Blog
-

ED के सामने पेश हुए शिखर धवन, इस मामले में चल रही है पूछताछ
खेल: टीम इंडिया के मशहूर बल्लेबाज रह चुके शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है। धवन आज सुबह 11 बजे से ईडी दफ्तर में पहुंचे हैं। बल्लेबाज 1X app को प्रमोट कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले इसी केस में क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ हुई है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े हुए वित्तीय लेन-देन और संभावित निवेश की जांच कर रही है। इसी मामले में धवन से भी पूछताछ हो रही है। -

Punjab News: लगातार डैमो से छोड़ा जा रहा पानी, ब्यास दरिया के किनारों पर अलर्ट जारी, देखें वीडियो
कपूरथला/होशियारपुरः पंजाब के मैदानी इलाके और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के चलते डैमो में पानी का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा। जिसके कारण पंजाब के कई जिले बाढ़ से पूर्ण रूप से प्रभावित है। वहीं लगातार डैमो से लाखों क्यूसेक पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। डैमो से छोड़े जा रहे पानी से पंजाब के मैदानी इलाकों में बाढ़ की स्थिति ज्यों की त्यों ही है। आज पोंग डैम से 99 हजार 673 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। दूसरी ओर भाखड़ा डैम से 80 से 85 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। पोंग और भाखड़ा डैम से लगातार पानी छोड़ने के कारण सतलुज और ब्यास दरिया का पानी ओर उफान पर चढ़ जाएगा। जिसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए दरिया के किनारों से लोगों को दूर रहने के निर्देश दिए है।
आज पौंग बांध के महाराणा प्रताप झील का आज का जलस्तर बढ़ कर 1394.52 फिट हो गया है। जब कि कल के मुकाबले डेढ़ फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। झील में पानी की आमद 107205 है और डैम से ब्यास नदी में पानी 99 हजार 673 क्यूसिक छोड़ा जा रहा है। यदि बात की जाए तो कल पानी की आमद 2 लाख 10 हजार क्यूसिक के आस पास थी और डैम से 80 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा जा रहा है। लेकिन हिमाचल ओर पंजाब में लगातार पिछले 5 दिन से हो रही बारिश चिंता का विषय है। यदि आने वाले दिनों में ऐसा ही बारिश होती रही तो भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड जल्द अधिक पानी छोड़ने का फैसला ले सकता है।
जिससे आने वाले दिनों में पंजाब और हिमाचल के लोग जो ब्यास नदी के किनारे रहते है उनकी चिंता बढ़ा सकता है। डैम से पानी अधिक छोड़े जाने के बाद ब्यास दरिया का जल स्तर बढ़ेगा। वहीं पंजाब के कपूरथला के सुलतानपुर लोधी में 35 गांव पहले ही बाढ़ की चपेट में है। ऐसे में ब्यास दरिया में पोंग डैम से लगातार पानी आने से स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी।कपूरथला और होशियारपुर में ब्यास दरिया किनारों से लोगों को दूर रहने के निर्देश प्रशासन ने जारी किए है। क्योंकि ब्यास दरिया का जलस्तर कम होने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही आलम रहा तो आने वाले दिनों में लोगों के लिए मुसीबत ओर बढ़ेगी।
-

Punjab News: 4 बहनों के इकलौते भाई का गोलियां मारकर किया कत्ल
मानसाः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बुढलाडा में देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। मृतक 4 बहनों का इकलौता भाई था। सेवक सिंह की पिछले कई दिनों से दूसरे ग्रुप के साथ खींचातानी चली आ रही थी, इसी दौरान रात में किसी निजी होटल में समझौते को लेकर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया।
वहां दूसरी पार्टी ने युवा सेवक सिंह को गोली मार दी। इस घटना में सेवक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके संबंध में जब शहर में पता लगा तो परिवारिक सदस्य समेत शहर के लोग सिविल अस्पताल में एकत्रित हुए और इंसाफ की मांग की। मृतक चार बहनों का अकेला भाई था। मृतक युवक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले शराब के ठेकेदारों के करिंदों के साथ झगड़ा हुआ था।
जिसके बारे में समझौता करने की बात चल रही थी और उन्हें मृतक युवक सेवक सिंह को समझौते के लिए बुलाया गया था। लेकिन वहां पहले ही मौजूद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाकर सेवक सिंह की हत्या कर दी गई। बुढलाडा के डीएसपी सिकंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
-

Punjab News: इस दिन तक 28 ट्रेनें Cancel व Short Terminated, यात्री होंगे प्रभावित
फिरोजपुरः नॉर्दन रेलवे के फिरोजपुर मंडल की ओर से जरूरी मुरम्मत कार्यों के चलते 2 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसकी जानकारी हिमांशु शेखर उपाध्या ने दी। उन्होंने बताया कि 74686 भगतावाला से खेमकरण जाने वाली ट्रेन आज से 23 सितम्बर तक रद्द कर दी गई है। इसी तरह 74685 खेमकरण से भगतावाला जाने वाली ट्रेन को भी 23 सितम्बर तक रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी जानकारी के लिए विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

वहीं दूसरी और बाढ़ के कारण भी कई ट्रेने रद्द की गई हैं और कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इनमें ट्रेन नंबर 22479 और 22480 नई दिल्ली – लोहियां खास जंक्शन – नई दिल्ली जेसीओ 04.09.2025 को जालंधर सिटी – कपूरथला – लोहियां खास जंक्शन के बजाय फिल्लौर जंक्शन – मलसियां शाहखत – लोहियां खास जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया गया है।

इसी के साथ 74939 जालंधर-फिरोजपुर को रद्द, 74932 फिरोजपुर-जालंधर 05 सितम्बर तक रद्द, 74931 जालंधर-फिरोजपुर आज के लिए रद्द, 74934 फिरोज़पुर-जालंधर भी आज के लिए रद्द, 74935 जालंधर-फ़िरोज़पुर रद्द, 74933 जालंधर-फ़िरोज़पुर शॉर्ट रूट मक्खू से शुरू, 54644 फिरोज़पुर-जालंधर शॉर्ट रूट मक्खू पर समाप्त, 74936 फिरोज़पुर-जालंधर रद्द, 74938 फिरोजपुर-जालंधर मक्खू पर लघु समाप्ति, 54643 जालंधर-फ़िरोज़पुर लघु मक्खू से प्रारंभ, 74937 जालंधर-फ़िरोज़पुर रद्द, 74940 फिरोजपुर-जालंधर रद्द, 13308 फिरोजपुर-धनबाद वाया फिरोजपुर-मोगा-लुधियाना डायवर्ट, 13307 धनबाद-फिरोजपुर वाया लुधियाना-मोगा-फिरोजपुर 02.09.2025 को डायवर्ट, 54637 होशियारपुर-जालंधर रद्द किया गया है।


अमृतसर-डेरा बाबा नानक-वेरका के बीच शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें
01 74651 अमृतसर-डेरा बाबा नानक हार्डोरावल पर शॉर्ट टर्मिनेट 04.09.25
02 74652 डेरा बाबा नानक-वेरका लघु उद्गम हार्डोरावल से 04.09.25
03 74653 वेरका- डेरा बाबा नानक हार्डोरावल पर लघु समाप्ति 04.09.25
04 74654 डेरा बाबा नानक-अमृतसर हार्डोरावल से लघु उद्गम 04.09.2505 74655 अमृतसर-डेरा बाबा नानक हार्डोरावल पर शॉर्ट टर्मिनेट 04.09.25
06 74656 डेरा बाबा नानक-वेरका शॉर्ट की शुरुआत 04.09.25 को हार्डोरावल से हुई
07 74657 वेरका-डेरा बाबा नानक हार्डोरावल पर शॉर्ट टर्मिनेट 04.09.25
08 74658 डेरा बाबा नानक-वेरका छोटी यात्रा हरदोरावल से 04.09.25 -

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा को प्रोडक्शन वारंट लाई पुलिस
जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही हाई कोर्ट से 105 दिन के बाद रेगुलर बैल मिली थी। लेकिन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस द्वारा जबरन वसूली की धाराएं लगाई गई हैं। थाना रामा मंडी की पुलिस विधायक रमन अरोड़ा को आज प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट लेकर पहुंची है, जहां कोर्ट से रमन अरोड़ा का रिमांड हासिल किया जाएगा।
Read in English:
MLA Raman Arora Faces Fresh Legal Trouble as New Case Surfaces in Jalandhar
बता दें कि सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को बीते दिन ही हाई कोर्ट से 105 दिन के बाद रेगुलर बैल मिली थी। लेकिन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा विधायक के खिलाफ थाना रामा मंडी में एक और मामला दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में रमन अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। बीते दिन रमन अरोड़ा के समधी की भी एंटीसिपेट्री बेल पर भी सुनवाई हुई, जहां कोर्ट से 17 सिंतबर की तारीख दी गई है।
इससे पहले 20 अगस्त को नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की हाईकोर्ट से रेगुलर बेल हो चुकी है, जबकि विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा भी बेल पर हैं। वहीं एटीपी सुखदेव वशिष्ठ 114 दिन से जेल में बंद थे, लेकिन अब उन्हें रेगुलर बेल मिल गई है। एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को पकड़ा था, जबकि विधायक को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से अरेस्ट किया था। विधायक रमन अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया गया था। राजन को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। विधायक के घर से 6,30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए थे।
-

Jalandhar News: फाटक बंद को लेकर इस इलाके में लोगों में भारी रोष, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: महानगर में फाटक बंद को लेकर रामनगर के निवासियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौके पर पूर्व विधायक केडी भंडारी पहुंचे। जहां लोगों ने पूर्व विधायक से अंडर ब्रिज बनाने की मांग की है। पूर्व विधायक ने कहा कि बाबा सिद्ध सोढल के मेले को ध्यान में रखते हुए फाटक बंद रखने के 4 सितंबर से 9 सितंबर तक आदेश दिए है। जिसको लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर फिरोजपुर डीआएम के सुपरिटेंडेंट से बात की और उन्होंने आश्वासन दिया है कि फाटक को रेगुलर बंद नहीं रखा जाएगा। उन्होंने ट्रेन आने पर ही फाटने को बंद किया जाएगा। इस दौरान फाटक के पास पुलिस कर्मी भी तैनात कर दिए गए है, ताकि कोई हादसा ना हो सके।
-

Punjab News: दिनदहाड़े घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV
लुधियानाः जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन नए केस सामने आते रहते हैं। अब ताजा मामला शहर के प्रीत नगर इलाके से सामने आया है जहां, दिनदहाड़े चोर घर के बाहर खड़ी बाइक लेकर फरार हो गया। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, शहर के प्रीत नगर इलाके में करीब 1 बजे एक युवक पहले इलाके की रैकी करता है। बाद में वह स्थिति का जायजा लेने के लिए घर के बाहर खड़ी बाइक पर बैठ जाता है। फिर वह डुप्लिकेट चाबी से बाइक को खोलता है और कुछ ही मिनटों में बाइक को स्टार्ट कर फरार हो जाता है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए Gurpreet Singh Ghuggi, देखें वीडियो
गुरदासपुरः ज़िला गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां जिला प्रशासन की टीमें लगी हुई हैं, वहां सामाजिक सेवा संस्थाओं के साथ-साथ कलाकार भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आए हैं। पंजाब के प्रसिद्ध हास्य कलाकार और फ़िल्मी अभिनेता गुरप्रीत सिंह घुग्गी आज अपने साथियों के साथ गुरदासपुर पहुंचे और जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 300 गद्दे, 700 ओडोमॉस, 700 सैनिटरी पैड और पशुओं के लिए 30 टन कैटल फोडर राहत सामग्री के रूप में प्रदान की।
इस मौके पर गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने जिला प्रशासन गुरदासपुर द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूरी टीम दिन-रात बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जो प्रयास कर रही है, वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा संस्थाएं भी इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि वे आज पूआध क्षेत्र के शहर मोहाली और मनौली गांव से अपने साथियों के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद करने आए हैं और उन्होंने यह राहत सामग्री जिला प्रशासन द्वारा स्थापित सहायता केंद्र में दी है।
गुरप्रीत सिंह घुग्गी ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा में पंजाबी लोगों का कोई सानी नहीं है और इस समय भी समाज सेवा संस्थाएं पूरी निष्ठा के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रही हैं। उन्होंने इन समाज सेवा संस्थाओं से अपील की कि वे जिला गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने से पहले जिला प्रशासन से संपर्क अवश्य कर लें ताकि उन्हें पता चल सके कि लोगों को किस वस्तु की आवश्यकता है।
-

Punjab News: टीमों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री, बाढ़ प्रभावित इलाकों को लेकर किया ऐलान, देखें वीडियो
अमृतसरः आज केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुँचे, जहाँ वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेंगे। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब बीजेपी प्रधान सुनील जाखड़ और अमृतसर देहाती बीजेपी प्रधान अमरपाल सिंह बोनी भी मौजूद रहे। इससे पहले पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद्र कटारिया अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे और बाढ़ प्रभावित इलाकों की रिपोर्ट केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपी।
एयर ओवेशन क्लब अमृतसर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्हें देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृतसर भेजा है, ताकि वे बाढ़ से प्रभावित इलाकों की हकीकत देख सकें और उसके बारे में केंद्र को विस्तृत रिपोर्ट भेज सकें। उन्होंने कहा कि यह संकट की घड़ी है और पूरा केंद्र, पंजाब के साथ खड़ा है। “हमारा मानवता और सेवा का जज़बा सबसे पहले है, बाढ़ पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी।
-

Punjab News: मोबाइल ट्रेडिंग कारोबारी को मिली जान से मारने की धमकी, मांगे 7 करोड़
लुधियानाः जिले में एक मोबाइल ट्रेडिंग कारोबारी को कुख्यात गैंगस्टर हरी चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर के नाम से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले बदमाश ने फोन कर उससे 7 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है, और फिरौती न देने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। गौरतलब है कि हैरी बॉक्सर पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी धमका चुका है। चाणक्य पुरी, धंद्रा रोड के निवासी प्रिंसपाल सिंह ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सदर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (2) (जबरन वसूली) और 351 (3) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रिंसपाल सिंह के अनुसार, यह धमकी उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर के साथ चल रहे वित्तीय विवाद का नतीजा है। उनका पूर्व पार्टनर मोगा का निवासी है और वर्तमान में हॉन्गकॉन्ग में रहता है। दोनों परिवारों ने मिलकर मोबाइल ट्रेडिंग का व्यवसाय शुरू किया था, लेकिन भारी नुकसान के कारण व्यापार बंद हो गया। प्रिंसपाल ने बताया, “हमने भारी नुकसान झेला और अपना घर और गाड़ियां तक गिरवी रख दीं। फिर भी मेरा पूर्व पार्टनर अपने नुकसान की भरपाई के लिए हमसे पैसे मांग रहा है।”
28 अगस्त को प्रिंसपाल को एक वॉट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया। कॉलर ने कहा कि वह अनमोल बिश्नोई (गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई) की तरफ से बात कर रहा है। उसने प्रिंसपाल को अपने पूर्व पार्टनर को 7 करोड़ रुपए चुकाने को कहा, और ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। प्रिंसपाल ने पुलिस को बताया, “मैंने कॉल रिकॉर्ड कर ली है। जब मैंने अपने पूर्व पार्टनर से इस बारे में बात की, तो उसने पुष्टि की कि अब यह मामला हैरी बॉक्सर संभाल रहा है।” प्रिंसपाल ने यह बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली है, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
यह मामला शहर में सनसनी का कारण बन गया है, क्योंकि हैरी बॉक्सर हाल ही में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को धमकाने के लिए सुर्खियों में रहा है। उसने सलमान खान के साथ काम करने वाले अभिनेताओं को चेतावनी दी थी और कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी निशाना बनाया था। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने कहा कि हम यह सत्यापित कर रहे हैं कि कॉल करने वाला व्यक्ति वास्तव में गैंगस्टर हैरी बॉक्सर था या नहीं। पीड़ित को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।