भाजपा का संकल्प पत्र, ‘आत्मनिर्भर हिमाचल’ का रोडमैप : वीरेन्द्र कंवर

ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा कुटलैहड़ में सभी दलों का चुनाव प्रचार पूरे चरम पर हैऔर सभी दलों के नेता अपने चुनावी वादों के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। पिछले कल हिमाचल के शीर्ष दल भारतीय जनता पार्टी ने भी अपना चुनावी घोषणा पत्र “संकल्प पत्र” जारी किया है। कुटलैहड़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व मंत्री वीरेन्द्र कंवर अपनी पार्टी के घोषणा पत्र की खूबियों से जनता को अवगत करवा रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र को आत्मनिर्भर हिमाचल के रोड मैप करार दिया है। उन्होंने बताया कि यह संकल्प युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण के साथ ही हिमाचल में पर्यटन की आधारभूत संरचना को विकसित करने का स्वर्णिम पत्र है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए जनता के सुझावों के साथ, हिमाचल भाजपा ने यह संकल्प पत्र जारी किया है।  वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि युवाओं के लिए 9 सौ करोड़ का स्टार्टअप फंड, 12 वीं कक्षा में मेरिट में रहने वाली पांच हज़ार छात्राओं को ढाई हजार प्रतिमाह छात्रवृत्ति, तीर्थ स्थलों को पर्यटन से जोड़ना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना, किसानों को अतिरिक्त तीन हज़ार , महिलाओं को ब्याज रहित ऋण जैसे संकल्प हिमाचल को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में लाभदायक सिद्ध होंगे। बंगाणा के सोहरला झिकला, नरहूँ, अमरेहड़ा, धतोल, केहलवीं, तुरकाल आदि विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार करते हुए वीरेन्द्र कंवर ने प्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का दावा किया। इस दौरान बहुत से लोगों ने वीरेन्द्र कंवर का समर्थन करते हुए भाजपा का दामन भी थामा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *