Blog

  • भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में क्रिसेंट मून ने मारी बाजी

    भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में क्रिसेंट मून ने मारी बाजी

    समूह गान में दून वैली पब्लिक स्कूल विजेता रहा
    भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से आयोजत कार्यक्रम
    बददी/सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से भारत को जानो विषय पर आयोजत प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में क्रिसेंट मून के बच्चों का दबदबा रहा। वहीं समूह गान प्रतियोगिता में नालागढ़ के दून वैली पब्लिक स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। इस मौक पर आठ स्कूलों के मेधावी छात्रों को ट्रार्फी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 
    शिवालिक सांईस पब्लिक स्कूल के हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवक विधिचंद दीप प्रज्जवलन के साथ किया। शिवालिक साईंस स्कूल की छात्रों ने वंदेमातरम व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। भारत को जानों प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 8 राऊंड हुए जिसमें क्रिसेंट मून स्कूल के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। दून वैली पब्लिक स्कूल दूसरे तथा शिवालिक सांईस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में सात राउंड हुए जिसमें क्रिसेंट मून ने बाजी मारी। डीबी पब्लिक स्कूल दूसरे तथा पीसी केंब्रिज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्रनोत्तरी प्रतियोगिगता का संचालन नीरज गुप्ता, राकेश यादव व रमन कौशल ने बखूबी निभाया। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
    समूह गान प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल विजेता, ग्रीन एप्पल उपिवजेता और डीवी पब्लिक स्कूल कुंडावाला तीसरे स्थान पर रहा।  प्रो. अनुतोष चौबे, प्रो. दीपक शर्मा और पूर्व प्रिंसीपल अमृत पाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह के मुख्य अतिथि विधिचंद ने विजेता और उपविजेता रहे स्कूलों के प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से परिषद के सफल कार्यक्रम के आयोजन लिए 21 हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि परिषद छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच प्रदान कर रहे है। जो छात्र किसी कारण अपनी प्रतिभा को दिखाने में असमर्थ रहे उन्हें आगे आने का मौका मिला है। उन्होंने भारत विकास परिषद की ओर से मेधावी बच्चों को प्रात्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों को सराहना की है।
    संस्था के सचिव रमन कौशल ने बताया कि विजेता टीमे क्रिसेंट मून और दून वैली पब्लिक स्कूल की दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुई है। इस मौके पर डॉ. श्री कांत,  लघु उद्योग संघ  के चैयरमेन  विचित्र सिंह पठानिया, भाजपा जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल,  शिवालिक साईंस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य समैथा सैणी, वाईस प्रिंसीपल विक्रम ठाकुर, कपिल ठाकुर, नरेश ठाकुर, हेमराज शास्त्री, गणेश शर्मा, तरसेम कुमार, दीप चंद, नरेश कुमार, भारत विकास परिषद के बद्दी इकाई के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राकेश यादव, सचिव रमन कौशल, धीरज मिश्रा, अभिनेष, दीप कुमार आर्य, कमल कुमार,  हरभजन ठाकुर पप्पी समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे। 
  • घर से समाज, समाज से देश तक है नारी शक्ति का योगदान : अशोक गुप्ता

    घर से समाज, समाज से देश तक है नारी शक्ति का योगदान : अशोक गुप्ता

    भारतीय मजदूर संघ ने बददी में किया महिला सम्मेलन आयोजित 

     राष्ट्रीय मंत्री समेत प्रदेश भर से सम्मेलन में जुटी महिला शक्ति
    बददी/सचिन बैंसल: देश के अग्रणी मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ द्वारा नगर परिषद बददी के सभागार में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री अशोक शुक्ला, उत्तरी क्षेत्र के सह संगठन मंत्री सोहन लाल गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा, उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, उपाध्यक्ष मंगत राम नेगी, जिला महामंत्री राजू भारद्वाज समेत प्रदेश भर से महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।
    महिला सम्मेलन के प्रथम सत्र की अध्यक्षता शीतल कराले ने की, जबकि मुख्य वक्ता सुषमा शर्मा ने अपने विचार व सुझाव रखे। दुसरे सत्र की अध्यक्षता अनीता कुमारी ने की, जबकि मुख्य वक्ता शालिनी गुप्ता ने अपने विचार रखे। वहीं तीसरे सत्र की अध्यक्षता शशी लता ने की और मुख्य वक्ता मीरा ठाकुर ने अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला।  राष्ट्रीय मंत्री अशोक शुक्ला ने कहा के घर से समाज और समाज से देश तक नारी शक्ति का अहम योगदान रहा है। हमारे धर्म में शक्ति रूप को सर्वोपरि दर्जा दिया गया तो हम कैसे नारी शक्ति के वर्सचव की नकार सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ में कई प्रदेशों की कमान महिलाओं के हाथ में है और भामसं हमेशा नारी शक्ति को साथ लेकर चला है। उन्होंने कहा के किसी भी मजदूर संगठन में नारी सम्मेलन की पहल करने वाला भारतीय मजदूर संघ पहला संगठन है।  उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल ने कहा के भामसं महिलाओं के हक के लिए हमेशा खड़ा है और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण और महिला बिल का हम खुलकर समर्थन करते है।
    उद्योगों में भी जब महिलाओं के हक ओर सम्मान पर कोई बात आती है तो कोई समझौता नहीं किया जाता। इस मौके पर जिला सचिव दया ठाकुर, सीमा ठाकुर, ऊना से रीता रानी, आशा वर्कर यूनियन की पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे।  इस मौके पर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के साथ मीरा ठाकुर, आशा ठाकुर, ममता, शीतल, दया ठाकुर, सीमा ठाकुर यशोदा, सुमन, गुरचरणी, रीटा देवी, सुरेखा, अंजु, प्रवेश, पवना, निशा शर्मा, नीलम, सुमन, संतोष, सीमा, रीता रानी, सुमन, शशि लता, मीना ठाकुर, अनिता कुमारी, सुषमा देवी, वंदना, मोनिका, संजना, निर्मला, गीता, कल्पना, मधु, सरला, रीना, डिंपी, शिवानी, मंजू, शीतल, दीक्षा, सलोचना आदि उपस्थित रहीं। 
  • ऊना के सत्तपाल जस्सल बने लघु उद्योग संघ हिमाचल के प्रदेश कोषाध्यक्ष

    ऊना के सत्तपाल जस्सल बने लघु उद्योग संघ हिमाचल के प्रदेश कोषाध्यक्ष

    प्रदेशाध्यक्ष ने कोर कमेटी की बददी बैठक में की घोषणा
    शीघ्र बनेगी प्रदेश कार्यकारिणी की टीम: अशोक राणा
    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ हिमाचल चैप्टर की कोर कमेटी की बैठक बददी में प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा की अध्यक्षता में हुई जिसमें संगठन चेयरमैन राजीव कंसल व विचित्र पटियाल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। संगठन के गठन के बाद यह पहली कोर कमेटी की बैठक थी जिसमें संगठन को विस्तार देने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। महासचिव अनिल मलिक ने बताया कि सर्वसम्मति से जिला ऊना के उद्यमी सतपाल जस्सल को प्रांत कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन की सदस्यता बढ़ाने बारे भी निर्णय लिया गया वहीं नालागढ़ चैप्टर बनाने पर भी विस्तार से मंथन हुआ।
    इसके अलावा एमएसएमई की समस्याओं को लेकर सीएम , उद्योगमंत्री व सीपीएस को ज्ञापन सौंपा जाएगा ताकि इन समस्याओं का धरातल पर हल हो सके। तय समय सीमा में एनएचएआई द्वारा अस्थाई पुल न सृजित कर पाने पर आथोरिटी की खिंचाई की गई। यह पुल 25 सितंबर तक बनना था लेकिन जिस हालात तक इस पर काम चल रहा है उससे लगता कि यह 25 अक्तूबर तक भी नहीं बन पाएगा। बैठक में बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापिस लेने की गुहार भी सरकार से लगाई गई। नालागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में बीड प्लासी-एमिल रोड दो दशक में न बन पाने की बात भी सरकार से उठाई जाएगी। नवनिर्वाचित प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्तपाल जस्सल ने कहा कि संगठन ने उनको जिम्मेदारी सौंपी है उसको वह ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।
    संघ के गठन के बाद पहली कोर कमेटी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार राणा, चेयरमैन विचित्र पटियाल व राजीव कंसल, महासचिव अनिल मलिक, कुलवीर जमवाल, तरसेम शर्मा, विशिष्ट अतिथि एफआईआई के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर, प्रांत कोषाध्यक्ष सत्तपाल जस्सल उपस्थित थे।
  • बाबा सिद्ध चानो दंगल कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय दंगल मेले का समापन 

    बाबा सिद्ध चानो दंगल कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय दंगल मेले का समापन 

    ऊना/सुशील पंडित : रामलीला ग्राउंड में बाबा सिद्ध चानो दंगल कमेटी ऊना की ओर से आयोजित दो दिवसीय दंगल मेले का समापन रविवार को हुआ। दंगल मेले के समापन अवसर पर सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर दंगल मेला कमेटी ने सदर विधायक को विधिवत रूप से सम्मानित कर सम्मान दिया। इस दौरान मुख्यातिथि विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि दंगल मेलों के आयोजन जहां युवाओं को पुरानी परंपराओं से जोड़े रखा हुआ है तो दूसरी तरफ खेलों की तरफ आर्कषित करते हैं और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का संदेश देते हैं। उन्होंने इस दंगल मेले के सफल आयोजन के लिए दंगल कमेटी को बधाई दी।


    इस दौरान मुख्यातिथि ने दंगल मेले के फाइनल मुकाबलों के विजेता व उपविजेताओं को निर्धारित पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मेला कमेटी ने बताया कि दंगल मेले में 61 हजार की बड़ी व 31 हजार की छोटी माली करवाई गई। दंगल मेले में नामी पहलवानों ने कुश्तियों में दावपेज दिखाकर उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर पार्षद करनैल चौधरी, दंगल कमेटी के प्रधान सोम लाल धीमान, पूर्व पार्षद विजय पुरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद पूरी, पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप,  विनय शर्मा, विवेक शर्मा, रजत ठाकुर, संदीप कश्यप,  भाजपा शहरी अध्य्क्ष जनकराज खजांची, बलविंद्र गोल्डी, आदि अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना करवाएगी स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऊना करवाएगी स्वामी विवेकानन्द सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

    ऊना/सुशील पंडित : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने कार्यों से राष्ट्र, समाज एवम शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देती आई है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला की जिला बैठक संपन्न हुई । जिसमे स्वामी विवेकानन्द समान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवम जिला अभ्यास वर्ग के बारे में विस्तृत चर्चा हुए। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अमन राणा उपस्थित रहे।

    समान्य ज्ञान प्रतियोगिता : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में हर बर्ष स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाती आई है। कोरोना काल के बाद इस बर्ष फिर ये प्रतियोगिता 5 नवंबर को करवाई जायेगी एवम ज़िला एवम राज्य स्तर पर ₹ 627800 के कुल पुरुस्कार भी देगी। इसके लिए ज़िला ऊना में 6000 के लगभग 9वी से 12वी तक के छात्रों का पंजीकरण किया जायेगा जिसका शुल्क मात्र ₹20 होगा। इस प्रतियोगिता में (एमसीकयू) 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रतियोगिता में विश्व , भारत व हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान, जनरल साइंस, भाषाएं – संस्कृत, हिन्दी, इंग्लिश, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम,  भारतीय धर्म और संस्कृति, खेल, करंट अफेयर्स व रीजनिंग एविलीटी आदि पर प्रश्न पूछे जाएंगे।

    इस स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करते वाले विद्यार्थी को 31000₹ , द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 21000₹ व तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 15000₹ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को 5000₹ – 5000₹ के पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।ऐसे ही जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 11000₹, द्वितीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 7100₹ व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को 5100₹ व चौथे, पांचवें, छठे, सातवें व आठवें स्थान वाले को 1000₹ – 1000₹ देकर सम्मानित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार 12 जनवरी ,( राष्ट्रीय युवा दिवस )2024 को वितरित किए जाएंगे। 

    जिला अभ्यास वर्ग : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ज़िला ऊना का ज़िला अभ्यास वर्ग 21-22 अक्तूबर को होगा। जिसमे ज़िला भर से 70-80 कार्यकर्ता विद्यार्थी परिषद का कार्य सीखेंगे एवम कैसे वे राष्ट्र समाज एवम छात्र कल्याण में कार्य कर सकते है। इसमें अलग अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओ का विकास किया जाएगा।

  • भारतीय जनता पार्टी ऊना सदर मंडल की हुई अहम बैठक

    भारतीय जनता पार्टी ऊना सदर मंडल की हुई अहम बैठक

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी के ऊना सदर मंडल की अहम बैठक का आयोजन रविवार को पार्टी कार्यालय दीपकमल में किया गया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि विधायक सतपाल सिंह सत्ती मुख्य अतिथि के रूप में बैठक में पहुंचे। बैठक से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत इकट्ठी की गई मिटटी का कलश विधायक सतपाल सत्ती को सौंपा जिसे जल्द ही नेहरू युवा केंद्र के अधिकारीयों को दिया जायेगा। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कई कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जमीनी स्तर पर इन सभी कार्यक्रमों का निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि अमृत वाटिका अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण और शहरी निकाय से मिट्टी जुटाई गई है, जिसे नेहरू युवा केंद्र के अधिकारियों के सुपुर्द किया जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को लेकर भी रणनीति बनाई गई। इस कार्यक्रम को इस बार अपने-अपने बूथ पर ग्राम पंचायत के निवासियों के साथ बैठकर सुना जाएगा। वहीं मतदाता चेतना अभियान के तहत बूथ स्तर पर युवाओं का वोट बनाने और मतदाता सूचियों को दुसरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 9 साल में अनेकों बेहतरीन विकासात्मक कार्यों को सिरे चढ़ाया है। हिमाचल प्रदेश के विकास में केंद्र की मोदी सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अब भी बिना किसी दलगत राजनीति के केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को पर्याप्त मदद उपलब्ध करवाई जा रही है। भाजपा सदैव विकास पसंद पार्टी के रूप में काम करती आई है और इसी विकास के दम पर वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के मैदान में भाजपा अपने प्रत्याशियों को उतारने वाली है।
    विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने खाटू श्याम होते हुए जैसलमेर तक हिमाचल एक्सप्रेस को एक्सटेंड किए जाने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी ट्रेन सेवा से हिमाचल प्रदेश के कई श्रद्धालुओं को खाटू श्याम तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 100 से ज्यादा पदक जीतने को भी गौरवपूर्ण क्षण बताया। विशेष रूप से जिला के खिलाड़ी विशाल भारद्वाज द्वारा कबड्डी में किए गए प्रदर्शन को सराहनीय कर देते हुए उन्हें, उनके परिजनों और जिला वासियों को बधाई दी। विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।
    इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, डॉ राम पाल सैणी,महिला जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर, पहु लाल भारद्वाज,विनय शर्मा, मीनाक्षी राणा, चंदन कालिया, सूरज शर्मा, वरुण मेहन, राजेश चौधरी,खडक सिंह,राकेश ठाकुर, विजय शर्मा,ममता कश्यप, रीना वशुदेवा, ऋषभ कपिला, शिव मेहन, हरमेश प्रभाकर, जय देव ठाकुर, खामोश जैतिक,रुपिंदर देहल, उमंग ठाकुर,राजेश कोशल, नवीन पूरी, मनोज बग्गा एडवोकेट,  संजय भाटिया,तिलक राज सैणी, जसवीर लकी, सतीश ठाकुर, सतीश प्रधान, मीनाक्षी रितु स्तोत्र सीमा दत्ता ,राजेश प्रभाकर,रचना देवी,विन्द्रा रानी, मोना मनकोटिया, प्रवीण कुमारी, सीमा कुमारी, बिंद्रा देवी, सबरनी देवी, शिवानी, संतोष रानी,राज मनोहर, सुभम सैणी, मलकीत सिंह,वा मंडल के सभी पदाधिकारी ,मोर्चो के सभी पदाधिकारी ,भाजपा समर्थित प्रधान उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य बीडीसी सदस्य और तीनों नगर परिषदों प्रधान ,उप प्रधान, सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे
  • अनुशासन, आपसी सहयोग, तथा कठिन परिश्रम की क्षमता विकसित करती है खेलें

    अनुशासन, आपसी सहयोग, तथा कठिन परिश्रम की क्षमता विकसित करती है खेलें

    रावमा विद्यालय सलोह बनेगा प्रदेश का पहला पूर्णतया स्मार्ट स्कूल -मुकेश अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित : खेलो द्वारा व्यक्ति में अनुशासन, आपसी सहयोग तथा कठिन परिश्रम की क्षमता विकसित होती है तथा व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में भी खेलों का विशेष महत्व है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि देश का भविष्य युवा पीढ़ी खेलों के माध्यम से भी अपना मुकाम हासिल कर सके। यह विचार उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने वन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में छात्राओं की 38वीं राज्य स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान दौर प्रतियोगिता का दौर है इसलिए जीवन में पढ़ाई व खेलों सहित प्रत्येक कार्य को कठिन परिश्रम तथा जुनून के साथ किए जाने की आवश्यकता है तभी जीवन में सफलता हासिल हो सकती है उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करते रहें तथा अध्यापकों व अभिभावकों का सदैव सम्मान करें।
    पिछले दो दशक के दौरान हरोली विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास के विषय में चर्चा करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 2 दशक पूर्व जब उन्हें हरोली विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्र वासियों की सेवा करने का अवसर मिला उस समय विकास की दृष्टि से यह क्षेत्र बहुत ही पिछड़ा हुआ था। पिछले दो दशकों के दौरान उनके द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों से विकास के मामले में आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की पूरे प्रदेश में मिसाल दी जाती है जिसका श्रेय इस क्षेत्र की जनता को भी जाता है जिनके निरंतर समर्थन व आशीर्वाद से उन्हें लगातार पांचवीं बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में यह क्षेत्र शिक्षा का हब बनने जा रहा है तथा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक सुविधाओं में इजाफा किया जाएग। उन्होंने बताया कि आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में 33 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा तीन महाविद्यालय क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे हैं उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव सलोह में 150 करोड रुपए की लागत से स्थापित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) की बदौलत इस क्षेत्र को देश व दुनिया में विशेष पहचान मिली है। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पंडोगा का नया भवन बनकर तैयार हो गया है जिसका जल्दी ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता कि क्षेत्र में स्थापित ही हिमकैप्स लॉ एंड नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा का भी जिला ऊना के साथ साथ प्रदेश भर में विशेष स्थान है जहां से कानून तथा नर्सिंग की पढ़ाई करने बाले बच्चे देश व दुनिया में इस क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिला में माता चिंतपूर्णी मंदिर, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, इंडियन ऑयल का डिपो, हिमाचल प्रदेश का सबसे लंबा ऊना हरोली पुल तथा पाइपलाइन के माध्यम से एलपीजी गैस प्रणाली की बदौलत आज जिला उनकी प्रदेश भर में एक विशेष पहचान है उन्होंने जानकारी दी कि जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में लठियानी-मंदली के मध्य गोविंद सागर झील पर लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से एक बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक स्थलों के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी जिस की शुरुआत आगामी नवरात्रों से की जा रही है। एक बस धर्मशाला से चिंतपूर्णी व ज्वालाजी होते हुए बापस धर्मशाला जाएगी जबकि एक अन्य बस ऊना से खाटू श्याम के लिए शुरू की जाएगी।
    नशा उन्मूलन के विषय में कड़ा संदेश देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करी से जुड़े किसी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितना भी बड़ा या किसी भी विचारधारा से संबंधित क्यों न हो। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी भी नशा न करने का प्रण लें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित करें।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वन बिहारी नंद ब्रह्मचारी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह हिमाचल प्रदेश का पहला पूर्णतया स्मार्ट स्कूल बनने जा रहा है जहां पर बड़ी एलइडी स्क्रीनों के माध्यम से सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे, उच्च सुविधायुक्त रेसलिंग रिंग तथा विद्यालय परिसर में उच्च गति की वाई-फाई सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय प्रशासन की सभी मांगों को पूरा करने तथा स्थानीय विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी इच्छित निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    इससे पूर्व उपनिदेशक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा 14 बर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कीयों की चार दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में सहायक निदेशक (खेल) ललिता नेगी ने भी अपने विचार रखे तथा सलोह में आयोजित राज्यस्तरीय आयोजन बारे विस्तृत जानकारी दी।
    चार दिनों तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हाकी में जिला सिरमौर विजेता, जिला कांगड़ा उपविजेता तथा जिला सोलन द्वितीय उपविजेता रहा। हैंडवाल में जिला बिलासपुर विजेता, जिला ऊना उपविजेता तथा जिला हमीरपुर द्वितीय उपविजेता रहा। बास्केटबॉल 
     
    में जिला सिरमौर विजेता, जिला ऊना उपविजेता तथा जिला किन्नौर द्वितीय उपविजेता रहा। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से 37 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया जिसमें हाकी में 16, हैंडवाल में 14 तथा बास्केटबॉल में 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयनित सभी खिलाड़ी अपने-अपने खेल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर व बीरेंद्र मनकोटिया, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रमोद कुमार, हिमकैप्स कॉलेज के अध्यक्ष विक्रम सिंह, एडवोकेट धर्म जीत सिंह अध्यक्ष ओबीसी सैल, यशपाल जसा प्रधान हरोली ब्लॉक कांग्रेस एससी सैल के अलावा एसडीएम हरोली विशाल शर्मा,जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नरेश धीमान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान, सहायक निदेशक (खेल) ललिता नेगी,जिला स्कूली क्रीड़ा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा राजेश कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय वासी भी उपस्थित थे।
  • पंजाब : कांग्रेस पार्टी के नेता ने मोदी सरकार पर कसा तंस, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस पार्टी के नेता ने मोदी सरकार पर कसा तंस, देखें वीडियो

    नंगल/संदीप शर्मा : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अखिल भारतीय समता अंदोलन के कार्यकारी अध्यक्ष अंशुल अभिजीत नंगल पंहुचे और अपने सहयोगियों के साथ विश्व प्रसिद्ध भाखड़ा डैंम के दीदार करने के उपरांत बीबीएमबी के विश्रृाम गृह सतलुज सदन में प्रेस से वार्ता भी की। डॉ अंशुल ने कहा कि मोदी सरकार बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा करने वाली मोदी सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चुनावों को देखते हुए रोजगार देने का एक ड्रामा किया जा रहा है।

    अंशुल ने कहा कि केंद्र सरकार जिस प्रकार से देश को बांटने का काम कर रही है। यह अपने आप में राष्ट्र को कमजोर करने का विषय है। अंशुल अभिजीत ने कहा कि राहुल गांधी सवाल उठा रहे है और प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा की व्यवस्था पर सवाल है, 9 साल पर सवाल है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद लगातार जिस प्रकार देश में केंद्र सरकार से सवाल पूछे जा रहे है। केंद्र सरकार सवालों से डर कर भाग रही है ।

  • इजराइल से इस हालत में भारत पहुंची  Nushrratt Bharuccha, देखें वीडियो

    इजराइल से इस हालत में भारत पहुंची Nushrratt Bharuccha, देखें वीडियो

    नई दिल्ली:  इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रही जंग में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर लगातार अपडेट्स आ रहे हैं. दोनों देशों के बीच शनिवार से ही युद्ध जारी है. ऐसे में जबसे एक्ट्रेस को लेकर ये परेशान करने वाली खबर सामने आई है, उनके फैंस नुसरत के सही सलामत देश वापस लौटने की दुआएं मांग रहे हैं. 

    कुछ देर पहले खबर आई कि नुसरत भरूचा को एंबेसी ने ढूंढ निकाला है और वह इजरायल से भारत वापस आने के लिए रवाना हो चुकी हैं. वहीं अब नुसरत मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी हैें. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जहां एक्ट्रेस एयरोपोर्ट से बाहर निकलती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नुसरत काफी हैरान-परेशान लग रही हैं. इस दौरान मीडिया से उन्होंने बात नहीं कि सिर्फ इतना कहा कि ‘मैं अभी बहुत परेशान हूं मुझे घर पहुंचने दो.’ बता दें कि एक्ट्रेस की फ्लाइट कनेक्टिंग थी. नुसरत वाया दुबई आई हैं. बता दें कि एक्ट्रेस वहां ‘हाइफा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में शामिल होने गई थीं. इस फिल्म फेस्टिवल में नुसरत भरूचा की फिल्म ‘अकेली’ दिखाई गई. लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं. 

    इस बात की जानकारी एक्ट्रेस की टीम ने दी थी. दरअसल, नुसरत की टीम बीते दिन से उनसे बात करने की कोशिश कर रही थी. लेकिन एक्ट्रेस से उनका संपर्क टूट चुका था. ऐसे में उनकी टीम घबरा गईं. एक्ट्रेस की टीम का कहना है कि नुसरत से आखिरी बार कल दोपहर 12:30 बजे संपर्क हुआ था. उस वक्त वह बेसमेंट में थी और पूरी तरह से सुरक्षित थीं. बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह लगभग 8 बजे इजरायल पर फिलिस्तीन संगठन हमास ने महज 20 मिनट में 5 हजार रॉकेट दागे. ये रॉकेट रिहायशी इमारतों पर गिरे जिसने 300 से ज्यादा लोगों की जान ले ली. शनिवार से ही गाजा के अलग-अलग हिस्सों में बमबारी जारी है. इस हमले में अब तक इजराइल और फिलीस्तीन दोनों के ही सैकड़ों नागरिक मारे गए हैं

  • नशे में धुत बाईक सवारों ने फैलाई दहशत, देखें वीडियो

    नशे में धुत बाईक सवारों ने फैलाई दहशत, देखें वीडियो

    बिजनौर : बाइक सवार 3 बदमाशों ने इलाके में दहशत का माहौल बन गया। यह मामला थाना बढ़ापुर मोहल्ला पठाना निवास फराज और उसके दो दोस्त नशे में थे। इनकी कहासुनी मोहल्ले के अनदान से हो गई। पास खड़े लोगों ने द्वारा जब बचाव किया गया।

    तो इन्होंने वहां खड़े लोगों पर चाकुओँ से वार कर वहां से भाग गए। जिसके बाद मोहल्ला निवासियों के सहयोग से पुलिस तीनों आरोपियों को बाईक और चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है।