Blog

  • फगवाड़ाः सड़क हादसे में नाले में गिरी कार , 2 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सड़क हादसे में नाले में गिरी कार , 2 घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जालंधर-लुधियाना हाईवे पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ( LPU) के पास सड़क हादसे दौरान कार गंदे नाले में गिर गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को पहले फर्स्ट ऐड देने के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। नाले में गिरी कार हिमाचल के मंडी जिले की HP-33D-3510 नंबर की थी।

    वहीं मौके पर मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने बताया हादसा वाहनों की ओवरटेकिंग के वक्त हुआ। ट्रक ने ओवरटेक करते समय कार को साइड मार दी। जिससे कार गंदे नाले में जा गिरी। ट्रक चालक कार को साइड मारने के बाद रुका नहीं बल्कि ट्रक को मौके से भगाकर ले गया और फरार हो गया।

  • माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर

    माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर

    फिरोजपुर : रेल यात्रियों की सुविधा के लिए फिरोजपुर मंडल ने नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी के बीच 4 फेरा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के यात्रियों को फायदा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 04072 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी और 04071 श्री माता वैष्णो देवी-नई दिल्ली के बीच चलेगी। इसकी शुरुआत 6 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे होगी और श्री माता वैष्णों देवी पूर्वाह्न 11:25 बजे चलेगी। ये ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जलंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर स्टेशनों से होते हुए निकलेगी।

    इसी तरह ट्रेन नंबर 04081/04082 7 सितंबर को नई दिल्ली से रात्रि 11.15 बजे चलाई जाएगी। जोकि 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी पहुंच जाएगी। वापसी दिशा में 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली स्पेशल रेलगाड़ी 10 सितंबर को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से सांय 6.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

  • आज का राशिफल, 6 सितंबर 2023

    आज का राशिफल, 6 सितंबर 2023

    आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। आज रात 10 बजकर 25 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि-आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका काफी दिनों से रुका काम पूरा होने से आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, जल्द ही आप करियर में नया मुकाम पाने वाले हैं, खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। आज कार्यस्थल पर कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने का योग है। आप परिवार के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। 

    वृष राशि-आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो छात्र कॉलेज में नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारी पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए। इससे आपको काम में मदद मिलेगी। साथियों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा । आज अपनी गलतियों से कुछ नया सीखेंगे। अपने कारोबार के खर्च के साथ-साथ निजी खर्च में बैलेंस बनाये रखें। 

    मिथुन राशि-आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कुछ लोग आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की तारीफ हो सकती है। किसी नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जो लोग संगीत या गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह पर परफॉर्मेंस का मौका मिल सकता है। 

    कर्क राशि-आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको नए गों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपके ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपको अपनी हर चीज़ परफेक्ट रखनी चाहिए चाहे वो कोई भी काम हो। अगर आप कोई नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं तो काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योगा करना चाहिए। लवमेट्स के रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। इसके साथ ही धार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए। 

    सिंह राशि-आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी विशेष काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है, आप अपना पूरा दिन अपनी पसंदीदा बुक पढ़कर गुजारेंगे। आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है। फास्ट फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बिजनेस में मुनाफा होने का योग बन रहा है। साथ ही आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। लेकिन किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना होगा। 

    कन्या राशि-आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी तरह के कानूनी मामले में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज आप परिवार की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आपको काम में कुछ नए लोगों के साथ साझेदारी करने का मौका मिल सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। सकारात्मक सोच आपके लिए लाभदायक साबित होगी।

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए समान्य रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जाएगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं।

    वृश्चिक राशि-आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार के साथ बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।

    धनु राशि-आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से भी होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा हो सकता है। आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं जो आपके लिए बढ़िया साबित होंगे। आज आपको किसी काम को पूरा करने के लिएज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ कमानें का है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

    कुंभ राशि-आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप कोई मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लोगों से हर तरह का सहयोग मिलेगा। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको वर्षों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में बढ़ोत्तरी होगी। 

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। करियर में के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठाएंगे तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए और आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत है। आप किसी मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा भी बन सकते हैं।

  • परवाणू अर्बन कॉपरेटिव बैंक बददी ने मनाया शिक्षक दिवस

    परवाणू अर्बन कॉपरेटिव बैंक बददी ने मनाया शिक्षक दिवस

    सहकारी बैंको का प्रदेश व जिले के विकास में अहम योगदान
    बददी/सचिन बैंसल: परवाणू अर्बन कॉपरेटिव बैंक बददी शाखा ने राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल बददी में शिक्षक दिवस मनाया । इस अवसर पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए मुख्य प्रबंधक अमर कौशल व सहायक मैनेजर दीप्ति सूद ने शिक्षकों को बधाई दी व बैंक की विभिन्न जमा व ऋण की स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। मुख्य प्रबंधक अमर कौशल ने कहा कि हमने बच्चों को बताया कि छोटी उम्र से ही हमें बचत की आदत डालनी चाहिए। क्योंकि थोडी थोडी बचत करके ही वह भविष्य में एक बडा सहयोग बन जाता है।

    उन्होने छात्रों से आहवान कि वो अपनी पाकेट मनी में से रोजाना कुछ न कुछ जरुर बचाएं और उसको अपने सहकारी बैंक में जमा करवाएं। प्रदेश के सहकारी बैंको का राज्य के उत्थान में बहुत योगदान होता है। ज्यादा से ज्यादा बैंक खाते सहकारी बैंकों में खोलने चाहिए। इस अवसर स्कूल के तमाम शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
  • राज्य के बाहर पंजीकृत वाहनों का 10 गुणा टैक्स बढ़ाना घातक

    राज्य के बाहर पंजीकृत वाहनों का 10 गुणा टैक्स बढ़ाना घातक

    प्रदेश के उद्योग जगत में वर्कर ही नहीं पहुंचे तो थम जाएंगे मशीनों के पहिए

    नालागढ़ उद्योग संघ ने किया प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के बाहर के वाहन जो कि बीबीएन इंडस्ट्रियल एरिया में रोजाना आवागमन करते हैं उनके उपर राज्य सरकार द्वारा अत्याधिक टैक्स बढा देने के मामले पर बवाल मच गया है। राज्य के उद्योग संगठनों ने इस मसले को उद्योग के लिए घातक व आत्मघाती करार दिया है। आज यहां जारी प्रेस बयान में नालागढ़ उद्योग की प्रधान अर्चना त्यागी, महासचिव नवीन कुमार व संरक्षक रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि अधिसूचना के अनुसार राज्य के बाहर पंजीकृत वाहनों के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य में प्रवेश के लिए परमिट शुल्क 10 गुना अधिक बढ़ा दिया गया है। उन्होने कहा कि बी.बी.एन. औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कई कर्मचारी बाहर यानी हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में रहते हैं और किराए की निजी उद्योग बसों के माध्यम से रोजाना बीबीएन आते हैं, अपनी ड्यूटी के आवश्यक हिस्से में भाग लेते हैं। परमिट शुल्क में वृद्धि से पड़ोसी राज्यों में पंजीकृत निजी बस ऑपरेटरों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और साथ ही यह राज्य को नए निवेश और मौजूदा उद्योग की स्थिरता के मामले में नुकसानदेह स्थिति में डाल देगा। हालाँकि नालागढ़ उद्योग संघ ने कहा कि हम परमिट शुल्क के खिलाफ नहीं हैं। इसे पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे निकटवर्ती राज्यों के साथ जोडऩे की जरूरत है।

    उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए, यह अनुरोध किया जाता है कि इस अधिसूचना के कार्यान्वयन को रोक दिया जाए और पड़ोसी राज्यों के अनुरूप परमिट शुल्क में संशोधन किया जाए। अर्चना त्यागी ने मुख्यमंत्री, उद्योग सचिव भारत सरकार, परिवहन आयुक्त शिमला, उद्योग निदेशक शिमला, निदेशक उद्योग भारत सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि इस मसले पर पुर्नविचार किया जाए और तुरंत प्रभाव से वापिस लिया जाए। हम चाहते हैं कि वाहरी राज्यों के वाहनों पर टैक्स लगे लेकिन वो तर्कसंगत हो ताकि औद्योगिक विकास प्रभावित न हो।

  • मास्टर सलीम पहुंचे श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार, माथा टेककर माफी मांगी

    मास्टर सलीम पहुंचे श्री माता चिंतपूर्णी के दरबार, माथा टेककर माफी मांगी

    ऊना/सुशील पंडित: विवादों में घिरे मास्टर सलीम श्री माता  चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे और माथा टेकने के बाद माफी मांगी हैं। मास्टर सलीम ने कहा कि उनकी जिंदगी ही मां चिंतपूर्णी हैं। उनके लिए मां चिंतपूर्णी से बढ़कर कोई नहीं है। जब उन्होंने बीस-पच्चीस वर्ष पहले ही माता की भेंटे गानी शुरू की थीं, उसी समय बोल दिया था कि मां से बड़ा इस दुनिया में कोई नहीं है। कहा कि उनके पूर्वज भी माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाते रहे हैं और वह भी बचपन से मां के चरणों में उपस्थिति दर्ज करवाने आते रहे हैं।

    कुछ गलतफहमी हाल ही के दिनों में हुई है और एक-दो शब्दों के इधर-उधर होने से गलत मतलब निकाला जाने लगा। वह माता की शान के विरूद्ध कभी नहीं बोल सकते हैं। बावजूद उनकी वाणी से किसी को बुरा लगा है उसके लिए वह हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते हैं।

    माता के दर्शनों के उपरांत मास्टर सलीम ने पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र कालिया व पुजारी परिवार के अन्य सदस्यों से भेंट की और उनके समक्ष भी अपनी बात रखी। इस पर रविंद्र कालिया ने कहा कि यदि मास्टर सलीम ने दरबार में आकर मां से ही माफी मांग ली है तो यह मामला यहीं खत्म हो जाता है। माता सबकी मां है और सलीम ने मां चिंतपूर्णी से ही क्षमा याचना कर ली है तो वह उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं।

    वहीं शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के चन्द्रकान्त चड्ढा ने गायक सलीम द्वारा सलीम द्वारा क्षमायाचना करने पर जारी बयान में कहा कि हमेशा अपनी सहनशीलता का प्रमाण देने वाला सनातन धर्म इस बार माफी नहीं देगा, बल्कि उनकी पार्टी मास्टर सलीम के विरूद्ध कानूनी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मास्टर सलीम के विरूद्ध मामला दर्ज न हुआ तो शिव सैनिक सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

  • परियोजना निदेशक आतमा ने उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की वार्षिक रिपोर्ट

    परियोजना निदेशक आतमा ने उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की वार्षिक रिपोर्ट

    ऊना/सुशील पंडित: परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ0 वीरेंदर कुमार बग्गा ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की 2022-2023 की वार्षिक रिपोर्ट उपायुक्त राघव शर्मा को भेंट की। रिपोर्ट में पूरे हिमाचल प्रदेश राज्य में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत की गई विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया गया है। समय-समय पर किसानों द्वारा खेतों व राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई शिमला द्वारा किये गये प्रयासों तथा सरकार द्वारा आतमा कृषि के अन्तर्गत समीक्षा कार्यों का अवलोकन रिपोर्ट में शामिल है।
    परियोजना निदेशक, आतमा कृषि विभाग, डॉ. वीरेंदर बग्गा ने बताया कि जिला में प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत विभिन्न देसी गाय की नस्लें जैसे  रेड सिंधी, साहिवाल, गिर, थारपारकर, राठी, ओंगोले तथा देसी पहाड़ी गाय आदि के गोबर ब गौ मूत्र से विभिन्न घटकों द्वारा प्राकृतिक खेती की जाती है। डॉ वग्गा ने बताया कि ऊना में लगभग 1,471 हैक्टेयर क्षेत्रफल पर 12, 100 किसान प्रकृतिक तरीके से खेती कर रहे हैं। डॉ बग्गा ने बताया कि किसान वर्ष 2018 से लेकर आज दिन तक प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रफल ला रहे हैं तथा विभिन्न प्रकार की रबी व खरीफ मौसम की सब्जियाँ जैसे खीरा, घीया, काली तोरी, बैंगन, करेले, भिंडी, कद्दू, पंडोल, मटर, गोभी, आलू, मूली, मेथी, पालक, दलहनी व तिलहनी फसलें तथा फलों में आम, सेब, स्ट्राबेरी तथा अनार इत्यादि प्राकृतिक खेती द्वारा पैदा कर रहे हैं। 
    उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती की विधि द्वारा उगाई गई सब्जियों को बेचने के लिए मिनी सचिवालय के प्रांगण में उपयुक्त स्थान देने के लिए आग्रह किया गया जिस पर उपायुक्त ने सहमति जताई है। इस व्यवस्था से किसानों को अपना प्राकृतिक उत्पाद जिला के बाहर नहीं भेजना पड़ेगा तथा जिला मुख्यालय पर ही आने बाले समय में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। 
    इस अवसर पर डॉ बग्गा के साथ उप परियोजना निदेशक, ऊना डॉ संतोष शर्मा व कम्प्युटर प्रोग्रामर मिस्टर ऋषि गर्ग भी उपस्थित रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਸਕੂਲਾ, ਹਸਪਤਾਲਾ ਅਤੇ ਹੋਟਲਾ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਸਕੂਲਾ, ਹਸਪਤਾਲਾ ਅਤੇ ਹੋਟਲਾ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਫਾਇਰ ਸੇਫਟੀ ਨੂੰ ਲੇ ਕੇ ਵੱਡੇ ਐਕਸ਼ਨ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਵਿਚ ਹੈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਫਾਇਰ ਸੇਫਟੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲ, ਹੋਟਲ ,ਹਸਪਤਾਲ, ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਅੱਤੇ ਆਈਲੈਟਸ ਸੈਂਟਰ ਆਦਿ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। 5 ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਆਮ ਪਬਲਿਕ ਦਾ ਆਨਾ ਜਾਣਾ ਜਿਆਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਜਿਵੇ ਕੀ ਹਸਪਤਾਲ਼ ਅੱਤੇ ਵਿਦਿਅਕ ਅਦਾਰੇ ਜਿੱਥੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਲੋਕ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਬਿਲਡਿੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੇਫਟੀ ਸਿਸਟਮ ਲਗਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਕਿਸੇ ਥਾਂ ਵੀ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਚਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਇੱਸ ਲਈ ਪੂਰੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ 100 ਤੋਂ ਜਿਆਦਾ ਅਦਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਿੱਛਲੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਕਈ ਵੱਡੇ ਹਾਦਸੇ  ਹੋਏ ਸਣ ਜਿਸਨੂੰ ਲੇ ਕੇ ਹੁਣ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਣ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਕਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਲਾ ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ ਹਸਪਤਾਲ਼ ਅੱਤੇ ਹੋਟਲ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਫਾਇਰ ਸੇਫਟੀ ਨਿਯਮਾਂ ਨੂੰ ਛਿੱਕੇ ਟੰਗ ਕੇ ਖੋਲ੍ਹੇ ਗਏ ਹਨ, ਪਰ ਹੁਣ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਣ ਦੇ ਮੂਡ ਵਿੱਚ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਬੈੰਕ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਘੁੰਮਦੇ ਰਹੇ ਚੋਰ, CCTV ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

    ਪੰਜਾਬ: ਬੈੰਕ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਘੁੰਮਦੇ ਰਹੇ ਚੋਰ, CCTV ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀਂ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਾਂ ਅਤੇ ਪੀਐਸਬੀ ਬੈਂਕ ਦੀ ਛੱਤ ਤੇ ਲੱਗੇ ਚਾਰ ਏਸੀ ਪਾਈਪ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਡੱਡਵਾਂ ਰੋਡ ਤੇ ਇਕੋ ਰਾਤ ਤਿੰਨ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਚੋਰ ਦੇ ਹੁਲੀਏ ਨਾਲ ਮਿਲਦਾ-ਜੁਲਦਾ ਇੱਕ ਚੋਰ ਬੀਤੀ ਤੜਕਸਾਰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਡਡਵਾਂ ਰੋਡ ਸਥਿਤ ਪੰਜਾਬ ਗ੍ਰਾਮੀਣ ਵਿਕਾਸ ਬੈਂਕ ਦੀ ਬਰਾਂਚ ਦੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਕੇ ਅੰਦਰ ਵੜ ਗਿਆ ਤੇ ਲਗਭਗ ਪੰਦਰਾਂ ਮਿੰਟ ਬੈਂਕ ਦੇ ਅੰਦਰ ਘੁੰਮਦਾ ਰਿਹਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਨੇ ਤਾਂ ਬੈਂਕ ਦੇ ਅੰਦਰ ਮੇਜਾਂ ਦੇ ਦਰਾਜਾਂ ਦੀ ਫਰੋਲਾ ਫਰੋਲੀ ਤਾਂ ਕੀਤੀ ਪਰ ਸੇਫ਼ ਖੋਲਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਬੈਂਕ ਦਾ ਕੋਈ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਪਰ ਬੈਂਕ ਜਿਹੀ ਸੰਵੇਦਨਸ਼ੀਲ ਜਗਾ ਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਚੋਰੀਆਂ ਨਾਲ ਸਹਿਮੇ ਹੋਏ ਧਾਰੀਵਾਲ ਲੋਕ ਹੋਰ ਸਹਿਮ ਗਏ ਹਨ। 

    ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਵਿੱਚ ਸਾਡੇ ਤਿੰਨ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਚੋਰ ਬੈਂਕ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜੋ ਬੈਂਕ ਦੇ ਦਰਾਜ਼ ਖੋਲ ਕੇ ਚੈੱਕ ਕਰਦਾ ਹੈ ਪਰ ਉਸਨੂੰ ਕੁੱਝ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ। ਉਹ ਸੇਫ਼ ਦੇ ਨੇੜੇ ਵੀ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਸੇਫ ਤੋੜਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਕਰਦਾ। ਸ਼ਾਇਦ ਉਹ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਜਾਣਦਾ ਸੀ ਸੇਫ ਆਸਾਨੀ ਨਾਲ ਤੋੜੀ ਨਹੀਂ ਜਾ ਸਕਦੀ ਅਤੇ ਉਸ ਕੋਲ ਤੋੜਨ ਲਾਇਕ ਔਜ਼ਾਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਸਨ। 

    ਬੈਂਕ ਦੀ ਇਮਾਰਤ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦਰਸ਼ਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀ ਇਮਾਰਤ ਗ੍ਰਾਮੀਨ ਬੈੰਕ ਨੂੰ ਕਿਰਾਏ ਤੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਸਵੇਰੇ ਚਾਰ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਹ ਉੱਠੇ ਅਤੇ ਬਾਹਰ ਆਏ ਤਾਂ ਵੇਖਿਆ ਬੈਂਕ ਦੇ ਤਾਲੇ ਟੁੱਟੇ ਹੋਏ ਸਨ ਅਤੇ ਅੱਧਾ ਸ਼ਟਰ ਵੀ ਚੁੱਕਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੁਰੰਤ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਬੈਂਕ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ। ਥੋੜੀ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਬੈਂਕ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਕੈਸ਼ੀਅਰ ਪ੍ਰਤੀਕ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੀ ਆ ਗਏ। ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰਨ ਤੇ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਵਾਲੇ ਤਾਲੇ ਤੋੜ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ ਪਰ ਅੰਦਰੋਂ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਨਾਕਾਮ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੈਰਾਨੀ ਦੀ ਗੱਲ ਇਹ ਸੀ ਕਿ ਚੋਰ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਦੇ ਬਾਹਰ ਵਾਲੇ ਜੋ ਤਾਲੇ ਤੋੜੇ ਗਏ ਸਨ ਉਹ ਉਸ ਨੇ ਸਾਹਮਣੇ ਦੇ ਦੋ ਘਰਾਂ ਦੇ ਗੇਟਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਗਾ ਦਿੱਤੇ ਸਨ। ਦੋਹਾਂ ਘਰਾਂ ਦੇ ਮਾਲਕਾਂ ਪੱਪੂ ਅਤੇ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚੰਦ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋਂ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਬਾਰੇ ਸੁਣਕੇ ਬੈਂਕ ਅੱਗੇ ਭੀੜ ਇਕੱਠੀ ਹੋਣੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਈ ਤਾਂ ਰੌਲਾ ਸੁਣ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵੀ ਬਾਹਰ ਆਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਡੱਕੇ ਗਏ ਹਨ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਅੰਦਰੋਂ ਆਵਾਜ਼ਾਂ ਲਗਾ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲੱਗੇ ਤਾਲੇ ਉਤਰਵਾਏ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਬੈਂਕ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਜਗਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਾਰਦਾਤ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦਿਆਂ ਹੀ ਉਸ ਬੈੰਕ ਆਏ ਅਤੇ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ ਪਰ ਚੋਰ ਵੱਲੋਂ ਕਿਸੇ ਦਸਤਾਵੇਜ ਨੂੰ ਹੱਥ ਨਹੀਂ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਬੈਂਕ ਦਾ ਕੋਈ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।
    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਥਾਣਾ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੀ ਐਸਐਚਓ ਬੀਬੀ ਰਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਰਾਤ ਦੀ ਗਸ਼ਤ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਲੱਗ ਗਏ ਹਨ ਪਰ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚ ਚੌਂਕੀਦਾਰ ਰੱਖ ਲੈਣ ਤਾਂ ਜੋ ਰਾਤ ਨੂੰ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਨਜਰ ਆਵੇ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਮਿਲ ਸਕੇ।

  • पंजाब : विजीलैंस ने Pearl Group के पूर्व डायरेक्टर धर्मिंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

    पंजाब : विजीलैंस ने Pearl Group के पूर्व डायरेक्टर धर्मिंद्र सिंह को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़: विजीलैंस विभाग ने आज पर्ल एग्रोटैक कार्पोरेशन लिमिटेड (पी.ए.सी.एल.) घोटाले के संबंध में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विजीलैंस विभाग ने गैर-कानून्नी तौर पर नियुक्त किए गए पीएसीएल के डायरैक्टरों में से एक धर्मिंद्र सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कम्पनी द्वारा तकरीबन 5 करोड़ भोले-भाले निवेशकों के साथ लगभग 50,000 करोड़ रुपए का घपला किया गया है। 

    इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि फरार मुलजिम धर्मिंद्र सिंह संधू वासी रामा मंडी, जालंधर को आई.पी.सी. की धारा 406, 420, 465, 467, 468, 471, 384 और 120 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने बताया कि कि पीएसीएल लिमिटेड की एक्स्टरा आर्डनरी जनरल बाडी मीटिंग (ई.ओ.जी.एम.) में तिथि 01-01-2022 को जयपुर (राजसथान) में मैसर्ज पीएसीएल लिमटिड के रजिस्टर्ड दफ्तर में हुई दिखाई गई थी, जबकि यह दफ्तर 7-8 सालों से बंद पड़ा है।

    इसके अलावा फर्जी प्रोसीडिंग के आधार पर तीन डायरैक्टरों हृदयपाल सिंह ढिल्लों, सन्दीप सिंह माहल और धर्मिंद्र सिंह संधू की नियुक्ति की गई, जबकि असल में यह मीटिंग कभी हुई ही नहीं। जिक्रयोग्य है कि इस मामले में सन्दीप सिंह माहल और सीए जसविन्दर सिंह डांग को पहले ही चार्जशीट किया जा चुका है और न्यायिक हिरासत में हैं।