Blog

  • 5 जनवरी, 2024 को होगा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन –  राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला ऊना के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों की लोकसभा व विधानसभा निर्वाचनों में प्रयुक्त होने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष पुनरीक्षण किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जिलास ऊना के प्रत्येक मतदान केंद्र पर तथा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालयों में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 9 दिसम्बर तक संबंधित सभी कार्यालयों में निरीक्षण हेतू निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त 4, 5, 18 व 19 नवम्बर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। राघव शर्मा ने बताया कि इस दौरान सभी पात्र नागरिक जिनकी आयु 1 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष पूर्ण होने जा रही है या इससे अधिक हो चुकी है, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची की किसी प्रविष्टि की शुद्धि करवाने, मतदाता सूची से अपात्र/मृत व्यक्तियों के नाम हटाने या निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद पर नाम स्थानांतरित करवाने हेतू समूचित प्रारूप फार्म 6, 6क, 7 व 8 भरकर दावे/आक्षेप संबंधित अभिहित अधिकारियों/बूथ लेवल अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। सभी प्राप्त दावों व आक्षेपों का निपटारा संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 26 दिसम्बर, 2023 तक सुनिश्चित करके 5 जनवरी, 2024 को फोटो मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।


    उन्होंने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए विभाग के कॉल सेंटर के निशुल्क टेलीफोन सेवा नं 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट ीजजचेरूबमवीपउंबींसण्दपबण्पद पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में अपने नाम दर्ज होने की पुष्टि की जा सकती है। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप वीएचए व राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) पर भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है जिसमें इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन फार्म (नाम दर्ज करने, अपमार्जन हेतू तथा संशोधन से   संबंधित )भरे जा सकते हैं। राघव शर्मा ने जिला के समस्त नागरिकों, स्थानीय राजनैतिक दलों, गैर सरकासरी स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों से आहवान किया है कि वे 27 अक्तूबर, 2023 को प्रारूप में प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम दर्ज करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची से कटवाने में अपना पूरा सहयोग करें।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀ ਕੀਤੇ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕਾਰ, ਦਾਤ, 10 ਹਜਾਰ ਦੀ ਨਗਦੀ, ਮੋਬਾਇਲ ਅਤੇ ਲੈਪਟਾਪ ਬਰਾਮਦ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਥਾਣਾ ਪੀਏਯੂ ਦੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਕਿਚਲੂ ਨਗਰੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਦ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਚੌਥਾ ਸਾਥੀ ਹਜੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਨਾ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਕਿਚਲੂ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵਪਾਰੀ ਕੋਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰਸ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਚਲੂ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨ ਇੱਕ ਵਪਾਰੀ ਤੋਂ ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਵਾਲੇ 3 ਆਰੋਪੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਦਕਿ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਚੌਥਾ ਸਾਥੀ ਹਜੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫਤ ਚੋਂ ਬਾਹਰ ਹੈ। ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ਚੋਂ ਇੱਕ ਬਿਨਾਂ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟ ਤੋਂ ਕਾਰ, ਇੱਕ ਦਾਤ, 10 ਹਜਾਰ ਦੀ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਮੋਬਾਇਲ ਤੇ ਲੈਪਟਾਪ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਹੈ।

  • बड़ी खबरः कांग्रेस के पूर्व सीएम की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने जारी किया समन 

    देहरादूनः जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई अस्पताल ही पहुंच गई। स्टिंग मामले में पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत को भी सीबीआई ने उनके आवास पर जाकर समन थमाया। अस्पताल में समन देने पहुंची सीबीआई को लेकर हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। 

    हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा ‘आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI  !!

    हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है। वीरवार को पूर्व सीएम हरीश रावत से शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कुलाधिपति विजय धस्माना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सतपाल ब्रह्मचारी आदि ने अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी।

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से जहरीला कैमिकल हुआ लीक, सांस लेने में हो रही परेशानी, देखें वीडियो

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर में एक ट्रक से केमिकल लीक होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा हैकि जहरीला कैमिकल होने के कारण वहां मौजूद लोगों और वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी रही। स्थानीय लोगों के अनुसार इस केमिकल की गंध इतनी खतरनाक थी कि लोगों की आंखों से आंसू आ रहे है और सांसें लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि 2 किलोमीटर के एरिया में केमिकल का असर देखने को मिल रहा है। मनदीप सिंह ने बताया कि 2 घंटे हो गए है। इलाके में सीवरेज से कैमिकल लीक हुआ या गाड़ी के ड्रमों से लीक हुआ इतना पता नहीं चल पाया है।

    लेकिन इस जहरीले कैमिकल के कारण लोगों को सांस में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जहरीला कैमिकल लोगों की आंखों में भी जलन हो रही है। मनदीप का कहना है कि 2 घंटे हो गए कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं कमल ने बताया कि वह जब वहां से गुजरा तो जहरीले कैमिकल उनकी आंखों को लगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहरीला कैमिकल उनके गले को भी लग रहा है। जसपाल ने कहा कि कूड़ा उठाने वाला कर्मी आया लेकिन जहरीला कैमिकल गिरने के कारण आई परेशानी के चलते उक्त कर्मी बिना कूड़ा उठाए वहां से चला गया।

    दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पीसीआर के मुजाजिम ने बताया कि गाड़ी से जहरीला कैमिकल लीक होकर गिर गया है। कैमिकल इतना खतरनाक है कि लोगों के सिर पर चढ़ रहा है। पुलिस मुलाजिम ने बताया कि अब पता नहीं किस गाड़ी से कैमिकल लीक हुआ है। इस दौरान गाड़ियों को पीछे से वापिस भेजा जा रहा है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਨਸ਼ੇੜੀ, ਜੰਮ ਕੇ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕਰ ਕੀਤਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹਵਾਲੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ :  ਥਾਣਾ ਛੇਹਰਟਾ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਇਲਾਕਾ ਤੜਕਸਾਰ ਇੱਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰ ਗਿਆ। ਜਦੌ ਇੱਕ ਬਜੁਰਗ ਵਿਅਕਤੀ ਘਰੋ ਕਿਸੇ ਕੰਮ ਲਈ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤੇ ਉਸਦੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚ 1300 ਰੂਪਏ ਪਏ ਹੋਏ ਸਨ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਹ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਘੁੰਮ ਰਹੇ 2 ਨਸ਼ੇੜੀ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ਉਸ ਬਜ਼ੁਰਗ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਪਈ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਜੇਬ ਵਿੱਚੋਂ ਪੈਸੇ ਕੱਢ ਕੇ ਭੱਜਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਦੋਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਰੋਲਾ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ਤਾਂ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭੱਜ ਕੇ ਇੱਕ ਨਸ਼ੇੜੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸਦਾ ਦੂਸਰਾ ਸਾਥੀ ਭੱਜਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਹੋ ਗਿਆ। ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਨਸ਼ੇੜੀ ਦੀ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜੰਮ ਕੇ ਛਿੱਤਰ ਪਰੇਡ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਤੇ ਇਸ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ।

    ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਕੇ ਚ ਪੁੱਜੇ ਜਰੂਰ ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਉਸ ਨਸ਼ੇੜੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ। ਸੂਤਰਾਂ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਤੋਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਵਿਅਕਤੀ ਨਸ਼ੇ ਵਿੱਚ ਰੱਜਿਆ ਪਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਇਸ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਤੋਂ ਝਿਜਕ ਰਹੇ ਸਨ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਛੇਹਰਟਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਕਰਨ ਲਈ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਲਗਾਤਾਰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਿਹਦੇ ਚਲਦੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਣਾ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਉਹਨਾਂ ਮੀਡੀਆ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਾ ਮੁਨਾਸਿਬ ਨਹੀਂ ਸਮਝਿਆ।

  • पंजाब : पुलिस ने अवैध खनन के मामले में 9 ट्रैक्टर ट्रॉलियां की जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुर : गांव जहानखेलां में गांव की कुछ जमीन पर हो रहे अवैध खनन के चलते जमीन मालिकों और पुलिस ने छापा मारकर 9 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। जबकि कुछ ट्रैक्टर मौके से भागने में कामयाब हो गए। सदर थाना पुलिस ने रेत से भरी ट्रॉलियों को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए जमीन मालिकों ने बताया कि जहानखेलां में उनकी कई एकड़ जमीन है, जहां लगातार अवैध खनन चल रहा था और उनकी जमीन पर कटाव किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि आज जब वह जमीन पर आये तो जमीन पर अवैध खनन चल रहा था और मौके पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर ट्रॉलियां रेत से भरी हुई थी।

    उन्होंने तुरंत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रॉलियों को जब्त कर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस आई और मौके से ट्रॉलियां जब्त कर थाने ले गई। इस मौके पर जमीन मालिकों ने आरोप लगाया कि बालू माफिया लोगों की जमीन पर गलत तरीके से खनन कर जमीन को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकार को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं मौके पर पहुंचे सदर थाने के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे ट्रॉलियों को थाने ले जा रहे हैं और खनन विभाग के अधिकारियों को बुलाकर मामले की जांच की जाएगी।

  • पंजाबः इस यूनिवर्सिटी के फाउंडरों पर ED की रेड 

    चंडीगढ़ः अशोका यूनिवर्सिटी फाउंडर और फार्मास्युटिकल कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स परिसरों में ईडी ने रेड की है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीमें पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में टीमें पहुंची है। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज एक मामले में देश में एक साथ 17 स्थानों पर सर्च शुरू की है। जिसमें दिल्ली में 7 जगह, मुंबई में 7 जगह के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ व पंचकूला में भी छापेमारी जारी है।

    कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 1626 करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप है। ईडी अशोका यूनिवर्सिटी के प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता के खिलाफ उनकी चंडीगढ़ स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स से जुड़े 1,626 करोड़ रुपए के कथित बैंक धोखाधड़ी के मामले में रेड करने पहुंची।

    यह रेड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और 11 अन्य बैंकों से धोखाधड़ी से संबंधित है। आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए भारी लोन लिया और धन का दुरुपयोग किया। अशोक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर विनीत को संस्थापक और ट्रस्टी और प्रणव को सह-संस्थापक के रूप में दिखाया गया है। दोनों ही यूनिवर्सिटी के संस्थापक कमेटी के सदस्य हैं।

  • बड़ी कार्रवाईः 14 पुलिस कर्मी किए सस्पेंड, 46 की जांच जारी, देखें लिस्ट 

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में 14 पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर पुलिस लाइन से अटैच किया गया है। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के निर्देशानुसार गुरुग्राम डीसीपी हेडक्वार्टर से ये नोटिस जारी किया गया है। जिस भी थाने के पुलिस कर्मी इस लिस्ट में शामिल हैं, उस थाने के एसएचओ को ये नोटिस भेजा गया है। जिसकी कॉपी डीसीपी ईस्ट, वेस्ट व क्राइम समेत एसीपी हेडक्वार्टर को भी भेजी गई है।

    बता दें कि गृहमंत्री अनिल विज के आदेशानुसार पुलिस कमिश्नर ने ये कार्रवाई की है। गृहमंत्री विज की तरफ से डीजीपी को 372 पुलिसकर्मियों की लिस्ट सौंपी गई है। गृहमंत्री की तरफ से जारी की गई 372 पुलिसकर्मियों की लिस्ट में गुरुग्राम के 60 पुलिसकर्मी शामिल हैं। 60 पुलिसकर्मियों में से 14 पुलिस कर्मियों को फिलहाल सस्पेंड किया गया है। बाकी पुलिसकर्मियों पर जांच जारी है। वहीं, सस्पेंड किए गए सभी पुलिसकर्मी जांच अधिकारी हैं, जिनमें तीन सब इंस्पेक्टर, एक पीएसआई और 10 एएसआई शामिल है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਵਾਲਮਿਕੀ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਦੇ ਉਪਲੱਕਛ ਤੇ ਕੱਢੀ ਗਈ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਸਮੂਹ ਵਾਲਮਿਕੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਅਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮਿਕੀ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਦੇ ਉਪਲੱਕਛ ਅੱਜ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਸਮੂਹ ਵਾਲਮਿਕੀ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਇਹ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੰਦਰ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 4 ਤੋ ਬੜੀ ਹੀ ਸਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਅਤੇ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਕੱਢੀ ਗਈ। ਇਹ ਸੋਭਾ ਯਾਤਰਾ ਟਾਊਨਸ਼ਿਪ ਦੇ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ 4 ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ-3, ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ-2, ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ-1 ਤੋਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹੋਇਆ

    ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਮੇਨ ਬਜਾਰ ਤੋਂ ਦੌਲਤਪੁਰ ਚੌਁਕ ਤੋਂ ਮੁੜ ਵਾਪਸ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਮੰਦਰ ਸੈਕਟਰ ਨੰਬਰ-4 ਵਿਖੇ ਪੁਹੰਚੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਲੰਗਰ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਲਕਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਵਿਧਾਅਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਸਰਦਾਰ ਕਰਮਵੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਮਣ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਧਾਨ ਸੰਜੀਵ ਮਨਹਾਸ, ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਅਮਨਦੀਪ ਹੈਪੀ, ਤਲਵਾੜਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਨਾਇਬ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਓਕਾਂਰ ਸਿੰਘ ਇਹਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਹੋਰ ਵੀ ਪੰਤਵਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸਨ।

  • 2 दिन तक इंटरनेट बैन, शोभा यात्रा के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़प

    सारणः बिहार के सारण जिले में शुक्रवार की सुबह विसर्जन के लिए दुर्गा प्रतिमा को लेकर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक झड़प हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान कम से कम 6 लोग घायल हो गए। यह झड़प छपरा शहर के नया बाजार इलाके में हुई, जहां शोभा यात्रा एक अल्पसंख्यक इलाके से गुजरा और कुछ निवासियों द्वारा पथराव किया गया। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस टीमों के साथ, सुबह 5 बजे के आसपास झड़प शुरू होने पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए, आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस उपस्थिति तैनात की गई थी। जिसके बाद मामला गर्माता देख 2 दिन के लिए इंटरनेट बैन कर दिया गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपद्रवियों के एक समूह ने शोभायात्रा पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे दुर्गा प्रतिमा को नुकसान पहुंचा। जवाबी कार्रवाई में कुछ युवाओं ने पास के आवासों पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप दोनों समुदायों के बीच टकराव हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दुर्गा विसर्जन दौरान शोभायात्रा पर हमला तब हुआ जब वह एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। शोभायात्रा के दौरान संगीत की कमी के कारण स्थानीय समुदाय का गुस्सा भड़क गया, जिसके कारण पथराव हुआ। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि शोभायात्रा आवश्यक परमिट के बिना आयोजित किया गया था, जैसा कि एसपी मंगला ने उल्लेख किया है।

    स्थिति के बारे में जानकार एक वरिष्ठ अधिकारी ने एचटी को बताया कि शोभायात्रा पर हमला अनायास नहीं हो सकता है, और इसमें शामिल समुदाय शोभायात्रा की प्रत्याशा में पत्थरों के साथ तैयार किया गया होगा। एसपी ने पुष्टि की कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में स्थिति नियंत्रण में आ गयी है। अंततः मूर्ति विसर्जन बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो गया। जैसा कि एसपी ने कहा, विसर्जन शोभायात्रा के समापन के बाद, दोनों पक्षों के व्यक्तियों के खिलाफ दंगा और गैरकानूनी सभा का आरोप लगाते हुए पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।