Blog

  • जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसे में गाड़ी के हुए 2 टुकड़े

    होशियारपुर: टांडा उड़मुड़ में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर अड्डा चौलांग के पास सड़क दुर्घटना में टाटा 709 क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि खेतों में गाड़ी के गिरते ही उसके 2 टुकड़े हो गए। इस घटना में गाड़ी में सवार 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण सड़क हादसे में चालक हरप्रीत सिंह पुत्र सरबजीत सिंह निवासी गांव मराडू फतेहगढ़ साहिब और उसका सहायक रोहित पुत्र देबू निवासी फतेहगढ़ साहिब गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिन्हें सबसे पहले 108 एंबुलेंस फार्मासिस्ट परमिंदर सिंह और पायलट कुलदीप सिंह ने प्रारंभिक सहायता देने के बाद उसे टांडा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए घायल को होशियारपुर रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 7 बजे अमलोह से पठानकोट के लिए चारा लेकर जा रही टाटा 709 गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद गाड़ी सड़क के पास खेतों में जा गिरी। इस संबंध में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाब : स्वर्ण मंदिर मॉडल को लेकर SGPC प्रधान धामी ने जताया ऐतराज, देखें वीडियो

    गुरुओं के चिन्ह है इन्हें नहीं किया जाए नीलाम

    अमृतसर :  एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते कहा कि पिछले दिनों खबरें आई थी की उनको जो उपहार भेंट हुए है, वह शायद उनको सेल करने जा रहे हैं। इनको जो गुरु घर से उपहार मिले है, वह उनको वापस दे दिया जाए। उन्होंने कहा कि मैं अपील करता हूं कि जो यह चिन्ह है उन्होंने इसका कुछ नहीं करना वह उनको वापस दे दिया जाए। यह चिन्ह गुरु रामदास महाराज के घर के है। जहां पर लाखों लोग नमस्कार करने आते हैं। हमने केंद्र सरकार को इस नीलामी को रोकने के लिए ईमेल भेजा है जिसका जवाब अभी तक नहीं आया है।

    एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरु घर की कुछ मर्यादाएं है। गुरु घर की मर्यादा अपनी मर्यादा होती है। उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा की कोई किसी को घोड़ा भेंट कर देता है इसका मतलब यह नहीं कि आप मॉडल किसी को पेश कर सकते हैं। जहां श्री दरबार साहिब अमृतसर की बात है श्री गुरु रामदास जी के चित्र कलां को पेश किया जाता है और लोग उन्हें अपने घर में लगाते हैं। कई हिंदू परिवार आते हैं और इस चित्र को अपने ड्राइंग रूम में लगाते हैं।

  • महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग द्वारा मैनेजमेंट फेस्ट आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित : महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब द्वारा मैनेजमेंट फेस्ट 2023-24 का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में डॉ अश्वनी पटेल व स्पेशल गेस्ट  के रूप में  कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके बंसल रहे,क्लब की संयोजिका डॉ रुचि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में हर्ष द्वारा सस्टेनेबल डेवलपमेंट व सुकेश द्वारा कंस्यूमर प्रोटेक्शन पर पीपीटी प्रेजेंटेशन, पल्लवी व वंशिका द्वारा एक्सपीरियंस शेयरिंग, गिद्धा ,फ्यूज़न नाच, भांगड़ा, विभिन्न  राज्यों के सांस्कृतिक नृत्य, घाघरा इत्यादि प्रस्तुतु किया I इस अवसर पर मैनेजमेंट क्लब के मुख्य सदस्य ,नंदिनी, पल्ल्वी , केशव, कार्तिक, पलक व रुचिका को सम्मानित किया गया I कार्यक्रम में प्रो. पुनीत कँवर, डॉ  सुरेश , डॉ बलविन्दर राणा व डॉ मीता मौजूद रहे I इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्य डॉ गगन दीप, डॉ अलका , प्रो परवीन सैनी भी उपस्थित रहे I कार्यक्रम के सभी प्रतिभागियों व निर्णायक मंडल डॉ भगवन दास, डॉ श्वेता , डॉ पवित्रा, प्रो प्रोमिला, प्रो अनीता, प्रो जगमोहन को मुख्याअथिति द्वारा सम्मानित किया गया।
  • महाविद्यालय ऊना के 48 विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना 

    ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के 48 विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए आगरा, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, मथुरा, वृंदावन और दिल्ली के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने रवाना किया। इस दल में टूर एवं ट्रैवल्स विषय को पढ़ने वाले पत्रकारिता, इतिहास और हिंदी विषय के अध्ययनरत छात्र हैं। यह दल डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय, डॉ विपुल कुमार गौतम तथा डॉ श्रेयांसी सिंह के नेतृत्व में बस द्वारा रवाना हुए। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को टूर एवं ट्रैवल्स विषयक शैक्षणिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान को विस्तार प्रदान करना तथा अपने देश की प्राचीन समृद्ध परम्परा और संस्कृति से रूबरू कराना है।
  • बड़ी खबर : पूर्व प्रधानमंत्री का हुआ निधन

    नई दिल्ली : चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ली केकियांग का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक केकियांग ने एक दशक तक शी जिनपिंग के साथ काम किया था। चीन के स्टेट मीडिया के मुताबिक 68 साल के ली केकियांग शंघाई के दौरे पर थे, जब गुरुवार आधी रात उनकी हृदय गति रुक गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें बचाने की काफी कोशिश की गई पर वो उसमें फेल रहे।

    10 महीने पहले पद छोड़ा था

    ली केकियांग ने 10 महीने पहले ही प्रधानमंत्री का पद छोड़ा था। 68 साल की उम्र में ली को पद से हटा दिया था। चीनी की कम्युनिस्ट पार्टी में किसी भी बड़े पद पर बैठे नेता के लिए ये अजीब बात थी कि उन्हें इतनी कम उम्र में रिटायरमेंट की तरफ धकेला जा रहा हो। उनके बाद ली कियांग को प्रधानमंत्री बनाया गया था। इसकी वजह ली कियांग की शी जिनपिंग के साथ करीबी बताई गई। हालांकि एक, चीन की जिस जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से पूरी दुनिया में आलोचना हुई उसे तैयार और इंपलिमेंट करने वाले ली कियांग ही थे।

  • भीषण हादसाः बस ने 8 गाड़ियों को मारी टक्कर , मची चीख-पुखार, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल के शिमला में सर्कुलर रोड पर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) के पास शुक्रवार दोपहर के वक्त भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां प्राइवेट बस ने 8 गाड़ियों को टक्कर मारकर नुकसान पहुंचाया। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुखार मच गई। ग़नीमत यह रही कि इस हादसे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्राइवेट बस के चालक को चलती बस में ही चक्कर आ गया। इसके बाद IGMC कालेज एवं कैंसर अस्पताल के ठीक नीचे सर्कुलर रोड पर पार्क गाड़ियों को टक्कर लगी। इससे कई गाड़ियों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे के वक्त बस में काफी सवारियां थीं, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई। ड्राइवर को IGMC शिमला में भर्ती कराया गया। इसके बाद सर्कुलर रोड पर करीब एक घंटे तक वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਾਬਕਾ ਮੰਤਰੀ ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਹੋਏ ਨੇਤਾ ਤਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    CM ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਤੋਂ ਨਾਰਾਜ਼ ਹੋਏ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਤਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੀ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਦੇ ਸੁਸਾਈਡ ਨੋਟ ਵਿੱਚ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਦਾ ਨਾਮ ਲਿਖਿਆ ਹੈ, ਇਥੋਂ ਸਾਬਿਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਕਿੱਡੇ ਝੂਠੇ ਵਾਅਦੇ ਕਰਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਨੌਕਰੀ ਦੇਣ ਦਾ ਲੈਟਰ ਦੇਣਾ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਕਿਉਂਕਿ ਨਾ ਤਾਂ ਉਸ ਲੈਟਰ ਤੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੇ ਦਸਤਕ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਕੋਈ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੋਹਰ ਉਸ ਉਪਰ ਲੱਗੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਬਲਵਿੰਦਰ ਕੌਰ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਧੋਖਾ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਜੋ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕਦੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਵਾਂਗੇ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਨੇ 2015 ਦੀ ਇੱਕ ਪੋਸਟ ਸ਼ੇਅਰ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਬੁਖਲਾਹਟ ਵਿੱਚ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਨੇਤਾ ਬੰਟੀ ਰੋਮਾਨਾ ਨੂੰ ਜੇਲ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ, ਜੋ ਕਿ ਸਰਾਸਰ ਗਲਤ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਪੋਸਟ ਸ਼ੇਅਰ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਜੇਲ ਚ ਭੇਜੇਗੀ ਤਾਂ ਫਿਰ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾਵਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ ਹਰ ਇੱਕ ਵਰਕਰ ਵੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪੋਸਟ ਸ਼ੇਅਰ ਕਰੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸ਼ਰਾਬੀ ਹਾਲਾਤ ਵਿੱਚ ਹੁੰਦੇ ਹਨ, ਤਾਂ ਉਸ ਸਮੇਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਖਿਲਾਫ ਕੋਈ ਵੀ ਪੋਸਟ ਨਹੀਂ ਦੇਖ ਸਕਦੇ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੰਟੀ ਰਮਾਨਾ ਨੂੰ ਜੇਲ ਭੇਜਿਆ ਹੈ। ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਅਸਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਹੈ ਅਤੇ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਨਕਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹੈ ਜੋ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰਿਆਂ ਤੇ ਚੱਲਦਾ ਹੈ।

  • जालंधर पहुंचे सुखबीर बादल, चुनावों से पहले अकाली दल ने कसी कमर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: निगम चुनावों से पहले सियासी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते आज अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जालंधर दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कपूरथला-फगवाड़ा और शामचौरासी हलकों में अकाली वर्करों से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि आज शिरोमणि अकाली दल की गतिविधियों को लेकर अहम मीटिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार हलकों में की जा रही बैठकों से पहले एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और अन्य सदस्य बैठक कर रहे हैं।

    बता देंकि जालंधर दौरे से पहले सुखबीर बादल अमृतसर पहुंचे। जहां नाराज चल रहे अकाली दल दक्षिण के इंचार्ज तलबीर सिंह गिल से सुखबीर बादल ने मुलाकात की। इस दौरान बंद कमरे में हुई बातचीत के बाद तलबीर गिल उनके साथ ही बाहर आए। जहां सुखबीर बादल ने मीडिया से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) और सीएम भगवंत मान को घेरा है। सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में जंगल राज चल रहा है। अलग-अलग वर्गों के लिए अलग नियम बन चुके हैं। भारत के संविधान में नियम है, अगर कोई मरने से पहले सुसाइड नोट पर किसी का नाम लिख जाए तो कार्रवाई की जाती है। वहीं, प्रो. बलविंदर कौर ने अपने सुसाइड नोट पर मंत्री हरजोत सिंह बैंस का नाम लिखा है, लेकिन उस पर कोई नहीं की गई।

    कार्रवाई करने से उलट, परिवार के साथ वादा कर मजाक किया गया है। छोटी बच्ची को 18 साल की होने के बाद नौकरी देने का वादा किया गया है। सुखबीर बादल इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाणा की गिरफ्तारी पर भी भड़के हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की 2015 की किसी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बंटी रोमाणा ने उस वीडियो को री-पोस्ट कर दिया।

    ये वीडियो जब किसी अकाली ने की तो अब उस पर पर्चा दर्ज कर दिया गया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अब इस वीडियो को पूरा अकाली दल शेयर करेगा। सीएम भगवंत मान चाहे तो सभी पर पर्चे कर दे। सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल ने सीएम मान के खिलाफ भी शिकायत दी है। अकाली दल की कई वीडियोज को फैब्रिकेटेड करके सोशल मीडिया पर डाला गया। एक ही मामले के लिए दो नियम नहीं हो सकते।

  • सम्बंधित ग्राम पंचायत सचिव पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें

    सम्बंधित ग्राम पंचायत सचिव पोलिंग पार्टियों के ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करें

    ऊना/सुशील पंडित : जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि 5 नवम्बर को पंचायती राज संस्थाओं के होने वाले उप चुनावों के दृष्टिगत मतदान करवाने हेतू पोलिंग पार्टियां 5 नवम्बर को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएंगी। उन्होंने संबंधित खंड में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों के सचिवों को पोलिंग पार्टियों के खाने व ठहरने की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि पोलिंग स्टेशन पर पोलिंग पार्टियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामान न करना पडे़। उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियां के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था पर होने वाले व्यय को संबंधित पोलिंग पार्टियां व्यय करेंगी।
  • डयूटी पर तैनात अधिकारियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों को सशस्त्र होकर जाने की अनुमति नही होगी

    डयूटी पर तैनात अधिकारियों को छोड़कर अन्य व्यक्तियों को सशस्त्र होकर जाने की अनुमति नही होगी

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना में पंचायती राज संस्थाओं पदों का उप चुनाव 5 नवम्बर को आयोजित होंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकासरी (पंचायत) एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि मतदान केंद्र पर परिशांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए डियूटी पर तैनात रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य व्यक्ति जो डयूटी पर तैनात है, को छोड़कर अन्य कोई भी व्यक्ति मतदान के दिन मतदान केंद्र के आसपास सशस्त्र होकर नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्ल्ंघन करता पाया जाता है तो उसे दो वर्ष तक की कारावास व जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकता हैं।