Blog
-

नकली दवाई तैयार करने वाली कंपनी के संचालक की उच्च न्यायलय ने जमानत रद की
बद्दी/ सचिन बैंसल: बद्दी में नकली दवाई तैयार करने वाले मेगनाटेक इंटर प्राईजिज के संचालक मुकेश सैणी की उच्च न्यालय ने अंतिरिम जमानत रद कर दी। ड्रग विभाग ने अगस्त माह में लाखों रुपये की दवाई पकड़ी थी। जैसे ही दवाई पकड़ने भगक लगी तो मुकेश सैणी फरार हो गया है। ड्रग विभाग ने इसकी कंपनी को सीज कर उसे जांच में शामिल होने के लिए तीन दिन का समय दिया लेकिन मुकेश सैणी शामिल नहीं हुई। उसके बाद उसने सेशन कोर्ट ने भी उसकी जमानत को रद कर दिया है। सेशन कोर्ट से जमान रद होने के बाद मुकेश सैणी ने उच्च न्यायलय से जमानत के लिए याचिका दायर की। उच्च न्यायलय ने उसे विभाग की जांच में शामिल होने की शर्त पर अंतरिम जमानत दी। विभाग ने इस मामले की जांच की और इसकी रिपोर्ट न्यायलय में पेश की। जिस पर उच्च न्यायलय ने मुकेश सैणी की जमानत को रद कर दिया। जमानत रद होने के बाद ड्रग विभाग उसे गिरफ्तार करेगा। -
बद्दी पुलिस ने लोंगों को यातायात के सांकेतिक चिन्हों के प्रति किया जागरूक
बददी/ सचिन बैंसल: प्रदेश भर में नवंबर माह में चलाए जा रहे विशेष रोड सेफटी अभियान के अतंर्गत पुलिस जिला बददी में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सभी पुलिस थानों के क्षेत्रधिकार में बीबीएन पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर लगभग 200 लोंगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों व यातायात नियम सांकेतिक चिन्हों के बारे में जागरूक किया गया। -

शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत आते गांव की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप क्षेत्र के ही युवक पर लगाया है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।युवती का आरोप है कि बंगाणा क्षेत्र एक गांव के एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने अनुसूचित जाति से संबंध होने की बात कही, बावजूद इसके युवक शादी के लिए तैयार हो गया। युवती ने आरोप लगाया है कि एक दिन युवक गेस्ट हाऊस ले गया, जहां पर गलत हरकत की। इसके बाद युवक ने शादी करने की बात को लेकर घर बुलाया, जहां घर पर कोई नहीं था और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवक ने वीडियो भी बनाया। इसके बाद वीडियो को डिलीट करने के बहाने गेस्ट हाउस बुलाया और पुन: शारीरिक संबंध बनाया।युवती का आरोप है कि जब शादी के बारे में युवक से बोला, तो छोटी जाति की बात कहते हुए शादी से इंकार कर दिया। युवती का कहना है कि युवक ने अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया जोकि सोशल साइट पर देखा गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने मिली शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -
जालंधरः Innocent Hearts में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम के अंतर्गत फ़न फेयर ‘द गिगल्स एंड गेम्स’ हर्षोल्लास से संपन्न
जालंधर, ENS: इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन तथा लोहारां में आयोजित फ़न फेयर में ‘इनक्रेडिबल इंडिया’ थीम पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने देश की संस्कृति की झलक देखने को मिली। ग्रीन मॉडल टाऊन में मुख्यातिथि डॉ. चंदर बौरी (एम डी मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) तथा डॉ. रोहन बौरी (डिप्टी डायरेक्टर मेडिकल सर्विसेज, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) थे। जबकि गेस्ट ऑफ़ ऑनर की भूमिका श्रीमती व श्री वरिंदर पाल (प्रसिद्ध समाज सेवी) ने निभाई। लोहारां में श्रीमती शैली बौरी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ऑफ़ स्कूल्स) ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई। ग्रीन मॉडल टाऊन में मुख्यातिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल तथा लोहारां में कुमारी शालू सहगल तथा मैनेजमेंट के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की सीएसआर डॉ. पलक गुप्ता बौरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यातिथियों ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर किया। तत्पश्चात ‘या कुनदेन्दु तुषार हार धवला’ श्लोक व नृत्य के साथ माँ सरस्वती की वंदना की गई। इस अवसर विद्यार्थियों द्वारा ‘कंधो से मिलते हैं कंधे, कदमों से कदम मिलते हैं’ गीत व नृत्य के माध्यम से आगे बढ़ता हुआ भारत’ दिखाया गया कि फ़ौजी किस तरह देश के लिए काम कर रहे हैं ? मंगलयान और चंद्रयान की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग व लैंडिंग पर गर्व का अनुभव करते हुए विद्यार्थियों द्वारा ‘शाबाशियाँ’ गीत प्रस्तुत किया गया। ‘पपेट शो’ का बच्चों ने बहुत लुत्फ़ उठाया। किड्स ज़ोन,फूड कॉर्नर तथा गेम ज़ोन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। सभी ने फूड ज़ोन का भरपूर आनंद लिया। किड्स ज़ोन में छोटे बच्चों ने राइड्स पर खूब मस्ती की तथा गेम ज़ोन में बच्चों तथा उनके अभिभावकों ने हर प्रकार की गेम का आनंद उठाया। विभिन्न खेलों के साथ-साथ व्यंजनों और बेकरी आदि के स्टॉल्स भी लगाए गए। निर्णायक गणों की भूमिका निभाने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि तथा गेस्ट ऑफ़ ऑनर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। बच्चों के मनोरंजन व ज्ञानवर्धन के लिए खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। इसकी अतिरिक्त फैंसी ड्रेस, सोलो डांस प्रतियोगिता, रैंप वॉक, कलरिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं,जिसमें विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट काउंसिल के विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा। न्यू एजुकेशन पॉलिसी-2020 के अनुरूप पूरा कार्यक्रम – मंच संचालन, विभिन्न प्रतियोगिताएँ गेम्स ज़ोन आदि सारा कार्यभार विद्यार्थियों के द्वारा ही संभाला गया
-
स्कूलों में नवचेतना मॉड्यूल पर अधारित गतिविधियां होंगी आयोजित : एसडीएम हरोली
ऊना/ सुशील पंडित: खंड हरोली में ब्लॉक टास्क फोर्स मीटिंग एसडीएम हरोली विकास शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगे की नई रणनीति बनाई गई। मीटिंग में विशाल शर्मा ने स्कूलों में खास कर नवचेतना मॉड्यूल पर आधारित गतिविधियां करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर महीने स्कूल भी अपनी स्कूल टास्क फोर्स की मीटिंग करेंगे और महीने भर होने वाली गतिविधियों की रणनीति बनाएंगे। इसी प्रकार कॉलेजों में भी सोशल मीडिया हैंडल पर नशे के विरुद्ध जानकारियां डालना, सवाल जवाब जैसे लाइव सेशंस होना जिसमें एक्टिव स्पोर्ट ग्रुप हिस्सा लेंगे और महत्वपूर्ण जानकारी और जरूरत मंद को सही रास्ता बताना और जागरूकता संदेश देने को कहा।इस अवसर पर नशा मुक्त ऊना टीम से प्रोग्राम ऑफिसर जयेंद्र हीर, डा संजीव, हुसन लाल (बीईईओ हरौली), कपिल देव बाली ( नायब तहसीलदार), तहसील वेलफेयर ऑफिस से यश पाल, विकास खाद ऑफिस से प्रेम सिंह जसवाल, जीएसएसएस हरोली प्रिंसिपल रविंद्र कुमार, एसएचओ हरोली सुनील कुमार मौजूद रहे। -
जालंधर : नीमा वुमैन की फोरम की प्रधान ने Dr. Sungdha Bhatia ने अध्यक्षता में गर्भवती और बांझपन की महिलाओं को किया जागरुक
जालंधर : आज नीमा वुमैन की फोरम की प्रधान डा. सुंगधा भाटिया की अध्यक्षता में शनिवार को मासिक संगोष्ठी में मुख्य प्रवक्ता के रुप में अल्फा डायइनोसटिक Radiologists dr. Mayank Gupta उपस्थित हुए। डा.मयंक ने गर्भवती महिलाओं में कौन से trimester में specefe ultra Sound करवाने के बारे में गाईड किया।

बांझपन के मरीजों में ट्यूबटैस्ट एंव Sonosalpingography के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि गर्भवती महिलाओं में Level 1(NT SCAN) एंव Level 2 (anomaly scan) specifie week में करवाने की सलाह दी। जितने भी टैस्ट होते है वह समय के अनुसार ही होने चाहिए, नही तो Time निकल जाने पर मरीज को नुकसान हो सकता है।
-

युवा मतदाताओं के पंजीकरण में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वूपर्ण भूमिका
शैक्षणिक संस्थानों में चुनावी साक्षरता क्लबों के साथ होंगी नियमित बैठकें
ऊना/ सुशील पंडित: भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूचियों को अद्यतन और त्रुटि रहित बनाने के लिए दृढ़ प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए युवा और भावी मतदाताओं की पहचान कर उनके पंजीकरण में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के उद्देश्य से प्रत्येक 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की नियुक्ति की गई है। युवा/भावी मतदाताओं, विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग में अधिक से अधिक पंजीकरण के लिए शैक्षणिक संस्थानों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी राघव शर्मा ने बताया कि समर्पित 68 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के स्तर पर संभावित मतदाताओं के पंजीकरण के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थानों के चुनावी साक्षरता क्लब के साथ नियमित बैठकें करेंगे और उन्हें नामांकन की प्रक्रिया और पंजीकरण के लिए आवेदन दाखिल करने की समय-सीमा के बारे में जागरूक करेंगे।
राघव शर्मा ने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों में पुनरीक्षण गतिविधियों के दौरान विशेष शिविरों का आयोजन करेंगे, ताकि मतदाताओं की पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जा सके और उन्हें एन.वी.एस.पी. वी.एच.ए./वी.पी. आदि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्वाचक के रूप में पंजीकरण के लिए अग्रिम दावे दायर करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
उन्होंने बताया कि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आवेदनों को ऑनलाइन जमा करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे, जबकि ऐसे मामलों में जहां इंटरनेट की पहुंच या अन्य किसी कारण से ऑनलाइन आवेदन जमा करना संभव नहीं है, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आवेदन को भरने में आवेदक की सहायता करेंगे। ऑफलाइन प्रपत्र-6 में प्राप्त आवेदनों को डिजिटलीकृत और आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए ई.आर.ओ. नेट के माध्यम से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को भेजा जाएगा। इस प्रयोजन के लिए प्रत्येक समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को लॉग-इन आईडी प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया कि समर्पित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शैक्षणिक संस्थानों में प्राप्त प्रारूप का संस्थानवार तिमाही डाटा बनाए रखेंगे। इससे पंजीकरण के प्रतिशत में सुधार करने और रणनीति तैयार करने में मदद मिलेगी। -

सर्दियों में आग लगने वाली दुर्घटनाओं से बचाव हेतू एडवाइजरी जारी
ऊना/ सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं दण्डाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए एडवाजरी जारी की है। सर्दी के मौसम में कार्यालयों में आग लगने से होने वाली दुर्घटनाएं शॉर्ट सर्किट, ओवरहीटिंग, ओवरलोडिंग, घटिया स्तर के उपकरण, बिजली के तारों का गलत कनेक्शन और लापरवाही के कारण होती हैं। इन दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए उन्होंने कहा कि कार्यालय से किसी एक कर्मचारी, जो प्रतिदिन कार्यालय का समय समाप्त होने पर कार्यालय से वापिस जाते समय बिजली के सभी उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित करें तथा इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों व वायरिंग की नियमित अंतराल पर जांच करते रहें।
राघव शर्मा ने कहा कि आग लगने की स्थिति में तुरंत 101/1077 पर कॉल करके सूचना दें। सभी सरकारी/निजी कार्यालयों के भवनों में बिजली के पॉइंटों का पूरी तरह से निरीक्षण किया जाये ताकि सर्दियों में हीटिंग उपकरणों के उपयोग के कारण बढे़ हुए लोड के कारण खतरों के जोखिम को कम किया जा सके।
उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने कार्यालयों में अग्नि सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता के संबंध में अग्निशमन विभाग द्वारा अनुशंसित अन्य प्राधिकृत एजेंसी द्वारा निरीक्षण एवं अग्नि सुरक्षा ऑडिट करवाएं। सर्दियों के दौरान घरों व दफ्तरों में ऊष्मा के प्रवाह को बनाए रखने के लिए हीटर, केरोसिन, कोयले की अंगीठी आदि का प्रयोग किया जाता है। कमरों में इस प्रकार के उपकरणों का प्रयोग करते समय पैदा होने वाले धुएं व गैस के निकास का उचित प्रबंध करना सुनिश्चित करे। -

जरूरी खाद्य पदार्थों के मूल्य किए निर्धारित
जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जारी की अधिसूचना
ऊना/ सुशील पंडित: आम लोगों व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक अधिसूचना जारी कर आवश्यक वस्तुओं के अधिकतम विक्रय मूल्य निर्धारित किये हैं ताकि जिला में कोई भी विक्रेता अथवा दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत नहीं वसूल सके।
अधिसूचना के अनुसार जिला ऊना में बकरे व भेड़े का मीट 500 रूपये प्रति किलोग्राम, सूअर का 250 रूपये प्रति किलोग्राम तथा चिकन ब्रॉयलर 220 रूपये प्रति किलोग्राम, जीवित मुर्गा 150 रूपये प्रति किलोग्राम, ब्रायलर डैªस्ड 210 रूपये प्रति किलोग्राम जबकि मछली, मत्स्य विभाग द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य पर बिक सकेगी।
जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला में ढाबों पर पका हुआ भोजन फुल डाइट चावल, चपाती के साथ दाल, सब्जी व कढ़ी 80 रूपये, हाफ डाइट एक प्लेट चावल के साथ दाल व सब्जी 50 रूपये, चपाती तवा 7 व तंदूरी 8 रूपये, विशेष सब्जी प्रति प्लेट 70 रूपये, भरवां परांठा आचार के साथ 30 रूपये, स्पेशल दाल 70 रूपये, चावल फुल प्लेट 50 रूपये, रायता 50 रूपये प्रति प्लेट, मीट 5 पीस 200 ग्राम प्रति प्लेट 130, चिकन का मूल्य 5 पीस 200 ग्राम 110 रूपये प्रति प्लेट निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त दो भटूरे चने या सब्जी के साथ 55 रूपये, समोसा चना 30 व दो समोसा चना 50 प्रति प्लेट बिक सकेगी। इसी तरह दुग्ध उत्पादों में दूध 60 रूपये प्रति लीटर, पनीर 320 रूपये व दही 70 रूपये प्रति किलोग्राम बेचा जा सकेगा।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक विक्रेता अथवा दुकानदार उपभोक्ता को कैश मीमो जारी करेगा, जिसकी डुप्लीकेट कापी निरीक्षार्थ अपने पास रखेगा। इसके अलावा विक्रय संस्थान के मालिक या हिस्सेदार या प्रबन्धक के द्वारा दिनांक सहित हस्ताक्षर की हुई वस्तुओं की रेट लिस्ट संस्थान के प्रवेश द्वार पर लगाना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए दाम आगामी एक माह के लिए लागू रहेंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित की गई मूल्यों की दरें टूरिज्म विभाग से पंजीकृत होटल और रेस्टोरेंट पर लागू नहीं होगी। -
डीसी ने पढ़ी भारत के संविधान की उद्देशिका
अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी किया उद्देशिका का वाचन
ऊना/ सुशील पंडित: संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार 25 नवम्बर को उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी राघव शर्मा ने भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) पढ़ी। इस मौके पर उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की तथा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया।