शहर में घुसा हाथी, 2 लोगों पर किया हमला, मचा हड़कंप

Written by

in

अनूपपुरः शहर में हाथी घुसने का मामला सामने आया है। जैसे ही लोगों की नजर हाथी पर पड़ी तो लोगों में भगदड़ मच गई। सभी चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। वहीं, कुछ लोग वीडियो बनाने के लिए हाथी के पीछे भागते नजर आए। वहीं शोर सुनकर हाथी और आक्रामक हो गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को हाथी से दूर रहने की हिदायत दी और पटाखे फोड़ते हुए हाथी को शहर से बाहर ले जाया गया।

जानकारी मुताबिक, जैतहारी में बीती रात करीब 10 बजे की हाथी शहर में घुसा और उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वन विभाग के अनुसार, हाथी राजेंद्रग्राम वन परिक्षेत्र से होते हुए आगे बढ़ा और पचौहा के पाठ बाबा क्षेत्र की ओर जा रहा है। हाथी काफी आक्रामक है। पिछले 14 दिन से गांवों में घूम रहा है। अब तक दो लोगों पर हमला कर चुका है। अनूपपुर में करीब डेढ़ महीने से चार हाथी डेरा जमाए हुए थे। कुछ दिन पहले ये चारों वापस छत्तीसगढ़ चले गए थे।

दो हाथी छत्तीसगढ़ के कटघोरा वन परिक्षेत्र में हैं। उसी झुंड से अलग हुआ एक हाथी फिर से वापस आ गया है। वन विभाग ने जिले के कुकुरगोड़ा, चोलना, चोई, पड़रिया, धनगवां, तखौली, लहरपुर, पचौहा और कुसुम्हाई के निवासियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं लोगों को हाथी दिखने पर तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचित करने के लिए भी कहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *