Blog

  • रेकी करके घर से 60 हजार की नगदी और 4 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    रेकी करके घर से 60 हजार की नगदी और 4 फोन लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है, वहीं सेक्टर-19 में स्कूटी चालक युवक ने मकान की रेकी कर सुबह 7 बजे 4 मोबाइल और 60 हजार की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने सेक्टर-19 निवासी अंकुश की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह सुबह 7 बजे मकान के पहले तल पर सो रहा था। उसके नाना सुबह टहलने के लिए चले गए थे।

    इसी दौरान चोर ने पहले मकान की रेकी की। इसके बाद 7:15 बजे गेट खोलकर कमरे में घुस गया। इसके बाद चार मोबाइल और नकदी लेकर भाग गया। चोरी की वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टीमें आरोपी को पकड़ने में लगी है। अंकुश ने बताया कि सुबह दादा टहलने गए थे, इस वजह से बाहर गेट का ताला खुला था। सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि युवक ने घर के बाहर स्कूटी खड़ी करके 15 मिनट तक इंतजार किया।

    जब कोई आता नजर नहीं आया तो आरोपी गेट खोलकर घर के अंदर आ गया और चोरी करके चला गया। पंचकूला शहर में जनवरी माह में चोरी की कुल 55 मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामलों में चोरों ने मकान की रेकी करके फिर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने में असफल हो साबित हो रही है। जनवरी माह में चंडीमंदिर में 21 मामले, सेक्टर-5 में 14 मामले, एमडीसी में 7, सेक्टर-7 में 7, सेक्टर-20 में 5 और सेक्टर-14 में एक मामला सामने आया है।

  • Punjab News: Highway पर पत्थर से टकराई कार, लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर पत्थर से टकराई कार, लगी आग, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में हाईवे पर सड़क हादसे में कार को आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना फिरोजपुर से आ रही स्वीफ्ट गाड़ी सरदार जत्थेदार तोता सिंह की कोठी के सामने काम चल रहे हाईवे पर हुआ है। मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम पार्षद मंजीत सिंह धम्मू ने बताया कि निर्माण के दौरान रास्ते में बड़े पत्थर के कार की टक्कर हुई है। घटना के दोस्त पार्षद के दोस्त गुरजंट सिंह रामू वाला में तुरंत गाड़ी चालक को कार से बाहर निकाला। देखते ही देखते कार की पत्थर से टक्कर होने के बाद गाड़ी को आग लग गई।

    हादसे के दौरान मौके पर थाना प्रभारी सहित मुझे फोन किया। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। थाना प्रभारी ने मौके पर ट्रैफिक को काबू पाया, वहीं दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस घटना में कार चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन हादसे में स्वीफ्ट गाड़ी जलकर पूरी तरह से राख हो गई।

    थाना प्रभारी ने कहा कि गांव दूने के पास नए बन रहे फ्लाई ओवर के पास स्विफ्ट कार की टक्कर हुई थी। हादसा इतना भयानक था कि देखते ही देखते कार को आग लग गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार नगर निगम का कर्मचारी मौजूद था। हादसे में उसे बाहर निकाल लिया गया था, लेकिन गाड़ी जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे कर्मियों की नायलाकी के कारण यह हादसा हुआ है, जिन्होंने गलत ढंग से कंक्रीट के बेटीगीट्स लगाए है।

  • Jalandhar News: पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पतंगबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, ईंट-पत्थरों से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः बस्ती दानिशमदां स्थित वाल्मीकि मोहल्ले में पतंगबाजी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो जल्द ही झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट और पत्थरों से हमला किया। हमले के चलते गली में खड़ी दो गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। जैसे ही इलाके में भीड़ जमा हुई, दोनों पक्षों के युवक मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची।

    थाना पांच के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचित किया गया था कि वाल्मीकि मोहल्ले में दो पक्षों में मारपीट हुई है, जिसमें ईंट और पत्थरों से हमला किया गया और गाड़ियों के शीशे टूट गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। घटना के समय दोनों पक्ष छतों पर पतंग उड़ा रहे थे, जहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Civil Hospital में मेडिकल करवाने आए व्यक्ति को पुलिस कर्मी ने पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में मेडिकल करवाने आए व्यक्ति को पुलिस कर्मी ने पीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए व्यक्ति को पुलिस द्वारा पीटने की घटना सामने आई है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस कर्मी व्यक्ति को ले जाते समय उसके थप्पड़ मार रहा है। न्यू शक्ति नगर टिब्बा रोड़ से आए प्रदीप ने बताया कि विकास की लड़ाई के दौरान चोट लग गई थी। इस दौरान वह सिविल अस्पताल में वह पर्चा कटवाने के लिए आए थे।

    इस दौरान विकास का खून नहीं बंद हो रहा था तो वह दूसरी से तीसरी बार पट्टी करवाने के लिए पुलिस से पूछने गए तो गुस्साएं पुलिस कर्मी ने थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और गालियां निकालने लग गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। विकास ने कहा कि 2 पक्षों में विवाद चल रहा था, वह दोनों को छुड़वाने के लिए चला गया। इस दौरान एक पक्ष द्वारा किरपाणों से हमला कर दिया गया। विकास ने कहा कि उनका 5 नंबर टोकन था और वह खून ज्यादा बहने से वह 2 से 3 बार ईलाज करने के लिए पूछने के लिए गया।

    पीड़ित ने कहा कि वह मानते है कि उन्होंने 2 से 3 बार जाकर ईलाज करवाने के लिए कहा, लेकिन पुलिस कर्मी इस बात से गुस्से में आ गए और उसके साथी को मारना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह उसके साथी के साथ ले गए। पीड़ित विकास ने कहा कि वह बिना ईलाज करवाए यहां से चला जाएगा, उसके साथी को पुलिस के कब्जे से छुड़वाया जाए और उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह मौके पर खड़े है, ऐसी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कोई बात फिर सामने आती है तो पीड़ित की शिकायत पर वह बनती कार्रवाई करेंगे।

  • पुलिस और बदमाशों मे चली गोलियां, 2 की मौत

    पुलिस और बदमाशों मे चली गोलियां, 2 की मौत

    बुलेटप्रूफ जैकेट से बची 3 पुलिसकर्मियों की जान

    पलवलः गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 2 बदमाशों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बदमाशों पर पुलिस ने 1-1 लाख रुपए इनाम रखा हुआ था। सूत्रों के मुताबिक दोनों बदमाश एक कुख्यात गैंगस्टर के शूटर थे। सीआईए स्टाफ का कहना है कि बदमाशों के और साथी जो अभी फरार हैं, उनकी तलाश में भी टीम जुटी हुई है। मृतक बदमाशों की पहचान जोरावर और नीरज उर्फ नीरिया निवासी रेवाड़ी के रूप में हुई है। सीआईए की टीम और बदमाशों के बीच गोलीबार पलवल-नूंह मार्ग पर लालवा गांव के पास हुई। बदमाशों ने पहले फायरिंग शुरू की, जिसमें सीआईए इंचार्ज पीएसआई दीपक गुलिया और उनकी टीम के कुलदीप व नरेंद्र को गोलियां लगीं। हालांकि बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से तीनों पुलिसकर्मी बच गए। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को 2 और दूसरे को 3 गोलियां लगीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में पलवल आए थे। इससे पहले इन बदमाशों ने जोहरखेड़ा गांव के सरपंच मनोज और उनके साथियों पर जानलेवा हमला किया था। उस वक्त सरपंच मनोज और जैनपुर गांव के रॉकी को गोलियां लगी थीं। इस मामले में SP चंद्र मोहन ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर विशेष टीमें गठित की थीं। फिलहाल दोनों बदमाशों के शव अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखे गए हैं।
  • Share Market: Sensex में 700 और Nifty में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट

    Share Market: Sensex में 700 और Nifty में 250 अंक से ज्यादा की गिरावट

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा और निफ्टी में भी 250 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स 76,782 और 23,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट और 5 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 3.19% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

    NSE के डेटा के अनुसार, 1 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,327.09 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 824.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इससे पहले शनिवार को बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स 5 अंकों की तेजी के साथ 77,505 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 26 अंकों की गिरावट थी, ये 23,482 के स्तर पर बंद हुआ था। बजट के लिए मार्केट खासतौर पर शनिवार के दिन खुला था।

  • Punjab News: बेटी की शादी को लेकर हुआ विवाद, पिता का कत्ल

    Punjab News: बेटी की शादी को लेकर हुआ विवाद, पिता का कत्ल

    लुधियानाः जगराओं के गांव सदरपुरा में बाल विवाह के चलते की व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार 16 साल पहले हुए कथित बाल विवाह को लेकर उठे विवाद में 8 बच्चों के पिता रहमदीन की निर्मम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार रहमदीन ने अपनी बेटी का 2 महीने पहले दूसरी जगह विवाह कर दिया था। इससे नाराज होकर पहले रिश्ते वाले परिवार के लोगों ने न केवल शादीशुदा लड़की को अगवा करने का प्रयास किया, बल्कि उसके पिता की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी।

    दुखद यह है कि यह सब रहमदीन की 12 वर्षीय बेटी के सामने हुआ। पिता को बचाने आई बेटी पर भी हमलावरों ने वॉर किया। मृतक की बेटी मीना ने बताया उसे बचपन में हुए किसी रिश्ते की जानकारी नहीं है। उसने गुज्जर बिरादरी की पंचायत में भी स्पष्ट कर दिया था कि वह आरोपी शाहदीन के भतीजे से विवाह नहीं करना चाहती। इसी विवाद के चलते परिवार लुधियाना के जवद्दी गांव से सदरपुरा में आकर रहने लगा था।घटना के समय जब बड़ी बेटी कमरे में बंद थी, शोर सुनकर बाहर निकली तो पिता को खून से लथपथ देखा।

    हमलावर मौके से बाइक पर फरार हो गए। रहमदीन पांच बेटियों और तीन बेटों के पिता थे। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता व आरोपी शाहदीन दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। लेकिन आरोपी ने उसके पिता को पैसों को लेकर जेल की हवा खिलाई थी। जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई। इसी को लेकर उसने व उसके पिता ने आरोपी के भतीजे से शादी से इनकार किया था। लेकिन शुक्रवार को आरोपी उसे उठाने आए थे। लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मृतक के खून से लथपथ कपड़े भी अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने घटना स्थल से कई सबूत जमा किये। सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है, जल्द गिरफ्तारी को लेकर पुलिस प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

  • Jalandhar News: थाने के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: थाने के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में थाने के पास स्थित बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने से सामान जलकर राख हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाने से कुछ मीटर दूरी पर स्थित IBM Tour &Travels Overseas Manpower Consulatants की पहल मंजिल में आग लगी है। आग की लपटे दूर से दिखाई दे रही है।

    घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है। वहीं आग ज्यादा होने के चलते मौके पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आग को काबू पाने के लिए पहुंची। गनीमत यह रही कि इस घटना में जरूरी दस्तावेज आग की चपेट में आने से बच गए। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हरिंदर सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। हादसे में जरूरी दस्तावेजों को समय रहते निकाल लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

  • Punjab News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Punjab News: कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    मोहालीः पंजाब में कोहरे का कहर एक बार फिर से शुरू हो गया। वहीं आज सुबह से चल रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह सकती है। फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आने वाले कुछ दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

    जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज पंजाब के अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उम्मीद है कि यहां घना कोहरा रहेगा। वहीं मालवा क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश के भी आसार हैं। 1 फरवरी से एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पाकिस्तान क्षेत्र में बना हुआ है।

    जबकि एक अन्य सर्कुलेशन राजस्थान बॉर्डर पर भी है। यही कारण है कि राज्य में धुंध का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ आज एक्टिव हो रहा है। जिसके बाद 5 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में कल, 4 फरवरी व 5 फरवरी को बारिश का अनुमान है।

  • आज का राशिफल, 03 फरवरी 2025

    आज का राशिफल, 03 फरवरी 2025

    आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 17 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा प्रयागराज में अमृत स्नान किया जा रहा है।

    मेष राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है।आज आप किसी बात को लेकर उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है । दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे..जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं।जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

    वृष राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जायेंगे। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, जो आपके लिए मददगार साबित होगी।ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

    मिथुन राशि:आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं । उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे । आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस बनाकर रखने में कामयाब होंगे।किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी । समाज में आपका नाम ऊँचा होगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे । लवमेट के रिश्ते में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा । आपके सारे काम असानी से पूरें हो जायेंगें।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा।आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे।आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। दोस्त के साथ कुछ दिनो से चल रही अनबन आज आपके पहल करने से ख़त्म होगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा।महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी।आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते।आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा।लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं।किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे।नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिलेगी जिससे काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं । डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा।स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे, आपको समाधान का बढ़िया तरीका मिलेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद के लिए कहेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे।पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज का दिन शानदार रहने वाला है । आज आप अपने व्यापार को आगे बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कार्यों को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे । जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।

    मीन राशि:आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा । कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें।