महाविद्यालय ऊना के 48 विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना 

ऊना/सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के 48 विद्यार्थियों का एक दल शैक्षणिक भ्रमण के लिए आगरा, फतेहपुर सीकरी, भरतपुर, मथुरा, वृंदावन और दिल्ली के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार बंसल ने रवाना किया। इस दल में टूर एवं ट्रैवल्स विषय को पढ़ने वाले पत्रकारिता, इतिहास और हिंदी विषय के अध्ययनरत छात्र हैं। यह दल डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय, डॉ विपुल कुमार गौतम तथा डॉ श्रेयांसी सिंह के नेतृत्व में बस द्वारा रवाना हुए। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को टूर एवं ट्रैवल्स विषयक शैक्षणिक के साथ व्यवहारिक ज्ञान को विस्तार प्रदान करना तथा अपने देश की प्राचीन समृद्ध परम्परा और संस्कृति से रूबरू कराना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *