पंजाबः विवादों में घिरी आप विधायक, माइनिंग वसूली के लगे आरोप

नवांशहर: पंजाब में अवैध माइनिंग को लेकर भले ही सरकार द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन आप सरकार के नेता खुद ही माइनिंग के विवादों में घिरते दिखाई दे रहे है। हाल ही में आप पार्षद पर माइनिंग की पर्ची वसूली के आरोप लगे थे। वहीं अब आप विधायक पर माइनिंग के बदले पैसे लेने के आरोप लगे है। यह आरोप एमएलए संतोष कटारिया पर नाजायज वसूली के लगे हैं।

जानकारी के अनुसार विधायक कटारिया माइनिंग के बदले 15 हजार रुपए प्रतिदिन की मांग कर रही है। अलग से 4 लाख रुपए की मांग की जा रही है। इस मामले में कटारिया के साथ उनके बेटे और उनके कारिंदे भी शामिल हैं। परमिट पास होने के बावजूद भी तंग-परेशान किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एमएलए संतोष कटारिया इससे  पहले भी 1900 रुपए प्रति टिप्पर वसूलती थी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *