Blog

  • Punjab News: हथियारों की तस्करी के मामले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों की तस्करी के मामले 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए देहात पुलिस ने पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को काबू किया है। देहात के एसएसपी चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि देर शाम पुलिस ने रामतीर्थ रोड पर नाकाबंदी की हुई थी और संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार में 5 युवक आए तो पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने उन्हें जांच के लिए रोका तो उनमें से एक युवक खुशप्रीत सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, वहीं पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से खुशप्रीत सिंह घायल हो गया।

    पूछताछ के बाद पता चला कि ये युवक गैंगस्टर हैं, जिसके बाद पुलिस ने खुशप्रीत सिंह समेत 5 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान खुशप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, चंदन सिंह, जश्नप्रीत सिंह और गुरमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। गुरमनप्रीत ने बताया कि फायरिंग के दौरान एक गोली खुशप्रीत सिंह के दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक 32 बोर देशी पिस्तौल, 07 जिंदा कारतूस, 03 खोल और 05 मोबाइल फोन बरामद किए।

    इस घटना के दौरान पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने 3 ऐसे युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, जो पाकिस्तान बॉर्डर से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रभ हाल निवासी कनाडा से पंजाब तक रंगदारी वसूलने का धंधा करता हैं। इसके गिरोह के सदस्य सिमरजीत सिंह, गुरसेवक सिंह और पारस मोहम्मद खुरमानिया वाले बस स्टैंड (शेड) के पास बिना नंबर की एक्टिवा पर अवैध हथियारों संबंधी डील कर रहे है।

    गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खुरमानिया वाले बस स्टैंड (शैड) पर रेड करके सिमरजीत सिंह उर्फ ​​सिमर उर्फ ​​सिम्मू, गुरसेवक सिंह उर्फ ​​सेवक, पारस मुहम्मद हुसैन को 30 बोर की 04 पिस्तौल, 06 मैगजीन, 30 बोर की 09 जिंदा कारतूस और एक बिना नंबर की एक्टिवा के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ घरिंडा थाने में कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 41 के काटे चालान, 6 वाहन किए जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस का एक्शन, 41 के काटे चालान, 6 वाहन किए जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन अभियान चलाया। दरअसल, पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए 125 वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 41 वाहन चालकों के चालान काटे। मिली जानकारी के अनुसार एसीपी मॉडल टाउन द्वारा 09.11.2024 से 11.11.2024 को रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 4 और डिवीजन नंबर 7, जालंधर के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया।

    यह अभियान पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 और डिवीजन नंबर 7 के एस.एच.ओ द्वारा पुलिस स्टेशन की टीमों और ई.आर.एस टीमों के सहयोग से चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य वाहनों के अंदर और अहातों के बाहर शराब की बिक्री और सेवन को रोकना, सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना और इन प्रतिष्ठानों के आसपास कानून और व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 125 वाहनों की जांच की गई।

    संदिग्ध मामलों में शराब के सेवन का पता लगाने के लिए ई.आर.एस टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर का इस्तेमाल किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 41 चालान किए गए। जिनमें से शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 11 चालान, बिना उचित नंबर प्लेट वाले दोपहिया वाहनों के लिए 5 चालान, हेलमेट न पहनने के लिए 12 चालान, ट्रिपल राइडिंग के लिए 5 चालान और ब्लैक फिल्म के लिए 2 चालान किए गए। वहीं वाहन चालकों द्वारा दस्तावेजों की कमी के कारण 6 वाहन जब्त किए गए।

  • Jalandhar News: धान की फसल और किसानों पर लाठीचार्ज करने को लेकर विजय सांपला का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धान की फसल और किसानों पर लाठीचार्ज करने को लेकर विजय सांपला का आया बयान, देखें वीडियो

    रवनीत बिट्टू के मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर कही ये बात

    जालंधर, ENS: पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले किसानों की धान की खरीद का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। वहीं उन्होंने किसानों पर बठिंडा में बीते दिन रियाती कलां मंडी में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने को लेकर पूर्व केंद्रिया मंत्री ने निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानो पर लाठीचार्ज करना काफी निंदनीय है। सांपला ने कहा कि मंडियों में किसान इसलिए बैठे है कि 1 अक्टूबर से धान की होने वाली खरीद अभी तक पूरी नहीं हुई। जिसको लेकर बीते दिन पुलिस द्वारा किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि 5 नंवबर को जसविंदर नामक व्यक्ति ने सुसाइड इसलिए कर लिया वह पिछले 15 दिन से फसल की रखवाली के बैठा रहा। जब कोई हल नहीं निकला तो उसने सुसाइड कर लिया। सांपला ने कहा कि बीते दिन मंडियों में धान की खरीद को लेकर बैठे किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। सांपला ने आप पार्टी पर किसानों द्वारा लाठीचार्ज करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के प्रति नफरत की भावना से काम कर रही है। सांपला ने कहा कि आप पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाए थे कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। सांपला ने कहा कि हकीकत सबके सामने आ गई है। वहीं शंभु बार्डर पर किसानों को बिठाने को लेकर सांपला ने कहा कि चुनावी यह शडयंत्र सरकार ने किसानों के साथ रचा था। उन्होंने कहा कि लेकिन आप पार्टी का नतीजा यह निकला कि वह 3 सीटों पर सिमट गए थे। उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसानों की यह हालत मंडियों में हुई है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में सरकार में रही है, उस दौरान किसानों की धान की खरीद का प्रोसेस जुलाई से शुरू हो जाता था और 1 अक्टूबर तक तैयारियां मुक्कमल हो जाती थी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 44 हजार करोड़ रुपए पंजाब सरकार को दिए जा चुके है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों को मंडियों में ना खराब होने के चलते यह रकम पहले ही अदा की गई। सांपला ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अभी तक 22 हजार करोड़ रुपए का खर्च किया गया, जबकि अन्य पैसा पंजाब सरकार के पास पड़ा है। सांपला ने कहा कि हाल में अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान लुधियाना दौरे पर आए थे, लेकिन उस दौरान ही भवानीगढ़ में सरकार से दुखी होकर किसान ने धान की खरीद ना होने के कारण सुसाइड किया था और मौजूदा सीएम भगवंत मान व पूर्व सीएम केजरीवाल हैलिकॉप्टर के जरिए उक्त किसान के घर जाकर उसके परिवार से दुख सांझा कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं किया किया। वहीं खाद की समस्या को लेकर सांपला ने कहा कि भाजपा सरकार के दौरान किसानों को कभी खाद की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा था, लेकिन इस बार किसानों को सबसे ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ा है। सांपला ने कहा कि डीएपी खाद को लेकर सीएम भगवंत मान खुद जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि वहां लिखित रूप में सब कुछ पड़ा है, जिसमें सीएम मान ने कहा कि डीएपी खाद का 70 प्रतिशत सरकार के पास है और अन्य 30 प्रतिशत उन्हें दे दी जाए। सांपला ने कहा कि अगर 70 प्रतिशत सरकार के पास है तो किसानों को समस्या क्यों आ रही है। उन्होंने कहा कि खाद को लेकर उनके एक से दो कंपनियों से बात तो उन्होंने बताया कि सबसे पहले मार्कफेड की अपने गोदामों में खाद लगा लेता है। सांपला ने आरोप लगाते हुए कहा कि खाद की कालाबाजारी हो रही है और यह आप का ही पाप है। उन्होंने नेशनल हाईवे को लेकर कहा कि नेशनल हाईवे को कब्जा नहीं दिया जा रहा और इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। सांपला ने कहा कि नशा, स्कार्लशिप, महिलाओं पर अत्याचार, सरेआम गोलियां चलना, लूटपाट की घटनाएं, फिरौती मांगने के मामले यह सब पंजाब में हो रहे है। विजय सांपला ने रवनीत बिट्टू द्वारा मुख्यमंत्री पद के दावेदार के बयान पर कहा कि इस मामले में उन्हें पता चला है, लेकिन इस मामले की पूरी बात जब तक उनके सामने नहीं आती तो वह कुछ ज्यादा नहीं कहेंगे। विजय सांपला ने कहा कि इस समय रवनीत बिट्टू केंद्रिय राज्य मंत्री है। उन्होंने पराली जलाने के मामले को लेकर पंजाब सरकार को दोषी बताया। विजय सांपला ने कहा कि पराली को अगर कोई आर्गनाइजेशन या कोई सोसायटी संभालती है तो उसे पराली को संभालने के लिए कुछ औजार की जरूरत पड़ती है। जिसके लिए 80 प्रतिशत केंद्र सरकार सबसिडी दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान पराली को खुद संभालना चाहता है तो उसके लिए भी उक्त किसान को 50 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा सबसिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा सबसिडी के प्रचार को रोकने की कोशिशे की जा रही है। सांपला ने गोदाम भरने के मामले को लेकर कहा कि पिछले साल धान लगा था और आज वह भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि जहां धान लगा था वह सारी मिलिंग होकर जगह को खाली कर दिया गया है। सांपला ने कहा कि आज एक मरला भरी हुई जगह कोई भी उन्हें दिखा दें। सांपला ने कहा कि आज की समस्या यह है कि धान किसानों से खरीदकर लगाना कहां पर है। उन्होंने कहा कि किसी शैलेर में पिछले साल लगा धान आज तक खाली नहीं हुआ है उन्हें कोई भी दिखा दें। वहीं धान की काट को लेकर सांपला ने कहा कि अगर धान की काट हो रही है तो सरकार के पास धान रखने के लिए गोदामों में स्पेस मिल जाएंगी। उन्होंने कहाकि अगर काट की किसानों को दिक्कत आ रही है तो यह आप के पाप की किसानों को समस्या आ रही है। विजय सांपला ने कहा कि हर साल 6 हजार रुपए किश्त केंद्र द्वारा किसानों के खातों में आ रही है। वहीं खाद का इंतजाम भी केंद्र सरकार कर रही है। वहीं सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के भाजपा और आप के एक ही जमात के बयान पर सांपला ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां विचारधारा के साथ चलती है। उन्होंने कहाकि पार्टी ने कभी नहीं कहा कि उनकी कांग्रेस या आप पार्टी के साथ दुश्मनी है। सांपला ने कहा कि जब सत्ता में सरकार को उनके मुद्दे याद दिलाने पर बात करें तो यह दुश्मनी नहीं होती। सांपला ने कहा कि भाजपा की किसी पार्टी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है।  
  • आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, जाने मामला

    आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, जाने मामला

    अबोहर : गांव चूहड़ीवाला में आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगदीश(40) निवासी धन्ना के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक देर शाम जगदीश का शव नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

    मृतक परिजनों ने बताया कि जगदीश के दो बेटे व एक बेटी है और वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह बीमार रहने लगा और आर्थिक तंगी के चलते वह दिमागी तौर पर भी परेशान था। परिजन ने बताया कि वह डॉक्टर से दवाई लेने के लिए घर से निकला। लेकिन वापिस घर नहीं पहुंचा। इसके बाद लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

    गांव चूहड़ीवाल कोठी के पास नहर में किसी व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे गांव झूमियांवाली के लोगों ने उसकी पहचान की।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: खेलते-खेलते घर की छत से गिरा 10 वर्षीय बच्चा, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: खेलते-खेलते घर की छत से गिरा 10 वर्षीय बच्चा, मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः समाना के मोहल्ला घड़ामी पति में दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां खेलने के दौरान घर की छत से गिरकर 10 वर्षी बच्चे की मौत हो गई। मृतक अरमान खान (10) पुत्र बिंदर खान निवासी गांव नागा खेड़ी (दिड़बा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिर पर चोट लगने से खून अधिक बह गया। खून अधिक बहने से बच्चे की मौत हो गई। अरमान खान अपने माता-पिता के इकलौता बेटा था।

    बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना को लेकर मां रजिया का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। मां ने बताया कि वह बेटा समाना स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। आज सुबह जब वह घर की छत पर खेल रहा था तो अचानक छत से नीचे गिर गया।

    इस हादसे में अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि बच्चा सिर के बल छत से गिरा है, जिसके चलते बच्चे के सिर से काफी ज्यादा खून बह गया है। डॉक्टर ने कहा कि घटना में उपचार दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत को लेकर मां की हालत काफी खराब होने के कारण उन्होंने परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • Punjab News: पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में किसानों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस के साथ हुई झड़प के मामले में किसानों पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में धरने पर बैठे किसानों की पुलिस के साथ झड़प के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नंदगढ़ थाने में किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें, बठिंडा में धान की फसल की खरीद न किए जाने के विरोध में सोमवार देर शाम को किसानों ने अनाज मंडी में आए फसल खरीद इंस्पेक्टर को घेर लिया था।

    इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने किसानों पर लाठीचार्ज करके कई किसानों को जख्मी कर दिया था। इसी दौरान किसानों ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
    पुलिस ने बताया था कि किसानों ने पुलिस की एक गाड़ी की बुरी तरह से तोड़फोड़ की और एक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट कर किसानों ने उसे घायल कर दिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसानों पर केस दर्ज कर लिया है।

    इस मामले में नंदगढ़ थाने में इंस्पेक्टर पनग्रेन राजवीर सिंह के ब्यानों के आधार पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता जगसीर सिंह झुंबा, किसान राम सिंह, किसान गोरा सिंह, किसान अजीपाल सिंह और 30 से 40 अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar News: Railway Station पर GST Mobile Wing की दबिश

    Jalandhar News: Railway Station पर GST Mobile Wing की दबिश

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर GST विभाग मोबाइल विंग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में हड़कंप मच गया। जीएसटी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन में कार्रवाई करते हुए बिना बिल के 27 नग पकड़े है। मौके पर मौजूद मोबाइल विंग जालंधर के ETO डीएस चीमा ने बताया कि DETC इन्वेस्टिगेशन मैडम दिलजीत कौर के दिशा निर्देशों पर टैक्स चोरी करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

    इसी के चलते AETC मोबाइल विंग जालंधर संजीव मदान को जालंधर रेलवे स्टेशन पर कुछ टैक्स चोरी से संबंधित गतिविधियों की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से जम्मू कश्मीर जा रही रेलगाड़ी से जालंधर स्टेशन पर सामान उतारने को लेकर एक्शन लिया है।

    उनकी टीम ने जालंधर रेलवे स्टेशन पर नग उतारने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए बिना बिल के 27 नग पकड़े है। ETO चीमा ने कहा कि व्यापारी ने बताया कि उसके पास माल के कुछ बिल है, लेकिन इन 27 नग के मौके पर कोई बिल न होने पर उन्हें माल को दफ्तर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माल से संबंधित कोई बिल व्यापारी के पास हुआ तो उक्त नग को को छोड़ अन्य बिना बिल के नगों पर जुर्माना वसूला जाएगा।

  • कुछ इस अंदाज में दिखें Punjabi Singer Geeta Zaildar, खूब हो रही वीडियो वायरल

    कुछ इस अंदाज में दिखें Punjabi Singer Geeta Zaildar, खूब हो रही वीडियो वायरल

    कपूरथला: फगवाड़ा में जन्में पंजाबी गायक Geeta Zaildar ने कई हिट गाने और फिल्में देकर पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। Geeta Zaildar का पहला गाना 2011 में Teri Je Na Hoyi मार्किट में आया था। जिसके बाद एक के बाद एक के बाद एक करके Geeta Zaildar कई हिट गाने गाए। अब Geeta Zaildar सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहते है और वह आए दिन कई फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में Geeta Zaildar ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह रेहड़ी पर कुलचे बनाते नजर आ रहे हैं। Geeta Zaildar द्वारा शेयर की है वीडियो खूब वायरल हो रही है। उनकी इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक प्रशंसक ने कमेंट किया कि ‘यह भी काम बहुत अच्छा है पाजी, पार्ट टाईम काम कर लिया करो, बहुत बढ़िया काम है ये।’ एक अन्य ने लिखा कि ‘गाना छोड़ कर ये काम पकड़ लिया भाजी।’ वहीं एक और यूजर ने फनी कमेंट किया औरर लिखा ‘ करीए बाई आपां कुलचेयां दा सांझा कम्म।’ इसके अलावा काफी प्रशंसकों ने लाल दिल वाले इमोजी और हंसने वाले इमोजी सांझा किए।
  • 3 घरों पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, 5 की मौत, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : अमेरिका में कंसास राज्य में एक ही इलाके के 3 घरों में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह वारदात विचिटा शहर में घटी, जहां हमलावर ने एक ही इलाके में स्थित 3 घरों में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार घटना में मारे गए सभी पांच लोग एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि उनके आपस में संबंधों का खुलासा नहीं किया गया है।

    पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के ये मामले एक-दूसरे से जुड़े हुए है। पुलिस प्रमुख जो सुलिवन ने कहा कि मृत पाए गए लोगों में से एक संदिग्ध हमलावर भी था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5:44 बजे गोलीबारी की सूचना पर अधिकारियों को बुलाया गया और उन्होंने एक घर के अंदर एक व्यक्ति को मृत पाया। उसकी मौत की सूचना पर अधिकारी उस स्थान से कुछ ‘ब्लॉक’ दूर एक घर पर गए और वहां तीन अन्य लोग भी मृत पाए गए।

    पुलिस ने बताया कि उस इलाके में जांच कर रहे अधिकारियों ने तीसरे घर की खिड़की से झांककर देखा तो वहां पांचवां व्यक्ति भी मृत पाया गया। मीडिया ने बताया कि 5 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने संदेह जताया कि ऐसा लगता है कि जांच से यह पता लग जाएगा कि क्या मृतकों में से ही किसी एक ने अन्य लोगों को गोली मारी थी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।

  • घर में मृत मिली 65 वर्षीय महिला, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

    घर में मृत मिली 65 वर्षीय महिला, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

    ग्वालियरः एक 65 वर्षीय महिला अपने घर में मृत पाई गई। परिजनों ने बलात्कार, हत्या और लूट का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मृतका के कपड़ों पर खून के धब्बे और साथ ही घर से सोना और नकदी गायब है। हालांकि रेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

    अधिकारी ने बताया कि महिला का शव रविवार रात जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर एक गांव में उसके घर में मिला। अधिकारी ने कहा कि उसका सोने का मंगलसूत्र और घर में रखे कुछ पैसे गायब थे।

    एसडीओपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिवार के बलात्कार के आरोपों की पुष्टि हो पाएगी। महिला घर में अकेली थी उसका पति खेत में गया हुआ था।