Blog

  • Bike पर जा रहे छात्र को लगी गोली, हालत गंभीर

    Bike पर जा रहे छात्र को लगी गोली, हालत गंभीर

    फरीदाबाद : दिल्ली से नजदीक फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में देर शाम अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहे छात्र को अचानक से गोली लग गई। जिसके चलते उसे फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

    जानकारी के अनुसार फरीदाबाद के इस्माइलपुर इलाके में 9वीं कक्षा का स्टूडेंट 16 वर्षीय प्रियम पुत्र दया निधि ओझा अपने दोस्त के साथ बैठकर बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में 3-4 युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे, उनमें से किसी ने गोली चला दी, अचानक गोली स्टूडेंट हाथ में लगी और हाथ को चीरते हुए पेट में जा लगी। वहीं स्टूडेंट प्रियम बसंत पुर इलाके का रहने वाला है। 

    घटना के बाद उसका दोस्त उसे फरीदाबाद की बादशाह खान सिविल अस्पताल में लेकर आया। वहीं डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि घायल छात्र के सीधे हाथ में गोली लगी थी जो हांथ के आर पार होकर पेट में घुस गई, जिसका एक्सरे करवाया गया जिसमें गोली उसके पेट में रीड की हड्डी के पास फंसी हुई है, जिसके चलते उसकी गंभीर हालत को देखते हुए घायल को दिल्ली के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

  • कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

    नई दिल्ली : मौसम विज्ञान विभाग ने 29 दिसंबर से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति शुरू होने की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं पंजाब और राजस्थान में जमकर कोहरा गिर रहा है। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी कोहरा परेशानी बन सकता है।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में 28-30 दिसंबर के दौरान देर रात/सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों में 30 और 31 दिसंबर को शीत लहर से लेकर भीषण शीत लहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को 101 वर्षों में दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई। मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने और ओला गिरने की आशंका है। यहां बादलों के गरजने के साथ तेज गति से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

    राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिसंबर 1923 को एक ही दिन में सबसे अधिक बारिश हुई थी, जो 75.7 मिमी थी। 1901 में आंकड़े दर्ज किये जाने के बाद से दिसंबर 2024 माह वार बारिश के मामले में अब तक का पांचवा सर्वाधिक वर्षा वाला माह रहा। आईएमडी ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं

  • लैंडिग के दौरान Plane हुआ क्रैश, 85 की मौत, देखें वीडियो

    लैंडिग के दौरान Plane हुआ क्रैश, 85 की मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। यहां लैडिंग के वक्त जेजू एयरलाइंस का विमान हादसे का शिकार हो गया। साउथ कोरिया में रविवार को बैंकॉक से आ रही जेजू एयर की एक फ्लाइट मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसे में प्लेन में सवार 181 लोगों में से 85 लोगों के शव बरामद हुए हैं।

     शुरुआती जानकारी के मुताबिक लैंडिंग गियर में खराबी के चलते यह हादसा हुआ। इस  विमान में 175 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य समेत कुल 181 लोग सवार थे। लैंड करने के बाद प्लेन रनवे पर फिसलता हुआ, एयरपोर्ट की फैंस (बाउंड्री) से टकराकर क्रैश हो गया। एजेंसी के मुताबिक विमान में 6 क्रू मेंबर और 175 यात्री सवार थे। हादसा भारतीय समय के मुताबिक सुबह 5:37 बजे (लोकल टाइम सुबह 9:07 बजे) हुआ।

    एयरपोर्ट पर सभी लोकल और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द कर दी गई है। मुआन एयरपोर्ट के दमकल अधिकारी ने बताया कि प्लेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग को बुझाने में 43 मिनट का वक्त लगा। फिलहाल क्रैश साइट पर बचाव कार्य जारी है।

  • Jalandhar News : GunPoint पर क्लिनिक पर बैठे Doctor से लूट की कोशिश, आरोपी काबू

    Jalandhar News : GunPoint पर क्लिनिक पर बैठे Doctor से लूट की कोशिश, आरोपी काबू

    जालंधर,ENS : मकसूदां के पास नागरा रोड पर स्थित शर्मा क्लिनिक पर डॉक्टर को पिस्टल से धमका कर कैश लूट कर भाग रहे आरोपी का पीछा कर पीड़ित ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। लूट की शिकायत मिलते ही थाना-1 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सतविंदर सिंह को हिरासत में लेकर थाने ले गई। देर रात को पुलिस ने डॉक्टर संतोखपुरा निवासी प्रमोद चंद्र शर्मा के बयान दर्ज कर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में प्रमोद चंद्र शर्मा ने बताया कि वह नगर रोड पर क्लीनिक चलाते हैं।

    रोजाना की तरफ 5 के करीब है अपने क्लीनिक पर बैठे हुए थे। उनके पास कई मरीज भी थे। तभी गांव का एक व्यक्ति मौके पर आया, जिसने लोई ओढ़ी हुई थी। जब सारे मैरिज दवाई लेकर चले गए तो वह डॉक्टर के पास आकर बैठ गया और कमर के पास पिस्तौल लगाकर सब पैसे निकालने को बोलने लगा। डॉक्टर ने बताया कि वह काफी डर गया था और उन्होंने ने अपनी जेब में बड़े 7200 और गल्ले से 2 हजार रुपए कैश उसको दे दिए। आरोपी बाहर से क्लिनिक को कुंडी लगाकर मौके से भागने लगा। तभी डॉक्टर ने जोश दिखाते हुए दरवाजे की कुंडी तोड़कर लुटेरे का पीछा कर उसे काबू कर लिया। इस दौरान गली में उन दोनों में काफी हाथापाई भी हुई।

    हाथापाई दौरान आरोपी की लोई भी उतर गई थी और उस दौरान उक्त लुटेरे ने डॉक्टर पर फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन डबल फीड होने से उसकी पिस्टल में गोली फस गई। गनीमत रही की गोली फंसने के कारण जाने नुकसान होने से बचाव हो गया। इसी दौरान मोहल्ले वाले सारे लोग इकट्ठे हो गए और आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। लूट के सारी घटना डॉक्टर के क्लीनिक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उक्त सीसीटीवी कैमरा की फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस के उच्च अधिकारी इसकी प्रेस वार्ता कर जानकारी सांझा करेंगे।

  • आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2024

    आज का राशिफल, 29 दिसंबर 2024

    आज का दिन (29 दिसंबर) आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा और किन उपायों से आप इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं, इन सभी सवालों का जवाब जानिए मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला से।

    मेष:गणेशजी कहते हैं कि आप पिछले कुछ महीनों से प्यार में हैं और आप अपने प्यार को आकर्षित करने की पूरी कोशिश करेंगे। आप वेकेशन, डिनर, हर चीज पर चर्चा करेंगे और यह निश्चित रूप से आपके साथी को खुश करेगा। आज एक सुंदर पोशाक पहनें, एक अच्छा कोलोन लगाएं और आनंद लेने के लिए तैयार हो जाएं। दिन में पार्टनर के साथ आपके संबंध अच्छे रहने की संभावना है। आप रिश्ते के सार को महत्व देंगे और इसे और अधिक दोस्ताना बना देंगे।

    वृषभ: गणेशजी कहते हैं कि अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को डेट करना चाहती हैं तो आपको ज्यादा दिखावा करने की जरूरत नहीं है। महंगे कपड़ों, सोने के गहनों आदि पर ध्यान न दें बल्कि अपनी संवाद शैली और सेंस ऑफ ह्यूमर के बारे में सोचें। दिन को समाप्त करने का सबसे अच्छा तरीका एक शानदार रेस्तरां में रोमांटिक डिनर के लिए जाना होगा। बड़ों से विवाद की संभावना हो सकती है। एक स्वस्थ रिश्ते का आनंद लेने के लिए आपको थोड़ा समायोजित करने की आवश्यकता हो सकती है।

    मिथुन: गणेशजी कहते हैं कि आपको अपने पार्टनर से काफी शिकायतें हैं, बेहतर होगा कि आप आज इस व्यवहार को छोड़ दें क्योंकि डांट-फटकार और आलोचना ने आपके रिश्ते को तनाव में डाल दिया है और अब इसे सुधारने का समय आ गया है। मीठी बातें करें, कोई खूबसूरत तोहफा खरीदें और अपने प्रिय को घुमाने ले जाएं। बातचीत शुरू करने से पहले दो बार सोचें। यह आवश्यक है क्योंकि रिश्ते में विवाद उत्पन्न होने की संभावना हो सकती है।

    कर्क: गणेशजी कहते हैं कि दिन रोमांस से भरा है और अपने प्रेमी को प्रपोज़ करने के लिए बहुत अच्छा दिन है। अपने शब्दों को बुद्धिमानी से चुनें, उचित पोशाक पहनें और जब आप उससे बात करें तो बहुत शांत और संयमित रहें। आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है और आपका रिश्ता एक नए मुकाम को छू सकता है। परिवार में सुख-संतोष संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर किसी बात को लेकर नाराज था तो उनकी नाराजगी दूर हो सकती है।

    सिंह: गणेशजी कहते हैं कि अपनी लव लाइफ के लिए अपने पहनावे और मूड को बदलने का समय आ गया है। कुछ चमकीले कपड़े पहनें, सुंदर सामान पहनें और पूरे दिन एक आकर्षक व्यवहार बनाए रखें। आपकी मुस्कान देखकर आपका पार्टनर दंग रह जाएगा और आप दोनों साथ में अच्छा समय बिताएंगे। आपके रिश्ते में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। लेकिन आम तौर पर यह खुशी की प्रधानता के लिए एक अच्छा दिन है। आज पार्टनर के साथ हुए गिलेशिकवे दूर होंगे।

    कन्या: गणेशजी कहते हैं कि आपकी हाव-भाव और हाव-भाव बहुत कुछ कह देंगे, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। आपके रिश्ते में कुछ खटास आ सकती है और आप तनाव में रह सकते हैं। समस्या के बारे में बात करना ही एकमात्र समाधान है, और एक सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचा जा सकता है। आपको रिश्ते में शांति और सद्भाव का अनुभव करना चाहिए। आपके बच्चों की प्रगति और विकास से संतुष्टि की भावना पैदा होगी। पार्टनर की नाराजगी भी आज दूर हो सकती है।

    तुला: गणेशजी कहते हैं कि एक गुप्त रिश्ता है जिसमें आप पिछले कुछ महीनों से शामिल हैं और आपने अपनी सारी ऊर्जा इसमें लगा दी है। आज आपको अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए जगह और समय की कमी महसूस हो सकती है। चीजों को प्राथमिकता दें और आप समय निकाल सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने की स्थिति में रहेंगे। यह आप दोनों के बीच मौजूद सही समझ के कारण होगा।

    वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि आप इस समय कई रिश्तों में हैं और आप उन सभी के साथ काफी प्रयोग कर रहे होंगे। समय बीतने के साथ आपको पता चल जाएगा कि कौन सा रिश्ता आपको सबसे ज्यादा सूट करता है और फिर आप फैसला करेंगे। परिवार में चौतरफा खुशियां रहेंगी। आप स्वयं का आनंद लेंगे और अपने परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे।

    धनु: गणेशजी कहते हैं कि आप उस रिश्ते को खत्म करने के लिए विवश होंगे जो पिछले दिनों आपको काफी परेशान कर रहा था और आप लंबे समय से इस जहरीले रिश्ते को ढो रहे थे। साथ ही, आपको कोई ऐसा मिल सकता है जिसे आप सबसे अधिक पसंद करते हैं, और आप उनकी कंपनी का आनंद लेंगे। परिवार में आवश्यक बंधन दिन के लिए गायब रहेंगे। संचार करते समय सावधान रहें।

    मकर: गणेशजी कहते हैं कि आज के लिए सबसे जरूरी शब्द है मोटिवेशन। आप पूरे दिन प्रेरित रहेंगे और इसका असर आपके पार्टनर पर भी पड़ेगा। लेकिन, अति उत्साही न हों, नहीं तो बहुत अधिक ऊर्जा दिन के लिए मूड खराब कर सकती है। कुछ नृत्य, हल्का संगीत और शानदार डिनर का आनंद लें। पारिवारिक संबंधों में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। इससे आपको बहुत खुशी होगी।

    कुंभ: गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए अपने मौजूदा रिश्ते से अलग होना मुश्किल होगा। आप जो कुछ भी करते हैं, उसे पूरी लगन से करते हैं, और आपका रिश्ता कोई अपवाद नहीं होगा। सक्रिय रूप से अपने साथी से उनकी भावनाओं के बारे में पूछना एक अच्छा विचार होगा, और आपको मिलने वाली प्रतिक्रियाओं से आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं। परिवार में विवाद होने की आशंका है। आपको अपने करीबी परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए समायोजन करना पड़ सकता है।

    मीन: गणेशजी कहते हैं कि आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं। अपने साथी के साथ उसी के बारे में बात करें ताकि वे आपके समान पृष्ठ पर हों। आज किसी सामाजिक मेलजोल में शामिल होने का मौका न चूकें। किसी खास से मुलाकात हो सकती है। आपके रिश्ते में रोमांटिक भावनाएं और उत्साह होना चाहिए। परिवार में चल रहे आयोजनों से भी आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा।

  • Punjab News : जेल में मारपीट मामले में 13 दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज

    Punjab News : जेल में मारपीट मामले में 13 दोषियों के खिलाफ FIR दर्ज

    गुरदासपुर। सेंट्रल जेल में हुई दो गैंगों के बीच लड़ाई में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर दोनों गुटों के 13 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जेल में बंद दोषी साहिल प्रीत उर्फ ​​दामाद जरनैल सिंह और दोषी बलविंदर सिंह बिल्ली पुत्र गुरदीप सिंह के बीच पुरानी दुश्मनी चल रही बहस और गाली-गलौज से उपजा है। इसी बीच बिल्ली के समर्थन में गुरमीत सिंह मीता नाम का कैदी भी आ गया और झगड़ा बढ़ते ही जेल प्रहरी ने जेल का सायरन बजा दिया। लड़ाई के दौरान एक कैदी गगनदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य कैदियों को मामूली चोटें आईं।

    मौके पर छह थाने की पुलिस जेल पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में पुलिस ने अब जेल में बंद 13 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिन 13 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें बिक्रमजीत सिंह उर्फ ​​भट्टी पुत्र रणजीत सिंह, जर्मनजीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह, जसप्रीत सिंह पुत्र इंदर सिंह, अमृतपाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र रघबीर सिंह, आकाशदीप सिंह उर्फ ​​कासू पुत्र जसपाल सिंह, अमनदीप पुत्र लखबीर सिंह, सुखजीत सिंह पुत्र लखबीर सिंह, साहिल पुत्र संदीप इनमें हवालाती सुखपिंदर सिंह पुत्र सलविंदर सिंह, गगनदीप सिंह पुत्र बलबीर सिंह, सौरव पुत्र सुरिंदर पाल, साजनप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह शामिल हैं।

  • CM MANN ने की घोषणा, बठिंडा बस हादसे के मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रूपये दिये जाएंगे

    CM MANN ने की घोषणा, बठिंडा बस हादसे के मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रूपये दिये जाएंगे

    मुख्यमंत्री ने यात्रियों की मौत पर दुख व्यक्त किया

    चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के पास एक निजी बस के नाले में गिरने से यात्रियों की मौत हो जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मान ने पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें।

    इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान ने मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया के रूप में देने की घोषणा की। उन्होंने जिला प्रशासन को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाए।

    हादसे में 8 लोगों की हुई थी मौत
    बठिंडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया था। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास निजी बस हादसे का शिकार हो गई। बस अनयंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है। वहीं, करीब 35 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद यहां चीख पुकार मच गई। घायलों को तलवंडी साबो के अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं कुछ घायलों का इलाज सिविल अस्पताल बठिंडा में चल रहा है।

  • दिल दहला देने वाली घटना आई सामने: पति ने तीसरी बेटी होने पर पत्नी को जिंदा जलाया

    दिल दहला देने वाली घटना आई सामने: पति ने तीसरी बेटी होने पर पत्नी को जिंदा जलाया

    परभणीः महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को तीसरी बार बेटी होने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। इस दर्दनाक घटना में महिला की मौत हो गई। यह हादसा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना परभणी के गंगाखेड़ नाका इलाके में हुई।

    पुलिस के अनुसार, आरोपी कुंडलिक काले अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ परभणी के फ्लाई ओवर इलाके में रहता था। कुछ दिन पहले ही वह तीसरी बार पिता बना था। इस बार भी उसे बेटा नहीं हुआ, जिसके कारण वह अपनी पत्नी से नाराज था। उसकी नाराजगी के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

    कुंडलिक काले ने अपनी पत्नी मैन काले को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पेट्रोल में लगी आग को बुझाने में काफी वक्त लग गया, जिससे मैन काले बुरी तरह झुलस गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स उसकी जान नहीं बचा पाए। इस दर्दनाक घटना के बाद मैन की बहन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी कुंडलिक काले को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने पीड़िता की बहन का बयान लिया और आरोपी को हिरासत में लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इस घटना के बाद परभणी में लोगों का गुस्सा देखने को मिला है।

    लोगों में घटना को लेकर आक्रोश
    यह घटना समाज में बेटियों के प्रति असम्मान और भेदभाव की ओर भी इशारा करती है। आरोपी का बेटा चाहने की वजह से यह दर्दनाक घटना घटी, जो कि समाज में महिलाओं और बेटियों के प्रति मानसिकता के बारे में गंभीर सवाल खड़ा करती है। इस मामले को लेकर परभणी में आक्रोश और गुस्से की लहर है।

  • नीतीश रेड्डी ने रच दिया इतिहास, 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जानें पूरा मामला

    नीतीश रेड्डी ने रच दिया इतिहास, 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, जानें पूरा मामला

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज नीतीश रेड्डी ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। रेड्डी ने अपनी आक्रामक शैली से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को परेशान करते हुए, खेल खत्म होने से पहले अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। यह शतक उन्होंने 115वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौके के साथ जड़ा। इस पारी के दौरान रेड्डी ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया। वे 105 रन बनाकर मोहम्मद सिराज के साथ नाबाद लौटे। कड़े हालात में आई बड़ी पारी जब नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए, तब भारतीय टीम के 6 विकेट 200 रन से पहले ही गिर चुके थे। ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया 250 रन से पहले ही ऑलआउट हो जाएगी। लेकिन रेड्डी ने वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 127 रनों की साझेदारी की, और टीम का स्कोर 350 के आसपास पहुंचाया। सुंदर ने 50 रन बनाकर पवेलियन लौटने से पहले रेड्डी के साथ अहम साझेदारी की। इसके बाद रेड्डी ने अपना शतक पूरा करते हुए भारतीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया। नीतीश रेड्डी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड नीतीश रेड्डी अब टेस्ट क्रिकेट में नंबर-8 पर शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले, बांग्लादेश के अबुल हसन और भारत के अजय रात्रा ने कम उम्र में इस पोजिशन पर शतक लगाया था। अबुल हसन ने 20 साल 108 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वें नंबर पर खेलते हुए 113 रन बनाए थे, जबकि अजय रात्रा ने 20 साल 150 दिन की उम्र में नंबर-8 पर 115 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले युवा खिलाड़ी नीतीश रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट शतक बनाया है और वह 22 साल से कम उम्र में ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। 1948 के बाद यह तीसरी बार हुआ है, जब एक युवा खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक बना पाया। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बल्लेबाजों के पहले शतक की उम्र
    • सचिन तेंदुलकर: 18 साल 256 दिन, सिडनी (1992)
    • ऋषभ पंत: 21 साल 92 दिन, सिडनी (2019)
    • नीतीश रेड्डी: 21 साल 216 दिन, मेलबर्न (2024)
    • दत्तू फड़कर: 22 साल 46 दिन, एडिलेड (1948)
    • नीतीश रेड्डी का यह शतक भारतीय क्रिकेट में एक ऐतिहासिक पल बन गया है और उनके भविष्य को लेकर काफी उम्मीदें जगी हैं।
  • जिंदगी में आगे बढ़ने के 5 गोल्डन रूल्स, जो बदल सकते हैं आपका जीवन

    जिंदगी में आगे बढ़ने के 5 गोल्डन रूल्स, जो बदल सकते हैं आपका जीवन

    Lifestyle: सफलता की राह आसान नहीं होती, लेकिन सही आदतें और सिद्धांत अपनाकर आप जिंदगी में बड़ी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसे गोल्डन रूल्स के बारे में बता रहे हैं, जो हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी में लागू करने चाहिए।

    1. लक्ष्य तय करें

    सपने देखना तो आसान है, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य होना ज़रूरी है। बिना लक्ष्य के आपका प्रयास दिशाहीन हो सकता है। छोटे-छोटे कदमों से अपने बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ें।

    2. समय का सदुपयोग करें

    “समय किसी का इंतजार नहीं करता।” यह कहावत हमें सिखाती है कि हर मिनट कीमती है। अनावश्यक चीज़ों पर समय बर्बाद करने के बजाय, अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें और अपने दिन को प्लान करें।

    3. सीखते रहें

    सफल लोग हमेशा नई चीजें सीखने के लिए तैयार रहते हैं। चाहे वह किताबें पढ़ना हो, नई स्किल्स सीखना हो, या जीवन के अनुभवों से सीखना हो, यह आदत आपको आगे बढ़ाएगी।

    4. सकारात्मक सोच रखें

    जीवन में मुश्किलें आएंगी, लेकिन आपके नजरिए से ही आपकी सफलता तय होती है। हर समस्या में एक अवसर देखें और अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाएं।

    5. लगातार मेहनत करें

    कहते हैं, “सपने वो नहीं जो सोते वक्त आते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।” मेहनत और धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी हैं। कभी हार न मानें और अपने प्रयासों को जारी रखें।

    निष्कर्ष

    इन 5 गोल्डन रूल्स को अपनाकर आप न केवल अपनी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा भी बन सकते हैं। याद रखें, सफलता की शुरुआत आपके पहले कदम से होती है। तो आज ही अपना लक्ष्य तय करें और सफलता की ओर कदम बढ़ाएं!