Blog

  • बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए Punjabi Singer Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

    बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए Punjabi Singer Mankirt Aulakh, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब क्षेत्र बाढ़ की मार से जूझ रहा है। पानी की बाढ़ के कारण इस बार बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जहां समाजसेवी संस्थान और पंजाबी समुदाय सामने आए हैं। वहीं पंजाबी गायक भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वीरवार को पंजाबी गायक मनकीरत औलख कस्बा धारीवाल में बनाये गए राहत कैंप में पहुंचे।

    जहां उन्होंने कहा कि उनकी टीम द्वारा 5 करोड़ रुपये बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह खालसा एड की टीम से संपर्क करके उस जगह लोगों की मदद कर रहे है जहां जरूरत है। उनकी टीम स्वयं पहुंच कर यह राहत सामग्री पीड़ितों में बांटेगी।

  • Punjab News: पाकिस्तान से जुड़े गिरोह से 2 किलो हेरोइन, 3.5 की ड्रग मनी और हथियार बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: पाकिस्तान से जुड़े गिरोह से 2 किलो हेरोइन, 3.5 की ड्रग मनी और हथियार बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रॉस बॉर्डर तस्करी गिरोह को काबू किया है। पाकिस्तान से जुड़े इस तस्करी गिरोह से नशा, हथियार और ड्रग मनी भी जब्त की गई है। आरोपियों के कब्जे से 2.02 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल (जिसमें 1 Glock 9MM शामिल) और 3.5 लाख ड्रग मनी बरामद की गई। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम हरप्रीत सिंह, गुरपाल सिंह और रंजोध सिंह हैं।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar/border-smuggling-gang-busted-in-amritsar-three-arrested-with-heroin-and-weapons/

    हरप्रीत और गुरपाल पहले मलेशिया भी जा चुके हैं और वहीं से उनका संपर्क पाकिस्तान के स्मगलरों से हुआ। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2.02 किलो हेरोइन और .30 बोर 2 पिस्टल बरामद की है। वहीं, रंजोध सिंह के पास से दो और पिस्तौल (जिनमें एक Glock 9MM शामिल है) और 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। यह रकम हवाला चैनल के जरिए बाहर भेजी जानी थी।

    पुलिस ने बताया कि यह गैंग पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था और लगातार पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करता था। प्राथमिक जांच से सामने आया है कि गिरोह के कई अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं। इस मामले में थाना गेट हकीमां में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और पाकिस्तान से जुड़े लिंक भी खंगाले जाएंगे। जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

     

  • जंग का मैदान बना कोर्ट परिसर, चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    जंग का मैदान बना कोर्ट परिसर, चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में आज दोपहर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। जहां हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल को उठाकर ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। गोली लगने से घायल की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत के रूप में हुई है। उस पर गोली चलाने वाले हमलावर कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग करने के बाद हमलावर तुरंत वहां से भाग गए। घायल युवक लवजीत को उसके साथ आए लोग तुरंत ही गोद में उठाकर कोर्ट परिसर के बाहर लाए और ऑटो से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक को 2 गोलियां लगी है, उसकी हालात गंभीर बनी हुई। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दो-तीन युवक कुछ देर तक लवजीत को देखते रहे, फिर अचानक तमंचे निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से लवजीत चीखते हुए वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इतना कोर्ट परिसर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, हमलावर तेजी से वहां से भाग गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव मोखरा निवासी लवजीत​​ सुबह को भिवानी कोर्ट में पेशी पर आया था। उसके साथ कुछ लोग और भी थे। सभी कोर्ट परिसर में ही मौजूद थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। ​​​​बताया जा रहा है कि ​दोपहर करीब डेढ़ बजे करीब दो-तीन युवक उनके पास पहुंचे और कुछ देर खड़े रहे। ​​​​​​​इसकी सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जो घायल युवक के साथ आए लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने कोर्ट परिसर और उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है, ताकि हमलावरों को पता लगाया जा सके।​​​​​​​      
  • शहर में घुसा हाथी, 2 लोगों पर किया हमला, मचा हड़कंप

    शहर में घुसा हाथी, 2 लोगों पर किया हमला, मचा हड़कंप

    अनूपपुरः शहर में हाथी घुसने का मामला सामने आया है। जैसे ही लोगों की नजर हाथी पर पड़ी तो लोगों में भगदड़ मच गई। सभी चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कुछ लोग वीडियो बनाने के लिए हाथी के पीछे भागते नजर आए। वहीं शोर सुनकर हाथी और आक्रामक हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हाथी से दूर रहने की हिदायत दी और पटाखे फोड़ते हुए हाथी को शहर से बाहर ले जाया गया।

    जानकारी मुताबिक, जैतहारी में बीती रात करीब 10 बजे की हाथी शहर में घुसा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वन विभाग के अनुसार, हाथी राजेंद्रग्राम वन परिक्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ा और पचौहा के पाठ बाबा क्षेत्र की ओर जा रहा है। हाथी काफी आक्रामक है। पिछले 14 दिन से गांवों में घूम रहा है। अब तक दो लोगों पर हमला कर चुका है। अनूपपुर में करीब डेढ़ महीने से चार हाथी डेरा जमाए हुए थे। कुछ दिन पहले ये चारों वापस छत्तीसगढ़ चले गए थे।

    दो हाथी छत्तीसगढ़ के कटघोरा वन परिक्षेत्र में हैं। उसी झुंड से अलग हुआ एक हाथी फिर से वापस आ गया है। वन विभाग ने जिले के कुकुरगोड़ा, चोलना, चोई, पड़रिया, धनगवां, तखौली, लहरपुर, पचौहा और कुसुम्हाई के निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं लोगों को हाथी दिखने पर तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचित करने के लिए भी कहा है।

     

  • Anant Chaturdasi पर होती है भगवान विष्णु-गणेश की पूजा, जानें महत्व

    Anant Chaturdasi पर होती है भगवान विष्णु-गणेश की पूजा, जानें महत्व

    धर्म: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि हर साल अनंत चतुर्दशी के तौर पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा और व्रत का खास महत्व बताया गया है। शास्त्रों में यह बताया गया है कि इस व्रत को यदि कोई विधि के साथ करता है तो व्यक्ति के सारे पाप दूर होते हैं और उसे जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है। इस बार यह त्योहार 6 सितंबर शनिवार को मनाया जाएगा।

    पूजा का महत्व

    अनंत चतुर्दशी की पूजा में सूत्र का बहुत महत्व होता है। यह अनंत सूत्र सूत के धागे को हल्दी में रंंगकर 14 गांठें लगाकर बनाया जाता है। इसको हाथ या गले में धारण करते हैं। हर गांठ पर भगवान विष्णु के स्वरुप अनंत-ऋषिकेश, पद्मनाभ, माधव, वैकुण्ठ, श्रीधर, त्रिविक्रम, मधुसूदन, वामन, केशव, नारायण, दामोदर और गोविंद की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि इस सूत्र को धारण करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

    महाभारत की कथा का महत्व

    महाभारत की कथा के अनुसार, जब पांडव जुए में हार गए थे और वनवास भोग रहे थे तो उस दौरान श्रीकृष्ण उनसे मिलने के लिए आए। युद्धिष्ठिर ने अपनी पीड़ा श्रीकृष्ण को बताई और उपाय पूछा था। तब श्रीकृष्ण ने उनको भाद्र महीने की शुक्ल चतुर्दशी का व्रत करके अनंत भगवान की पूजा करने का आदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि अनंत भगवान विष्णु का ही स्वरुप होते हैं। यह चतुर्मास में शेषनाग पर अनंत शयन करते हैं। युद्धिष्ठिर ने परिवार के साथ यह व्रत किया और अंत में उन्हें हस्तिनापुर का राजपाट दोबारा से मिला।

    इसलिए खास है अनंत चतुर्दशी

    इस दिन का महत्व और भी खास है क्योंकि इसी दिन गणेश चतुर्थी पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होता है। भगवान गणेश को पूरे विधि-विधान के साथ विदाई देकर घर में सुख-समृद्धि और विघ्न खत्म करने की प्रार्थना भगवान से करते हैं। इसी वजह से अनंत चतुर्दशी का त्योहार भगवान विष्णु और गणेश दोनों की कृपा पाने के लिए बेहद खास माना जाता है।  
  • Jalandhar-Amritsar Road पर धंसी सड़क, 2 जगह पर बना गड्ढा, देखें Live

    Jalandhar-Amritsar Road पर धंसी सड़क, 2 जगह पर बना गड्ढा, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब में लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। वहीं जालंधर-अमृतसर रोड़ पर 2 जगह पर सड़क धंसने की घटना सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। दरअसल, यह घटना सुभापुर की है।

    जहां बारिश के कारण सड़क धंसने से काफी बड़ा गड्ढा पड़ गया है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि राहत का काम शुरू करवाया जा रहा है। जल्द गड्ढे को भर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बरसात के कारण सड़क में यह गड्ढा पड़ गया है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई है, लेकिन दूसरी जगह पर गड्ढे पर कोई बैरिकेडिंग नहीं की हुई है। हालांकि इस घटना के पता चलने के बाद उस गड्ढे के पास भी पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर दी गई है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह हादसे होने की घटनाएं सामने आ चुकी है। कई लोगों के घरों की छतें गिर चुकी है, वहीं खेतों में पानी घुसने से फसलें खराब हो चुकी है।

  • Punjab News: Observer Meeting में kadwal के शामिल होने पर Congress में गुटबाजी तेज

    Punjab News: Observer Meeting में kadwal के शामिल होने पर Congress में गुटबाजी तेज

    पार्टी सदस्यता रद्द का पत्र वायरल होने से दोबारा उठा मुद्दा

    लुधियानाः पंजाब में कांग्रेस की गुटबाजी तेज होती नजर आ रही है। अब हलका आतम नगर से कमलजीत सिंह कड़वल की सदस्यता कांग्रेस पार्टी द्वारा रद्द किए जाने की एक लेटर वायरल हो रही है। ये लेटर 19 जून 2025 की है लेकिन यह अब वायरल हो रही है। सदस्यता रद्द किए जाने की लेटर वायरल होने के उपरांत भी कमलजीत कड़वल ऑब्जर्वर मीटिंग में बैठे नजर आए। जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ से जब इस वायरल लेटर के बारे जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस मामले का कुछ ज्यादा पता नहीं है। लेटर के बारे वह अपने दफ्तर में चैक करवाएंगे।
    सदस्यता रद्द का वायरल लेटर।
    सदस्यता रद्द का वायरल लेटर।
    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि कांग्रेस पार्टी के प्रोटोकाल के विपरित कड़वल की नियुक्ति की गई है। वड़िंग ने कहा था कि कड़वल को कांग्रेस में शामिल करने से पहले उन्हें किसी ने जानकारी नहीं दी। इस कारण वह कड़वल को कांग्रेस का सदस्य मानते ही नहीं है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के नेताओं को दिल्ली बुलाकर आपसी मतभेद खत्म करने की कोशिश की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के बीच सुलह कराई गई थी। पार्टी में निचले स्तर पर चल रही गुटबाजी को खत्म करने और कमजोर जिला इकाइयों को मजबूत करने के लिए हाईकमान ने विभिन्न जिलों में केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय ऑब्जर्वर नियुक्त किए। इसी क्रम में लुधियाना में गुटबाजी खत्म करने के लिए शहरी हलकों के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ ऑब्जर्वर कृष्णा तीरथ ने बैठक की। बैठक में पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला और प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली की जानकारी लेना और आपसी मतभेद दूर करने के सुझाव लेना था, लेकिन इस बैठक में कमलजीत सिंह कड़वल भी मौजूद थे जिन्हें राजा वड़िंग ने कभी कांग्रेस का सदस्य माना ही नहीं। सूत्रों मुताबिक इस बैठक में शामिल कई नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि एक तरफ पार्टी हाईकमान गुटबाजी खत्म करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी से निकाले गए व्यक्ति को बैठक में शामिल किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, लुधियाना के पश्चिमी हलके में कमजोर हो रहे आधार के कारण दिल्ली में पार्टी हाईकमान द्वारा आयोजित बैठक में नहीं बुलाया गया। वहीं, पार्टी हाईकमान ने पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को पटियाला जिले का ऑब्जर्वर नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सूत्रों का मानना है कि अगर लुधियाना में पार्टी से निकाले गए लोगों को इसी तरह बैठकों में शामिल किया जाता रहा, तो आने वाले समय में गुटबाजी खत्म होने के बजाय और बढ़ सकती है।
  • एक बार फिर लगे भूकंप के झटके, पहले हो चुकी है 1400 लोगों की मौत

    एक बार फिर लगे भूकंप के झटके, पहले हो चुकी है 1400 लोगों की मौत

    नई दिल्ली: अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप आने के बाद से लगातार धरती का कांपना जारी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के एक बयान में बताया गया कि गुरुवार को अफगानिस्तान में फिर से 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 135 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। यह 4 सितंबर को सुबह 10:40 बजे 135 किलोमीटर की गहराई में आया। इससे पहले इससे पहले बुधवार देर रात यहां 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप दर्ज किया गया था, जिससे आफ्टरशॉक का खतरा बढ़ गया था। ‘X’ पर एक पोस्ट में NCS ने बताया कि अफगानिस्तान में रात 23:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    इस बीच खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावित कुनार और नंगरहार प्रांतों में आपातकालीन सहायता भेजी है, जहां 1400 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती सहायता सामग्री में खाद्य सामग्री और उच्च-ऊर्जा वाले बिस्कुट शामिल हैं। आगे की सहायता और कर्मियों को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

    इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया था कि भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयां, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइजर, जल शोधन गोलियां, ओआरएस घोल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों सहित 21 टन राहत सामग्री आज हवाई मार्ग से पहुंचाई गई।’

  • Punjab News: भरभराकर गिरी पशुशाला, बुजुर्ग व्यक्ति सहित 4 भैसों की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: भरभराकर गिरी पशुशाला, बुजुर्ग व्यक्ति सहित 4 भैसों की मौत, देखें वीडियो

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक कुलजीत रंधावा ने लिया जायजा

    मोहालीः भारी बारिश के कारण बटौली गांव में एक पशुशाला ढह गई। इससे बुजुर्ग मालिक की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबकर 4 भैंसों भी मर गईं और एक दर्जन पशु घायल हो गए। मृतक की पहचान जसवीर सिंह (62) के रूप में हुई है। वह डेयरी का काम करता था, जिससे परिवार का गुजारा चलता था। वहीं पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसा दोपहर 2 बजे हुआ। जसवीर पशुओं की देखभाल कर रहे थे, तभी शैड अचानक गिर गया जिसके चलते उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला, जिससे वे पशुओं के साथ मलबे में दब गए। लोगों ने आवाज सुनकर बुजुर्ग को बाहर निकाला और घायल को अंबाला के पास साधोपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना में 4 भैसों की भी मौत हुई है और एक दर्जन से ज्यादा पशु घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और विधायक कुलजीत रंधावा भी मृतक के घर पहुंचे। कुलजीत रंधावा ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और मुआवजे समेत हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि लालड़ू हलके में बारिश के कारण एक हफ्ते में यह दूसरी मौत है। इससे पहले 29 अगस्त को किसान जनक राज (65) झरमल नदी में बह गए थे।
  • Punjab News: विधवा महिला के घर की छत गिरी, परिवार के सदस्य घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: विधवा महिला के घर की छत गिरी, परिवार के सदस्य घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में लगातार हो रही बारिश का कहर जारी है। फिरोजपुर के जलाल वाला गांव में एक विधवा के परिवार पर कच्चे मकान की छत गिर गई। गनीमत यह रही कि समय रहते हुए परिवार घर से बाहर निकल गया और कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। पीड़ितों ने आरोप लगाए कि जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना का भी कोई लाभ नहीं मिला था। प्रधानमंत्री आवास योजना का कोई लाभ न मिलने के कारण परिवार कच्चे मकान में रह रहा था। बारिश की मार न झेल पाने के कारण यह हादसा हुआ। विधवा ने मदद की गुहार लगाई।

    जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के गांव जलाल वाला में एक विधवा अपने बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहती हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की नींव धंस गई और छत नीचे गिर गई। परिवार ने समय रहते हुए भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान परिवार के कुछ सदस्य घायल भी हुए। आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने परिवार को छत और मलबे के नीचे से निकाला। घटना में गरीब परिवार का सारा घरेलू सामान टूट गया। परिवार ने समाजसेवियों से घर के लिए छत मुहैया कराने की गुहार लगाई है।

    विधवा महिला ने बताया कि उसके पति की लगभग 10 साल पहले मौत हो गई थी और उसका ससुर भी नहीं है। वह और उसकी सास मेहनत-मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण बड़ी मुश्किल से कर रही हैं। उन्होंने मांग की है कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में कच्चे घर की छत लगवाने के लिए फॉर्म भरा था, लेकिन उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिला। आज यह बड़ा हादसा हो गया। उन्होंने सरकार से छत बनाने के लिए मदद की गुहार लगाई है।