Blog

  • वर्कशॉप में लगी भीषण आग, 12 के करीब गाड़ियां जलकर राख

    वर्कशॉप में लगी भीषण आग, 12 के करीब गाड़ियां जलकर राख

    चंडीगढ़ :  इंडस्ट्रियल एरिया फेज 1 स्थित टोयोटा की वर्कशॉप में रविवार रात अचानक आग लग गई। यह वर्कशॉप प्लॉट नंबर 177 में स्थित है। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी वर्कशॉप को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक आग तेजी से फैलने से वर्कशॉप में रिपेयरिंग के लिए आई करीब एक दर्जन गाड़ियां जलकर राख हो गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने की घटना शाम करीब सात बजे की है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।

    हालांकि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वर्कशॉप में अग्निशमन यंत्रों की मौजूदगी की भी जांच की जा रही है। स्थानीय थाना भी अग्निशमन विभाग की मदद से मामले की जांच कर रहा है। इस अवसर पर बोलते हुए पुलिस स्टेशन इंडस्ट्रीज एरिया के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने कहा कि अभी तक कारण का पता नहीं चला है और उन्होंने आगे कहा कि हम जांच कर रहे हैं और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

  • जालंधरः डिलीवरी देकर लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

    जालंधरः डिलीवरी देकर लौट रहे युवक की बाइक में लगी आग, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: बाईपास में अचानक बाइक में आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक कोरियर कंपनी में काम करने वाले युवक की अचानक बाइक में आग लगी। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन गनीमत रही कि बाइक सवार बच गया। रविवार रात को उसने कहीं डिलीवरी दी और बाइक से जाने लगा। अचानक उसे लगा कि बाइक में आग लगी है। इतने में आग की लपटें उठने लगी। बाइक सवार ने कूद कर अपनी जान बचाई। इतने में आग की लपटें काफी ऊंची-ऊंची निकलने लगी। लोगों ने आग पर काबू पाया।

  • पंजाबः हाईकोर्ट में आज नहीं होगा कोई काम, जानें मामला

    पंजाबः हाईकोर्ट में आज नहीं होगा कोई काम, जानें मामला

    चंडीगढ़ः सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के वकील शंभु दत्त शर्मा के निधन के चलते आज, 18 सितंबर को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में काम नहीं होगा। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से वर्क सस्पेंड रखने का फैसला किया है। बार का कहना है कि आज केसों की सुनवाई के सिलसिले में हाईकोर्ट आने वाले व्यक्ति कोर्ट में आने से बचें। इससे आवाजाही का समय और परेशानी से बच सकते हैं।

    गौरतलब है कि वरिष्ठ वकील शंभु दत्त शर्मा ब्राह्मण सभा के पूर्व अखिल भारतीय प्रधान और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट रह चुके हैं। वह आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान करते रहे। गत दिवस चंडीगढ़ सेक्टर-25 में उनकी अंत्येष्टि की गई। वकील शंभु दत्त शर्मा के निधन के चलते हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा गत दिवस सर्वसम्मति से हाईकोर्ट में काम नहीं करने का फैसला किया गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਤਿੰਨ ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ

    ਪੰਜਾਬ : ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਤਿੰਨ ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਕੀਤੀ ਬਰਾਮਦ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸੀਆਈ ਸਟਾਫ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਬੀਐਸਐਫ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਖਾਲੜਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਇਕ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚੋਂ 3 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਸਰਕਾਰੀ ਸੂਤਰਾਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਸੀਆਈਡੀ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਇਤਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਖਾਲੜਾ ਪਿੰਡ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਹੈਰੋਇਨ ਲੁਕੋ ਕੇ ਰੱਖੀ ਹੋਈ ਹੈ।

    ਜਿਸ ਤੇ ਸੀਆਈਡੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਅਰਨੁਮ ਨਾਥ ਵੱਲੋਂ ਬੀਐਸਐਫ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਰਾਬਤਾ ਕਰਕੇ ਦੱਸੀ ਹੋਈ, ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਛਾਪਾ ਮਾਰਕੇ ਪਿੰਡ ਖਾਲੜਾ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਪੁੱਤਰ ਪੂਰਨ ਸਿੰਘ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ‘ਚੋਂ ਨਹਿਰ ਦੇ ਪੁਲ ਹੇਠ ਦੱਬੀ 3 ਕਿਲੋ ਕਿਲੋਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ। ਸੂਤਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਨ ਲਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਤਾਂ ਜੋ ਪਤਾ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ, ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈਰੋਇਨ ਮਾਰੂ ਨਸ਼ੇ ਹੈਰੋਇਨ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰਕੇ ਭਾਰਤ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • प्लॉट खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! ADA ने जारी किए अवैध कॉलोनियों के नाम

    प्लॉट खरीदने से पहले हो जाएं सावधान! ADA ने जारी किए अवैध कॉलोनियों के नाम

    अमृतसरः अगर आप अमृतसर में जमीन या कोई प्लॉट खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अहम है। दरअसल, अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी (ADA Amritsar) की ओर से जारी की गई अवैध कॉलोनियों की सूची को एडीए की वेबसाइट पर जारी की गई है। एडीए ने 100 से ज्यादा अनधिकृत कालोनियों की सूची जारी की है, ताकि लोग इन कालोनाइजरों के चंगुल में फंसकर अपनी खून पसीने की कमाई न फंसा लें। उल्लेखनीय है कि जिले में लगातार बन रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अमृतसर डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। जिन कॉलोनाइजरों की ओर से नियमों के मुताबिक अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं की गई हैं और संबंधित फीसें अदा नहीं की गई हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    शुक्रवार को ही निगम ने मजीठा रोड पर कार्रवाई करते हुए बन रही अवैध कॉलोनी को गिरा दिया था। इसके साथ ही एडीए व निगम लगातार लोगों को भी जागरूक करने में लग गया है कि जिले में बन रही विभिन्न कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की खरीद करते समय अच्छे से जांच लें कि कहीं कॉलोनी अवैध तो नहीं है। आम नागरिक प्लॉट आदि खरीदने से पहले जांच लें कि जहां पर वह लोग प्रॉपर्टी की खरीद कर रहे हैं। वह सभी नियमों को पूरा करती भी है या नहीं। एडीए ने करीब सौ से ज्यादा अनधिकृत कॉलोनियों की सूची जारी की है, जहां नियमों को ताक पर रखकर निर्माण किया गया है। ऐसे में एडीए द्वारा लगातार कॉलोनाइजरों व प्लॉट खरीदने व निर्माण करवाने वाले लोगों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं और साथ ही समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है।

    इस बारे में बात करते हुए जिला टाउन प्लान (डीटीपी) गुरसेवक सिंह ने बताया कि कुछ कॉलोनाइजरों की ओर से एडीए के नियम पूरे किए बिना ही कॉलोनियां काटी गई हैं। इन कॉलोनाइजरों की ओर से पापरा एक्ट 1995 के तहत लाइसेंस भी नहीं लिया गया है। 2018 में पंजाब सरकार द्वारा कॉलोनियों को रेगुलर करवाने के लिए पॉलिसी लॉन्च की थी। लेकिन उसके मुताबिक भी कॉलोनियों को रेगुलर नहीं किया गया है। गुरसेवक सिंह ने बताया कि जिन कॉलोनाइजरों ने सरकार के तय नियमों का पालन नहीं किया है, उनका पता लगाकर नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर कोई तय समय के दौरान अपनी औपचारिकताएं पूरी कर लेता है तो उसे लाइसेंस जारी कर दिया जाता है। लेकिन जो तय समय पर अपनी औपचारिकताएं पूरी नहीं करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    गांव बुढ्ढा थेह, बाबा फतेह सिंह एनक्लेव चमियारी, गुरु नानक एवेन्यू चौगावां, दीप एनक्लेव चौगावां, एस्मा एस्टेट गौंसाबाद, हेरिटेज सिटी गुमानपुरा, ड्रीम सिटी हर्षाछीना, ब्लाक हेर में बनी कालोनी, मैपल सिटी काला घन्नुपुर, ग्रीन विल्ला मानांवाला, ग्रीन फार्म मानांवाला, अमृत एवेन्यू नाग कलां, आरएमएस एस्टेट नंगल पन्नुआ, पायनर एनक्लेव नंगली, सेलिब्रेशन विहार नंगली, आशियाना एस्टेट नंगली, गुरु नानक एवेन्यू नवां पिंड, अंबे विल्ला पंडोरी वड़ैच, न्यू टांगरा एन्कलेव टांगरा, डायमंड एस्टेट उमरानंगल है। इसके अलावा मानांवाला, टांगरा, सोहियां कलां, नवां पिंड, गौंसाबाद, नंगली, काला घन्नुपुर, खैराबाद, मुरादाबाद नाग कलां में बहुत सारी कालोनियां बनी हैं, जोकि पूरी तरह से अवैध हैं। इन कालोनियों के नाम नहीं रखे गए हैं। इसके लिए केवल इलाकों के नाम दिए गए हैं।

  • पंजाबः बारिश को लेकर अलर्ट जारी, तापमान में आई गिरावट

    पंजाबः बारिश को लेकर अलर्ट जारी, तापमान में आई गिरावट

    जालंधर, ENS: पंजाब के विभिन्न जिलों में रविवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी है। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ घंटों तक यहां बारिश होती रहेगी। वहीं राज्य के बरनाला, संगरूर व मानसा को छोड़ पूरे राज्य में 25 से 50% तक बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की तरफ से पंजाब के होशियारपुर, कपूरथला, गुरदासपुर, अमृतसर और पठानकोट में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रात से ही रुक-रुक कर हलकी से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। वहीं, बारिश के बाद पंजाब के जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    वहीं, अगर सारा दिन बारिश होती रही तो अधिकतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री तक गिरावट संभव है। रविवार हुई बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। बीते दिनों दिन का तापमान जहां 36-37 डिग्री के करीब दर्ज किया जा रहा था, वहीं अब शहरों का तापमान 33 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। वहीं, रविवार शाम पंजाब का औसतन तापमान बीते दिन से 4.9 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि यह तापमान सामान्य से भी 3.1 डिग्री कम था।

  • जालंधरः शादी में हुए जमकर हंगामे में कैटरर-वेटर की धुनाई 

    जालंधरः शादी में हुए जमकर हंगामे में कैटरर-वेटर की धुनाई 

    जालंधर, ENS: मिट्ठू बस्ती में देर रात एक शादी समारोह में जमकर हंगामा हुआ। खाना लेट होने पर शादी में आए युवकों ने कैटरर और उसके स्टाफ को बुरी तरह से पीटा। कैटरर का आरोप है कि उसे तंदूर में फेंकने की कोशिश भी की गई। देर रात घायल कैटरर को उसके परिजन सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। मामले में थाना बावा बस्ती खेल में शिकायत दर्ज करवाई है। कैटरिंग का काम करने वाले इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शादी में आए युवकों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने उनके वेटर से कुछ खाने का सामान मांगा। लेकिन वह थोड़ा लेट हो गया। इस पर उन्होंने वेटर को पीटना शुरू कर दिया। वह वेटर को छुड़ाने गए तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इंद्रजीत ने कहा कि यदि लोग उसे न बचाते तो वह उसे तंदूर में फेंक देते।

    कैटरिंग ठेकेदार इंद्रजीत के बड़े भाई भाई अमृतपाल सिंह ने बताया कि वह घर पर थे तो एक लड़का भागता हुआ आया और बोला कि जल्दी चलो लोग शादी में इंद्रजीत और स्टाफ को कुछ युवक पीट रहे हैं। वह शादी में पहुंचे तो वे तंदूर के पास इंद्रजीत को पकड़े हुआ थे। बोल रहे थे कि इसे तंदूर में फेंक देंगे। लेकिन उसने जब मारपीट करने वाले युवकों से कारण पूछा तो कहा कि इसने शादी के रंग में भंग डाला है।युवक शराब के नशे में धुत्त थे। उन्होंने उसके भाई और वेटर को सिर्फ इसलिए पीटा कि कोई खाने का सामान उन्होंने मंगवाया था। वह वेटर पहुंचाने में थोड़ा लेट हो गया। अमृतपाल ने कहा कि मारपीट करने वालों ने उसके भाई के 2 दांत भी तोड़ डाले। उसका मेडिकल करवा कर थाना बस्ती बावा खेल में शिकायत दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 18 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 18 सितंबर 2023

    आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 8 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आज हरितालिका तीज का व्रत किया जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 


    मेष राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे। 

    वृष राशि- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

    कर्क राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा । बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे।

    सिंह राशि- आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।

    कन्या राशि- आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

    तुला राशि- आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। 

    वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। 

    धनु राशि- आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे । आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।

    मकर राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।

    कुंभ राशि- आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी। 

    मीन राशि- आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे। 

  • दून भाजपा ने सेवा दिवस के रुप में मनाया पीएम का बर्थ-डे

    दून भाजपा ने सेवा दिवस के रुप में मनाया पीएम का बर्थ-डे

    153 से ज्यादा लोगों ने दिया रक्त कमाया पुण्य
    बददी/सचिन बैंसल: दून भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर पार्टी ने श्री राधे गौशाला थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 153 युवाओं ने रक्तदान करके पुण्य कमाया। शिविर आयोजन जिला भाजपा सचिव गुरमेल सिंह चौधरी और उनकी टीम ने किया था। रक्दान को लेकर भारी बारिश के बावजूद युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। मंडल अध्यक्ष मान सिंह मैहता व महामंत्री संजीव ठाकुर ने बताया कि पीएम के जन्म दिन पर हमने निर्णय लिया था कि रक्तदान से बडा सेवा कार्य कोई नहीं है और इससे दूसरों को नया जीवन मिलता है। यह रक्त रोगी के अलावा हादसों मेें ग्रस्त इंसा के तो काम आता ही है साथ में बार्डर पर घायल सैनिकों व गर्भवती महिलाओं को भी इसकी जरुरत पडती है।
    वहीं अपने संबोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता व समाज सेवी हंसराज सिंह चंदेल ने कहा कि मोदी सिर्फ भारत के नेता ही नही बल्कि पूरे विश्व के नेता है। उनकी कार्यप्रणाली से विदेशों में भी भारत का रुतबा बढा है और देश ने विकास के नए आयाम छुए हैं। जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा इंदू ठाकुर ने कहा कि सेवा करके ही हमारा जीवन सार्थक हो सकता है वरना इस जीवन का कोई फर्क नहीं है इसलिए जब तक सांस है नर सेवा नारायण सेवा के नारे पर काम करें। इस अवसर पर दून की पूर्व विधायक विनोद कुमारी, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सोलन इंदू ठाकुर, कैप्टन दसौंधी राम चंदेल, गौसेवा बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, सेवादारों में गौशाला प्रधान लेखराम, राजन बांठ, परमजीत हिंदू, धर्मपाल थाना, सोनी थाना, पाली, प्रवीण चंदेल, सवर्ण ठाकुर, गीताराम, गोगी थाना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर संधू, जिला सचिव गुरमेल चौधरी, तरसेम चौधरी, मान सिंह मैहता, संजीव ठाकुर, ललित ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। बाद में आए हुए सभी रक्तदानियों व सेवादारों के लिए भोजन व्यवस्था की गई।
  • व्यापारी से 2 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण पकड़े ,10 लाख 32 हजार रुपए जुर्माना

    व्यापारी से 2 किलो 800 ग्राम सोने के आभूषण पकड़े ,10 लाख 32 हजार रुपए जुर्माना

    बिना बिल ले जा रहा था सोने के हीरे जड़ित आभूषण
     
    1 करोड़ 72 लाख रुपए मार्केट वैल्यू
    ऊना/सुशील पंडित: राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना ने 2 किलो 800 ग्राम, जिनकी मार्केट वैल्यू 1करोड़ 32 लाख है ,सोने के हीरे जड़ित आभूषण पकड़े हैं जिस पर व्यापारी से 10 लाख 32 हजार जुर्माना वसूल किया गया है।
     प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब के सोने के आभूषणों के व्यापारी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। सहायक राज्य घर एवं आबकारी अधिकारी प्रदीप ठाकुर को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब से सोने का व्यापारी हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में आभूषण बेचने आ रहा है उन्होंने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारी अमन सोफत सहायक उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना व बलजीत सिंह सहायक राज्य कर एवं आबकारी अधिकारी गगरेट को दी ।
    उच्च अधिकारियों के आदेश पर एक संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व अमन सोफत सहायक उपयुक्त कर रहे थे तथा टीम में बलजीत सिंह ,प्रदीप ठाकुर, मनोज सहगल व दीपक डोगरा साथ में जसवंत, बालकृष्ण व चालक का सोमनाथ मौजूद थे। टीम ने नाका लगाया जैसे ही करीब 6:00 बजे उक्त व्यापारी अम्ब में अपनी कार से पहुंचा वैसे ही विभाग की टीम ने गाड़ी को रोक लिया। व्यापारी की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें एक कपड़े के थैली में तीन बॉक्स प्लास्टिक के रखे हुए मिले टीम ने जब इन डिब्बों को खोल तो उन में से सोने के हीरे जड़ित आभूषण बरामद हुए।
    विभाग की टीम ने व्यापारी से इन आभूषणों का बिल मांगा तो वह मौके पर कोई भी बिल डिलीवरी चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। उसके पश्चात विभाग की टीम ने व्यापारी की मौजूदगी में इन आभूषणों का वजन करवाया जो की 2 किलो 800 ग्राम पाया गया। जिसकी बाजार में कीमत 1 करोड़ 72 लाख आंकी गई। जिस पर विभाग की टीम ने अपने उच्च अधिकारी विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना के आदेश पर इन सोने के आभूषणों पर 10 लाख 32 हजार रुपए वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम 2017 के अंतर्गत जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया। राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के मुखिया विनोद सिंह डोगरा उपयुक्त ऊना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगे भी विभाग कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कसता रहेगा।