Blog

  • इस इलाके में हुए 2 बम धमाके, कई घायल

    इस इलाके में हुए 2 बम धमाके, कई घायल

    नरवालः जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने शनिवार सुबह हमला कर दिया। इलाके में दो धमाके हुए। जानकारी के मुताबिक इस विस्फोट में 6 लोग जख्मी हुए हैं। जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। विस्फोट के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। इसके अलावा जांच दल मौके पर पहुंच गया है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इसके अलावा पुलिस ने नरवाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं।

  • पंजाबः पूर्व विधायक व भाजपा नेता को मिली धमकी

    पंजाबः पूर्व विधायक व भाजपा नेता को मिली धमकी

    बठिंडाः पंजाब में गैंगस्टर द्वारा कारोबारियों और नेताओं को धमकियां देने के मामले लगातार जारी हैं। अब एक नया मामला बठिंडा से भाजपा के जिलाध्यक्ष सरूप चंद सिंगला को धमकी मिलने का सामने आया है। सिंगला को उनके मोबाइल फोन पर धमकी मिली है। इस संबंध में वह कुछ ही देर बाद बठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। कॉलर ने सरूप चंद सिंगला से कहा कि उन्हें 22 जनवरी को अमृतसर जाना है तो पूरी तैयारी के साथ जाएं। आरोपी कॉलर के पास सिंगला की गाड़ी नंबर से लेकर अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारी पहले से मौजूद है।

    उसने सिंगला को धमकाया कि वह अपनी सफेद रंग की इनोवा क्रेस्टा गाड़ी में अमृतसर जाने के दौरान अपने बॉडीगार्ड, गनमैन और ड्राइवर को साथ तैयारी के साथ जाएं। साथ ही अपने परिवार से भी मिल लें। कॉलर धमकी देते हुए सरूप सिंगला को कहता सुनाई दे रहा है कि उसने करीब 20-25 दिन पहले भी उन्हें सम्मानपूर्वक समझाया था। बावजूद इसके सिंगला ने 14-15 जनवरी को शक्ति प्रदर्शन करने के चक्कर में पंगा ले लिया।

    कॉलर ने अमृतसर में मारे गए हिंदू नेता सूरी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह भी हिंदुओं के नाम पर काफी कुछ लेकर चलता था, लेकिन हमारे शेर भाइयों ने उसका क्या हाल किया, पता है न। कॉलर के धमकाने पर सरूप सिंगला ने उसे कहा कि वह कोई गलत बात नहीं करते, गलत काम नहीं करते। किसी पार्टी के लिए काम करना, वह तो हिंदू और सिख सभी कर रहे हैं। कॉलर ने कहा कि वह कोई गलत काम करते हैं या नहीं करते, लेकिन हम काफी गलत काम करते हैं।

  • महिला ने गाड़ी के बोनट पर लटका 1 किलोमीटर तक युवक को घसीटा, देखें वीडियो

    महिला ने गाड़ी के बोनट पर लटका 1 किलोमीटर तक युवक को घसीटा, देखें वीडियो

    बेंगलुरुः कंझावला केस के सामने आने के बाद से देशभर में रोड रेज की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अभी कुछ दिनों पहले बेंगलुरु में एक स्कूटी सवार ने बुजुर्ग को बुरी तरह से घसीटा था, अब वहां से इसी तरह का एक और मामला सामने आया है, जहां कार सवार लोगों ने शख्स को काफी दूर तक घसीटा, जिससे उसकी जान पर बन आई थी। हालांकि बाद में वो सुरक्षित बच निकला। जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में एक युवक की गाड़ी की टक्कर महिला की कार से हो गई थी। इसके बाद दोनों में विवाद बढ़ गया। जिस पर महिला ने शख्स को एक किलोमीटर तक घसीटा।

    शख्स बोनट पर लटककर कार सवारों से गाड़ी रोकने की अपील कर रहा था, लेकिन उन्होंने उसकी एक ना सुनी। इसके अलावा बहुत से युवकों ने भी कार सवारों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वो लोग युवक को घसीटते गए। राहत की बात ये रही कि घटना में युवक को किसी भी तरह की चोट नहीं आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें प्रियंका नाम की महिला भी शामिल है। जिस पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) का मामला दर्ज किया गया, क्योंकि कार वही चला रही थी। पुलिस के मुताबिक अन्य चार दर्शन, यशवंत, सुजान और विनय के खिलाफ आईपीसी की धारा 453 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं इससे पहले 17 जनवरी को इसी तरह की घटना हुई थी। उस दिन एक स्कूटी सवार हादसे के बाद भागने लगा। जब बुजुर्ग ने उसको पकड़ने की कोशिश की, तो वो उनको घसीटते हुए काफी दूर ले गया। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना के बाद बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी थी।

  • गोवा आ रहे इस विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी 

    गोवा आ रहे इस विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी 

    नई दिल्लीः मास्को से गोवा आ रहे एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। गोवा हवाई अड्डे के निदेशक को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई है। इसके बाद भारत के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही विमान को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया। उज्बेकिस्तान में फ्लाइट की लैंडिंग के बाद उसकी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अजुर एयर के विमान में 247 यात्री सवार थे, जिन्हें उज्बेकिस्तान के एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया है।

    यह दूसरा मामला है जब गोवा आने वाली किसी फ्लाइट को इस तरह के बम से उड़ाने के धमकी के बाद डर से डायवर्ट किया गया है। जनवरी की शुरुआत में ही अजुर एयर के एक चार्टर प्लेन को बम से उड़ाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद विमान को गुजराक के जामनगर की और डायवर्ट कर दिया गया था। इस विमान में 236 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि अजुर एअर द्वारा संचालित उड़ान संख्या एजेडवी2463 को तड़के सवा चार बजे दक्षिण गोवा के डाबोलिम हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन इसके भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले ही इसे उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया।

    अधिकारी के मुताबिक, “डाबोलिम हवाई अड्डे के निदेशक को देर रात 12.30 बजे एक ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसमें विमान में बम होने का जिक्र किया गया है। इसके बाद, विमान को उज्बेकिस्तान की तरफ मोड़ दिया गया।” उन्होंने बताया कि यह घटना मॉस्को से गोवा जा रही एक उड़ान को बम की धमकी के बाद गुजरात के जामनगर हवाईअड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारे जाने के लगभग दो सप्ताह बाद हुई है। रूस के दूतावास ने एक बयान में कहा था कि मास्को से गोवा के रास्ते अजुर एयर की फ्लाइट में बम की सूचना के बारे में भारतीय अधिकारियों को सतर्क किया गया था।   

  • अभिनेता और नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार 

    अभिनेता और नेता सुरजीत सिंह राठौर गिरफ्तार 

    महाराष्ट्रः मुंबई पुलिस के मुताबिक, बांगुर नगर पुलिस ने अभिनेता और करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को एक मॉडल से छेड़छाड़ और परेशान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मॉडल की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 354 (ए) (डी), 500,509,501,67 के तहत बांगुर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। आगे की जांच चल रही है।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे पर टैक्स चोरी करने वालों पर एक्शन लेने पहुंचे वित्त मंत्री, देखें वीडियो

    पंजाबः नेशनल हाईवे पर टैक्स चोरी करने वालों पर एक्शन लेने पहुंचे वित्त मंत्री, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने टैक्स चोरी पर सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा टैक्स अधिकारियों के साथ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर टैक्स चोरी करने वालों पर सख्त एक्शन लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाइवे पर प्रदेश में आने-जाने वाले ट्रकों की जांच कर जीएसटी चोरी पर लगाम लगाने के चलते चैकिंग की। जिसके तहत कुछ ट्रक ऐसे पाए गए जिनके पास या तो बिल नहीं थे या फिर कम वैल्यू के बिल थे। मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे डिफाल्टरों पर 10 से 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    इस कार्रवाई दौरान जो भी गलत बिल के साथ पाया गया या फिर जो बिना बिल के ट्रक चालक पाया गया उनके ऊपर अधिकारियों ने सख्ती से कार्रवाई की। इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब के अंदर बिल्कुल भी जीएसटी की टैक्स चोरी नहीं होने देंगे। जो भी बनता टैक्स है सारा वसूल के रहेंगे ताकि उस टैक्स का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए किया जा सके।

  • जालंधर: बाइक पर रेस लगाना युवकों को पड़ा महंगा, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    जालंधर: बाइक पर रेस लगाना युवकों को पड़ा महंगा, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

    जालंधर,वरुण/हर्ष : शहर में शराब पीकर मोटरसाइकिलों पर रेस लगाने का शौक युवकों को महंगा पड़ गया। इस शौक ने एक युवक की जान ले ली। युवक अपने ही किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी से बाइक रेस लगाते हुए पटेल चौक की तरफ से लौट रहे थे कि अड्डा टांडा चौक के पास पर रेलवे रोड़ की तरफ से सामने कार आ गई।

    एक बाइक पर सवार युवक तो निकल गए लेकिन पीछे चल रही बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और उससे ब्रेक नहीं लगी। जिससे वह सीधे एक्सयूवी गाड़ी के बीच जा टकराया। 

    मौके पर ही बाइक सवार की हुई मौत 

    अड्डा टांडा चौक के पास पटेल चौक की तरफ से आ रहे युवकों ने बर्थडे पार्टी में शराब पी थी। इसके बाद वह घर की तरफ आते समय आपस में रेस लगाने लग पड़े। कार से बाइक की जोरदार टक्कर के बाद कार के अगले हिस्से और बाइक के परखचे उड़ गए। बाइक चला रहे युवक बोबी की पक्की सड़क पर गिरते ही मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक जिसने अपना नाम सूरज बताया जख्मी हो गया। जिसे कार में सवार दो लोगों ने तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

    सीसीटीवी की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि युवकों ने शराब पी रखी थी या नहीं यह मेडिकल रिपोर्ट में आ जाएगा। हादसे में गलती किसकी है, इसका पता लगाने के लिए मौके पर लगे सीटीसीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली जा रही है। क्योंकि टक्कर सीधी है इसलिए सीसीटीवी से  सबकुछ साफ होगा। फिलहाल गैर इरादतन हत्या की धारा में कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

  • आज का राशिफल, 21 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 21 जनवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कुछ कामों में आप आज निसंकोच आगे बढ़ेंगे, जिससे आपको समस्या भी हो सकती है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में यदि सम्मिलित हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। कारोबार कर रहे लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप यदि परिवार में किसी सदस्य से कुछ मांगे, तो उसमें धैर्य बनाए रखें। यदि आपने पहले कोई निर्णय लिया था, तो आज वह गलत साबित हो सकता है। आप अपने संतान से किए हुए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है। परिवार में आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने सगे संबंधियों की बातों पर पूरा ध्यान देंगे और कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आपको किसी काम में हाथ डालने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने घर आज  भजन कीर्तन में पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप अपने सगे संबंधियों से तालमेल बना बनाए रखें।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने डेली रूटीन में कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं। किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए आप किसी के साथ कोई साझेदारी भी करने में कामयाब रहेंगे। आपको कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने घर व बाहर दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। किसी आवश्यक कार्य को करने में आप उसके नीति के नियमों पर पूरा ध्यान रखें।

    कर्क राशिफल। आज आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आप अपने करीबियों की बात का पूरा मान रखेंगे, लेकिन आप किसी से भला बुरा ना बोलें। व्यापार में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनमें आज सुधार होगा। आप अपने कार्य पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। अपनी कुछ गलतियों से आपको सीख लेनी होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, तो उन्हें आज कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई फैसला बहुत ही सावधानी से लें।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कार्य को पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। कला कौशल से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। आज आपके कुछ विपक्षी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। यदि आपसे पहले कोई गलती हुई थी, तो उसमें आपको माफी मांगनी होगी, तभी वह मामला सुलझता दिख रहा है। आपने यदि लेनदेन के मामले में सावधानी नहीं बरती, तो आपको अत्यधिक मेहनत के कारण सिर दर्द  हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप उत्साह से भरे रहेंगे, जिसके कारण आप किसी बड़े निवेश की योजना बना सकते हैं। करियर को लेकर यदि आपके मन में कुछ उलझन चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप जीवनसाथी को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य आपको कोई सलाह दे, तो आपको उनकी बात पर अमल करना होगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की सलाह पर पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक मामलों में यदि कुछ समस्या आ रही है, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आप विनम्रता बनाए रखें। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोग आज किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र की ओर से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आप अपने से ज्यादा दूसरों की मदद करते नजर आएंगे। किसी पर अधिक भरोसा न करें अन्यथा हानि हो सकती है। 

    वृश्चिक राशिफल। आज आपको अपना आलस्य त्यागना होगा।  परिवार का कोई सदस्य शुभ समाचार सुन सकता है।  यदि परिवार में किसी सदस्य से अपने मन की इच्छा को जाहिर करेंगे, तो वह उसे पूरी कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आज आप पूरी निष्ठा रखेंगे। भाई बंधुओं के साथ यदि रिश्तो में कुछ अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी और रिश्ते मजबूत होंगे। आपने किसी काम को यदि कल पर टाला, तो वह बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आपके जीवन स्तर में सुधार होगा। आप अपने व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आपके घर परिवार में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आप धार्मिक कार्यों के प्रति भी पूरी आस्था दिखाएंगे, जिससे आप कुछ दान पुण्य के कार्यों में भी हिस्सा लेंगे।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। लंबे समय से आप अपने रुके हुए कार्यों को यदि पूरा नहीं कर पाए, तो आज उन्हें पूरा कर सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य में बिल्कुल लापरवाही ना बरतें। यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप किसी से कोई वादा या वचन ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या हो सकती है।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। कामकाज की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ अनबन चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप धैर्य बनाए रखें। विदेशों से आयात निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए व्यवसाय संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप किसी बड़े लाभ के चक्कर में गलत योजनाओं में धन का निवेश ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप घर परिवार में वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।

  • बड़ी खबर: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    बड़ी खबर: स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़: शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।एक माह के अंतराल के बाद मिडिल कक्षाओं का भी आयोजन 23 जनवरी से होगा। सिंगल शिफ्ट में पढ़ने वाले बच्चे सुबह 9:00 से दोपहर 2.20 बजे तक स्कूल लगेगा। वहीं, पहले शिफ्ट में पढ़ने वाले 6वीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं के लिए समय सुबह 9 से दोपहर 1.15, दूसरी शिफ्ट में पहली से 5वीं कक्षा के बच्चों के लिए दोपहर 1:30 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा।

    विभाग की ओर से अभी तक 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं आयोजित की जा रही थी। 23 जनवरी से सभी कक्षाएं अब आयोजित की जाएंगी। समय परिवर्तन के अनुसार शिक्षकों को भी सुबह आधा घंटा पहले पहुंचना होगा और बच्चों की छुट्टी के बाद 10 मिनट के अंतराल के बाद घर जा सकेंगे। डबल शिफ्ट के शिक्षक सुबह 10.40 से शाम 4.40 बजे तक स्कूल में रहना होगा।

  • जालंधरः वांछित भगौड़े सहित दो गिरफ्तार

    जालंधरः वांछित भगौड़े सहित दो गिरफ्तार

    जालंधर/हर्ष कुमारः पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहां पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक वांछित भगौड़े को गिरफ्तार किया है। वहीं थाना पतारा की पुलिस ने हेरोइन सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीओ स्टाफ की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वांछित भगौड़े की पहचान पवन कुमार पुत्र कस्तूरी लाल निवासी भार्गव कैंप के रूप में हुई है। पीओ स्टाफ के प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि 19 जुलाई 2020 को थाना भार्गव कैंप में मुकदमा नंबर 139 दर्ज किया गया था। जिसमें अदालत ने आरोपी पवन कुमार को 17 दिसंबर 2022 को भगौड़ा करार कर दिया था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ के प्रभारी सुधीर सिंह जोड़ा ने अपनी टीम के साथ घर से दबोचा।

    वहीं दूसरी ओर थाना पतारा की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कमलजीत सिंह उर्फ गोरा पुत्र गुरमेल सिंह वासी गांव सरनाना थाना पतारा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी अरशप्रीत कौर ने बताया कि उनकी टीम के एसआई जसपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान गांव सरनाना से गांव कोटली थान की तरफ जा रहे थे।

    उसी दौरान गांव कोटली थान की तरफ से आ रहा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे भागने की कोशिश करने लगा। मौके पर एसआई जसपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली। इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके वह यह सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।