Blog

  • कपूरथला : पेड़ से लटका मिला सैनिक का शव, देखें वीडियो

    कपूरथला : पेड़ से लटका मिला सैनिक का शव, देखें वीडियो

    कपूरथला: न्यू कैंट क्षेत्र में मानसिक रूप से परेशान एक सैनिक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। SI सुखविंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि न्यू कैंट क्षेत्र में एक सैनिक आनंदन पलानी वासी तमिलनाडु ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। 
    वह घरेलू कलह के चलते मानसिक रूप से परेशान था। साथी सैनिकों ने बताया कि आनंदन पलानी 88 बटालियन में इलेक्ट्रीशियन था और जिस स्थान पार इसकी ड्यूटी थी उसके नजदीक ही पेड़ से लटकता मिला है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। उनके आने पर बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : शराब तस्कर के घर पुलिस की रेड

    पंजाब : शराब तस्कर के घर पुलिस की रेड

    लुधियाना: ताजपुर रोड पर अवैध शराब तस्कर के घर पुलिस में रेड की। मिली जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने शराब तस्कर के घर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की छापामारी के बाद शराब तस्कर घर की छत के पिछले रास्ते से कूद कर फरार हो गया। बड़ी संख्या में पुलिस को घर से अवैध शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। आरोपी की अभी पुलिस को पहचान नहीं हुई है। SHO सुखदेव सिंह बराड़ की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने दबिश दी। पुलिस ने शराब तस्कर के घर का चप्पा-चप्पा खंगाला। बेड से लेकर बाथरुम तक पुलिस ने सर्च किया। शराब तस्कर ने कुछ कारिंदे भी रखे हैं जो बाइकों पर खुलेआम लोगों के घरों तक अवैध शराब की डिलीवरी देने जाते थे। पुलिस ने कुल 15 पेटियां अभी आरोपी के घर से बरामद की हैं।

    बताया जा रहा है कि आरोपी ने घर के पीछे एक स्टोर बनाया हुआ है, जिसमें वह शराब की पेटियां डंप करके रखता है। पुलिस की दबिश के बाद इलाके में कई अन्य शराब तस्कर मौका देख भाग गए। आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग गई थी। आरोपी ने घर के पीछे एक रास्ता बनाया था। उसी रास्ते से वह कूद कर भाग गया है। पुलिस मुताबिक इसी इलाके के कई अन्य शराब तस्कर भी रडार पर हैं। आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।

  • हरोली बीडीओ के पक्ष में उतरे प्रधान

    हरोली बीडीओ के पक्ष में उतरे प्रधान

    विभागीय तरीके से गांव में मांगे कार्य 
    ऊना/सुशील पंडित: विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत खड्ड का  विवाद गहराता जा रहा है । आरोप प्रत्यारोपो के बीच क्षेत्र की बिभिन्न ग्राम  पंचायत प्रधानो ने बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर की कार्य प्रणाली  के हक में हुंकार भरी है। और कार्य शैली को पारदर्शी  करार दिया है। ग्राम पंचायत बाथु, धर्मपुर, भदोड़ी, दुलेहड़, कांगड़, भंडियारा, हीरा नगर, गोंदपुर जयचंद, हरोली, सेंसोवाल आदि के पंचायत   प्रधानों  ने  बीडीओ हरोली मुकेश ठाकुर के कार्यकाल  को सही बताया है। विकास को  हर पंचायत में संतुलित कहा है। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर नीला झंडा फहराने की शिकायत बीडीओ हरोली से की थी। जिसकी जांच होनी चाहिए। उधर ग्राम पंचायत खड्ड के गौशाला प्रघान कमल चंद व अन्य सदस्यों ने एसडीएम हरोली व बीडीओ हरौली को ज्ञापन सौंपकर गौशाला के निर्माण कार्य व अन्य कार्यों को नियमो के अनुरूप बताया है। उन्होंने भविष्य में भी कार्य विभागीय तौर पर करवाने का आग्रह किया है। बता दें ग्राम पंचायत में इन दिनों एक दूसरे के विरुद्ध शिकायते की जा रही है, जिनकी जांच जारी है।
  • नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि: बीडीओ

    नशा मुक्त वातावरण बनाने हेतू कदम बढ़ाए पंचायत प्रतिनिधि: बीडीओ

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के अंतर्गत हरोली विकास खंड के पंचायत प्रधानों व सचिवों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ मुकेश ठाकुर ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्त वातावरण बनाने का आह्वाहन किया।  उन्होने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों की दिनचर्या और उनकी हर गतिविधि पर ध्यान रखना होगा। बच्चे घर से बाहर किसी गलत संगत में न पड़े इसके लिए बच्चों से बातचीत करनी पड़ेगी।
    नशा मुक्त ऊना अभियान की तकनीकी मुख्य समन्वयक जयेंद्र हीर ने पंचायत प्रधानों से सीधे संवाद से बातचीत शुरु करते हुए कहा की पंचायत का लक्ष्य पंचायत का विकास करना तो है ही इसके साथ ही नशा मुक्त ऊना अभियान से भी जुड़ना होगा जिसकी शुरुआत हमें अपने घर, अपने गांव और अपने वार्ड से लेकर पूरी पंचायत में करनी होगी जिसमंे नशे के खिलाफ़ जन आंदोलन चलाने होंगे और अपनी पंचायत में नशा मुक्त जोन निर्धारित करने होंगे। 
    इसके अतिरिक्त नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम की तरफ़ से साहिल कुमार ने बताया कि नशे के खिलाफ़ अपने मन और दिमाग को मज़बूत बनाना होगा जिसके लिए नशे के खिलाफ़ मिलकर निरंतर जागरूक अभियान चलाने होंगे। एक दो बार रैली करके या नशे के ऊपर बात करके नशा खत्म नहीं होने वाला है। इसके लिए हमें अपने घर से ही शुरुआत करनी होगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी को नशे से संबंधित कोई भी समस्या या परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो नशा मुक्त हेल्पलाइन नम्बर 94180-64444 नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 
  • नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में 5 सितम्बर को आयोजित होगा अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राईव

    नेशनल करियर सर्विस सेंटर ऊना में 5 सितम्बर को आयोजित होगा अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राईव

    ऊना/सुशील पंडित: दिव्यांग बच्चों की आजीविका को बढ़ाने तथा सम्मान से जीवन यापन करने के लिए नेशनल करियर सर्विस सेंटर भवन चन्द्रलोक कॉलोनी ऊना में 5 सितम्बर को आईटीसी लिमिटेड कपूरथला यूनिट पंजाब द्वारा अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए सहायक निदेशक रोजगार रंजन चंगककोटी ने बताया कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता सामान्य मकैनिकस टर्नर, फिटर, कन्सयूमर इलैक्ट्रॉनिक्स व ग्रेजुएट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
    इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि नेशनल करियर सर्विस सेंटर चन्द्रलोक कॉलोनी में दिव्यांग व्यक्तियों को डेªस मेकिंग, कन्सयूमर इलैक्ट्रॉनिक्स, कम्पयूटर एप्लिकेशन, जनरल मकैनिकस व ऑटो मोबाइल रिपेयर टेªडों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है तथा प्रतिमाह 25 सौ रूपये स्टाइपेंड दिया जाता है।
  • हरोली में बाल सुरक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    हरोली में बाल सुरक्षा के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: खंड विकास कार्यालय हरोली के सम्मेलन कक्ष में जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना द्वारा बाल सुरक्षा के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। 
    एसडीएम विशाल शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया की योजना के अंतर्गत ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ है सरकार उन्हें वितीय सहायता तथा सामाजिक सुरक्षा के तहत 0 से 14 साल के बच्चे को एक हज़ार रूपये प्रति बच्चा प्रति माह व् 15 से 18 साल को प्रति बच्चा प्रति माह 25 सौ रुपए दिया जाता हैं उन्होंने बताया किभूमिहीन बच्चों को सरकार द्वारा 3 बिस्वा भूमि व् घर का निर्माण करने के लिए 3 लाख रूपये की धनराशी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर कोई बच्चा कोर्स करना चाहता है उस बच्चे को कोचिंग के लिए भी एक लाख प्रति वर्ष की एकमुश्त वित्तीय राशि दी जाएगी। अगर कोई बच्चा ऐतिहासिक जगहों का भ्रमण करना चाहता तो उस बच्चे के ठहरने की व्यवस्था तीन सितारा होटलों में सरकार द्वारा की जाएगी। 
    उन्होंने बताया कि विवाह के योग्य हो चुके बच्चे को उसकी शादी के लिए उसे 2 लाख रुपए की धनराशि तथा 51 हज़ार रुपये व्यक्ति के विवाह के समय शगुन के रूप में लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित किए जाएंगे। 
    जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बताया कि जिला ऊना में मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत 13 आवेदन स्वीकृत हुए है। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा ऐसे बच्चे जो पूर्णतः अनाथ व् जिन बच्चों के माता-पिता बच्चंे का पालन पोषण करने में असमर्थ है उन बच्चों कों फोस्टर केयर योजना के अंतर्गत लाभन्वित किया जाता है। फोस्टर केयर योजना में प्रत्येक बच्चें को  45 सौ रूपये प्रति माह दिया जाता है। इसके अतिरिक्त बलात्कार पीड़ित बच्चे का अदालत में केस सिद्ध हो जाने पर उन्हें सरकार द्वारा 75 सौ रूपए की धनराशि प्रति माह के रूप दी जाएगी। इसके साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना ऐसे बच्चों के लिए भी काम करता है जो सड़कों पर भीख मांगते व् बाल मजदूरी करते हैं। 
    शिविर में खंड विकास अधिकारी हरोली मुकेश ठाकुर, जिला परिषद् सदस्य हरोली, प्रधान, अध्यक्ष व सदस्य खंड विकास समिति हरोली सहित 106 प्रतिभागियो ने भाग लिया।
  • बाढ़ की चपेट में आई आल्टो कार

    बाढ़ की चपेट में आई आल्टो कार

    एक महिला बही, 2 लोग सुरक्षित
    बरोटीवाला थाना प्रभारी ने पानई में न जाने की जनता से की अपील
    बददी/सचिन बैंसल: बरोटीवाला के साथ लगती सेंसीवाला खड्ड में बाढ़ आने की वजह से एक ऑल्टो कार बह गई है। जिसमें कुल तीन लोग सवार थे। जिसमें की व्यक्ति और छोटी बच्ची को बचा लिया गया है जबकि महिला बाढ़ की चपेट में आ गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ताराचंद अपनी 60 वर्षीय पत्नी गीता देवी वह 3 वर्षीय पोत्री  के साथ लगभग रात्रि 12:30 बजे गुल्लरवाला से लोअर टिपरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सेंसिवाला खड्ड के पास पहुंचे तभी खड्ड का जलस्तर बढ़ गया और उनकी आल्टो कार (HR 70-5772 ) बाढ की चपेट में आ गई। जिससे कि ताराचंद अपनी पोत्री को लेकर तो कार से बाहर निकल गए लेकिन अपनी पत्नी  गीता देवी को नहीं बचा पाए। गीता देवी पानी के बहाव के साथ बह गयी। मामले की पुष्टि करते हुए बरोटीवाला थाना प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि रात्रि 12:30 बजे उन्हें सूचना मिली की सेंसिवाला खड्ड में एक आल्टो कार फसी है जिसमें अंदर लोग भी सवार है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उसे कार में से ताराचंद व  उनकी पोत्री अनन्या को बाहर निकाल दिया गया लेकिन जब तक गीता देवी पानी के बहाव में बह चुकी थी। अभी तक गीता देवी नहीं मिली है ओर पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन जारी है। बरोटीवाला थाना प्रभारी  श्यामलाल ने सभी लोगों से अपील की है कि पानी में न जाए और अपने घर रहे सुरक्षित रहें।
  • आपदा से हुआ दुन विधानसभा में 500 करोड़ का नुकसान

    आपदा से हुआ दुन विधानसभा में 500 करोड़ का नुकसान

    नदियों में माइनिंग न होती तो डूब जाता बददी – राम कुमार
    युद्द स्तर पर किया जाएगा सड़को व पुलों का निर्माण कार्य
    बददी/सचिन बैंसल: भारी बारिश के बाद दुन विधानसभा में हुए भारी नुकसान को देखते हुए दुन के विधायक व हिमाचल प्रदेश सरकार में सीपीएस के पद पर तैनात रामकुमार चौधरी ने बददी के एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। रामकुमार ने कहा कि इस आपदा की वजह से दुन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 करोड रुपए का नुकसान हो चुका है। उन्होंने कहा कि पुल व सड़के टूट चुकी हैं। पहाड़ियां खिसक रही हैं और पहाड़ी पंचायतों के लोग घर से बेघर हो गए हैं। उन्होंने कहा वे जल्द ही मुख्यमंत्री जी से मिलेंगे ओर लगभग 50 करोड रुपए की पहली किस्त दुन विधानसभा के लिए लाएंगे। उन्होंने कहा यही नहीं टूटे हुए पुलो का निर्माण शीघ्र ही किया जाएगा चाहे उसके लिए उन्हें आर्मी की मदद क्यों ना लेनी पड़े। उन्होंने कहा कि रोजाना बीबीएन क्षेत्र से लगभग 100 करोड़ रुपए कि जीएसटी की आमदनी है। इसलिए किसी भी प्रकार से बीबीएन में इंडस्ट्री को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों व पुलो का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि हिमाचल प्रदेश की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए और उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ नितिन गडकरी से  भी मिलने दिल्ली जाएंगे और हो सका तो बीबीएन इंडस्ट्री का एक समूह भी उनके साथ जाएगा। ताकि फार्मा हब को हुए नुकसान के बारे में उन्हें बताया जा सके। उ उन्होंने कहा कि अगर माइनिंग ना होती तो आज बद्दी पूरी तरह से डूब होता है ।विधायक का कहना है की नदियों में माइनिंग जरूरी है लेकिन वह एक स्तर तक ।अगर आज बद्दी की नदियों में माइनिंग ना हुई होती तो जिस रफ्तार व जिस ऊंचाई का पानी नदियों में आया है यह पूरी बद्दी को ले डूबता।
    विधायक ने कहा  नेशनल हाईवे  के अधिकारियों द्वारा बना रहे नेशनल हाईवे काम शून्य  है ।उन्होंने कहा यह कार्य बिल्कुल ही बेकार कार्य किया जा रहा है। 
    उन्होंने जनता से अपील की की इस आपदा की घड़ी में हिमाचल प्रदेश की समूची जनता मुख्यमंत्री राहत कोष या अन्य प्रकार से पहाड़ी क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए योगदान दे । विधायक ने कहा जल्द ही पहाड़ी क्षेत्र में घर से बेघर हुए लोगों को घर बनाने के लिए जमीन भी मुहैया करवाई जाएगी।  जब तक वह घर नहीं बना पाए उन्हें आर्टिफिशियल घर बना कर दिए जाएंगे जिसमें वह आसानी से रह सके। उन्होंने कहा कि अभी तक पहाड़ी पंचायत में हुए नुकसान को लेकर उन्होंने अपनी और से प्रत्येक परिवार को ₹10000 की नगद राशि राशन की कीटे व दवाइयां मुहैया करवाई है ।उन्होंने कहा कि पूरी दुन विधानसभा उनका परिवार है और इस आपदा की घड़ी में वह अपने परिवार के साथ खड़े हैं।
    इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पार्षद सुरजीत चोधरी, मनोनीत पार्षद राहुल बसंल, कुलदीप कुमार, ज़िला कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष अच्छर पाल, बीबीएन इंटक के अध्यक्ष संजीव कुण्डलस, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दया राम रेंजर उपस्थित थे।
  • पंजाब : सनी देयोल के चुनाव न लड़ने पर आप नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाब : सनी देयोल के चुनाव न लड़ने पर आप नेताओं का आया बयान, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : लोक सभा के सांसद सनी देयोल 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। फिल्म ‘गदर-2’ के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सनी देओल ने राजनीति छोड़कर फिल्म अभिनेता के तौर पर काम करने का मन बना लिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में ऐलान किया है कि वह 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे। सनी देयोल के इस फैसले का गुरदासपुर के आम आदमी पार्टी के लीडरों ने स्वागत किया है।

    उन्होंने कहा कि सनी देयोल ने गुरदासपुर की जनता को 4 साल तक बेवकूफ बनाया है, सनी देयोल ने अच्छा किया है। वह राजनीति में नहीं आएंगे क्योंकि अगर वह गुरदासपुर आएंगे तो उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा। आप नेताओं ने कहा कि सनी देओल को 2024 इलेक्शन लड़ने चाहिए और हमारे साथ दो हाथ कर लेने चाहिए फिर गुरदासपुर के लोग खुद ही बता देंगे।

  • दर्शन धीमान की मृत्यु पर डीपीआरओ कार्यालय ने किया शोक व्यक्त

    दर्शन धीमान की मृत्यु पर डीपीआरओ कार्यालय ने किया शोक व्यक्त

    ऊना/सुशील पंडित: ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना में कार्यरत हरजीत कुमार के पिताजी दर्शन धीमान की अचानक मृत्यु होने पर ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गहरा शोक प्रकट किया है तथा परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। दर्शन धीमान एक समाजसेवी होने के साथ-साथ दो बार रोड़ा पंचायत के उप-प्रधान भी रह चुके हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा के लिए ईश्वर से शांति की कामना की है।