Blog

  • जिला में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

    जिला में 9 सितम्बर को आयोजित होंगी राष्ट्रीय लोक अदालतें

    इच्छुक व्यक्ति मामलों के निपटारे हेतू 9 सितंबर से पूर्व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकते हैं – अनीता शर्मा
    ऊना/सुशील पंडित: जिला एवं सत्र न्यायालय ऊना एवं जिला उप मण्डल अंब स्थित न्यायालय परिसर में आने वाली 9 सितंबर को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्ीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पुराने व अटके हुए केसों का सुलह एवं समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त न्याय दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता शर्मा ने बताया कि अब तक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान के लिए ऊना के जिला न्यायालय एवं उप मण्डलीय अदालत अंब के विभिन्न अदालतों ने 5,977 के आस-पास मामलों की पहचान की है और यह आंकडा आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने की संभावना है।
    उन्होंने बताया कि मामलों के प्रभावी पहचान के लिए स्थानीय बार संघ, बीमा कंपनियों, बैंकों के साथ नियमित बैठकें की जा रही है। लोक अदालत में अपराधिक कंपाउंडेबल व दीवानी विवाद, चेक बांउस, धारा 138 के तहत एन.आई. अधिनियम से संबधित मामले, मोटर व्हीकल चालान के मामलों में धन वसूली इत्यादि की सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी से संबधित मामले, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मामले अब तक न्यायालय में दायर नहीं हुए हैं, उनका भी पूर्व मुकदमेबाजी के तहत लोक अदालत में निपटारा किया जाएगा। 
    उन्होंने बताया कि लोक अदालत के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और ज्यादा से ज्यादा मामलों का निपटारा करने के लिए काम किया जा रहा है। राष्ट्ीय लोक अदालत के बारे में जन जागरूकता अभियान का भी सहारा लिया जा रहा है जिसमें स्थानीय निकायों, पुलिस, परिवहन विभाग, वितिय संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, पेरा लीगल वालेंटियर, आशा/आंगनबाड़ी कार्यकताओं के माध्यम से आम जनता को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न माध्यमों से लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। 
    उन्होंने बताया कि लोक अदालत के बहुत सारे लाभ हैं और इससे समय एवं धन की बचत होती है। लोक अदालत में मामले के निपटारे के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है। लोक अदालत के माध्यम से किसी पक्ष को सजा नहीं होती है और मामले को आपसी बातचीत से सुलझाया जाता है। उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति अपने मामलों के निपटारे के लिए 9 सितंबर, 2023 से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय ऊना व जिला के सभी न्यायालयों में आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-225071 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
  • पंजाब : सरकारी स्कूल की 8वीं की 3 छात्राएं लापता

    पंजाब : सरकारी स्कूल की 8वीं की 3 छात्राएं लापता

    अबोहर: गांव बहादुरखेड़ा के सरकारी स्कूल की 3 छात्राएं गत दिवस संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। तीनों छात्राओं को गांव की ही एक महिला के साथ देखा गया था, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। उक्त महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। गांव के सरकारी स्कूल की 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली 3 लड़कियां छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंची। जिस पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। जांच पड़ताल में पता चला कि लापता हुई तीन लड़कियों में से दो स्कूल ही नहीं गई, जबकि तीसरी लड़की को गांव की ही निवासी महिला मामनजीत कौर छुट्टी दिलवाकर अपने साथ ले आई थी।

    मामले की जानकारी मिलते ही डीएसपी अवतार सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे जांच के लिए पहुंच गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जिसमें उक्त महिला का फुटेज मिला। डीएसपी अवतार सिंह बोले- मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है। जल्द मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि तीनों लड़कियां महिला के साथ गई हैं, जबकि आगे इन्हें मलोट निवासी कोई युवक लेकर गया था। उक्त युवक को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

  • शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए 20 ओवरों का क्रिकेट मैच का आयोजित 

    शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए 20 ओवरों का क्रिकेट मैच का आयोजित 

    राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शिक्षक दिवस मनाया
    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग ने इन्दिरा स्टेडियम में महाविद्यालय शिक्षकों के लिए 20-20 ओवरों का क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट मैच का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने किया।  
    इस मैच में टीम-बी के कप्तान डा. अश्विनी पटेल ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम-ए ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 161 रन बनाए। टीम ए की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सुमित शर्मा ने सर्वाधिक 65 रन बनाए।  गेंदबाजी करते हुए टीम बी के अक्षय कुमार ने 2 ओवरों में 13 रन देकर दो विकेट लिए।  महाविद्यालय की टीम-बी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन ही बना सकी।  टीम ए की तरफ से मानव कुमार ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए।  इस प्रकार महाविद्यालय शिक्षकों की टीम ए ने 28 रनों के बड़े अंतर से टीम-बी पर जीत दर्ज किया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विजेता ट्राफी टीम ए के कप्तान प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर ने मुख्यातिथि से प्राप्त किया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सुमित शर्मा को चुना गया।शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजकुमार ने सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
  • राजनीतिक बयान कर मात्र समाचारपत्रों की सुर्खियां बटोरने में मस्त हैं विक्रमादित्य: सुमीत

    राजनीतिक बयान कर मात्र समाचारपत्रों की सुर्खियां बटोरने में मस्त हैं विक्रमादित्य: सुमीत

    ऊना/सुशील पंडित: आज यहां जारी बयान में भाजपा सचिव व संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री प्रदेश में आपदा से हुए उनके विभाग के नुक्सान की भरपाई के मेकैनिज्म को तैयार करने की बजाय मात्र बयानबाजी कर समाचार पत्रों की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से केंद्र की मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश मे प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक सुधार कर इन 9 वर्षों में लोकहित योजनाओं के माध्यम से देश के 140 करोड लोगों को लाभ देकर वास्तविक रूप में राम राज्य की कल्पना को साकार करने का काम किया है।उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से पहले भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की दसवीं नंबर पर थी जो इन 9 वर्षों के अंदर आज पांचवें स्थान पर पहुंची है।
    उन्होंने बताया कि राम राज्य के निर्माण में आज भारत में प्रत्येक गरीब, शोषित, वंचित समाज के व्यक्ति को मोदी सरकार की किसी न किसी योजना के माध्यम से शत प्रतिशत लाभ मिला है।जिस कारण आज भारत का प्रत्येक नागरिक स्वाभिमान और स्वावलंबी जीवनयापन कर रहा है। मोदी सरकार की इन्ही योजनाओं के तहत स्वच्छ भारत अभियान में महिलाओं को खुले में शौच जाने से जहाँ मुक्ति मिली है वहीं उनका आत्मसम्मान को भी बनाए रखने में सार्थक भूमिका अदा की है।
    उन्होंने बताया कि जहां गंभीर बीमारी के इलाज के लिए आयुष्मान योजना का लाभ मिला वहीं महिलाओं को धुंआमुक्त रसोई मुहैया करवाने में उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर देकर उनके जीवन को स्वस्थयुक्त बनाने का भी काम किया है। आवास योजना के तहत गरीब को रहने के लिए आशियाना मिले,किसान को सम्मानित जीवन के लिए किसान सम्मान योजना सहित जीवन ज्योति बीमा योजना ,वंचित समाज को स्टार्टअप योजना, मेक इन इंडिया के तहत स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आस्था स्वरूप जय श्रीराम नारे के साथ इन योजना के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ देकर सही मायने में राम राज्य की स्थापना करने का अब तक सफल प्रयास किया है। जबकि दूसरी तरफ जब-जब कांग्रेस की देश में और प्रदेश में सरकारें आई हैं तो उनका अधिकतर कार्यकाल भ्रष्टाचारयुक्त व माफिया युक्त ही रहा है। प्रदेश में बहुत से कांड कांग्रेसनीत की सरकारों की देन रहें हैं जिनके घाव आज भी आम जनमानस के जहन में बने हुए हैं।
    उन्होंने कहा कि  विक्रमादित्य को अपने आपको मुख्यमंत्री का हितैषी सिद्ध करने से पहले ऐसी बयानबाजी करने के बजाए पहले कुछ तुलनात्मक आंकड़ों का अध्ययन करना चाहिए था। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए क्या नियम होते हैं? उसकी अधिक और पुख्ता जानकारी भी संवैधानिक पद पर बैठे हुए मंत्री विक्रमादित्य को अवश्य होगी।इस लिए बार बार इस विषय पर मीडिया में बोलने की बजाए धरातल पर आपदा पीड़ितों को केंद्र से मिल रहे सहयोग को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहे भाव अनुसार कि हिमाचल प्रदेश को केंद्र की मोदी सरकार आपदा के समय में हुए नुकसान की पूरी भरपाई के लिए हर संभव कोशिश करेगी।परिणामस्वरूप एभी तक आपदा प्रबंधन में 800 करोड़ की धनराशि, प्रदेश के लिए स्वीकृत 2890 करोड़ की लागत से प्रदेश की 284 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत धनराशि, साथ ही ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश में 11000 घरों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत स्वीकृत किया है ताकि इस आपदा में जिन लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं उनको केंद्र सरकार की सहायता से आशियाना बनाने में सहयोग हो सके। यहां यदि जरूरत है तो आशियाना निर्माण में ऐसे पीड़ित परिवारों को जमीन की जिसके लिए अभी तक प्रदेश सरकार जमीन मुहैया करवाने में असफल रही है, मात्र अखबारों में ही बयान बाजी हो रही है और इसके साथ-साथ केंद्र सरकार ने अधिकृत रूप में कहा है कि  राष्ट्रीय उच्च मार्ग जिनका सुधारीकरण, सुदृढ़ीकरण व पुनर्निर्माण में केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर निर्माण को पुख्ता करेगी। यह सब सहयोग केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की परिभाषा के तहत ही किया जा रहे हैं ज्यादा बढ़िया हो की विक्रमादित्य प्रदेश के आपदा में पीड़ित लोगों को घरद्वार जाकर मदद कर अपनी सरकार की जवाबदेही को तय करें।और केंद्र सरकार से मिल रहे सहयोग को उन पीड़ितों तक पहुंचाने का बिना भेदभाव से प्रयास करें।
  • पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड मामल में SIT ने संदिग्ध की पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

    पंजाबः कोटकपुरा गोलीकांड मामल में SIT ने संदिग्ध की पहचान के लिए जारी किया पोस्टर

    फरीदकोटः कोटकपुरा गोलीकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी ने आज एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें उस संदिग्ध की तस्वीर भी जारी की गई है। जो 2015 में प्रदर्शनकारी भीड़ और पुलिस के बीच घूमता नजर आया था। जांच टीम ने एक पोस्टर जारी कर लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास उस शख्स के बारे में कोई जानकारी है तो सांझा करें।

    इसके साथ ही जारी किए गए पोस्टर में तमाम तस्वीरें हैं। जिनमें युवक घूमता नजर आ रहा है। बता दें कि 2015 कोटकपुरा गोलीकांड की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जल्द ही इस मामले में चौथा चालान पेश करने वाली है। इस गोलीबारी के पीछे के असली शख्स का चेहरा सामने आ गया है, जिसने उस वक्त बैठे लोगों को उकसाया था।

  • आईईसी यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

    आईईसी यूनिवर्सिटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया शिक्षक दिवस

    छात्र-छात्राओं ने नाटी-भांगड़ा पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां
    बद्दी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला के अटल शिक्षा कुंज स्थित आईईसी विश्वविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सब शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त किया।
    कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के फार्मेसी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग, फैशन डिजाइनिंग, फिजियोथेरेपी, ह्यूमैनिटीज आदि विभागों के छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गानों और लोकगीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नाटी और भांगड़ा पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को खूब सराहा गया। इस दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर टंग ट्विस्टर, डेयर गेम, रैंप वॉक आदि गेम्स का भी आयोजन किया।
    शिक्षक दिवस कार्यक्रम पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक पुरी ने आचार्य चाणक्य के कथन को दोहराते हुए कहा कि शिक्षक कभी भी साधारण नहीं होता। निर्माण और प्रलय दोनों उसकी गोद में पलते हैं। ऐसे में शिक्षण के महान दायित्व का हर शिक्षक को पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। शिक्षक को बच्चों का पसंदीदा शिक्षक बनने के साथ-साथ हितकारी शिक्षक बनने का भी प्रयास करना चाहिए।
  • बड़ी खबरः WHO ने जारी किया अलर्ट, भारत में बिक रही नकली लीवर की दवा

    बड़ी खबरः WHO ने जारी किया अलर्ट, भारत में बिक रही नकली लीवर की दवा

    नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक नकली दवा डेफिटेलियो (डिफाइब्रोटाइड) के खिलाफ अलर्ट जारी किया है। इसके नकली बैच का पता चलने के बाद डब्ल्यूएचओ ने भारत और तुर्की में अलर्ट जारी किया क्योंकि ये दवा यहां बिक रही। डब्ल्यूएचओ के अलर्ट के अनुसार, “नकली उत्पाद” भारत में अप्रैल 2023 में और दो महीने बाद जुलाई में तुर्किये में पाया गया था। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि नकली दवा की आपूर्ति विनियमित और अधिकृत चैनलों के बाहर की गई थी।

    अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि डिफिटेलियो दवा गंभीर हेपेटिक वेनो-ओक्लूसिव बीमारी (वीओडी) के इलाज के लिए दी जाती है, जिसे हेमेटोपोएटिक स्टेम-सेल ट्रांसप्लांटेशन (एचएससीटी) थेरेपी में साइनसॉइडल ऑब्सट्रक्टिव सिंड्रोम (एसओएस) के रूप में भी जाना जाता है। दावा किया गया है कि यह वयस्कों, किशोरों, बच्चों और 1 महीने से अधिक उम्र के शिशुओं के लिए संकेत दिया गया है। वीओडी एक ऐसी स्थिति है जिसमें लीवर में नसें अवरुद्ध हो जाती हैं और लीवर ठीक से काम करना बंद कर देता है।

    डब्ल्यूएचओ ने कहा कि दवा के वास्तविक निर्माता ने पुष्टि की है कि अलर्ट में संदर्भित उत्पाद गलत है। निर्माता के अनुसार, असली DEFITELIO (डिफाइब्रोटाइड सोडियम) का उक्त लॉट जर्मन/ऑस्ट्रियाई पैकेजिंग में पैक किया गया था जबकि नकली उत्पाद यूके/आयरलैंड पैकेजिंग में हैं। इसने आगे सलाह दी कि उल्लिखित समाप्ति तिथि गलत है और पंजीकृत शेल्फ जीवन का अनुपालन नहीं करती है और बताया गया क्रमांक वास्तविक लॉट के बैच 20G20A से भी संबद्ध नहीं है। डिफिटेलियो दवा के पास भारत या तुर्की में विपणन प्राधिकरण नहीं है।

    डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इसके उपयोग से उपचार अप्रभावी हो सकता है और इसके प्रशासन की अंतःशिरा प्रकृति के कारण गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकता है और कुछ परिस्थितियों में यह जीवन के लिए खतरा भी हो सकता है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब डब्ल्यूएचओ ने किसी दवा को लेकर अलर्ट जारी किया हो इससे पहले भी अन्य देशों में पाए गए फर्जी दवाओं को लेकर अलर्ट जारी हो चुका है। 

  • होशियारपुरः दीवार से टकराई बस ने रौंद दिए खोखे 

    होशियारपुरः दीवार से टकराई बस ने रौंद दिए खोखे 

    होशियारपुरः जिले के बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास ऊना से आई एक बस हादसा ग्रस्त हो गई। बस का प्रेशर डाउन होने के कारण यह हादसा हुआ। पहले तो बस ने दीवार तोड़ी और फिर की खोखे रौंद दिए। खोखे के मालिक सोमनाथ ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार को उन्होंने अपना खोखा खोला था। एकदम से उनकी दुकान के अंदर बस आ घुसी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने उक्त बस को कब्जे में ले लिया है। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं है, मगर काफी सामान दुकानदारों का खराब हो गया।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, दपंति घायल

    पंजाबः इस इलाके में चली गोलियां, दपंति घायल

    अमृतसरः तरनतारन के पंडोरी गोला गांव में रंजिश के चलते युवकों द्वारा घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। इस गोलीबारी के दौरान पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने 12 से अधिक लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

    गुरजीत सिंह जोत पुत्र बलविंदर सिंह निवासी पंडोरी गोला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात राजिंदर सिंह डिप्टी, बलजिंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, अमृतपाल सिंह फत्ता, यादविंदर सिंह याद पुत्रगण निर्मल सिंह, अनमोल पुत्र खजान सिंह, जस्सा और 7-8 अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए। जिन्होंने बंदूकों से सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिस दौरान उनके पिता बलविंदर सिंह और मां हरजिंदर सिंह घायल हो गए।

    इतना ही नहीं उक्त लोगों ने उनकी पोलो कार में भी तोड़फोड़ की। दोनों घायलों को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थाना सदर तरनतारन के प्रमुख इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि गुरजोत सिंह की शिकायत में बताए गए लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं मामले की आगे की जांच सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह कर रहे हैं।

  • कैप्टन रोशन लाल ने विधायक भुट्टो के माध्यम से सीएम राहत कोष में भेजे 51 हजार

    कैप्टन रोशन लाल ने विधायक भुट्टो के माध्यम से सीएम राहत कोष में भेजे 51 हजार

    ऊना/सुशील पंडित: लोक निर्माण विश्राम गृह लठियानी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कैप्टन रोशन लाल ने विधायक देवेन्द्र भुट्टो के माध्यम से आपदा राहत कोष में 51000 रुपये की राशि दान दी। कैप्टन रोशन लाल का इस पुनीत कार्य के लिए विधायक भुट्टो ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपके द्वारा दी गई राहत राशि पीडित परिवारों पर खर्च होगी। उन्होंने बताया कि करीव 23 लाख की धनराशी कुटलैहड़ की जनता की तरफ से बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में भेजी गई है। उसके लिए कुटलैहड़ की समस्त जनता का दिल की गहराइयों से आभार प्रकट करता हुं। 
    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य के मुख्य मंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू 64 दिनों से लगा तार बाढ़ पीड़ित इलाकों में जाकर पीड़ित परिवारों से मिल रहे है और राज्य सरकार की तरफ से हर सम्भव मदद भी कर रहे है। 
    हजारों सैलानियों को सीएम सुखबिंदर सूक्खू ने अपनी सूझ बूझ से रेसक्यू के दौरान सुरक्षित निकाल कर घर पहुंचाया है। 
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर भारी बारिश से हुए नुक्सान का आंकलन कर रही है और हर सम्भव मदद करने का भरोसा जनता को दे रही है । हिमाचल में हुई इस त्रासदी पर हिमाचल सरकार जनता के साथ खड़ी है। भुट्टो ने कहा कि विपक्षी नेता जनता को भ्रमित करने के लिए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार पर गलत तरीके से ब्यानबाजी कर रहे है। हालांकि जनता जानती है कि वर्तमान समय मे कौन नेता या फिर राज्य सरकार किस प्रकार पीड़ित परिवारों तक पहुंच कर उन्हें मदद प्रदान कर रही है।  इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिव प्रवीण पादा,युकां उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर मौजूद रहे।