Blog

  • पंजाब: सिविल की बड़ी लापरवाही! गर्भवती ने बीच बाजार रिक्शे पर बच्चे को दिया जन्म

    पंजाब: सिविल की बड़ी लापरवाही! गर्भवती ने बीच बाजार रिक्शे पर बच्चे को दिया जन्म

    पठानकोटः जिले के सिविल अस्पताल सुर्खियों में है। अस्पताल में एक गरीब परिवार की महिला की डिलीवरी करने के बजाय उसे रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना था कि जच्चा-बच्चा में से किसी को एक को ही बचाया जा सकता है। पैसे न होने पर जब परिवार साइकिल रिक्शा पर महिला को घर ले जाने लगा तो बीच बाजार में उसने बच्चे को जन्म दे दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ज्योति कुमारी डिलीवरी के लिए अपनी सास के साथ सिविल अस्पताल पहुंचीं। वहां के स्टाफ ने यह कह कर रेफर कर दिया कि केस काफी खराब है, इसलिए हम डिलीवरी नहीं करा सकते हैं।

    ज्योति ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां पर सबसे पहले स्टाफ ने उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। जब वह अल्ट्रासाउंड करवाकर दोबारा स्टाफ के पास आए तो उन्होंने रिपोर्ट देखने के बाद कहा कि इन्हें अमृतसर ले जाएं। कुछ माह पहले सितंबर 2022 को रात के समय सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए भर्ती करने से मना कर दिया गया था। इसके बाद महिला ने लेबर रूम के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया था। इस मामले में डीसी ने जांच के आदेश भी जारी किए थे। इस घटना के विरोध में कई राजनीतिक पार्टियों ने अस्पताल में प्रदर्शन भी किया, लेकिन एक बार फिर ऐसा मामला सामने आ गया है।

  • जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामलाः पिता का ऐलान, कार्रवाई नहीं हुई तो बेटे का शव लेकर चंडीगढ़ में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः ढिल्लों ब्रदर्स मामलाः पिता का ऐलान, कार्रवाई नहीं हुई तो बेटे का शव लेकर चंडीगढ़ में करेंगे प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS:  थाना डिवीजन नंबर 1 में मारपीट से परेशान होकर गोइंदवाल पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले ढिल्लों भाई मानवजीत और जश्नबीर के पिता जतिंदर पाल सिंह ने पुलिस प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है। जतिंदर पाल सिंह ने कहा कि जश्नबीर का शव मिलने के बाद मामला दर्ज हुए 3 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी न तो नवदीप सिहं और न ही उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि मानवजीत के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि अगर तीनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे बुधवार को कपूरथला अस्पताल के शवगृह से जश्नबीर का शव जालंधर लाएंगे।

    इसके बाद वे शव को जालंधर से चंडीगढ़ ले जाएंगे और वहां बड़ा संघर्ष करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि न तो पुलिस प्रशासन ने दोनों भाइयों को ढूंढने में मदद की और न ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। परिजनों का कहना है कि एसएचओ नवदीप सिंह ने उसके बेटे की पगड़ी उतारकर पिटाई की गई थी। नवदीप ने सिखों के धार्मिक प्रतीकों का भी अपमान किया था। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 295 के तहत मानहानि का मामला भी दर्ज करने को कहा गया था, लेकिन पुलिस ने मामले में धारा 295 दर्ज नहीं लगाई। मामले में मौजूद थाना डिवीजन नंबर 1 के प्रभारी नवदीप सिंह, मुंशी बलविंदर और महिला कांस्टेबल जगजीत कौर केस दर्ज होते ही फरार हो गए। पुलिस ने तीनों पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

  • US के राष्ट्रपति को भारत आने पर मिलेगा खास गिफ्ट, देखें Video

    US के राष्ट्रपति को भारत आने पर मिलेगा खास गिफ्ट, देखें Video

    नई दिल्ली : देश की राजधानी  में इस हफ्ते जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है।  यह पहला मौका है जब भारत को जी20 की अध्यक्षता करने का मौका मिला है, जी20 के इस शिखर सम्मेलन में अमेरिका, रूस, चीन, जापान सहित 19 देशों के नेता शामिल हो रहे है।  जिसको लेकर दिल्ली में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।  अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहली बार भारत आ रहे है।  जो बाइडन को गिफ्ट करने के लिए पंजाब के एक कलाकार ने उनकी पेंटिंग बनाई है.

    अमृतसर के रहने वाले कलाकार डॉ. जगजोत सिंह का कहना है कि उन्होंने जो बाइडन के स्वागत की खुशी में पेंटिंग बनाई है,वो अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार भारत आ रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जब अमेरिका जाते है तो उनका अच्छा स्वागत किया जाता है। तभी मैंने सोचा था कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भारत आएंगे तो उनकी एक पेंटिंग बनाऊंगा। डॉ. जगजोत सिंह का कहना है, कि इस पेंटिंग को बनाने में उन्हें करीब 10 दिन का समय मिला, 7 फीट बाय 5 फीट इस तस्वीर का साइज है।पेंटिंग पूरी तरह से हस्तनिर्मित है। 

    कलाकार डॉ. जगजोत सिंह इससे पहले वो पीएम मोदी की तस्वीर भी बना चुके है। उनकी तरफ से प्रशंसा पत्र भी भेजा गया था, इसके अलावा उन्हें भारत के तीन राष्ट्रपतियों की तरफ से प्रशंसा पत्र भी मिल चुके है. इनमें वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, के अलावा प्रणब मुखर्जी और प्रतिभा पाटिल से भी उन्हें प्रशंसा पत्र मिल चुका है। वो अभी तक हजारों पेंटिंग्स बना चुके है। कलाकार डॉ. जगजोत सिंह का कहना है कि वो जो बाइडन से मिलकर उन्हें ये पेंटिग भेंट करना चाहते थे, लेकिन वो काफी बिजी रहने वाले है. इसलिए वो पेंटिंग को कोरियर के माध्यम से भेजने वाले है। उनकी इच्छा है कि व्हाइट हाउस में इस पेंटिंग को लगाया जाए।

  • पंजाब : टीचर्स डे पर  Cm Maan ने किए बड़े ऐलान ,देखें लाइव

    पंजाब : टीचर्स डे पर Cm Maan ने किए बड़े ऐलान ,देखें लाइव

    मोगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोगा में अध्यापक दिवस के मौके पर 80 अध्यापकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले अध्यापक दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया जाता था, अध्यापकों पर लाठीचार्ज व पानी की बौछारें होती थी। किसी समय अध्यापक परिवार सहित धरने पर होते थे। ‘आप’ सरकार ने अध्यापकों की तनख्वाह बढ़ाई है। अब अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं लिया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि 40 स्कूल ऑफ एमीनेंस के लिए 68 करोड़ रुपए जारी किए गए। 

    उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की दशा बदली, दिल्ली में 4 लाख बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाया गया। पहली बार पंजाब में समय पर किताबें व वर्दी मिली हैं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में फर्नीचर वाले स्कूल मिलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि जल्द ही स्कूलों में नए अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। सरकारी स्कूलों को GPS वाली बसें देंगे, जिससे माता-पिता खुद ही स्कूली बसों को ट्रेस कर सकेंगे। इस दौरान सी.एम. मान ने एक बार पटवारियों को चेतावनी दी है। लाखों की तनख्वाह लेने वाले कलम छोड़ हड़ताल कर रहे हैं। अगर कलम छोड़ हड़ताल की तो सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 1 रुपए को भी रिश्वत माना जाएगा। 

  • जालंधर सहित कांग्रेस प्रधान ने 3 अध्यक्ष बदले

    जालंधर सहित कांग्रेस प्रधान ने 3 अध्यक्ष बदले

    जालंधर, ENS: नगर निगम के चुनाव से पहले कांग्रेस ने जालंधर सहित 3 अध्यक्षों को बदल दिया हैं। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को बदलकर उनकी जगह नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पीपीसीसी ने इसके लिए पत्र भी जारी किया है।
     पीपीसीसी द्वारा जारी किेए गए पत्र के अनुसार, कैडी ब्लॉक, धुरी ब्लॉक और पश्चिमी ब्लॉक के अध्यक्षों को बदला गया है। जारी पत्र के अनुसार कैडी ब्लॉक अध्यक्ष कुलवंत सिंह की जगह भूपिंदर सिंह, धूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार की जगह हरदीप सिंह और जालंधर शहरी ब्लॉक अध्यक्ष अश्विनी कुमार की जगह रछपाल सिंह को नियुक्त किया गया है। यह फैसला नगर निगम चुनावों को मद्देनजर लिया गया है।

  • दिल दहलाने वाला मामला: हाईटेंशन लाइन में चिपका युवक, हुई मौत, देखें वीडियो

    दिल दहलाने वाला मामला: हाईटेंशन लाइन में चिपका युवक, हुई मौत, देखें वीडियो

    कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड के पास मंगलवार सुबह एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इसके बाद युवक तार से चिपक गया। करीब 1 मिनट तक बिजली के झटके खाता रहा। इसके बाद युवक का सिर धड़ से अलग होकर जमीन पर गिर गया और फिर उसका शरीर भी नीचे गिर गया। युवक का शरीर जलने के कारण पूरा काला हो गया। उसके पेट से खून निकल रहा था। आस-पास खड़े लोग किसी तरह लाइट बंद करवाने के प्रयास करते रहे, लेकिन तब युवक की मौत हो चुकी थी।

    पूरी घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड के पास बनी चौकी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक हाईटेंशन लाइन से चिपका है। विस्फोट के तेज स्पार्किंग हो रही है। 20 सेकेंड तक युवक उसी में चिपका रहता है। फिर अचानक उसका जला शरीर नीचे गिरता है और खोपड़ी धड़ से अलग हो जाती है। मरने वाला युवक प्रतापपुर का रहने था। वह मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह एक घर में स्लैप डालने के लिए शटरिंग कर रहा था, तभी वो छज्जे के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे घरों के पास से तो कहीं छज्जे के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकाल दी जाती है। जिसका खामियाजा हम लोगों को भुगतना पड़ा रहा है। हमारे विरोध के बाद भी बिजली विभाग नहीं रुकता है । बता दें कि इस तरह की घटना कुछ महीने पहले ही कानपुर के दक्षिणी इलाके में हुई थी। जहां छत के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो बच्चियों समेत उसकी मां करंट की चपेट में आ गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल भी हो गई थीं।

  • पंजाब : पीएसपीसीएल हैड आफिस के बाहर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में हुआ हंगामा

    पंजाब : पीएसपीसीएल हैड आफिस के बाहर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में हुआ हंगामा

    पटियाला: जिले में पीएसपीसीएल के हैड आफिस के बाहर पुलिस व प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त हंगामा हुआ है। जानकारी के अनुसार हैड आफिस के बाहर लाइनमैनों द्वारा सीआरए जारी करने व भर्ती करने की मांग को लेकर 2 दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसको लेकर आज पुलिस व प्रदर्शनकारियों में झड़प हो गई और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद थी जिसने प्रदर्शनकारियों के टैंट तक भी उखाड़ दिए। कई प्रदर्शनकारी मौके पर बंडुगर में बिजली टावर पर भी चढ़ गए, जहां पर जहां वे प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारे लगाने लगे। 

    मिली जानकारी के मुताबिक यह धरना हैड आफिस के बाहर मुख्य सड़क पर किया जा रहा जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी जिसे लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उन्हें समझने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे जिस कारण पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

  • IPS अधिकारी, DSP सहित 9 गिरफ्तार, जाने मामला

    IPS अधिकारी, DSP सहित 9 गिरफ्तार, जाने मामला

    गुवाहाटीः असम के बजाली जिले में वसूली के एक मामले के संबंध में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी और एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को गिरफ्तार किया गया और इसके साथ ही मामले में अब तक गिरफ्तार लोगों की संख्या नौ हो गयी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने एक सितंबर को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में ‘‘बजाली जिले के कुछ पुलिकर्मियों द्वारा रुपये की मांग किए जाने के संबंध में शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया गया था।’’

    अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कर रहे अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बजाली के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) को गिरफ्तार किया जबकि रविवार रात को उनके आवास की तलाशी भी ली गयी। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) को भी गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी ने पिछले सप्ताह प्राथमिकी में डीएसपी को नामजद किया था। उन्होंने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या नौ हो गयी है। जो लोग पहले ही हिरासत में हैं उनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), उनके पति और चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं। ये सभी बजाली जिले में तैनात थे। मामले में एक नागरिक को भी पकड़ा गया है।

    डीजीपी ने बताया कि वसूली मामले में गिरफ्तार लोगों से शीर्ष पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। ये गिरफ्तारियां एक पुलिस उपाधीक्षक और दो उप-निरीक्षकों सहित बजाली के सात पुलिस कर्मियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को दर्ज आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) के मामले के संबंध में की गईं। शिकायत दर्ज किए जाने के फौरन बाद बजाली के पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है। डीजीपी ने पिछले सप्ताह बताया था कि ‘‘शिकायत प्रथम दृष्टया सही’’ पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा था कि जनता के साथ दुर्व्यवहार करते पाए जाने वाले किसी भी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीजीपी को पूरा अधिकार दिया गया है।

  • गैंगरेप और ट्रिपल मर्डर केस में 3 हत्यारों को मिली मौत की सजा

    गैंगरेप और ट्रिपल मर्डर केस में 3 हत्यारों को मिली मौत की सजा

    नई दिल्लीः दिल्ली की एक अदालत ने 8 साल पहले रघुबीर नगर में एक महिला से गैंगरेप और उसके बाद मां और दो मासूम बच्चों- 7 वर्षीय बेटे और 6 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में तीन लोगों को मौत की सजा सुनाई है। हत्यारों ने गैंगरेप के बाद पहले पेचकस से महिला की हत्या की और फिर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसके दो बच्चों की भी हत्या कर दी और फिर घर में लूटपाट की थी। गैंगरेप और ट्रिपल मर्डर का यह मामला ख्याला थाना इलाके का है। महिला और उसके दोनों बच्चे दिल्ली के रघुबीर नगर में अपने घर की दूसरी मंजिल पर मृत पाए गए थे। इस संबंध में महिला के पति की शिकायत पर 2015 में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस क्रूर बलात्कार और हत्या में एक नाबालिग (किशोर) सहित चार लोग शामिल थे।

    तीस हजारी अदालत की विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट की जज आंचल ने तीन हत्यारों- शाहिद, अकरम और रफत अली उर्फ मंजूर अली को आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत जघन्य अपराध के लिए मौत की सजा सुनाई। इसके साथ ही इन्हें गैंगरेप और डकैती के अपराध में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 35000-35000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने 22 अगस्त को आरोपियों को दोषी करार दिया था।

    अदालत ने पुलिस द्वारा इस मामले की सही जांच और हत्यारों के पास से बरामद सबूतों को अहम आधार माना है। कोर्ट ने कहा कि यह भी साबित हो चुका है कि तीनों आरोपियों शाहिद, रफत अली और अकरम ने इस मामले में साजिश रची थी। अदालत ने कहा, “कॉल रिकॉर्ड और बयान यह साबित करते हैं कि यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि घटना की तारीख से पहले भी दोषियों शाहिद, अकरम और रफत अली और एक किशोरी के बीच साजिश की गई थी, जो 19.09.2015 और 23.09.2015 को उस दिन तक जारी रही, जब अपराध की आय आरोपी व्यक्तियों के बीच साझा की गई।”

    अदालत ने यह भी कहा कि एक पैटर्न देखा गया है कि कोई भी कॉल बैक-टू-बैक नहीं की गई थी बल्कि कुछ मिनटों या घंटों के अंतराल के बाद कॉल की गई थी। अदालत ने कहा, ”रफत अली ने 21/09/2015 को सुबह करीब 10 बजे दिल्ली छोड़ी और उसके बाद शाहिद भी उसी दिन 21/09/2015 को दिल्ली छोड़ने के लिए रात 10:29 बजे आनंद विहार पहुंचे और फिर 22/09/2015 को सुबह 10:34 बजे उसकी लोकेशन अलीगढ़ में थी।” अदालत ने कहा कि किशोर 22/09/2015 की सुबह 08:20 बजे से रोमिंग नेटवर्क में था और अकरम 23/09/2015 की सुबह 08:20 बजे भी दिल्ली के नेटवर्क से बाहर था, लेकिन दिल्ली छोड़ने वाले और शाहिद के बीच हमेशा एक कॉल होती थी और फिर शाहिद और रफत अली के बीच कॉल और इसी तरह का संचार तब हुआ जब आरोपी दिल्ली छोड़कर अपने ठिकान पर पहुंचा।

    अदालत ने कहा, “यह बहुत अजीब है कि शाहिद और अकरम द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों के बीच लगातार कॉल की जा रही थी, जो तीन हत्याओं के समय से मेल खाता है और केवल चार लोगों के बीच कई कॉल की गई थीं, अपराध करने की तारीख और 23/09/2015 को उस दिन जब वे अलीगढ़ में थे।” जज ने कहा, “इसलिए, हालांकि कॉल की कोई भी सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है, लेकिन उनके कॉल रिकॉर्ड बहुत ही असामान्य आचरण दिखा रहे हैं, जो तीन हत्याओं, गैंगरेप और डकैती के अपराध में उनकी संलिप्तता का संकेत देते हैं।”

  • पंजाबः नशा विरोधी कार्यक्रम में AAP विधायक और ग्रामीणों में हुई बहस, देखें वीडियो

    पंजाबः नशा विरोधी कार्यक्रम में AAP विधायक और ग्रामीणों में हुई बहस, देखें वीडियो

    बरनालाः पंजाब में सरकार द्वारा नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई गई है। वहीं बरनाला स्थित हल्का भदौड़ से आम आदमी पार्टी विधायक लाभ सिंह आज उगोके की गांव मझूके में नशे के खिलाफ एक बैठक को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान एक व्यक्ति की विधायक से बहस हो गई। उसने कहा कि यहां सरेआम चिट्‌टा बिकता है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है। जिसके बाद विधायक ने व्यक्ति के साथ पुलिस को मौके पर भेजा, लेकिन कुछ नहीं मिला।

    दरअसल गांव मझूके में नशे की रोकथाम के लिए आज एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसको संबोधित करने के लिए आप विधायक लाभ सिंह पहुंचे थे। जैसे ही विधायक ने लोगों को नशे पर रोक लगाने के बारे में संबोधित करना शुरू किया। तभी सभा के बीच से एक व्यक्ति बोल पड़ा। उसने विधायक से कहा कि यहां सरेआम चिट्‌टा बिक रहा है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।

    जब विधायक ने उससे कहा कि चिट्‌टा के बारे में उन्हें जानकारी दो, तो व्यक्ति ने मौके पर ही भारी मात्रा में चिट्‌टा पकड़वाने की बात कही। जिसके बाद विधायक ने व्यक्ति के साथ पुलिस टीम को मौके पर भेजा, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। थाना प्रभारी भदौड़ जगदेव सिंह ने कहा कि शख्स उन्हें कालू नामक व्यक्ति के घर लेकर गया था। जब उसके घर में गए तो वहां उन्हें कुछ नहीं मिला। बोलने वाले व्यक्ति की तसल्ली करवाकर वह वहां से आ गए। उन्होंने कहा कि अगर कहीं पर भी नशे की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें।