Blog
-

कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं: सतपाल सिंह सत्ती
ऊना/सुशील पंडित: ऊना सदर से भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई प्रत्याशी यदि चुनाव हार जाता है तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं होने देता। इस विधानसभा क्षेत्र में भी जनता पूर्व कांग्रेस सरकार के पांच सालों में कांग्रेस का ये चेहरा देख चुकी है। सती ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस के विधायक ने पूरे 5 साल विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का ही काम किया। ना तो वह कांग्रेस सरकार के समय विकास के नाम पर एक ईंट लगवा पाए और ना ही विधायक रहते हुए वह विधानसभा क्षेत्र में कोई काम करवा पाए। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में विधानसभा क्षेत्र में जिस तेजी से विकास कार्य पूर्ण करते हुए जनता को समर्पित किए हैं, वह अपने आप में अभूतपूर्व है। भाजपा केवल मात्र विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है, लेकिन कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं बचा है।मेहतपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष द्विवेदी व अन्य 60 के करीब कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजापा ज्वाइन की जिनको सतपाल सत्ती ने पटका पहनाकर विधिवत भाजपा में शामिल करवाया। -

डूबती भाजपा को बचाने के लिए आ रहे केंद्रीय मंत्री- पायलट
राम कुमार के रैली देख गदगद हुए सचिन पायलट
केंडीडेट के स्थान पर फूल पर मोहर लगाने की कर रहे आग्रह
बददी/सचिन बैंसल: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की हालत को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व में पूरा जोर लगा लिया है लेकिन अब इस सरकार के विदा होने के दिन आ गए है। प्रधानमंत्री ने स्वयं इस बात का माना है। वह हर जगह जाकर यह कह रहे है कि केंडीडेट को देख कर केवल फूल पर बटन दबांए। ऐसा तभी कर रहे है कि प्रदेश का नेतृत्व काफी कमजोर रहा जिससे प्रदेश का विकास काफी पीछे चला गया। वह सोमवार को बद्दी में कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार की चुनावी जन सभा में बोल रहे थे।
उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि मंहगाई ने आज आम लोगों को जीना दुभर कर दिया लेकिन कोई भी बड़ा नेता इसके लिए कोई योजना बनाने और बोलने को तैयार नहीं है। पिछले पांच साल की रिपोर्ट कोई देना नहीं चाहता है। केवल अगले पांच साल की बात करते है। मंहगाई की जब बात करते है तो भाजपा नेता हिंदु मुसलिम विवाद बताते और जब बेरोजगारी की बात करते है तो मंदिर मस्जिद की बात करते है। जनता विकास चाहती है। इसलिए इस बार हिमाचल में बदलाव की मूड़ में है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा टकराव की राजनीति करती है वहीं कांग्रेस आपसी भाईचारा और सभी को साथ लेकर चलने की बात करते है। टकराव के चलते देश में संपर्क टूट रहा है। कांग्रेस एकजुटता को बनाए रखना चाहती ैह। लोग जुमले और झूठे वादों से तंग आ चुकी है और कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो भी अपने घोषणा पत्र में वायदे किये है उस पर शत प्रतिशत अमल करेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार की ओर से महिला को पंद्रह सौ रुपये प्रति माह देने, तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने, बेरोजगारी कम करने के लिए एक लाख लोगों को रोजगार देने की घोषणाएं की है वह पूरी करेगी। -

पंजाबः विवादों में घिरी आप विधायक, माइनिंग वसूली के लगे आरोप
नवांशहर: पंजाब में अवैध माइनिंग को लेकर भले ही सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन आप सरकार के नेता खुद ही माइनिंग के विवादों में घिरते दिखाई दे रहे है। हाल ही में आप पार्षद पर माइनिंग की पर्ची वसूली के आरोप लगे थे। वहीं अब आप विधायक पर माइनिंग के बदले पैसे लेने के आरोप लगे है। यह आरोप एमएलए संतोष कटारिया पर नाजायज वसूली के लगे हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक कटारिया माइनिंग के बदले 15 हजार रुपए प्रतिदिन की मांग कर रही है। अलग से 4 लाख रुपए की मांग की जा रही है। इस मामले में कटारिया के साथ उनके बेटे और उनके कारिंदे भी शामिल हैं। परमिट पास होने के बावजूद भी तंग-परेशान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एमएलए संतोष कटारिया इससे पहले भी 1900 रुपए प्रति टिप्पर वसूलती थी।
-

भाजपा का संकल्प पत्र, ‘आत्मनिर्भर हिमाचल’ का रोडमैप : वीरेन्द्र कंवर
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा कुटलैहड़ में सभी दलों का चुनाव प्रचार पूरे चरम पर हैऔर सभी दलों के नेता अपने चुनावी वादों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। पिछले कल हिमाचल के शीर्ष दल भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र “संकल्प पत्र” जारी किया है। कुटलैहड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री वीरेन्द्र कंवर अपनी पार्टी के घोषणा पत्र की खूबियों से जनता को अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र को आत्मनिर्भर हिमाचल के रोड मैप करार दिया है। उन्होंने बताया कि यह संकल्प युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के साथ ही हिमाचल में पर्यटन की आधारभूत संरचना को विकसित करने का स्वर्णिम पत्र है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जनता के सुझावों के साथ, हिमाचल भाजपा ने यह संकल्प पत्र जारी किया है। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि युवाओं के लिए 9 सौ करोड़ का स्टार्टअप फंड, 12 वीं कक्षा में मेरिट में रहने वाली पांच हज़ार छात्राओं को ढाई हजार प्रतिमाह छात्रवृत्ति, तीर्थ स्थलों को पर्यटन से जोड़ना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना, किसानों को अतिरिक्त तीन हज़ार , महिलाओं को ब्याज रहित ऋण जैसे संकल्प हिमाचल को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में लाभदायक सिद्ध होंगे। बंगाणा के सोहरला झिकला, नरहूँ, अमरेहड़ा, धतोल, केहलवीं, तुरकाल आदि विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार करते हुए वीरेन्द्र कंवर ने प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान बहुत से लोगों ने वीरेन्द्र कंवर का समर्थन करते हुए भाजपा का दामन भी थामा। -

कीटनाशक कंपनी के स्टोर में लगी भीषण आग, देखे वीडियो
आग की चपेट में आई 50 मीटर दूर खड़ी बस
बहादुरगढ़ः गणपति धाम स्थित अनिडा इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्टोर में भयंकर आग लग गई। स्टोर में रखे केमिकल स्टोर फट गए। इस कारण केमिकल आसपास भी फैल गया। इससे करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी बस भी आग की चपेट में आ गई। साथ में गत्ता फैक्ट्री तक आग पहुंच गई। मगर उस पर तुरंत काबू पाया गया।
सरसों के तेल वाली फैक्ट्री के गेट तक भी आग पहुंच गई। पास की फैक्ट्रियों के संचालक भी मौके पर आए और आग पर काबू करने का प्रयास किया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। दोपहर बाद अचानक आग भड़क उठी। आग क्यों और कैसे लगी यह पता नहीं चल सका।
हालांकि प्रथम दृष्टया में आग लगने का कारण ब्लास्ट होना बताया गया है। केमिकल में किस तरह से ब्लास्ट हुआ यह जांच का विषय है। आग के फैलने से बड़ा नुकसान हुआ है। स्टोर में कुछ कर्मचारी बताए गए हैं जो आग भड़कने से पहले ही भाग कर फैक्ट्री से बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। आग फिलहाल भड़की हुई है। आग की वजह से आसमान में धुआं ही धुआं हो गया। करीब 100 फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार बन रहा है।
-

जिला में 272 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी निगरानी : डीसी
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा चुनावों में मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ऊना जिला के 272 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार होने वाली इस वेबकास्टिंग के द्वारा इन मतदान केंद्रों में मतदान कर्मियों, मतदान के लिए आने जाने वाले नागरिकों तथा असामाजिक तत्वों द्वारा की जा सकने वाली किसी भी संभावित गड़बड़ी पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने विधानसभा चुनावों के दौरान वेबकास्टिंग से संबंधित आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग के लिए चयनित प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक आधुनिक प्रौद्योगिकी युक्त कैमरा स्थापित किया जाएगा जिसके जरिए उपमंडल तथा जिला स्तर पर इन मतदान केंद्र की निगरानी की जाएगी।उन्होंने बताया कि वेबकास्टिंग के लिए चयनित जिला के सभी 272 मतदान केंद्रों पर 9 नवंबर 2022 को बाद दोपहर 3ः30 बजे तक कैमरे स्थापित कर दिए जाएंगे तथा उसी दिन इनका परीक्षण भी कर लिया जाएगा। उन्होंनें संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह इन कैमरों की स्थापना करते समय इस संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि वेबकास्टिंग के लिए स्थापित कैमरों का 11 नवंबर सायं पुनः परीक्षण किया जाए ताकि इस संबंध में किसी भी संभावित त्रुटि को समय रहते ठीक किया जा सके। बैठक में एडीसी ऊना डॉक्टर अमित कुमार शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर के अलावा निर्वाचन के दौरान वेबकास्टिंग प्रक्रिया से संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे। -

पंजाबः पुलिस ने हथियारों सहित 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में शामिल गैंगस्टर दीपक टीनू के फरार होने के मामले को लेकर एसआईटी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी रखते हुए एसआईटी ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रितपाल सिंह, जतिंदर कौर ज्योति, कुलदीप सिंह कोहली, राजवीर सिंह कजामा, राजिंदर सिंह गोरा, सरबजोत सिंह सनी, बिट्टू (टीनू का भाई), दीपक टीनू और चिराग (टीनू का भाई) के रूप में हुई हैं।
जांच के दौरान एजीटीएफ की टीमों ने हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और नेपाल बॉर्डर समेत पड़ोसी राज्यों में छापेमारी की। एजीटीएफ और पंजाब पुलिस की टीमों ने कम समय में सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। दीपक टीनू को भागने के मास्टरमाइंड चिराग (टीनू का भाई) को भी आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया और अपराध में इस्तेमाल 02 0.32 बोर पिस्तौल और नीली सैंट्रो कार भी बरामद की गई है।
-

पंजाबः फर्जी मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारियों को हुई उम्रकैद, लगा 1-1 लाख रुपए का जुर्माना
मोहालीः सीबीआई अदालत ने 30 साल पुराने तरनतारन पुलिस मुठभेड़ मामले पर आरोपियों को सजा सुनाई है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए आज दोषी करार 2 को उम्र कैद की सजा दी है। इसके अलावा 1-1 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। तत्कालीन हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह और असिस्टेंट इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने फर्जी एनकाउंटर किया था। उस समय रिकवरी के बहाने हरबंस सिंह को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।
जिसका इन्होंने एनकाउंटर कर दिया था। जांच में 4 पुलिस कर्मियों पर आरोप लगे थे। जिसमें 2 पुलिस कर्मियों ट्रायल के दौरान देहांत हो गया था। बता दें कि फर्जी एनकाउंटर मामले में परिवार को 30 वर्ष बाद इंसाफ मिला है। जिक्रयोग्य है कि थाना सदर तरनतारन की पुलिस ने हरबंस सिंह निवासी गांव उबोके का फर्जी एनकाउंटर कर दिया था। उस दौरान पुलिस ने हरबंस के साथ एक अज्ञात व्यक्ति की भी हत्या की थी। यह मामला 1993 का है। मृत हरबंस सिंह के भाई निर्मल सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ी।
इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा की गई। सीबीआई जांच में एनकाउंटर को फर्जी पाया गया जिसके चलते 25 जनवरी 1999 को सीबीआई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। तरनतारन के थाना सदर के तत्कालीन प्रभारी एसआई पूर्ण सिंह, एएसआई जागीर सिंह और एएसआई जगतार, तत्कालीन हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह ने 1993 में फर्जी पुलिस एनकाउंटर किया था।
-

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के ब्वॉय हॉस्टल में दाल में निकला मरा चूहा, वीडियो वायरल
चंडीगढ़ः घड़ुआं स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी के ब्वॉय हॉस्टल की है। वायरल वीडियो में लंच दौरान पीली दाल में मरा हुआ चूहा निकला बताया जा रहा है। इस मामले को लेकर यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने बताया कि अभी मामला उनके ध्यान में नहीं आया है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तथा इंडियन हेल्थ सर्विस(IHS) के साथ शेयर किया गया है। इस वीडियो पर एक व्यक्ति ने रिप्लाई किया है कि उन स्टूडेंट्स का क्या होगा जो इस दाल को खा चुके होंगे। यह वीडियो बीते रविवार लंच टाइम का बताया जा रहा है, जब स्टूडेंट्स को यूनिवर्सिटी हॉस्टल में खाना दिया जा रहा था।
-

‘नशे में धुत’ लड़कियों का सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो
एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूसे
इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में चौराहे पर लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। आधी रात को लड़कियों ने सरेआम सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। इंदौर के एलआईजी चौराहे पर लड़कियों के आपस में मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियों को एक युवती की जमकर पिटाई करते और गाली देते हुए देखा गया। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बताया जा रहा है कि लड़कियां कथित तौर पर शराब के नशे में धुत थीं। किसी बात को लेकर उन लड़कियों में आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद 4 लड़कियों ने मिलकर एक युवती की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उस युवती को किसी ने बेल्ट से मारा तो किसी ने जमकर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान चारों लड़कियों ने उस युवती की पिटाई करने के साथ साथ जमकर गंदी-गंदी गालियां भी दीं।
इस दौरान वहां मौजूद भीड़ मूक दर्शक बनकर खड़ी रही। वीडियो में आसपास बड़ी संख्या में लोगों को खड़ा हुआ देखा जा सकता है, मगर किसी ने इस विवाद को सुलझाने की जहमत नहीं उठाई। ये मामला संज्ञान में आने के बाद इंदौर पुलिस ने भी एक्शन ले लिया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता इंदौर के जिले के धेनू बाजार में एक दुकान में सेल्समैन का काम करती है।
इंदौर के एक पुलिस अधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके साथ मेघा मालवीय, टीना सोनी, पूनम अहिरवार और एक अन्य ने बिना वजह मारपीट की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कहा कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़कियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसमें 294 (अश्लील कृत्य), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा), और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) शामिल हैं।vvvvvvvvvvvvvvv