Blog

  • Punjab News : अवैध संबंधों के चलते पति का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News : अवैध संबंधों के चलते पति का कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियाना : व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजकुमार के तौर पर हुई है। आरोप लगाए जा रहे है कि पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की है। मृतक राजकुमार के भाई ने बताया कि आज जब वह अपने भाई के घर पहुंचा तो देखा कि राजकुमार बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

    उसने देखा तो उसके गले पर एक निशान था और उसके पास एक चुन्नी पड़ी हुई थी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि उसके भाई की गला दबाकर हत्या की है। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल आए है और आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है और कानून के अधार पर बनती कार्रवाही की जाएगी।

  • Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, शैलर मालिकों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, शैलर मालिकों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फरीदकोटः जिले में पुलिस पर शैलर मालिकों ने गंभीर आरोप लगाए है। बताया जा रहा हैकि पुलिस द्वारा धक्केशाही करने के आरोप लगाए हुए शैलर मालिकों ने मौके की वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। वहीं शैलर अंदर घुसे पुलिस कर्मियों की वीडियो वायरल होने के बाद शैलर मालिक भी सामने आ गए है। शैलर मालिकों का आरोप है कि कथित तौर पर फरीदकोट पुलिस उनपर शेलर में हाइब्रिड धान लगाने का दबाव बना रही है। वहीं, पुलिस प्रशासन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। मामला फरीदकोट के मचाकी कलां स्थित बालाजी शैलर से सामने आया है।

    जहां शैलर मालिक से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल गांव शेर सिंह वाला की अनाज मंडी से 2 ट्रक धान के शैलर पर आए थे। जिसमें ऊपर उचित गुणवत्ता का धान तथा नीचे हाइब्रिड धान लगाया गया। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड धान के चावल को एफसीआई नहीं लेती। क्योंकि इसके चावल की गुणवत्ता अच्छी नहीं होती है और अन्य किस्मों की तुलना में इस धान की उपज में 45 प्रतिशत टोटा (काण) होती है। जिसके चलते कोई भी शैलर मालिक इस धान को एग्रिमेंट के मुताबिक अपने शैलर में नहीं लगाएगा। उन्होंने कहा कि जब हमने इस ट्रक को रोका तो फरीदकोट पुलिस के एक डीएसपी 10/12 अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अपने शेलर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पुलिस के दबाव के कारण हम काम नहीं कर सकते।

    इस मौके पर शैलर एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि फरीदकोट प्रशासन पुलिस दबाव बनाकर शैलर मालिकों पर दबाव बनाकर प्रतिबंधित धान की शैलर खरीद करवा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की यह दादागिरी बर्दाश्त करने के योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसान संगठन लगातार कह रहे हैं कि शैलर मालिक धान काट रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति सामने आकर सबूत दें कि फरीदकोट में किसी शेलर ने कटान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह नहीं सोचना चाहिए कि समझौता हो गया है और काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने उन्हें धमकाने की कोशिश की तो वे इस मामले को अपनी राज्य कमेटी के पास ले जाएंगे और राज्य स्तर पर दोबारा हड़ताल की जा सकती है।

  • Punjab News: Hyundai Car के Showroom में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Hyundai Car के Showroom में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः गुनियाना रोड़ पर बने कार के शोरूम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण राजा हुंडई के शोरूम में लगी है। वहीं मामले की जानकारी देत हुए राजा हुंडई के मैनेजर राम कृष्णा ने बताया कि पहले खंभे पर शार्ट सर्किट हुआ था। जिसके 5 मिनट के बाद पता चला कि उनके शोरूम की मंजिल में आग लग गई।

    मैनेजर ने बताया कि आग पर पहले शोरूम में मौजूद कर्मियों द्वारा दमकल यंत्र से बुझाने के प्रयास किए गए, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। मैनेजर ने बताया कि इस घटना में काफी सामान जलकर राख हो गया है।

    वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने बताया शोरूम में पड़े एसेसरी के सामान में आग लगने की घटना सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए 5 गाड़ियां लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले शोरूम के कर्मियों द्वारा फायर यंत्र के जरिए आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए थे। जिसके बाद उन्हें आग लगने के बारे में सूचना दी गई। हालांकि दमकल विभाग के कर्मियों ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एसेसरी वाले कमरे में प्लास्टिक का अधिकतर सामान होने के कारण आग फैल गई।

  • Punjab News: किसानों को बड़ी राहत, National Highway पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    Punjab News: किसानों को बड़ी राहत, National Highway पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

    मोगा: गांव बुग्गीपुरा व खेड़ा सवाद में बन रहे नेशनल हाईवे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। बताया जा रहा है कि भारत माला प्रोजेक्ट के एक हिस्से पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। जानकारी के अनुसरा गांव बुग्गीपुरा व खेड़ा सवाद की जमीन एक्वायर करने पर रोक लगी है। किसानों ने सुप्रीम कोर्ट का रूख करके याचिका दायर की थी। जिसमें किसानों द्वारा मुआवजे की पूरी रकम नहीं देने की दलील दी गई थी।

    उस दौरान किसानों ने कहा कि डिमांड के अनुसार मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए मौजूदा स्थिति को बरकरार रखने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि ये रोक तब तक लगाई गई है जब इस मुद्दे का हल नहीं हो जाता है। बता दें कि पंजाब में इसके तहत सबसे बड़ा प्रोजेक्ट दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे बन रहा है। इसके लिए जमीन एक्वायर तो कर ली गई है, लेकिन मुआवजे को लेकर कई जगहों पर काम रुका हुआ है।

    इस संबंध में कोर्ट में कई याचिकाएं दायर की गई हैं। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, 669 किमी निर्माण कर रहा है। इसका काम कई चरणों में चल रहा है। हरियाणा में केएमपी (सोनीपत से पातड़ां, कैथल) तक 113 किमी का काम पूरा हो चुका है यानी सोनीपत से पंजाब बॉर्डर तक एक्सप्रेस वे पूरा हो चुका है। इसके शुरू होने से पंजाब की सीमा तक आसानी से आना-जाना संभव हो सकेगा। यह हाईवे पंजाब के ज्यादातर हिस्से से होकर गुजरेगा, लेकिन इसका काम थोड़ा धीमी गति से चल रहा है। ये हाईवे जम्मू-कटरा तक जाएगा।

     

  • मामूली बात को लेकर पुलिस कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला

    मामूली बात को लेकर पुलिस कर्मी पर तेजधार हथियार से हमला

    पंचकूला : पिंजौर के अमरावती के पास ईडब्ल्यूएस कालोनी में एक 18 साल के युवक द्वारा पुलिस कर्मी पर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। घायल युवक ने तुरंत अपने परिजनों को इस बात की सूचना दी और परिवार वालों ने तुरंत घायल युवक को सेक्टर 6 अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल पुलिस कर्मी का नाम प्रतीक है। जो कि पुलिस हेडक्वार्टर में एसपी सीएम फ्लाइंग के कार्यालय में क्लर्क है। घायल प्रतीक के परिवार वालों ने अमरावती चौकी में सूचना दी है।

    घायल अवस्था में प्रतीक ने बताया कि वह ईडब्ल्यूएस सोसाइटी में एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहता है। घायल प्रतीक ने बताया कि उसकी तबीयत ठीक ना होने के कारण वह आज अपने घर जल्दी चला गया था और शाम को वह अपने घर के पास एक करियाना की दुकान पर गया। जहां पहले से 18 साल का एक युवक वहां खड़ा था। तभी एक दूसरे के साथ दोनों का कंधे से टक्कर हो गई और तभी पुलिसकर्मी को ठीक से चलने के लिए बोलने लग गया और यह बात कहासुनी में बदल गई।

    इसी दौरान पुलिसकर्मी के पेट के दाहिनी साइड पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे घायल अवस्था में प्रतीक को सेक्टर 6 अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जब इस बारे में एसएचओ पिंजौर सोमवीर ढांका से बात की गई तो उनका कहना था कि अभी बयान दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी और जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित के ब्यान पर जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि किस चीज से वार किया है।

  • Punjab News: पत्नी पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार, देेखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी पर फायरिंग करने के मामले में आरोपी साथियों सहित गिरफ्तार, देेखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने पत्नी पर फायरिंग मामले में आरोपी पति सहित 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 01 देशी पिस्तौल 32 बोर, 01 मैगजीन, 1 बरीजा कार बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 5 नवंबर को रीतू के घर में फारयिंग की सूचना मिली थी। इस घटना में रीतू की टांग में गोली लगी थी। रीतू ने शिकायत दी थी कि उसके पति ने साथियों सहित उसके घर में घुसकर पहले तोड़फोड़ की।

    जिसके बाद आरोपी पति गुरविंदर सिंह ने रितू पर फायर किया, जिसमें गोली रितू के सिर के ऊपर से निकल गई, जबकि दूसरी रितू की टांग में लगी। पुलिस ने बताया कि रितू पहले गुरविंदर सिंह के साथ लीविंग में रह रही थी। जिसके बाद पता चला कि वह शादी शुदा है और दोनों के एक बच्चा है। पीड़िता ने शिकायत दी थी कि गुरविंदर सिंह निवासी बस्ती लेहगढ़ ने उसे पहले कुंवारा बताकर उसके साथ 30.10.2022 लव-मैरिज करवाई थी। लेकिन बाद में रितू को पता चला कि वह शादीशुदा है।

    रितू का कहना हैकि गुरविंदर उसे तालाक देकर पहली पत्नी जागीर कौर पुत्री बागड़ा सिंह निवासी महतपुुर जालंधर में रहना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई झगड़ा रहता था। इस रंजिश के चलते 5 नवंबर को सुबह गुरविंदर अपने दोस्तों तजिंदर सिंह उर्फ चिट्टा, हरनम सिंह और गुरसेवक सिंह उर्फ बब्बू के साथ उसके घर में आया और तोड़फोड़ करने लगा। जिसके बाद गुरविंदर ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

    गोलीबारी में रितू की टांग में गोली आर-पार हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें आज हथियारों और ब्रेजा कार सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा नंबर 195 दिनांक 05.11.2024 अ/प 109,332 (बी), 115(2),351(2),324(4),61(2) बीएनएस, 25,27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत धर्मकोट में 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32 बोर की 01 देशी पिस्तौल मय 01 खाली मैगजीन एवं एक बरीजा नंबर पीबी-08-ईएक्स-8111 बरामद की है।

  • लुटेरों ने तेजधार हथियार से ऑटो चालक से की लूट, देखें वीडियो

    लुटेरों ने तेजधार हथियार से ऑटो चालक से की लूट, देखें वीडियो

    पंचकूला : ऑटो चालक से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान श्याम सुंदर के तौर पर हुई है। सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में एक श्याम सुंदर नामक युवक के साथ चाकू की नोक पर 2200 की लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित श्यामसुंदर ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और छठ पूजा के चलते ऑटो से सवारियां लेने घग्गर नदी के पास जा रहा था। तभी राजीव कॉलोनी के हिमाचली ढाबे के पास तीन युवक मिले। जिन्होंने कहा कि हमको जाते-जाते सेक्टर-17 की मार्किट में छोड़ दो।

    तभी ऑटो चालक श्यामसुंदर ने तीनों युवकों को अपने ऑटो में बिठा लिया और जैसे ही सेक्टर-17 में पहुंचा तो श्याम सुंदर के पीठ पर चाकू लगा लिया और कहा कि जितने भी पैसे हैं वह हमको दे दो वरना तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। ऑटो चालक श्याम सुंदर डर गया और उसने अपना पर्स तीनों को दे दिया। जिसके अंदर 2200 थे। लूट करने वाले तीनों युवको ने ऑटो चालक श्याम सुंदर का फोन भी छीन लिया। जिसके बाद श्याम सुंदर रोने लगा, तो लुटेरों ने उसका फोन वापिस कर दिया।

    लुटेरों ने श्याम सुंदर को कहा कि उन्हें दोबारा से सेक्टर-16 के लेबर चौक पर छोड़ दो। उसके बाद चाकू की नोक पर युवक को सेक्टर 16 के लेबर चौक के पास ले गए। जहां से युवक पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद ऑटो चालक श्यामसुंदर ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन किया और रिश्तेदारों के साथ सेक्टर-16 की चौकी में पहुंचा। जहां मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद घटना स्थल पर आलाधिकारी पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चैक किए।

  • Jalandhar News: छिंज मेले में गोलियां चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: छिंज मेले में गोलियां चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    32 बोर राइफल, रिवॉल्वर, एयर गन, तेजधार हथियार सहित कार बरामद

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने पतारा में गांव कंगनीवाल में हुए छिंज मेले में गोलियां चलाने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छिंज मेले के दौरान कथित तौर पर हथियार लहराने और हवा में गोलियां चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सौदागर सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी खली राख, हरजोत सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी गांव कपूर पतारा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा 4 अन्य संदिग्धों अमनदीप सिंह उर्फ ​​अमना पुत्र सुखविंदर सिंह, अमनदीप सिंह पुत्र गुरविंदर सिंह, हरजोत सिंह निवासी एमल घुन, अकालजोत सिंह निवासी मौड़ हिठार, राजवीर सिंह निवासी महुल्ला चाली क्वार्टर, जालंधर को नामजद किया गया है। एसएसपी हरकमल सिंह खख ने बताया कि छिंज मेले में गोली चलने की घटना को लेकर आदमपुर के डीएसपी कुलवंत सिंह की अगुवाई में थाना पतारा के प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक और एयर गन से हवा में 2 राउंड फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। एसएसपी ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर गुंडागर्दी और डराने के लिए हवा में फायरिंग करने के मामलो को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना आंतरिक द्वेष के कारण हुई थी। आरोपी कथित तौर पर मेला आयोजकों के एक अन्य समूह के समर्थन से नाराज थे। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के हस्तक्षेप करके बिना मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाया। जिसके बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू करके उनके कब्जे से एक .32 बोर राइफल, एक .32 बोर रिवॉल्वर और एक एयर गन सहित कई लाइसेंसी हथियार व कार बरामद की। एसएसपी ने बताया कि उनकी टीम ने कई तेजधार हथियार भी बरामद किये हैं। पतारा पुलिस में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 109, 125, 190 और 191 (3) और शस्त्र अधिनियम, 1959 की धारा 25, 27 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
  • Canada में अवैध ड्रग्स लैब को लेकर Jalandhar के Gaganpreet Randhawa ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Canada में अवैध ड्रग्स लैब को लेकर Jalandhar के Gaganpreet Randhawa ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कनाडा में चल रहे सबसे बड़े अवैध ड्रग लैब को लेकर बीते दिन आरसीएमपी की एक स्पेशल यूनिट ने भंडाफोड़ किया था। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स, केमिकल और हथियार बरामद किए गए थे। वहीं इस मामले को लेकर जालंधर के गगनप्रीत सिंह रंधावा ने वीडियो जारी कर अहम खुलासे किए है। दरअसल, जालंधर के गोल गांव के युवक रंधावा को लेकर सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही थी।

    जिसमें कहा जा रहा था कि गगनदीप रंधावा को ड्रग लैब मामले में पकड़ा गया है। वहीं गगनदीप रंधावा ने वीडियो जारी करके बताया कि उनके नाम को लेकर गलत खबरें सोशल मीडिया पर चलाई जा रही है। गगनदीप ने कहा कि वह कनाडा में बिल्कुल ठीक है और वह वहां पर सरी में बैठा हुआ है।

    वीडियो में गगनदीप ने कहा कि कि मेरा गांव गोल गांव है और मेरे पिता का नाम कुलवंत सिंह है। गगनदीप ने कहा कि निजी चैनल मेरी फोटो के साथ गलत खबर चला रहा है। मैं तो बाहर serry में बैठा हूं और मैं घूम रहा हूं मेरा ऐसा कोई भी लेना देना नहीं है, सब ठीक है यह फेक न्यूज़ है। वहीं परिवार ने कहा कि इस मामले में उनके बेटे की गलत खबर चलाकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में कानून का सहारा लेकर कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab News : छठ पूजा के दिन व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News : छठ पूजा के दिन व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, देखें वीडियो

    बठिंडा : छठ पूजा के दिन एक प्रवासी की हत्या कर दी गई।। जानकारी के अनुसार मामूली विवाद को लेकर प्रवासी मजदूर के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर कत्ल किया गया। मृतक की पहचान पासवान के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सविता ने बताया कि छठ पूजा के दिन हम घाट पर आए थे। सविता ने बताया कि मेरा पति बाहर खड़ा था। इसी दौरान 2 व्यक्ति नशे में आए और मोटरसाइकिल पर टक्कर मार दी। इस बात को लेकर उसके पति और दो व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया।

    जिसके बाद नशे में व्यक्तियों ने मेरे पति पर तेजधार हथियार से वार किया। तेजधार हथियार लगने से घायल पति की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी सिटी-2 ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कल छठ पूजा के बाद दिन अजीत रोड पर बाइक की टक्कर होने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दो व्यक्तियों ने पासवान के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

    घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया लिया है। आरोपियों की पहचान लखिंदर सिंह और मनोज कुमार के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरे आरोपी और अन्य अज्ञात लोगों की पहचान करके जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।