Blog

  • पंजाबः कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    पंजाबः कुख्यात गैंगस्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बीते दिन अधिकारियों ने इंस्पेक्टरों पर की थी कार्रवाई

    अमृतसरः कुख्यात गैंगस्टर कमल कुमार उर्फ बोरी को पुलिस ने उसके घर ग्वाल मंडी से गिरफ्तार कर लिया है। कमल बोरी पर कई सारे मामले दर्ज हैं। उसे एक पुराने केस के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ नहीं बता रही की बोरी को किस आरोप में काबू किया गया है। बता दें शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो द्वारा करवाई करते हुए 5 पुलिस इंस्पेक्टर का तबादला पटयाला व बठिंडा में कर दिया गया था, क्योंकि इन पुलिस इंस्पेक्टरों ने गैंगस्टर कमल बोरी की पार्टी में गाने गए व ठुमके लगाए थे। 

    वहीं दूसरी ओर कुख्यात गैंगस्टर कमल बोरी की पार्टी में नाचने वाले दो डीएसपी का भी तबादला कर दिया गया है। डीएसपी प्रवेश चोपड़ा का तबादला बठिंडा और डीसीपी संजीव कुमार का तबादला मानसा में किया गया है। इससे पहले डीएसपी प्रवेश कुमार अटारी में बतौर डीएसपी तैनात थे और डीसीपी संजीव कुमार अजनाला सेक्टर में डीएसपी के पद पर काम कर रहे थे। भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सेट अटारी और अजनाला में दोनों ही पद काफी संवेदनशील है। इससे पहले पुलिस विभाग गैंगस्टर की पार्टी में नाचने वाले पांच इंस्पेक्टर्स का तबादला जिले से बाहर कर चुके हैं।

    गौर हो कि एक वायरल वीडियो के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी गौरव यादव द्वारा गैंगस्टर और पुलिस अधिकारियों के गठजोड़ को लेकर मंथन चल रहा है। बोरी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, नशा तस्करी बुक लगवाने के आरोप में आधा दर्जन से ज्यादा केस दर्ज हैं। यही नहीं बोर के खिलाफ अवैध असला रखने का मामला भी दर्ज हो चुका है यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है।

  • AAP नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने मामला

    AAP नेता को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने मामला

    चंडीगढ़ : आप के सीनियर नेता को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने का मामला सामने आया है। पार्टी के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को चंडीगढ़ पुलिस ने राउंडअप किया है। बता दें कि  ढांडा ने जुनियर महिला कोच के यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कल ही हरियाणा डीजीपी को पत्र लिखा था। इस संबंध में उन्होंंने भूख हड़ताल करने की धमकी भी दी थी।

    पत्र के माध्यम से आप नेता ढांडा ने यौन उत्पीड़न के आरोपी तात्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मांग की थी। इसके साथ उन्होंने कहा कि मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ 31 दिसंबर 2022 को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाने में पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न सहित अन्य गंभीर धराओं में केस दर्ज किया गया था। मामले में अधिकतम 3 माह के अंदर जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करना था, लेकिन 8 माह बीत चुके हैं। अब तक चार्ज शीट दाखिल नहीं हुई है। टांडा ने आरोप लगाया है कि इससे प्रतीत होता की चंडीगढ़ पुलिस मंत्री संदीप सिंह को बचाने के लिए दबाव में काम कर रही है।

  • टोल प्लाजा का विरोध तेज, आज बंद का ऐलान

    टोल प्लाजा का विरोध तेज, आज बंद का ऐलान

    जम्मूः जिले में टोल प्लाजा को लेकर शुरू हुआ आंदोलन बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार (26 अगस्त) को जम्मू बंद का ऐलान किया गया है। इस बंद को जम्मू बार एसोसिएशन, चैंबर ऑफ कॉमर्स समेत कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों का समर्थन हासिल है। इसके पहले शुक्रवार को भी जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए थे। हाल की बारिशों के चलते जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर तरनाह नाले पर बना एक पुल क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जम्मू से पठानकोट और दिल्ली जाने वाले यातायात को डायवर्ट करना पड़ा था। डायवर्ट के बावजूद भी जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा बाकायदा चल रहे हैं, जिसे बंद करने की मांग पिछले काफी समय से उठ रही थी। इसी मांग को लेकर आज जम्मू बंद का आह्वान किया गया है। शनिवार को जम्मू बंद के ऐलान को देखते हुए शहर में कड़ी सुरक्षा की गई है। महत्वपूर्ण स्थलों के साथ ही चौराहों पर पुलिस के साथ ही अर्द्धसैनिक बल भी तैनात रहेंगे।

    शुक्रवार को बंद रहा था सांबा

    इसके पहले शुक्रवार को सरोर टोल प्लाजा को हटाने और गिरफ्तार किए गए युवा राजपूत सभा के नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर सांबा में बंद का आह्वान किया गया था, जिसका असर दिखाई दिया था। सांबा के मुख्य बाजार में दुकानें बंद रहीं थीं। सड़कों पर भी केवल निजी वाहन ही दिखे। इसी बीच सांबा के मुख्य चौक पर कठुआ में भूख हड़ताल और प्रदर्शन हुए। अब टोल प्लाजा को बंद करने की मांग को लेकर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू ने भी बंद का ऐलान कर दिया है।

    ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन बंद में शामिल नहीं

    बंद की इस मांग का विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों भी समर्थन दिया है, जिसमें कांग्रेस, पीडीपी, आम आदमी पार्टी भी शामिल है। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन इस बंद में शामिल नहीं हो रही है। हालांकि, उसने टोल प्लाजा को बंद करने की मांग का समर्थन किया है। समाचार एजेंसी के अनुसार, ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने शुक्रवार को कहा कि वे इस बंद के साथ हैं, लेकिन मौजूदा समय में अमरनाथ यात्रा के दौरान बाहर से आए यात्रियों और जम्मू के लोगों को इससे परेशानी होगी। एसोसिएशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को 31 अगस्त तक का समय दिया है। ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन ने 30 अगस्त को अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद 31 अगस्त से हड़ताल का ऐलान किया है।

  • जालंधर के तस्कर पर मामला दर्ज, पार्सल के जरिए विदेश भेज रहा था अफीम

    जालंधर के तस्कर पर मामला दर्ज, पार्सल के जरिए विदेश भेज रहा था अफीम

    जालंधर, ENS: पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ सरकार और पुलिस प्रशासन सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। वहीं पुलिस ने लुधियाना के साहनेवाल थाने में जालंधर के नशा तस्कर के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। हैरानी की बात यह है कि उक्त तस्कर पार्सल के जरिए विदेश में नश भेजने की फिराक था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पार्सल कंपनी ने शक के आधार पर पार्सल चैक किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी विदेश में नशा सप्लाई करता है।

    जिसकी पहचान जालंधर के 110 गोल्डन एवेन्यू फेस-2 गड़ा निवासी परगट सिंह के रूप में हुई है। डीएलएच कंपनी के मैनेजर नितिन ने बताया कि परगट सिंह ने पार्सल के जरिए न्यूजीलैंड में नशा सप्लाई करना था। जैसे ही उनके पास न्यूजीलैंड भेजने के लिए पार्सल आया तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने पार्सल को एक्सरे मशीन से चेक किया तो पता चला कि पार्सल के अंदर कोई गैरकानूनी चीज है। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


    सूचना पाकर एसएचओ जसपाल सिंह पहुंचे। पार्सल को खोल कर जब चेक किया गया तो उसमें से 1 किलो अफीम, 2 पेंट, 5 पीस फेसीओ वाइट फेसवाश, 1 गुलदस्ता और 2 डिब्बे इजे क्रीम के बरामद हुए। अफीम को पेंट की जेब में छिपाया गया था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस आरोपी के आधार कार्ड की वेरिफिकेशन कर उसकी तलाश कर रही है। परगट की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि पहले वह कितनी बार विदेश में नशा सप्लाई कर चुका है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • 29 तक इंटरनेट सेवा बंद, जानें मामला

    29 तक इंटरनेट सेवा बंद, जानें मामला

    नूंहः हरियाणा के हिंसा प्रभावित नूंह में फिर से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। कल शाम यानी 25 अगस्त से 29 अगस्त तक इंटरनेट सेवाओं पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। लोग अपने फोन से सिर्फ कॉलिंग कर पाएंगे, फोन से SMS भी नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन की ओर से यह फैसला 28 अगस्त को हिंदू संगठनों की ओर से एक बार फिर ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा किए जाने को लेकर लिया गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से यह फैसला लिया गया है। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) द्वारा 28 अगस्त को दोबारा ब्रजमंडल यात्रा निकालने का एलान किया गया था।

    हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं मिल सकी। हाल ही में नूंह प्रशासन की ओर से यात्रा स्थगित करने की बात कही गई थी, लेकिन हिंदू संगठन दोबारा शोभा यात्रा निकालने पर अड़े हुए हैं।बता दें कि, इससे पहले नूंह जिले में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद 13 दिनों तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हिंसा वाले दिन हालातों को देखते हुए 8 अगस्त तक सरकार द्वारा इंटरनेट सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई थी। सरकार की ओर से इसका समय बढ़ाकर 13 अगस्त किया गया, लेकिन 13 अगस्त की रात 12 बजे के बाद इंटरनेट सेवा बहाल हो गई थी।

    31 जुलाई को हुई थी हिंसा

    दरअसल, नूंह में 31 जुलाई को शोभा यात्रा को रोकने की कोशिश के बाद जमकर हिंसा हुई थी, जिसकी आग पड़ोस के जिलों तक भी पहुंची थी। हिंसा में दो होमगार्ड के जवान और एक मौलवी समेत 6 लोगों की मौत हुई थी। हिंसा को भड़कने से रोकने के लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट, एसएमएस और ब्रॉडबैंड सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी। हिंसी की वजह से स्कूल कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे और कर्फ्यू लगा दिया गया था।

    अभी भी माहौल पूरी तरह से नहीं हुआ शांत 

    बता दें कि, हिंदू संगठनों की फिर से ब्रज मंडल यात्रा निकालने की मांग प्रशासन ने इसलिए भी मना कर दिया है कि नूंह हिंसा के बाद अभी माहौल पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। पुलिस अभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी हुई है। पुलिस जब नूंह हिंसा के आरोपी वसीम को पकड़ने गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी वसीम के पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वसीम पर नूंह हिंसा के दौरान पुलिस के जवानों से हथियार छीनकर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी कट्टा और 5 राउंड भी बरामद किए।

  • कोर्ट में सुनवाई के दौरान फर्श पर लेटकर महिला करने लगी नागिन डांस, लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

    कोर्ट में सुनवाई के दौरान फर्श पर लेटकर महिला करने लगी नागिन डांस, लोग हुए हैरान, वीडियो वायरल

    सहारनपुरः जिले के सिविल कोर्ट में एक घटना आई है, जिसे देख लोग चौंक गए। दरअसल, सहारनपुर की दीवानी कचहरी में अपर परिवार न्यायालय की कोर्ट में एक महिला अचानक से नागिन डांस करने लगी। महिला फर्श पर लेट और डांस करने लगी। महिला अपने मुंह से सांप की तरह आवाज निकालने लगी। किसी अलग भाषा में बोल भी रही थी। करीब 15 से 20 मिनट चले नागिन डांस के बाद वह शांत हुई और उसका भाई उसे लेकर चला गया। घटना 24 अगस्त की बताई जा रही है, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

    अपर परिवार न्यायालय में मुकदमों की सुनवाई चल रही थी। अचानक से एक महिला के गिरने की आवाज सुनाई दी। महिला ने फर्श पर गिरते ही नागिन डांस करना शुरू कर दिया। मुंह से सांप की तरह आवाज निकाल रही थी। बीच-बीच में कुछ अलग भाषा में बोल रही थी। जिस भाषा को कोई समझा नहीं पाया।

    यह दृश्य देखकर कोर्ट में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला को पंखे के नीचे भी लिटाया। लेकिन उसका नागिन डांस नहीं रूका। महिला के साथ आए उसके भाई ने कहा, थोड़ी देर में शांत हो जाएगी। हुआ भी वहीं। 15 से 20 मिनट में महिला शांत हुई और उसका भाई उसे लेकर चला गया। महिला का अपर परिवार न्यायालय में केस विचाराधीन है। उसकी को लेकर वह कोर्ट में आई थी।

  • पंजाबः गवर्नर की चेतावनी का अब सीएम मान ने दिया जवाब, देखे Live

    पंजाबः गवर्नर की चेतावनी का अब सीएम मान ने दिया जवाब, देखे Live

    कहा- मैं खत्म करना चाहता हूं रोजमर्रा की किच-किच को 

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री ने आज राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के पत्र का जवाब दिया है। सीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्यपाल की चेतावनी का जवाब दिया है। सीएम मान ने कहा कि वह आज एक गंभीर मुद्दे पर बात करने आये हैं। उन्होंने कहा कि मैं 3.5 करोड़ लोगों के लिए संदेश लेकर आया हूं। मैं रोजमर्रा की किच-किच को खत्म करना चाहता हूं। सीएम ने कहा कि राज्यपाल ने कल पंजाब के लोगों को धमकी दी थी। सीएम ने कहा कि राज्यपाल ने कल पंजाब के लोगों को धमकी दी थी।

    हमने सोचा कि ये ऊपर से आर्डर है, ठीक हो जाएंगे।” मुख्यमंत्री ने कहा कि गवर्नर ने जितनी चिट्ठियां लिखी उन्हें पढ़कर ऐसा लगता कि वह  Power Hunger है। ऐसे में उन्हें मैं सलाह देता हूं कि वह राजस्थान के रहने वाले है, तो आने वाले दिनों में विधानसभा चुनाव है वहां भाजपा का चेहरा बनकर मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ें और पॉवर ले लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक उन्होंने पंजाब के मसले को लेकर केंद्र से कोई मांग नहीं की। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पत्र कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने 23,518 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। 1627 किलो हेरोइन जब्त की गई। हमने 23,516 एफआईआर दर्ज की हैं। विधेयकों के मुद्दों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 6 विधेयक राज्यपाल के कार्यालय में लंबित हैं। कैप्टन के समय के 2 बिल भी लंबित हैं। राज्यपाल के 16 पत्रों में से 9 का जवाब हम दे चुके हैं, बाकी भी तैयार हैं और जल्द ही दे दिये जायेंगे।

    बता दें कि राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित और मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच चला आ रहा पत्र-युद्ध अब गंभीर रूप धारण कर चुका है। राज्यपाल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पंजाब सरकार को भंग करने की सिफारिश की चेतावनी दी थी। राज्यपाल ने लिखे एक पत्र में कहा है कि मुख्यमंत्री उनके पत्रों का जवाब नहीं दे रहे हैं और उनके खिलाफ अशालीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। पत्र में लिखा है कि इससे पहले कि वह संवैधानिक तंत्र की विफलता के संबंध में अनुच्छेद 356 के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट भेजने और आई.पी.सी. की धारा 124 के अंतर्गत आपराधिक कार्रवाई शुरू करने के बारे में निर्णय लें, मुख्यमंत्री को उनके द्वारा मांगी गई जानकारियां देनी चाहिए। 

  • ‘मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसी हिट फिल्मों के गीतकार का हुआ निधन

    ‘मैंने प्यार किया’ और ‘बाजीगर’ जैसी हिट फिल्मों के गीतकार का हुआ निधन

    नई दिल्ली : वेटरन लिरिसिस्ट देव कोहली का आज सुबह निधन हो गया है। वे 81 साल के थे। देव कोहली उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हाल ही में दो-तीन महीने तक अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भी भर्ती रहे थे । तमाम  इलाज कराने के बाद भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और बाद में डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। तकरीबन 10 दिन पहले उन्हें घर पर वापस भेज दिया था। आज सुबह चार बजे नींद में सोते हुए ही इस दिग्गज गीतकार की मौत हो गई।  देव कोहली के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

    देव कोहली ने ‘लाल पत्थर’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बाजीगर’, ‘जुड़वा 2’, ‘मुसाफिर’, ‘इश्क’, ‘शूट आउट ऐट लोखंडवाला’, ‘टैक्सी नंबर 911’ जैसी 100 से भी ज्यादा फिल्मों के लिए सैंकड़ों सुपरहिट गाने लिखे थे। देव कोहली ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के लिए कबूतर जा जा, आजा शाम होने आई, आते-जाते हंसते गाते, कहे तोसे सजना जैसे सुपरहिट गीत लिखे थे। देव कोहली के अंतिम दर्शनों के लिए उनका पार्थिव शरीर उनके मुंबई के लोखंडवाला के घर पर दोपहर 2 बजे से रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई के ओशिवरा श्मशान गृह में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कवि और गीतकार देव कोहली का निधन उनके घर पर ही हुआ है, फिलहाल मौत की वजह अभी क्लियर नहीं हो पाई है।

  • सरकारी स्कूल में जूस पीने से 70 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    सरकारी स्कूल में जूस पीने से 70 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-7 में स्थित सरकारी स्कूल ‘सर्वोदय बाल विद्यालय’ के मिड डे मील में जूस पीने से करीब 70 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में बच्चों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, जूस एक्सपायरी डेट का था। जूस पीने के बाद बच्चों ने पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत की। देखते ही देखते करीब 70 बच्चों की तबियत काफी खराब हो गई, जिसके बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया। यह इलाका साउथ वेस्ट जिले के सागरपुर थाना इलाके में आता है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर जैसे ही बच्चों के बीमार होने की सूचना उनके पेरेंट्स को मिली, स्कूल के बाहर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात करना पड़ा।

    मौके पर तुरंत सूचना पाकर पीसीआर और स्थानीय थाना की पुलिस की टीम पहुंच गई। एसएचओ भी पहुंच गए और स्थानीय विधायक भी पहुंचे। जिन बच्चों की तबीयत खराब हो रही थी उन्हें हरी नगर के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के अलावा और दूसरी अस्पतालों में ले जाया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि जिन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत ज्यादा सीरिस नहीं है। बच्चें पेट में दर्द, उल्टी, जी मिचलने की शिकायत कर रहे हैं। स्कूल के एक बच्चे ने बताया कि जो जूस उन्हें दिया गया था, वह एक्सपायरी था। जब उसने पिया तो अच्छा नहीं लगा तो उसने फेंक दिया। लेकिन जिन बच्चों ने पी लिया वह बीमार हो गए। अभी इस मामले में साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी मनोज सी ने कहा है की छानबीन की जा रही है और जल्द जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

    वही इस मामले को लेकर डीसीपी मनोज सी ने पुष्टि करते हुए बताया कि पीसीआर को कॉल मिली थी। जिसमें बताया गया था कि 70 स्टूडेंट जो क्लास छठी और आठवीं के हैं। मिड डे मील लेने के बाद वह उल्टी करने लगे। बच्चों को दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल और डाबड़ी के दादा देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस को जांच में पता चला कि मिड डे मील के बाद सभी स्टूडेंट को सोया जूस दिया गया था। उसके बाद बच्चों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया वहां से खाना और जूस का सैंपल लिया गया है। इस मामले में FIR रजिस्टर्ड की जा रही है। आगे की जांच में और पता चल पाएगा।’

  • Yuvraj Singh के घर गूंजी किलकारियां, खुद फैंस को दी खुशखबरी

    Yuvraj Singh के घर गूंजी किलकारियां, खुद फैंस को दी खुशखबरी

    नई दिल्लीः भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दे दी है। युवराज सिंह के पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। स्टार कपल दोबारा माता-पिता बने हैं। खुद पूर्व खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फैंस को ये जानकारी दी। अपनी फैमिली फ़ोटो शेयर कर उन्होंने अपनी बेटी का नाम बताया। युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी तस्वीर साझा की है। उन्होंने अपने परिवार के साथ एक बेहतरीन फ़ोटो फैंस के साथ शेयर की। लेकिन इसमें एक नया मेहमान भी नजर आया। दरअसल, युवराज सिंह ने इस पिक्चर को शदरे कर अपने दूसरे बच्चे के जन्म की जानकारी दी है।

    पावर कपल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि वह एक बेटी के माता-पिता बने हैं। साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी बताया। युवराज सिंह और हेजल कीच ने अपने नन्ही परी को ‘ऑरा’ नाम दिया है। पोस्ट शेयर कर पूर्व खिलाड़ी ने कैप्शन दिया, ‘रातों की नींद उड़ चुकी है। क्योंकि हम अपनी छोटी राजकुमारी ऑरा का स्वागत करते हैं। इसके साथ ही हमारा परिवार पूरा हो गया है।’

    गौरतलब है कि साल 2022 में युवराज सिंह और हेजल कीच के घर बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम उन्होंने ‘ओरियन’ रखा था। बता दें कि ‘ओरियन’ तारों के समूह को कहते हैं और युवराज सिंह का माना है कि माता-पिता के लिए उनके बच्चें ही उनके तारे होते हैं। युवराज सिंह और हेजल कीच ने साल 2016 में शादी रचाई थी। ये कपल अक्सर अपनी लव स्टोरी की वजह से चर्चाओं में रहता है। इसके अलावा दोनों अपनी तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं।