Blog

  • कुटलैहड़ को 173.35 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएमः वीरेंद्र कंवर

    कुटलैहड़ को 173.35 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएमः वीरेंद्र कंवर

    ऊना/शील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कुटलैहड़ विधानसभा प्रवास के दौरान 173.35 करोड़ रूपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिसमें 95.60 करोड़ रूपये के उद्धघाटन व 77.75 करोड़ रूपये के शिलान्यास शामिल हैं। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि सीएम अपने कुटलैहड़ प्रवास के दौरान 19.52 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित मिनी सचिवालय बंगाणा, 14.78 करोड़ रूपये की लागत से बने सीएचसी भवन थानाकलां, 6 करोड़ रूपये से आरएलसी भवन थानाकलां, 2.74 करोड़ रूपये से एथनोबोटानिकल पार्क अंदरौली के प्रशासनिक भवन, 62 लाख से एथनोबोटानिकल पार्क अंदरौली में निर्मित जल भंडारण योजना, 16.37 करोड़ रूपये से उठाऊ सिंचाई परियोजना समूर और सनहाल व 6.62 करोड़ रूपये से ग्राम पंचायत धनेत, प्लाहटा व डीहर के लिए निर्मित उठाऊ जलापूर्ति परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
    जबकि 11.36 करोड़ रूपये से रामगढ़धार जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण, 16.49 करोड़ रूपये से ग्राम पंचायत कोहड़रा से तूतडू जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण व बदोली-त्यूड़ी उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएम कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत 77.75 करोड़ रूपये से बंगाणा तहसील में एचपी शिवा परियोजना के लिए बागवानी बगीचों और वेल्यू चेन डिवेल्पमेंट सिस्टम की आधारशिला रखेंगे।
  • 2 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ऊना में, ग्राम सभा की बैठक में होंगे शामिल

    2 अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ऊना में, ग्राम सभा की बैठक में होंगे शामिल

    ऊना/ सुशील पंडित: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग दो अक्तूबर को जिला ऊना के दौरे पर आएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि मनीष गर्ग अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ दो अक्तूबर को ऊना विस क्षेत्र की पंचायत में होने वाली ग्राम सभा की बैठक में भी शामिल होंगे। इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए एसडीएम ऊना को निर्देश दिए गए हैं। जिला ऊना में होने वाली सभी ग्राम सभाओं की बैठकों को स्वीप गतिविधियों के साथ जोड़ा जाएगा तथा इनमें युवा, दिव्यांग तथा वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। ग्राम सभा की बैठकों में बूथ लेवल अधिकारी भी शामिल होंगे तथा महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ मतदाता जागरूकता आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे।
      राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में होने वाली सभी ग्राम सभाओं की बैठकों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत अथवा दोहरे पंजीकृत या स्थानांतरित मतदाताओं के साथ-साथ मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की शुद्धि के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ग्राम सभाओं में मतदाताओं को आधार का डाटा उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 
  • मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने चीनी कंट्रोल वाली 9 कंपनियों के करोडो़ं रुपए किए फ्रीज

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने चीनी कंट्रोल वाली 9 कंपनियों के करोडो़ं रुपए किए फ्रीज

    नई दिल्ली: केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने चीन समर्थित कई कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कई लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम देते हुए ईडी ने 9 कंपनियों के बैंक अकाउंट से संबंधित 9 करोड़ 82 लाख रुपये को फ्रिज कर दिया। इसका मतलब है कि अब उन पैसों का प्रयोग चीन समर्थित ये कंपनियां नहीं कर सकतीं। दरअसल, चीन समर्थित कंपनियों द्वारा भारत के अंदर अपनी आर्थिक व्यवस्था से संबंधित कंपनियों का जाल फैलाकर एक बड़े साजिश के लिए नेटवर्क तैयार करने की कोशिश की जा रही थी, मगर जांच एजेंसी ईडी ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश यानी इन्वेस्टमेंट करने के एवज में बड़ा मुनाफा कमाने का लालच दिया जा रहा था। इस मामले की शुरुआती जांच में यह भी जानकरी सामने आई है कि चीन समर्थित कई कंपनियों द्वारा भारत की आर्थिक व्यवस्था पर गंदी निगाहें हैं, मगर उन तमाम मामलों पर जांच एजेंसी काफी सतर्कता से आगे की तफ्तीश कर रही है। जिन कंपनियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई की गई है और जिसका नाम तफ्तीश के दौरान सामने आया है, वे इस प्रकार हैं।

    कॉमिन नेटवर्क टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मोबिक्रेड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, मैजिक डेटा टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, बैतू टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, अलीये नेटवर्क टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, वीकैश टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, लार्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मैजिक बर्ड टेक्नोलॉजी जैसी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्राइवेट लिमिटेड और ऐसपर्ल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड। ईडी ने एचपीजेड टोकन और अन्य के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कोहिमा, नागालैंड द्वारा भारतीय दंड संहिता, 1860 की विभिन्न धाराओं के तहत 8 अक्टूबर, 2021 की पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की।

    जांच एजेंसी ईडी ने पिछले साल 8 अक्टूबर 2021 को इस मामले को टेकओवर किया था और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की थी। दरअसल यह मामला नागालैंड की राजधानी कोहिमा स्थित साइबर क्राइम ब्रांच में दर्ज किया गया था। दर्ज एफआईआर में HPZ टोकन नाम की मोबाइल ऐप और उससे जुड़े कई कंपनियों की जानकारी सामने आई थी। इसके द्वारा बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बदले मोटा मुनाफा देने का लालच दिया जा रहा था। चीन समर्थित उन कंपनियों का शुरुआती जाल नागालैंड जैसे राज्यों से शुरू किया जाना भी सवालों और जांच के राडार पर है, क्योंकि नागालैंड या उसके आसपास के राज्य चीन के सीमावर्ती इलाके से जुड़े हुए हैं। लिहाजा इस मामले में होने वाली आगे की तफ़्तीश में जल्द ही कई अन्य खुलासा किया जा सकता है।

    हालांकि, जांच एजेंसी ईडी द्वारा पहले भी चीन समर्थित इन कंपनियों से जुड़े मामले में कार्रवाई के दौरान कई बैंक अकाउंट के करीब 56 करोड़ 49 लाख रुपये की रकम को फ्रिज किया जा चुका है। ईडी की टीम द्वारा 14 सितंबर 2022 को सर्च ऑपरेशन को भी अंजाम दिया गया था और उस दौरान कार्रवाई करते हुए करीब 46 करोड़ 67 लाख रुपये को फ्रिज किया गया था। इस मामले में फिलहाल आगे की तफ़्तीश जारी है।

  • सत्ती ने रामलीला भवन सनोली का किया लोकार्पण

    सत्ती ने रामलीला भवन सनोली का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने 9.46 लाख रूपये से निर्मित रामलीला भवन सनोली का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने सामुदायिक भवन के विस्तारीकरण हेतू 10 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि रामलीला कमेटी धार्मिक आयोजन के अलावा अन्य सामाजिक सरोकारों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। सत्ती ने कहा कि 7 लाख रूपये से रामलीला ग्राउंड को पक्का किया गया है। 1.30 लाख रूपये से  स्ट्रीट लाईट ओर बैठने के लिए बैंच लगवाए गए हैं। इसके अलावा युवाओं के लिए जिम व बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं।
    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने रामलीला कमेटी की मांग पर 2 लाख रूपये की राशि भी दी। इस मौके पर रामलीला कमेटी प्रधान महेश शर्मा मंगू, सनोली की प्रधान जसवीर कौर, उपप्रधान सोम अटवाल, मजारा के प्रधान कुलदीप संधू, सतवीर सिंह, तरसेम सिंह, राजेश कौशल, गुरदास दीवान, अनिल गौतम, संतोख सिंह, रिंकू धीमान, हरदयाल सिंह, मनजिंदर सिंह, पवन दीवान, जरनल सेक्रेटरी अजय चीटू, पदाधिकारी सतपाल दिवेदी, रमन कांत, राजू दीवान, राजेश शर्मा बिट्टू, विशाल, ऋषि शर्मा, संजय रीहल, हरी कैंथ, हिमांशु कैंथ, विक्की चीटू सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • ड्रग तस्करी के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन गरुड़ में 6600 से पूछताछ, 175 अरेस्ट, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

    ड्रग तस्करी के खिलाफ CBI का बड़ा एक्शन, ऑपरेशन गरुड़ में 6600 से पूछताछ, 175 अरेस्ट, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

    नई दिल्लीः भारतीय जांच एजेंसियां अब दूसरे देशों में छिपे ड्रग माफियाओं पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर चुकी हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग टैफिकिंग के खिलाफ एक बड़ा ऑपरेशन गरुण शुरू किया है। इस ऑपरेशन में अब तक 127 केस दर्ज किए जा चुके हैं वहीं 175 की गिरफ्तारी भी की गई है। इतनी बड़ी कार्रवाई में सीबीआई ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किया है। सीबीआई और इंटरपोल इस ऑपरेशन के तहत ड्रग्स माफियाओं की एक्टिविटी पर नियंत्रण लाना चाहती हैं।

    इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है जिसमें इंटरपोल की अहम भूमिका है। इंटरपोल के जरिए एनसीबी और स्टेट पुलिस को भी खासी मदद मिल रही है। दरअसल जांच एजेंसी की नजर अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के सिंडिकेट पर है। वह चाहती हैं कि किसी तरह इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया जा सके। इसी मकसद को लेकर इतनी बड़ी कार्रवाई की जा रही है।

    सीबीआई, एनसीबी और 8 राज्यों की पुलिस

    सीबीआई और इंटरपोल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहे ऑपरेशन में सीबीआई और एनसीबी तो शामिल हैं ही। साथ ही इसमें देश के 8 राज्यों की पुलिस भी अहम भूमिका निभा रही है। छोटी से छोटी लीड पर राज्यों की पुलिस अपराधियों तक पहुंच रही है। इन राज्यों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली और मणिपुर शामिल हैं। इन राज्यों में सबसे ज्यादा ड्रग माफिया एक्टिव हैं। किसी राज्य में ड्रग्स की ज्यादा खपत है तो किसी राज्य से इसकी खरीद-फरोख्त की जाती है।

    6600 लोगों से की गई पूछताछ

    सीबीआई, एनसीबी और इंटरपोल के इस ऑपरेशन में अब तक कुल 6600 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। ऑपरेशन के तहत एजेंसियों ने पूछताछ और सबूतों के आधार पर 127 नए केस दर्ज किए हैं। इतना ही इन्होंने 175 ड्रग तस्करों को भी गिफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले में सीबीआई इंटरनेशनल लिंक्स खंगाल रही है। गिरफ्तार तस्करों से लगाता पूछताछ जारी है। इनसे पूछताछ करके जांच एजेंसिया इस गिरोह के माफियाओं तक पहुंचना चाह रही है।

  • पंजाबः इस जगह पर भारी संख्या में इकट्ठ करेंगे किसान, बलवीर सिंह राजेवाल सहित 5 जत्थेबदियां होंगी रैली में शामिल

    पंजाबः इस जगह पर भारी संख्या में इकट्ठ करेंगे किसान, बलवीर सिंह राजेवाल सहित 5 जत्थेबदियां होंगी रैली में शामिल

    फगवाडा़ः पंजाब में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं अब पांच किसान जत्थेबदियों ने कल यानि शुक्रवार को फगवाड़ा में बड़ा इकट्ठ करेंगी। दरअसल, किसान जत्थेबंदियां धान की फसल, पराली की समस्या, पंजाब में पानी और किसानों नहीं मिल रही डीएपी खाद लेकर फगवाड़ा की दानामंडी में रैली करने जा रही हैं। इस रैली का आयोजन भारतीय किसान यूनियन राजेवाल द्वारा करवाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से राज्य की पांच किसान जत्थेबंदियां भारतीय किसान यूनियन राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन मानसा, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, आजाद किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, आजाद किसान फेडरेशन एवं कुल हिंद किसान फेडरेशन शामिल होंगी।

    किसानों की समस्या को लेकर की जा रही इस रैली में मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त समाज मोर्चा के संयोजक बलवीर सिंह राजेवाल शामिल होंगे। रैली में किसानों को पेश आ रही समस्याओं पर सभी जत्थेबंदियों के नेता अपने-अपने विचार रखेंगे। किसानों की मुख्य मुद्दा पंजाब में पराली की समस्या को लेकर है। किसानों का कहना है कि सरकार प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से चालान तो कटवा रही है लेकन इसका हट कोई बता नही है। भारतीय किसान यूनियन के अमरजोत सिंह जंडियाला ने बताया कि रैली में पंजाब के पानी को लेकर भी चर्चा होगी। उन्होंने कहा पानी अपने किसानों को मिल नहीं रहा जबकि अन्य राज्यों को पानी दिया जा रहा हैष। पंजाब की नहरों से किसान सुए देने की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि रैली में पंजाब के पानी को बचाने पर भी विचार मंथन होगा और अगली रणनीति तय की जाएगी।

    किसान नेता ने कहा कि किसानों को फसलों के लिए डीएपी खाद की जरूरत है। लेकिन सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाली यह खाद उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है जिससे किसानों का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सब्सिडी पर डीएपी खाद सरकारी स्तर पर ना मिलने के कारण किसानों को महेंगे दामों पर डीएपी खाद खरीदनी पड़ रही है। जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान नेता अमरजोत ने कहा कि गन्ना खेतों में तैयार है लेकिन फगवाड़ा मिल को चलाने पर सरकार अभी चुप्पी साधे हुए है। इसे चलाने की तैयारियां शून्य. के बराबर है। उन्होंने कहा कि सरकार का मिल को चलाने का इरादा नहीं है इसलिए पहले ही सरकार गन्ने का कोटा आसपसा की मिलों में बांट दिया है। धान की फसल को लेकर उन्होंने कहा कि फसल बारिश से खेतों में खराब हो गई है लेकिन सरकार ने अभी तक गिरदावरी नहीं करवाई है।

  • बिना शादी गर्भपात करवाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिना शादी गर्भपात करवाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    नाई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि भारत में अविवाहित महिलाओं को भी MTP एक्ट के तहत गर्भपात का अधिकार है। देश में सभी महिलाओं को सुरक्षित और कानूनी रूप से मान्य गर्भपात का अधिकार है।कोर्ट ने कहा कि अविवाहित महिलाओं को भी गर्भपात का अधिकार है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि किसी महिला की वैवाहिक स्थिति उसे उसके अनचाहे गर्भ को गिराने के अधिकार से नहीं रोक सकती है।कोर्ट ने कहा कि भारत में गर्भपात कानून के तहत विवाहित और अविवाहित महिलाओं में भेद नहीं किया गया है। गर्भपात के उद्देश्य में रेप और वैवाहिक रेप भी शामिल है।

    सुप्रीम कोर्ट ने विवाहित और अविवाहित महिलाओं के बीच गर्भपात के अधिकार को मिटाते हुए अपने फैसले में कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट से अविवाहित महिलाओं को लिव-इन रिलेशनशिप से बाहर करना असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सिंगल और अविवाहित महिलाओं के पास मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट (MTP) के तहत 24 हफ्ते के भीतर गर्भपात कराने का आधिकार है। 

  • टीचर ने दी इस कारण  तीसरी क्लास के बच्चे को ये  सज़ा, होई मौत

    टीचर ने दी इस कारण तीसरी क्लास के बच्चे को ये सज़ा, होई मौत

    बिहार : बिहार में एक टीचर ने होमवर्क ना करने पर छात्र को इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। यह मामला गया का है। 6 साल का बच्चा तीसरी क्लास में स्कूल के ही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के गेट के बाहर बुधवार को बच्चा गांव के ही एक व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसका पूरा चेहरा सूजा हुआ था। उसकी नाक से खून बह रहा था। यूनिफॉर्म भी फटी हुई थी। अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित वजीरगंज- फतेहपुर रोड पर बड़ही बिगहा गांव के पास लिटिल लीडर्स पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसका घर स्कूल से 3 किलोमीटर दूर था, इसलिए परिवार ने स्कूल के ही हॉस्टल में उसे रखा था। बच्चे की मौत के बाद परिवार ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने बुधवार शाम स्कूल संचालक विकास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। बच्चे की मौत के बाद स्कूल को भी बंद करवा दिया गया है। हॉस्टल से भी सभी बच्चों को घर भेज दिया है।

    पहले भी मारपीट की शिकायत की थी, हमने सोचा अब नहीं करेंगे

    बच्चे के दादा रामबालक प्रसाद ने स्कूल पर मारपीट और बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया, पहले भी मारपीट को लेकर शिकायत की थी, लेकिन स्कूल वालों ने कहा था अब नहीं होगा। इसके बाद सब ठीक था।’

    दादा ने बताया कि वहां के शिक्षक विकास कुमार सिंह ने उसके पोते विवेक कुमार की पिटाई की और स्कूल से बाहर कर दिया, जिसके बाद स्कूल के बाहर कुछ दूरी पर वह घंटों बेहोश पड़ा रहा।

    उन्होंने बताया, ‘इस बीच मेरे गांव उखड़ा का रहने वाला बंटी राजवंशी उसी रास्ते से गुजर रहा था। उसने विवेक को सड़क किनारे देखा तो उसे उठा कर घर ले आया। हम उसे स्कूल ले गए और फिर थाना लेकर गए, लेकिन पुलिस ने पहले इलाज कराने को कहा। फिर उसे गया रेफर कर दिया गया, रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।’

    वजीरगंज CHC के डॉ. रविशंकर कुमार ने बताया कि विवेक हमारे पास बेहोशी की हालत में आया था। शरीर का ऊपरी भाग पूरी तरह से सूजा हुआ था, उनके परिजन ने बाहर भी इलाज करवाने की बात बताई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे तुरंत एएनएमसीएच रेफर कर दिया था।

    थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद यादव ने बताया कि पीड़ित परिवार ने बच्चे की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या का आरोप लगाया है।

    जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के 8वीं के छात्र कृष्ण प्रकाश (14) की 16 फरवरी को हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में एक CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें कृष्ण दोपहर 2:52 बजे आराम से अन्य बच्चों के साथ स्कूल की सीढ़ियों से नीचे उतरता दिखता है। इस दौरान वो बिल्कुल सामान्य दिखता है। इसके ठीक 8 मिनट बाद कुछ बच्चे उसको बेहोशी की हालत में बस कॉरिडोर से उठाकर स्कूल में लाते हैं और फिर उसकी मौत हो जाती है।

    इस 8 मिनट में ही कृष्ण की मौत का राज है, जो अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इधर, उसके पिता प्रकाश चंद्र अपने बेटे की मौत को हत्या बता रहे हैं और विसरा रिपोर्ट में सल्फास की बात को सिरे से नकार रहे हैं।

    गया के GD गोयनका पब्लिक स्कूल के छात्र की संदेहास्पद मौत मामले में आज दोपहर बाद चाकंद थाने में FIR दर्ज कराई गई है। FIR स्कूल प्रबंधन के खिलाफ दर्ज कराया गया है। छात्र कृष्ण प्रकाश की मौत बुधवार की शाम घर लौटने के दौरान बस में बेहोश होने के बाद हो गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं स्कूल के चेयरमैन रविंद्र सिंह का मोबाइल फोन अब बंद मिल रहा है।

    चाकंद थाने के थानेदार मृत्युंजय कुमार के अनुसार छात्र के पिता चंद्र प्रकाश के आवेदन पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हत्या संबंधी धाराओं (302 व अन्य) में FIR दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। जांच के बाद लोग नामजद किए जाएंगे। साथ ही अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।

  • जालंधरः शरारती अनसरों ने कैथोलिक चर्च में की तोड़फोड़, ईसाही भाईचारे रोष

    जालंधरः शरारती अनसरों ने कैथोलिक चर्च में की तोड़फोड़, ईसाही भाईचारे रोष

    जालंधर/हर्ष कुमार: तरनतारन चर्च में तोड़फोड़ के बाद अब जालंधर में भी चर्च में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक थाना मकसूदां के समीप गांव नंदनपुर में कैथोलिक चर्च में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ शरारती अनंसरों ने कैथोलिक चर्च के शीशे तोड़ दिए है। इसके साथ ही शरारती अनंसरों ने चर्च को और भी नुक्सान पहुंचाया है।

    कैथोलिक चर्च में शरारती अनसरों ने की तोड़फोड़

    वहीं इस मामले को लेकर चर्च के प्रबंधकों ने बताया कि कुछ शरारती अनंसरों द्वारा कैथोलिक चर्च में तोड़फोड़ की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से ईसाही भाईचारे की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। अगर ये घटनाएं नहीं रोकी गईं तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रबंधकों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से पंजाब का माहौल भी खराब हो सकता है और इन सबका जिम्मेदार पुलिस प्रशसान ही होगा।

    सीसीटीवी कैमरे खंगाले में जुटे एसएचओ मनजीत सिंह रंधावा

    वहीं घटना की सूचना मिलते थाना मकसूदा के एसएचओ मनजीत सिंह रंधावा पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामला दर्ज कर शरारती अनंसरों खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रही है। मनजीत सिंह ने बताया कि चर्च में खिड़कियों पर फाइबर शीट लगी हुई थी जिसे शरारती अनसरों द्वारा गिराया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले से शरारती अनसरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधकों ने एसएसपी जालंधर देहाती संतदीप सिंह से मांग की कि मामले की जांच की जाए और आरोपियों को पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस घटना के कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ था।

  • पंजाबः इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस सरपंच को किया गिरफ्तार 

    पंजाबः इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस सरपंच को किया गिरफ्तार 

    अमृतसरः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। पुलिस ने गांव मन्नावाला के कांग्रेस सरपंच सुखराज रंधावा को गिरफ्तार किया है। दरअसल, हाल ही में कांग्रेसी सरपंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसमें कांग्रेसी सरपंच ने महिलाओं के साथ बदसलूकी की थी। बताया जा रहा है कि इस विवाद के दौरान कांग्रेसी सरपंच ने महिलाओं को धमकी भी दी थी।

    जिसके चलते आज पुलिस ने कांग्रेसी सरपंच को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अमृतसर की पॉश कॉलोनी में एक गेट को लेकर विवाद हुआ था। यहां के कुछ लोग सरपंच सुखराज को जानते थे, जिन्होंने उसे अपनी कॉलोनी में बुलाया। इस दौरान सरपंच ने महिलाओं को जुत्तियां मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर सरपंच के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।