लोग लगातार अवनीत कौर को उनकी बॉलीवुड में एंट्री को लेकर बधाई दे रहे हैं, जबकि इसके पीछे सच कुछ और ही है। दरअसल, अवनीत कौर इस फिल्म में काम नहीं कर रही हैं। उनको तो सब सेट पर जाने का मौका मिला था। मौका मिलते ही अवनीत कौर ने टॉम क्रूज के साथ खूब फोटोज क्लिक करवाई और अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। अपनी पोस्ट पर अवनीत ने लिखा, मैं अब भी खुद को यकीन दिलाने की कोशिश कर रही हूं कि मुझे मिशन इंपॉसिबल 8 के सेट पर जाने की मौका मिला। यहां मैंने टॉम क्रूज के साथ मुलाकात की। उनकी इस पोस्ट को काफी प्यार मिल रहा है। इसी पोस्ट से उनके फैंस ने क्यास लगा लिए कि अवनीत मिशन इंपासिबल 8 में काम कर रही हैं।View this post on Instagram
Blog
-

क्या Mission Impossible 8 में नजर आएंगी Avneet Kaur?, सेट पर Tom cruise के साथ हुई spot, देखें वीडियो
मुंबईः टॉम क्रूज की वर्ल्ड वाइड मशहूर फिल्म सीरिज मिशन इंपॉसिबल 8 को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें ने लोगों को काफी आकर्षित किया है, जिनमें टीवी अदाकारा व मशहूर इंस्टाग्रामर अवनीत कौर टॉम क्रूज के साथ नजर आ रही हैं। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि अवनीत कौर, टॉम क्रूज के साथ खड़ी हैं। अवनीत कौर टॉम क्रूज के साथ जमकर पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में अवनीत कौर ब्लैक एंड व्हाइट लुक में गॉर्जियस लग रही हैं। सेट पर अवनीत कौर टॉम क्रूज के साथ खूब बातें करती भी नजर आईं। अवनीत कौर के कॉन्फिडेंस ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया है। -

Health Tips: Vitamin C की कमी से कैसे बचें: लक्षण पहचानें और जानें इसके प्राकृतिक स्रोत
आज के समय में व्यस्त जीवनशैली और असंतुलित आहार के कारण कई लोगों में विटामिन सी की कमी देखने को मिलती है। विटामिन सी एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो न केवल हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है बल्कि त्वचा, बाल, और मसूड़ों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। विटामिन सी की कमी होने पर शरीर में कुछ विशेष लक्षण दिखते हैं, जिनमें बार-बार बीमार पड़ना, त्वचा का ग्लो खोना, बालों का कमजोर होना, थकान, और कमजोरी जैसे लक्षण प्रमुख हैं। इस लेख में हम विटामिन सी की कमी के लक्षणों, इसके लाभ और इसे पूरा करने के आहार के बारे में विस्तार से जानेंगे।विटामिन सी की कमी के कारण और असर
विटामिन सी एक एंटीऑक्सिडेंट है जो हमारे शरीर में फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। यह कोशिकाओं की मरम्मत करने और उन्हें स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है। विटामिन सी की कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि:- इम्यूनिटी कमजोर होना: विटामिन सी हमारी इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके अभाव में बार-बार इंफेक्शन और फ्लू जैसी बीमारियाँ होने लगती हैं।
- त्वचा पर असर: विटामिन सी त्वचा की कोलेजन उत्पादन में मदद करता है, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहती है। इसकी कमी से त्वचा बेजान और रूखी दिखने लगती है और झुर्रियां जल्दी आ सकती हैं।
- बालों का कमजोर होना: विटामिन सी की कमी से बालों का पतला होना, रूखापन, और टूटना जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
- मसूड़ों से खून आना: मसूड़ों से खून आना, दांतों का हिलना और मसूड़ों में दर्द होना भी विटामिन सी की कमी के लक्षण हैं।
विटामिन सी की कमी को पहचानें
यदि आपके शरीर में विटामिन सी की कमी है, तो आपको निम्नलिखित लक्षण महसूस हो सकते हैं:- त्वचा का ग्लो खोना और रूखापन: विटामिन सी की कमी होने पर त्वचा का प्राकृतिक ग्लो खो जाता है और वह बेजान लगने लगती है।
- झुर्रियों का आना: विटामिन सी कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है। इसके अभाव में झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं।
- बालों में कमजोरी और पतलापन: बालों का कमजोर और पतला होना विटामिन सी की कमी का संकेत है।
- अक्सर बीमार पड़ना: इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण लोग बार-बार बीमार हो सकते हैं।
- थकान और कमजोरी: विटामिन सी की कमी से शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होती है, जिससे थकान और कमजोरी बढ़ जाती है।
विटामिन सी से भरपूर आहार
यदि आप अपने शरीर में विटामिन सी की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आहार को अपने दैनिक खानपान में शामिल करें:1. खट्टे फल
खट्टे फलों में विटामिन सी की मात्रा प्रचुर होती है। संतरा, नींबू, कीवी, अंगूर, और आंवला जैसे फलों का सेवन करने से विटामिन सी की कमी पूरी हो सकती है। दिन के समय में इनका सेवन करना अधिक लाभकारी होता है।2. हरी सब्जियाँ
शिमला मिर्च, ब्रोकोली, पालक, और सरसों का साग विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इन सब्जियों को सलाद, सूप, या फिर साल्सा में मिलाकर खा सकते हैं।3. आंवला
आंवला एक उत्कृष्ट स्रोत है विटामिन सी का। इसे कच्चा खा सकते हैं, या फिर इसका जूस, मुरब्बा बनाकर सेवन कर सकते हैं। आंवला आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी सहायक होता है।4. जामुन और बेरी
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, और क्रैनबेरी जैसे फलों में विटामिन सी होता है जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।5. टमाटर और मिर्च
टमाटर और हरी मिर्च में भी विटामिन सी पाया जाता है। ये सब्जियाँ न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी होती हैं।कब करें डॉक्टर से संपर्क
यदि आपको विटामिन सी की कमी के लक्षण महसूस हो रहे हैं और घरेलू उपायों से सुधार नहीं हो रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। विटामिन सी की कमी का पता लगाने के लिए न्यूट्रिशन टेस्ट भी करवा सकते हैं। कुछ मामलों में विटामिन सी की कमी से स्कर्वी नामक रोग भी हो सकता है, जिसमें चेहरा पीला पड़ने, मसूड़ों से खून आने, और दांतों का हिलने जैसे गंभीर लक्षण देखने को मिल सकते हैं।विटामिन सी सप्लीमेंट्स का सेवन
यदि आपको डॉक्टर से सलाह मिलती है तो आप विटामिन सी सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं। परन्तु इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह अनुसार ही इसे लेना चाहिए। विटामिन सी हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। इसकी कमी से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। संतुलित आहार में खट्टे फल, हरी सब्जियाँ और अन्य विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करके आप इस कमी को दूर कर सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार का ध्यान रखें और विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करें। -

Jalandhar News: कार और बाइक की भीषण टक्कर में व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: धोगड़ी गांव के पास कार और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना झंडू सिंघा पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई।
मृतक की पहचान अनिल सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक अनिल धोगड़ी में स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। इसी के चलते वह सुबह 8.30 बजे धोगड़ी रोड़ पर फैक्टरी में काम के लिए जा रहा था।
वहीं सामने से आ रही आल्टो गाड़ी की ब्रेक फेल होने के कारण कार चालक ने सीधी अनिल की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया है। कार चालक की पहचान लवजोत सिंह निवासी दोसांझ कलां के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक अनिल की पत्नी प्रवीण कौर के बयानों पर लवजोत के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
Rahul के खिलाफ Election Commission से शिकायत
महाराष्ट्रः चुनाव वोटिंग से 9 दिन पहले भाजपा ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- राहुल गांधी महाराष्ट्र की रैलियों में भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं।
राहुल ने 6 नवंबर की रैली में कहा था कि भाजपा संविधान को कुचलना चाहती है। यह आरोप बेबुनियाद है। राहुल राज्यों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि इसे रोका जाना चाहिए। राहुल गांधी ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाने के आदी हैं। चेतावनी और नोटिस के बावजूद वे ऐसा करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
-

Health News : सर्दियों में इसे खाने से हो सकते है कई लाभ और दूर होगी बिमारियां
हेल्थ टिप्स : सर्दियों में शकरकंद का सीजन होता है। शकरकंद स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। स्वाद मीठा और आलू जैसा स्वाद देने वाली शकरकंद पोषक तत्वों का भंडार है। शकरकंद से कई तरह की अलग-अलग डिश भी बनाई जा सकती है। ठंड के दिनों में आप रोज एक शकरकंद जरूर खाएं। इससे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी विटामिन और पोषक तत्व मिलते रहेंगे। शकरकंद में भरपूर फाइबर, विटामिन ए, सी, और बी 6 पाया जाता है। इसके अलावा पोटेशियम और मैंगनीज जैसे मिनरल भी होते हैं।

शकरकंद में विटामिन ए अच्छी मात्रा में होता है। ये आंखों के लिए फायदेमंद है। शकरकंद में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है जिससे स्ट्रेस कम होता है। पाचन में सुधार लाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी शकरकंद मदद करती है। शकरकंद में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं जो त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करते हैं। ये स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है। कई पुरानी बीमारियों को भी ठीक करने में शकरकंद मदद करती है। आप उबालकर या भूनकर शकरकंद खा सकते हैं।वजन घटाने में भी शकरकंद मदद करती है। आप इसे वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और ई आपकी स्किन को हेल्दी रखने और कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में योगदान देते है। भले ही शकरकंद स्वाद में हल्की मीठी होती है लेकिन फाइबर कंटेंट ज्यादा होने के कारण और लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण डायबिटीज के मरीज भी शकरकंद खा सकते हैं। शकरकंद खाने से एकदम से ब्लड शुगर शूट नहीं होता और एनर्जी भी मिलती रहती है।
-

बारातियों से भरी बस खाई में गिरने से मची चीख पुकार, कई घायल
एटा: उतर प्रदेश में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा होने की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार एटा जनपद के पिलुआ थाना क्षेत्र में एनएच पर बारातियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। खाई में बस गिरने से लोगों में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा व बस गिरने की तेज आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और बस में फसे यात्रियों को बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली के अमन विहार सुल्तानगंज से बारात निकली थी और नवीगंज मैनपुरी जा रही थी। इसी दौरान एनएच पर बाराती बस अनियंत्रित होकर पलटी और खाई में जा गिरी। मौके पर पिलुआ थाना की पुलिस भी पहुंची और घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर एटा के मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश त्रिपाठी भी मैडिकल कालेज पहुंच गए और घायलों का हाल जाना।
उन्होंने बताया कि मुझे सूचना मिली कि नगरिया मोड के लिए समीप एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। चिकित्साधिकारी ने बताया कि सभी की हालत ठीक है, सिर्फ़ एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूटी है, उसको भी कोई खतरा नहीं है। वहीं एक्सीडेंट की सूचना पर मैडिकल कालेज की प्राचार्य डा रजनी सिंह पटेल भी मैडिकल कालेज पहुंच गई और मरीजो को देखकर सभी का हाल जाना और स्टाफ को उचित दिशा निर्देश दिए।
-

Ajay Devgn ने जुबा केसरी एड को लेकर बन रहे Memes पर तोड़ी चुपी, Trollers को कह दी ये बात
मुंबईः बॉलीवुड एक्टर Ajay Devgn फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दिवाली पर रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने अब तक 300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्मों के अलावा अजय देवगन कई विज्ञापनों में भी नजर आते हैं और कई बार लोग इन विज्ञापनों को लेकर एक्टर को ट्रोल भी करते हैं। अजय देवगन एक पान मसाला की एड कर रहे हैं जिसकी टैगलाइन ‘बोलो जुबान केसरी’ है। इसके चलते एक्टर अजय देवगन कई बार ट्रोल हो चुके हैं।
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा हाल ही में लिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने इस एड को लेकर मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है। यूट्यूबर ने अजय से सवाल करते हुए कहा, ‘जुबान केसरी एड की वजह से आप पर कई बार मीम्स बन चुके हैं, तो आप इस बारे में कैसा महसूस करते हैं?’
इसके जवाब में अजय ने कहा, ‘मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है की लोग क्या बोल रहे हैं और क्या मीम्स बना रहे हैं।’ वहीं बैठे डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘आजकल मीम्स बनना आम बात हो गई है।
मुझे लगता अब लोगों को इस बात का बुरा नहीं लगता है, बल्कि लोग इसे और भी एन्जॉय करते हैं। एड में अजय के अलावा शाहरुख, सलमान और टाइगर श्रॉफ भी नजर आते हैं।
-

ये Ayurvedic तरीके Cold और Cough से देंगे तुरंत राहत
हेल्थः जुकाम एक सामान्य समस्या है जो आमतौर पर वायरल संक्रमण के कारण होती है। सर्दी के मौसम में इनकी शिकायत और अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में बदलते मौसम से इम्यूनिटी कम होगी जुकाम (सर्दी) के मरीज बढ़ जाएंगे। आयुर्वेद में जुकाम को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं।
आइए अब सर्दी ठीक करने के आयुर्वेदिक तरीके भी जान लीजिए…
– अदरक और शहः अदरक में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। 1-2 इंच अदरक को बारीक काटकर, उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन करें। यह मिश्रण गले की सूजन को कम करता है और नाक की बंदी को खोलता है।

– तुलसी और काली मिर्चः तुलसी और काली मिर्च का सेवन जुकाम के लक्षणों को दूर करने में मदद करता है। 5-6 तुलसी पत्तियां और 1/4 चम्मच काली मिर्च को एक कप गर्म पानी में उबालकर पिएं। यह मिश्रण इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी के वायरस से लड़ता है।

– नीम का काढ़ाः नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। 10-15 नीम के पत्तों को 1 कप पानी में उबालें और इसे दिन में दो बार पिएं।
– हल्दी और दूधः हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो जुकाम को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। 1/2 चम्मच हल्दी को गुनगुने दूध में मिलाकर रात में पिएं। यह गले की सूजन को कम करता है और इन्फेक्शन से राहत दिलाता है।

– सेंधा नमक और गुनगुना पानीः सेंधा नमक और गुनगुने पानी से गार्गल करने से गले की सूजन कम होती है और जुकाम की समस्या में राहत मिलती है। 1/2 चम्मच सेंधा नमक को एक कप गुनगुने पानी में घोलकर दिन में 2-3 बार गरारे करें।
– शहद और घीः अगर नाक पूरी तरह से बंद हो गई है तो नासिका में शहद और घी डालने से राहत मिलती है। 2-3 बूंद शुद्ध घी और शहद मिलाकर नाक में डालें, इससे नाक खुलती है और सांस लेना आसान हो जाता है।
– हर्बल स्टीम इनहेलेशनः अदरक, तुलसी और नींबू को गर्म पानी में डालकर उसकी भाप लें। इससे नाक की बंदी खुलती है और गले की सूजन कम होती है।

-

Punjab News : Election Commission ने DSP को हटाया, जाने मामला
चंडीगढ़ : आयोग ने डेरा बाबा नानक के डीएसपी जसबीर सिंह को हटा दिया है। साथ ही उनकी जगह नया डीएसपी लगाने के लिए पंजाब सरकार से तीन अधिकारियों के नाम का पैनल मांगा है। पंजाब की डेरा बाबा नानक सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में हरियाणा की कुरुक्षेत्र जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया द्वारा वोटरों को धमकाने की शिकायत पर उचित कार्रवाई न होने के मामले में निर्वाचन आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है।
इसके अलावा हरियाणा जेल विभाग को पत्र लिखा गया है। साथ ही जग्गू भगवानपुरिया पर कड़ी नजर रखने का अनुरोध किया गया है। आरोपी के आसपास के एरिया की गहराई से जांच करने के लिए कहा गया है। ताकि उसके पास से डिवाइस आदि के बारे में पता चल सके। इस मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए कहा है।
-

Punjab News: पंजाब के विकास परियोजनाओं में तेजी, मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश
चंडीगढ़, 12 नवंबर 2024: पंजाब सरकार की प्राथमिकता के तहत राज्य में विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से आज स्थानीय सरकार मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अध्यक्षता में उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारुचक, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, विभिन्न जिलों के नगर निगम आयुक्त, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर और नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारी भी शामिल हुए। पंजाब सरकार के मुख्य उद्देश्य “गैबेज-फ्री सिटी” पर जोर देते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को राज्य भर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। Highlights:- पंजाब में स्वच्छता की पहल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विजन है कि पंजाब के शहर कचरा मुक्त बनाए जाएं।
- विकास कार्यों में तेजी: स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन और 15वें वित्त आयोग के तहत परियोजनाओं पर जोर।
- विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं: मंत्री ने कहा कि सभी आवश्यक विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
“कचरा मुक्त शहर” बनाने पर जोर
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि पंजाब के सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने फील्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरों में कहीं भी कचरे के ढेर नजर न आएं और प्रभावी कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री ने डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण और इसके अलगाव की प्रक्रिया को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए, उन्होंने अधिकारियों से कहा कि दैनिक सफाई और सीवर प्रणाली की समय पर सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात के मौसम में गंदा पानी सड़कों पर न फैले। इसके अतिरिक्त, नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट्स का कार्यशील रहना, तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।विकास परियोजनाओं के लिए धन की कमी नहीं
मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने अधिकारियों को यह भी आश्वासन दिया कि विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा पर्याप्त धनराशि प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी शहरी निकाय को अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता होती है, तो उसे मुख्यालय में प्रस्ताव भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए धन की कोई कमी नहीं छोड़ी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी परियोजनाएं समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं ताकि नागरिकों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।बैठक में अन्य प्रमुख अधिकारियों की उपस्थिति
इस समीक्षा बैठक में अन्य प्रमुख विधायकों, जिनमें एस.एस. आहलूवालिया, गुरदेव सिंह मान, गुरलाल घनौर, अजीत पाल सिंह कोहली, डॉ. चरणजीत सिंह, इंद्रजीत कौर मान, रमन अरोड़ा, जीवन जोत कौर, और दलबीर सिंह टोंग शामिल थे। बैठक में स्थानीय सरकार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा, पीएमआईडीसी सीईओ दीप्ति उप्पल और हलका प्रभारी भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करना है, जिसके लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत परियोजनाओं को प्राथमिकता दी है। बैठक के दौरान, मंत्री ने नगर निगमों के अधिकारियों से कहा कि वे प्रतिदिन के कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखें।