Blog

  • Punjab News : ट्रैफिक नियम तोड़ रहे लोगों पर पुलिस का एक्शन, वीडियो वायरल

    Punjab News : ट्रैफिक नियम तोड़ रहे लोगों पर पुलिस का एक्शन, वीडियो वायरल

    कार के ऊपर बैठ कर रील बना रहे युवक काबू 

    लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। शहर के मुख्य बाजारों में कार की छत पर बैठकर रील बना रहे युवकों को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस ने युवकों की कार को भी जब्त कर थाना रघुनाथ एन्क्लेव में बंद करवा दिया। पुलिस रील में कार के आगे बाइक पर ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवकों की भी तलाश कर रही है। पुलिस इन युवकों की मोटरसाइकिलों के नंबर मिलने के बाद उनका चालान भी करेगी।

    पुलिस ने हुड़दंगियों की कार को रोका है। इन युवकों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए थे। इस कार को ढूंढने में पुलिस को करीब 15 दिन लग गए। जब कार पकड़ी गई तो कार चालक के पास न तो लाइसेंस था और न ही कोई दस्तावेज। इन युवकों ने सरेआम बाजारों में स्टंट करके लोगों की जान भी जोखिम में डाली है। यह ऑल्टो कार लुधियाना से नकोदर और फिर नकोदर से लुधियाना बेची गई थी। बच्चों के माता-पिता को अपने बच्चों पर ध्यान देना चाहिए कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं। किस तरह की रील बना रहे हैं। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी

  • Punjab news: गर्लफ्रेंड के परिजनों ने युवक को मौत के घाट उतारा, मां-बाप का इकलोता बेटा था मृतक

    Punjab news: गर्लफ्रेंड के परिजनों ने युवक को मौत के घाट उतारा, मां-बाप का इकलोता बेटा था मृतक

    लुधियानाः जिले में मर्डर और लूटपाट की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शरारती तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामले में गर्लफ्रेंड के परिजनों द्वारा एक युवक की मारपीट करके हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान सचिन के रूप में हुई है। थाना टिब्बा की पुलिस ने मामले की जांच कर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

    जानकारी देते हुए मृतक सचिन के चाचा राकेश तिवाड़ी ने बताया कि उनके भतीजे की आरोपी अनुज यादव की बहन के साथ फ्रेंडशिप थी। दोनों में अफेयर था। कुछ महीने पहले थाना में मामला हल कर दिया था। सचिन लुधियाना छोड़ कर गुजरात काम करने लग गया लेकिन वहां भी सचिन को लड़की फोन करती रहती थी।

    लड़के परिवार वालों ने उसे बातों में बहला कर लुधियाना बुला लिया। 27 दिसंबर को सचिन की अनुज यादव, बलजीत सिंह और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों ने जमकर मारपीट की और सचिन पर धारदार हथियार से वार किए गए। खून से लथपथ हालत में सचिन कुछ भी बोलने में असमर्थ था।

    परिजनों ने उसे घायल अवस्था में पीजीआई भर्ती करवाया गया जहां इलाज दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। सचिन परिवार का इकलोता बेटा था। फिलहाल थाना टिब्बा की पुलिस ने अनुज और बलजीत को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी और अज्ञात हमलावरों की पहचान में पुलिस जुट गई है।

  • South Korea के बाद अब ये विमान हादसाग्रस्त, Flight में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    South Korea के बाद अब ये विमान हादसाग्रस्त, Flight में आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दक्षिण कोरिया प्लेन क्रैश के बाद एक और विमान हादसाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल ने यात्रियों के बचाव के लिए अभियान शुरू कर दिया था।

    जानकारी मुताबिक, कनाडा एयरलाइंस के एक विमान की हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर एमरजैंसी लैंडिंग करवानी पड़ी क्योंकि विमान हादसे का शिकार हो गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, PAL एयरलाइंस के इस विमान (AC2259) ने सेंट जॉन्स से उड़ान भरी थी कि हैलीफैक्स एयरपोर्ट पर लैंड करते ही रनवे से फिसल गया और लैंडिंग गियर टूटने के कारण उसमें आग लग गई। इसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया।

    हादसे के बाद एयरपोर्ट को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इस विमान में कितने लोग सवार थे, फिलहाल इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रेस्क्यू किए गए एक पैसेंडर ने बताया कि विमान पूरा फुल था। प्लेन मे 80 पैसेंजर तक बैठने की क्षमता है। कनाडा में यह विमान हादसा दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हादसे के कुछ घंटे के बाद ही हुआ है।

  • Kapurthala News : घर की गिरी छत, मां-बेटा गंभीर घायल

    Kapurthala News : घर की गिरी छत, मां-बेटा गंभीर घायल

    कपूरथला : पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के कारण लगातार हादसे होने के मामला सामने आ रहे है। ऐसा ही हादसा कपूरथला से सामने आया है। जहां बारिश के कारण घर की छत गिर गई। शेखूपुर क्षेत्र में मोहल्ला टोटा में देर रात बारिश के कारण एक मकान की छत का कुछ हिस्सा अचानक नीचे गिर गया। हालांकि इस घटना में कमरे में सो रहे मां – बेटा को चोटे आई हैं।

    घर में पड़ा सारा सामान टूट गया है।शेखूपुर के मोहल्ला टोटा निवासी प्रवीण कुमारी पत्नी सुखविंदर सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके पति का देहांत हो गया था था। वह लोगों के घरों में काम कर अपने परिवार का पेट पालती है। वह अपने बेटे के साथ अकेली 2 मरले के घर में रहती है। शुक्रवार की रात वह और उसका बेटा कमरे में सो रहे थे।

    रात करीब 12 बजे उनके कमरे की छत का कुछ हिस्सा टूट कर गिर गया। जिससे वह और उसका बेटा चोट लगने के कारण घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि छत गिरने से कमरे में रखा कूलर, गैस चूल्हा, सिलाई मशीन, पंखा और बर्तन आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित मां – बेटे ने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

  • भारत में लावा युवा 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 9499₹ कीमत, पोको C75 से मुकाबला

    भारत में लावा युवा 2 5G स्मार्टफोन लॉन्च, 9499₹ कीमत, पोको C75 से मुकाबला

    Tech : भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी लावा ने आज बजट सेगमेंट में अपना नया 5G स्मार्टफोन लावा युवा 2 5G लॉन्च किया है। इस लो बजट 5G फोन की कीमत 9,499 रुपए रखी गई है। यह मोबाइल सिंगल वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसमें 4GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है।

    नए लावा स्मार्टफोन दो कलर- मार्बल ब्लैक और मार्बल वाइट कलर में अवेलेबल है। 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और 8GB रैम से लैस है। ये फोन भारतीय बाजार में 10 रुपए से कम कीमत वाले सेगमेंट में पोको C75, मोटो G35, रेडमी A4, रेडमी 13C, टेक्नो स्पार्क 30C और इनफिनिक्स हॉट 50 को टक्कर देगा।

    लावा युवा 2 में 720 x 1612 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली 2.5D कर्व्ड स्क्रीन है, जो IPS पैनल पर बनी है। यह 90htz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह 264PPI और 700 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

    फोटोग्राफी के लिए लावा युवा 2 के बैक पैनल पर LED फ्लैश लाइट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एक 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है, जो 2MP का सेकेंडरी AI लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8mp फ्रंट कैमरा मिलता है।

    लावा 5G मोबाइल एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OS पर लॉन्च हुआ है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6Nm फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक T760 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

    फोन 4GB रैम पर लॉन्च हुआ है, जिसके साथ 4GB एक्सपेंडेबल रैम भी मिलती है। यह वचुर्अल रैम मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 8GB रैम की ताकत प्रदान करती है। स्मार्टफोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे SD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    पावर बैकअप के लिए 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसे फास्ट चार्ज करने के लिए 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

  • दर्दनाक हादसाः फैक्ट्री में काम करते वक्त क्रेन टूटने से 2 ऑपरेटर खौलते लावा में गिरे

    दर्दनाक हादसाः फैक्ट्री में काम करते वक्त क्रेन टूटने से 2 ऑपरेटर खौलते लावा में गिरे

    रायपुरः यहां एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। सिलतरा चौकी क्षेत्र में हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट पर 2 ऑपरेटर क्रेन में दब गए। इस दौरान लावा से झुलसकर दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में क्रेन टूटने की वजह से हादसा हुआ।

    जानकारी के अनुसार, बिहार निवासी सोनू राय (30) तथा बिलासपुर निवासी जितेंद्र श्रीवास (32) दोनों क्रेन ऑपरेटर थे। दोनों युवक किराए का मकान लेकर रहते थे और हिंदुस्तान कॉइल्स लिमिटेड प्लांट पर नाइट ड्यूटी करते थे। रात करीब 11 से 12 बजे क्रेन में गर्म लोहे के लावे को एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर किया जा रहा था। ट्रांसफर का काम चल ही रहा था, तभी क्रेन टूटकर जमीन पर गिर गई। दोनों क्रेन ऑपरेटर गर्म लावे की चपेट में आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रबंधन से पूछताछ कर हादसे से जुड़ी जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि क्रेन के मलबे में दबे ऑपरेटर्स के शवों को बाहर निकल लिया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • Punjab News: कल इतने घंटे बसों के पहिए रहेंगे जाम, 7 राज्यों के यात्री होंगे प्रभावित

    Punjab News: कल इतने घंटे बसों के पहिए रहेंगे जाम, 7 राज्यों के यात्री होंगे प्रभावित

    अमृतसरः मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद रखने का फैसला किया है। इस प्रदर्शन का पनबस, पीआरटीसी वर्कर यूनियन के कर्मचारियों ने भी समर्थन करने का फैसला किया है ऐसे में पूरे पंजाब में करीब 4 घंटे तक सरकारी बसें नहीं चलेंगी। 1125 बसों के पहिए पूरी तरह जाम रहेंगे। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसें सड़क पर नहीं उतरेंगी।

    आपको बता दें, पंजाब बंद को लेकर पनबस, पीआरटीसी वर्कर यूनियन की बैठक हुई। इसमें संघर्ष को लेकर रणनीति बनाई गई है। इस दौरान यूनियन के चेयरमैन बलजिंदर सिंह राठ और प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि पूरे दिन की हड़ताल हो संभव नहीं है। हम भी लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। इसी के चलते लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है।

    पीआरटीसी पंजाब और अन्य राज्यों में 577 रूटों पर बसें चलाता है। जो इस दौरान प्रभावित रहेंगी। ये बसें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड को कवर करती हैं।

    इनमें पटियाला, बठिंडा, कपूरथला, बरनाला, संगरूर, बुढलाडा, फरीदकोट, लुधियाना और चंडीगढ़ शामिल हैं। कुल मिलाकर विभाग में तीन हजार से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। वहीं, पंजाब बंद को लेकर हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 29 तारीख तक कंडक्टर बसों में टिकट जारी करने से पहले लोगों को बंद के बारे में बताएंगे।

  • मां-बाप के सामने बेटे की चाकू घोंपकर हत्या

    मां-बाप के सामने बेटे की चाकू घोंपकर हत्या

    रोहतक : युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। यह मामला कलानौर से सामने आया है। जहां मां-बाप के सामने ही बेटे की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रवीण( 22) निवासी रोहतक के कलानौर के तौर पर हुई है। वह दो भाइयों में छोटा भाई था, उसकी एक बहन भी है। प्रवीण ने 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। घटना उस वक्त हुई जब युवक कलानौर की धर्मशाला में गया हुआ था। इस दौरान 3 हमलावरों ने प्रवीण पर चाकुओं और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    घायल को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहतक के कलानौर निवासी शारदा ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह मिड-डे-मिल का कार्य करती है। उसके पास तीन बच्चे हैं। देर रात उसका छोटा लड़का प्रवीन कुमार खाना खाकर घर से बाहर घुमने गया था। जब वह चौक पर पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने उसके बेटे पर चाकुओं से हमला कर दिया।

    जब प्रवीन मार दिया-मार दिया चिल्लाने लगा तो आवाज सुनकर वह अपने पति प्रेमप्रकाश के साथ चौक पर गई। उन्होंने देखा कि उसके बेटे प्रवीन पर आरोपी चाकूओं से हमला कर रहे थे। अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी हथियारों सहित मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हे गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

  • Jalandhar News: मालिक सहित 2 लोगों ने किया दुकान पर कब्जा, केस दर्ज

    Jalandhar News: मालिक सहित 2 लोगों ने किया दुकान पर कब्जा, केस दर्ज

    नकोदरः शरारती अनसरों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार प्रयास करती रहती है। इसी के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान पर कब्जा करने की कोशिश करने और किरायेदार को धमकी देने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    जानकारी देते हुए मोहल्ला टंडाना निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह दखनी अड्डा पर कंप्यूटर की दुकान चलाता है, अमरजीत सिंह दुकान का मालिक है और वह उसे जबरन खाली कराने की कोशिश कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने दुकान के संबंध में कोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था और कहा था कि 27 दिसंबर को दुकान मालिक ने दुकान पर कब्जा करने का प्रयास किया था।

    आईओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं है। जो भी कानून तोड़ेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News : गैंगस्टर के 5 गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    Punjab News : गैंगस्टर के 5 गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार

    तरनतारन :पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगनावपुरिया और अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत बाल के 5 साथियों को गिरफ्तार किया है। जग्गू भगवानपुरिया गुरदासपुर के भगवानपुर गांव का रहने वाला है। उसके माता-पिता ने जसप्रीत सिंह नाम रखा था, वह कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी। जसप्रीत सिंह बड़ा हुआ तो जुर्म की दुनिया से जुड़ गया और फिर अपना नाम बदलकर उसने जग्गू भगवानपुरिया रख लिया। अपने गांव के नाम भगवानपुर से अपना नाम जोड़कर गैंगस्टर की दुनिया में कदम रखा।

    पंजाब के ही एक गैंगस्टर के साथ मिलकर उसने काम कर शुरू किया। शुरुआत में लूटपाट, मारपीट, वसूली जैसे वारदातो को अंजाम देता था। इसके बाद जग्गू ने पैसे लेकर हत्याएं करवानी शुरू की। जिसके बाद उसका नाम सुपारी किलर पड़ा। पुलिस ने आरोपियों से करीब 4 अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक उक्त हथियारों में एक वेपन 9 एमएम अमेरिकी मेड है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।