राशि में मामलों के आपसी निपटारे से सक्षम वादियों को उचित मुआवजा भी दिया गया। इन 5028 मामलों में से सभी पंजीकृत 919 मामले प्री लिटिगेशन के तौर पर सुलझाए गए,जिसमें 18,72,472 रूपये की राशि में मामलों के आपसी निपटारे से सक्षम वादियों को उचित मुआवजा भी दिया गया।उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अगली राष्ट्रीय लोक अदालत जो 9 सितंबर को आयोजित की जाएगी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है।

  • आज का राशिफल,14 मई 2023

    आज का राशिफल,14 मई 2023

    आज का राशिफल, 14 मई 2023

    मेष:  विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। दूर यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचैनी रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।

    वृष: वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यवहार से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। तनाव रहेगा।

    मिथुन: शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट व रोग से बाधा संभव है। फालतू खर्च होगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    कर्क: लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार में तनाव रह सकता है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें।

    सिंह: रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोई बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी।

    कन्या: अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं। घर-बाहर असहयोग मिलेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। आय में कमी हो सकती है।

    तुला: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। बेचैनी रहेगी। थकान महसूस होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे।

    वृश्चिक: नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि हो सकती है। समय का लाभ लें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। कानूनी बाधा आ सकती है। विवाद न करें।

    धनु: बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। काम का विरोध होगा। तनाव रहेगा। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।

    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। अपेक्षित कार्यों में अप्रत्याशित बाधा आ सकती है। तनाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। राज्य के प्रतिनिधि सहयोग करेंगे।

    कुंभ: कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मातहतों से संबंध सुधरेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

    मीन: कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भूमि, भवन, दुकान व फैक्टरी आदि के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। प्रमाद न करें।
  • दर्दनाक हादसा: झील में डूबने से 5 बच्चों की मौत, रेस्क्यू जारी

    दर्दनाक हादसा: झील में डूबने से 5 बच्चों की मौत, रेस्क्यू जारी

    बोटाद: गुजरात के बोटाद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के एक झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने डूबे बच्चों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतकों की उम्र 16 से 17 साल के बीच है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का महौल है। घटना बोटाद शहर के बाहर कृष्णा सागर झील की है।  

    बताया जाता है कि दो बच्चे अपने दादा के साथ बोटाद झील देखने पहुंचे थे। झील देखने गए बच्चों ने दादा से झील में नहाने की जिद शुरू कर दी। बच्चों के जिद करने पर दादा ने उन्हें झील में नहाने की इजाजत दे दी। दादा की इजाजत मिलने के बाद बच्चे झील में नहाने चले गए। झील में नहा रहे बच्चे अचानक डूबने लगे। झील में नहा रहे बच्चों को डूबते देख आसपास मौजूद तीन बच्चों ने डूब रहे बच्चों को बचाने के छलांग लगा दी। पहले से डूब रहे दो बच्चों के साथ छलांग लगाने वाले तीनों बच्चे भी डूब गए। ऐसे में इस हादसे में कुछ पांच बच्चों की मौत हो गई।   

    बोटाद SP, किशोर बलोलिया ने कहा कि आज बोटाड शहर के बाहर कृष्णा सागर झील में 5 बच्चों की डूबने के कारण मृत्यु हो गई। 2 बच्चें अपने दादा के साथ झील में नहाने के लिए गए थे और जब वे डूबने लगे तब वहां मौजूद 3 बच्चें उन्हें बचाने के लिए झील में कूदे मगर उनकी भी मृत्यु हो गई। सभी बच्चों की उम्र 16-17 साल के बीच है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। 

  • दिनदहाड़े लुटेरों ने महिला से चेन छीनने का किया प्रयास, देखें CCTV

    दिनदहाड़े लुटेरों ने महिला से चेन छीनने का किया प्रयास, देखें CCTV

    उन्नाव। उन्नाव में महिला से चेन लूट की कोशिश का वीडियो सामने आया है, चेन लूट की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । आपको बता दें की उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के डीएसएन कॉलेज के पास चेन लूट के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है । वायरल हुए सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है की एक बाइक पर 2 नकाबोश युवक खड़े हैं।

    तभी दूसरी तरफ से एक महिला आती है, जैसे ही महिला लुटेरों के पास से गुजरती है, तभी पीछे बैठा लुटेरा महिला के गले में झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास करता है और गाड़ी चला रहा लुटेरा तुरंत गाड़ी भगाता हुआ दिखाई दे रहा है ।वहीं वायरल हुए वीडियो में बदमाश की कोशिश असफल होती है, चेन टूटकर वहीं गिर गई । फिलहाल अब पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

  • कांग्रेस की जीत के इस दिग्गज नेता के घर बड़ी बैठक

    कांग्रेस की जीत के इस दिग्गज नेता के घर बड़ी बैठक

    नई दिल्ली: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 121 सीटों पर जीत चुकी है। वहीं, बीजेपी की झोली में 56 सीट आई हैं। जबकि जेडीएस 18 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस ने बेंगलुरु के 5 स्टार हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किए हैं। जीते हुए विधायकों को रात 8 बजे तक होटल में पहुंचने के लिए कहा गया है। कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

    सीएम में सस्पेंस बरकरार

    डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया… कर्नाटक का सीएम कौन होगा इसपर सस्पेंस बरकरार है। इस बीच सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘अगर मेरे पिता अगले सीएम होंगे तो मुझे बड़ी खुशी होगी। सिर्फ बेटे के तौर पर नहीं, एक नागरिक के तौर पर भी मुझे अच्छा लगेगा।’ नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर हाई प्रोफाइल बैठक हो रही है। इसमें खरगे के अलावा सिद्धरमैया, डी के शिवकुमार, रणदीप सुरजेवाला, के सी वेणुगोपाल मौजूद हैं। यह कर्नाटक जीत के बाद पहली बड़ी बैठक है, इसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है।

    प्रियंका गांधी ने जताया जनता का आभार

    प्रियंका गांधी ने जीत पर कर्नाटक की जनता का आभार जताया। वह बोलीं, ‘जनता समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती है। हिमाचाल और कर्नाटक ने दिखाया कि ध्यान भटकाने की राजनीति के लिए कोइ जगह नहीं है।’ प्रियंका ने कहा कि भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर जनता ने वोट किया। कर्नाटक चुनाव में हार के बाद सीएम बसवराज बोम्मई को बयान आया। वह बोले कि मैं पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेता हूं। बोम्मई ने कहा कि पार्टी मीटिंग में इसपर चर्चा की जाएगी कि क्या हमारे खिलाफ गया। बोम्मई ने कहा कि अंदरूनी लड़ाई के साथ-साथ कुछ अन्य कारण थे जिसकी वजह से ऐसा हुआ। बोम्मई ने आगे कहा कि पार्टी अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटेगी। शिगांव विधानसभा सीट से अपनी जीत पर बोम्मई बोले, ‘मुझे चौथी बार जीत दिलाने के लिए शिगांव की जनता का शुक्रिया।’

    बीजेपी के 12 मंत्री हारे

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 12 मंत्री हार गए।

    क्या बोले तेजस्वी यादव

    बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम कर्नाटक की जनता को बधाई देना चाहेंगे, उन्होंने जिस सरकार को चुना वह देश के हालात को देखते हुए चुना। हमने तो कल ही कह दिया था कि बजरंग बली भाजपा से नाराज हैं। दक्षिण भारत में भाजपा खत्म हो गई है। मध्य भारत में चोरी और असंवैधानिक तरीके से भाजपा शासन में है। बंगाल, बिहार, झारखंड में है ही नहीं, अब आने वाले हर चुनाव में भाजपा हारेगी।’ पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर जीत गए हैं। उन्होंने जद (एस) के पीआर सुधाकर लाल को 14,347 मतों से हराया। एनसी नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ‘कर्नाटक की आवाम को मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने नफरत की सियासत को ठुकरा दिया और मोहब्बत की सियासत को अपनाया है। राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा की, उसका असर भी दिख रहा है।’

  • परिणीति चोपड़ा से सगाई करने के लिए सज-धजकर तैयार हुए राघव चड्ढा, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, देखें वीडियो

    परिणीति चोपड़ा से सगाई करने के लिए सज-धजकर तैयार हुए राघव चड्ढा, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल, देखें वीडियो

    मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा आज यानी 13 मई की शाम को धूमधाम से सगाई करने जा रहे हैं। दिल्ली में इंगेजमेंट से पहले राघव चड्ढा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कुर्ता-पजामा पहने हुए ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राघव चड्ढा किसी रूम के गेट पर खड़े हैं और कुछ पीते हुए दिख रहे हैं। ये वीडियो कपूरथला हाउस का बताया जा रहा है, जहां पर आम आदमी पार्टी से सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा सगाई करने वाले हैं। कपल की सगाई में सुरक्षा को लेकर चूक ना हो, इसके लिए फुल सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई है। इसकी झलक वीडियो में देखने को मिल रही है।

    जानकारी के मुताबिक, राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई में लगभग 150 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, सीएम भगवंत मान, प्रियंका चोपड़ा और जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह का नाम भी शामिल है। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। वह भी अपनी कजिन परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए इंडिया पहुंची हैं। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा पिछले कई दिनों से आप नेता राघव चड्ढा के साथ रिलेशनशिप को लेकर छाई हुई हैं। कभी लंच डेट तो कभी आईपीएल मैच देखते हुए दोनों स्पॉट हो चुके हैं लेकिन कपल ने अपने रिश्ते पर कभी मुहर नहीं लगाई। हालांकि, अब दोनों सगाई करने जा रहे हैं। इसके बाद दोनों बहुत जल्द सात फेरे लेंगे। अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस उनकी सगाई की फोटोज़ देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।

  • महिला से पर्स छीन कर भाग रहे दो युवक काबू 

    महिला से पर्स छीन कर भाग रहे दो युवक काबू 

    ऊना/ सुशील पंडित : मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव देहलां में पर्स छीन कर भागे झपटमार पकड़े गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर वाजार में महिला से झपटमारों ने पर्स छीन लिया।  सर्वजीत पत्नी रमेश चंद गांव वनगढ़ का पर्स छीनने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस को सुचना मिलते ही पुलिस ने झपटमारों को गांव देहलां से पकड़ कर महिला का पर्स लौटा दिया। झपटमारों की पहचान अरुण शर्मा तथा धर्म जोत सिंह अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपीयों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।