Blog

  • इस जगह रची गई थी मूसेवाला हत्याकांड की साजिश, शूटरों की तस्वीरें आई सामने

    इस जगह रची गई थी मूसेवाला हत्याकांड की साजिश, शूटरों की तस्वीरें आई सामने

    नई दिल्लीः पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड की साजिश यूपी में रची गई थी। इतना ही नहीं हत्याकांड को अंजाम देने से पहले बिश्नोई गैंग के शूटर लखनऊ-अयोध्या में घूमते नजर आए थे। इन शूटरों की कुछ तस्वीरें सामने आई है। इनमें देखा जा सकता है कि शूटर अजरबैजान से डिपोर्ट किए गए सचिन बिश्नोई के साथ नजर आ रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला से पहले बिश्नोई गैंग यूपी में किसी बड़े हत्याकांड को अंजाम देने वाला था। लेकिन प्लान फेल हो गया। इसके बाद शूटरों ने मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया। बिश्नोई गैंग के पास पाकिस्तान से विदेशी हथियार पहुंचे थे। मूसेवाला के हत्यारों की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें शूटर विदेशी हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं। इन बंदूकों का इस्तेमाल मूसेवाला की हत्या में किया गया।

    बताया जा रहा है कि हथियार मिलने के बाद 7 शूटर अयोध्या पहुंचे थे। यहां वे स्थानीय नेता विकास सिंह के फॉर्म हाउस पर छिपे थे। अब सुरक्षा एजेंसियां बिश्नोई गैंग का यूपी लिंक तलाशने में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस जल्द यूपी जाकर जांच कर सकती है। 

    29 मई 2022 को मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सरेआम हत्या कर दी गई थी। उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। उनकी गाड़ी को घेरकर शूटर्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। ये शूटर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग के थे। सचिन बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। वह लॉरेंस बिश्नोई का भांजा है। सचिन ने मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने वाले शूटरों को गाड़ी मुहैया कराई थी। इस हत्याकांड के बाद वह भारत छोड़कर भाग गया था। सचिन को हाल ही में अजरबैजान से डिपोर्ट किया गया था।

  • पंजाब: दिन दहाड़े कार सवार से साढ़े 22 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार

    पंजाब: दिन दहाड़े कार सवार से साढ़े 22 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार

    जलालाबादः पंजाब में लूटपाट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं जलालाबाद में शुक्रवार को बाइक सवार दो व्यक्ति एक कार सवार से साढ़े 22 लाख रुपये छीन कर फरार हो गए। घटना दोपहर 12 बजे फिरोजपुर मार्ग पर गांव अमीर खास के खुराना पेट्रोल पंप पर हुई। लूट का शिकार हुआ व्यक्ति जलालाबाद के एचडीएफसी बैंक से पैसे लेकर खुराना पंप से कार में पेट्रोल डलवाने आया। जैसे ही वह सड़क पर आया तो मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने कार की पिछली सीट खोल रुपयों से भरा बैग उठाया और फरार हो गए।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसएसपी फाजिल्का से मंजीत सिंह ढेसी और फाजिल्का से डीएसपी अतुल सोनी भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। वहीं लूट का शिकार हुए गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस को बताया कि उसने एचडीएफसी बैंक से पैसे निकलवाए थे और वह कुछ समय पहले खरीदी गई हवेली की रकम चुकाने के लिए जगराओं जा रहा था।

    इस दौैरान जब वह खुराना पंप के पास पहुंचा तो बाहर निकलते समय मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश जवानों ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर कार को रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने कार के आगे पिस्तौल तान दी और दूसरे ने कार की खिड़की खोलकर रुपयों से भरा बैग उठाकर मौके से फरार गए। पीड़ित ने बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस बारे में जब पुलिस प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पूरी जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਖੜ੍ਹਾ ਡੈਮ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਘਟਣ ਦੇ  ਬਾਵਜੂਦ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਹਜੇ ਵੀ ਸਤਲੁਜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਵਗ ਰਿਹਾ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਖੜ੍ਹਾ ਡੈਮ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਘਟਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਹਜੇ ਵੀ ਸਤਲੁਜ ਦਾ ਪਾਣੀ ਵਗ ਰਿਹਾ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਨੰਗਲ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮਕਾਨ ਚਾਰੇ ਪਾਸੋ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਘਿਰੇ। ਐਨ ਡੀ ਆਰ ਐਫ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਿਕਾਲਣ ਵਿੱਚ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ। ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮਗਰੀ ਵਿਤਰਣ ਕਿਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਕਈ ਪਰਿਵਾਰ ਹੁਣ ਵੀ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਘਿਰੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਮੌਜੂਦ ਹਨ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪਣੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਬਾਹਰ ਕਿਵੇਂ ਜਾਈਏ, ਪਸ਼ੂਆਂ ਲਈ ਚਾਰਾ ਵੀ ਖਤਮ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਐਨ ਡੀ ਆਰ ਐਫ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਬਿਮਾਰ ਔਰਤ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਬਾਹਰ ਕੱਢਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद किया बरामद

    सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद किया बरामद

    नई दिल्ली : कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। सेना ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इसके बाद कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ।

    श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘विभिन्न एजेंसियों से मिली, युद्ध जैसे शस्त्र भंडारों की संभावित मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर 15 से 18 अगस्त के बीच कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।’ सेना ने बताया कि अभियान के तहत 5 एके राइफल, 7 पिस्तौल, 4हथगोले सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद और अन्य सामग्री बरामद की गई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

  • जालंधरः अकाली दल में शामिल हुए गुरचरण सिंह चन्नी, देखें Live

    जालंधरः अकाली दल में शामिल हुए गुरचरण सिंह चन्नी, देखें Live

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने शिरोमणि अकाली सयुंक्त के जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी को दोबारा पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान पूर्व शिक्षा दलजीत चीमा, आदमपुर से नेता सुखविंदर सुखी मौके पर मौजूद रहे। बता दें कि अकाली दल से नाराज होकर गुरचरण सिंह चन्नी शिरोमणि अकाली सयुंक्त में  सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ चले गए थे। जिसके बाद आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के जालंधर दौरे के दौरान एक बार फिर से वह शिरोमणि अकाली दल पार्टी में शामिल हो गए।

  • पंजाब : चचेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    पंजाब : चचेरे भाइयों की पानी में डूबने से मौत, एक साथ हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : श्री हरगोबिंदपुर के अंतर्गत आने वाले धीरोवाल गांव के 2चचेरे भाई बुधवार शाम को ब्यास के पास सेम नाले में डूब गए। दोनों भाइयों की लाशों को वीरवार सुबह गोताखोरों ने बाहर निकाल लिया । दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई है। जिसके बाद परिजनों ने मृतक भाइयों का गांव में संस्कार एक ही चिता पर किया। मारने वाले जसकरण सिंह पुत्र बलदेव सिंह उम्र 14 साल दिलप्रीत सिंह पुत्र हरदेव सिंह उम्र 13 साल निवासी धीरोवाल गांव कल शाम सेम नाले में आए पानी के बहाव देखने गए थे।

    इसी दौरान बच्चों बच्चे पानी में उतर गए। लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण वह उस पानी में डूब गए। जब परिवार को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने ग्रामीणों की मदद से ढूंढने की कोशिश की लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया। गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव बरामद किए। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

  • नया कोरोना वैरिएंट मिलने पर WHO का आया बयान- कहा ये तेजी से हो सकता है म्यूटेट

    नया कोरोना वैरिएंट मिलने पर WHO का आया बयान- कहा ये तेजी से हो सकता है म्यूटेट

    इजराइलः अमेरिका की टॉप डिजीज कंट्रोल एजेंसी (CDC) कोरोना के तेजी से म्यूटेट करने वाले एक वैरिएंट को ट्रैक कर रही है। न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक इस वैरिएंट का नाम BA.2.86 बताया जा रहा है। इसे अब तक अमेरिका इजराइल और डेनमार्क में डिटेक्ट किया गया है। अमेरिका ने बताया है कि CDC इसके बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रही है।

    वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने भी इसके बारे में जानकारी दी है। डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि नए वैरिएंट में तेजी से म्यूटेट करने की क्षमता है, इसके चलते इसे मॉनिटर किया जा रहा है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ 3 वैरिएंट्स को ट्रैक कर रहा है। वहीं, 7 वैरिएंट्स को मॉनिटरिंग पर रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए वैरिएंट के बारे में जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि वो इस समझने के लिए ज्यादा जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कोरोना वायरस का सर्कुलेट और इवॉल्व होना जारी है।

    ऐसे में इस पर नजर बनाए रखना और इसकी रिपोर्टिंग जरूरी है। डॉक्टर एस वैसली लोंग ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ये कोरोना से इन्फेक्शन के बाद मिली इम्यूनिटी को चकमा दे सकता है।दुनियाभर में कोरोना के नए मामलों में 80% की बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने यह जानकारी दी। वीकली अपडेट के दौरान WHO ने बताया कि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच कोरोना के 15 लाख नए मामले सामने आए। ये पिछले 28 दिनों की तुलना में 80% ज्यादा हैं। हालांकि, इस दौरान कोरोना से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 57% कम हुआ।

    12 जून से 9 जुलाई के बीच दुनियाभर में 7 लाख 94 हजार कोविड केस आए थे, जबकि 10 जुलाई से 6 अगस्त के बीच नए कोविड केस का आंकड़ा बढ़कर 15 लाख हो गया। डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि सही आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि कोरोना के समय सभी देशों में टेस्टिंग और मॉनिटरिंग ज्यादा हो रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। कम टेस्टिंग की वजह से भी कोरोना के दर्ज मामले कम हो सकते हैं।

    पिछले हफ्ते डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट EG.5 या एरीस के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया था। जुलाई के मध्य में मिले कोरोना के मामलों में से 17% केस इसी वैरिएंट के थे। ये जून की तुलना में 7.6% ज्यादा थे। एरीस वैरिएंट का केस 31 जुलाई को ब्रिटेन में सामने आया था। इस वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका, चीन और ब्रिटेन में ही मिल रहे हैं।

  • सद्भावना दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने मिनी सचिवालय में दिलाई शपथ

    सद्भावना दिवस पर उपायुक्त राघव शर्मा ने मिनी सचिवालय में दिलाई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना मिनी सचिवालय पर उपायुक्त राघव शर्मा ने सद्भावना दिवस के अवसर पर देश की एकता-अखंडता तथा आपसी सौहार्द्र बनाए रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के तहत देश में कानून का सम्मान रखते हुए सभी को सम्मानजनक जीवन यापन करने का अधिकार है। आपसी सौहार्द्र की भावना जाग्रत करने केे लिए राष्ट्रीय सद्भावना दिवस मनाया जाता है।
    उपायुक्त ने कहा कि सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सौहार्द्र का संवर्धन करना चाहिए। इसके अलावा जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में भी सद्भावना दिवस की अधिकारियों व कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, सहायक आयुक्त उपायुक्त वरिन्द्र शर्मा, डीआरओ अजय कुमार, तहसीलदार ऊना हुसन चंद सहित उपायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
  • दिवाली और गणपति पर मिलेगा 100 रुपए में राशन, सरकार ने दी मंजूरी

    दिवाली और गणपति पर मिलेगा 100 रुपए में राशन, सरकार ने दी मंजूरी

    वहीं दूसरी ओर कैसीनो पर लगा प्रतिबंध

    महाराष्ट्रः सरकार ने दिवाली और गणपति से पहले एक बड़ी घोषणा की है। सरकार ने पूरे राज्य में 100 रुपए में राशन देने के फैसले को मंजूरी दे दी है। इस राशन किट में एक किलोग्राम चना दाल, चीनी, खाना पकाने का तेल और सूजी (रवा) शामिल होगा। ये राशन किट सिर्फ राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राशन कार्ड धारकों को ये तोहफा दिया है। इसके अलावा, सीएम एकनाथ शिंदे ने प्रदेश में कैसीनो पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के फैसले को भी मंजूरी दे दी है।

    बता दें कि पिछले मानसून सत्र के दौरान कैसीनो और ऑनलाइन गेमिंग को वैध बनाने के लिए एक विधेयक पेश करने की योजना बनाई गई थी। जिसे लेकर कई ऑपरेटरों ने गोवा की पृष्ठभूमि पर राज्य के तटीय क्षेत्र में कैसिनो संचालित करने की अनुमति मांगी है। हालाँकि, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फड़नवीस महाराष्ट्र कैसीनो (नियंत्रण और कराधान) अधिनियम 1976 के तहत राज्य में कैसीनो को वैध करने के विचार के खिलाफ लगातार बहस कर रहे हैं।

    गौरतलब है कि पिछले साल भी महाराष्ट्र सराकर ने दिवाली से पहले जनता को गिफ्ट दिया था और उस वक्त भी 100 रुपए में राशन किट देने का ऐलान किया था। वैसे ही इस बार भी शिंदे सरकार जनता को गणपति और दिवाली के मौके पर 100 रुपए में राशन किट देने के फैसले को मंजूर कर लिया है। इस बार भी किट में चना दाल, चीनी, खाना पकाने का तेल और सूजी शामिल है।

  • पंजाबः बच्चों को बचाने के दौरान पानी में बहा व्यक्ति, 2 घंटे तक पेड़ पकड़कर चिपका रहा, देखें वीडियो 

    पंजाबः बच्चों को बचाने के दौरान पानी में बहा व्यक्ति, 2 घंटे तक पेड़ पकड़कर चिपका रहा, देखें वीडियो 

    फिरोजपुरः पंजाब में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। वहीं फिरोजपुर में अपने बच्चों को पानी से बचाने के लिए व्यक्ति पानी के बहाव में बह गया। इस दौरान उसने काफी समय के बाद रास्ते में सफेदे के पेड़ को पकड़कर अपनी जान बचाई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि किसान 3 घंटे तक एक पेड़ से चिपका रहा।

    मिली जानकारी के मुताबिक उक्त किसान अपने बच्चों को सुरक्षित जगह पर छोड़ कर वापिस सामान लेने आया था, जिसके  बाद ज्यादा पानी आने के कारण पानी के तेज बहाव में फंस गया। बाढ़ के पानी में फंसा किसान चीख-चीख कर मदद की गुहार लगाते कह रहा है कि “हाये ओ रब्बा, बचा लो मैंनू….। ” जिसके बाद सूचना मिलते NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर  किश्ती की मदद से उसकी जान बचाई।