गोली लगने से घायल की पहचान रोहतक के गांव मोखरा निवासी लवजीत के रूप में हुई है। उस पर गोली चलाने वाले हमलावर कौन थे, इसका अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, बड़ी संख्या में कोर्ट परिसर में पुलिस फोर्स पहुंच चुकी है। मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायर किए, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग करने के बाद हमलावर तुरंत वहां से भाग गए। घायल युवक लवजीत को उसके साथ आए लोग तुरंत ही गोद में उठाकर कोर्ट परिसर के बाहर लाए और ऑटो से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि युवक को 2 गोलियां लगी है, उसकी हालात गंभीर बनी हुई। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब दो-तीन युवक कुछ देर तक लवजीत को देखते रहे, फिर अचानक तमंचे निकालकर उस पर फायरिंग कर दी। हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से लवजीत चीखते हुए वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इतना कोर्ट परिसर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, हमलावर तेजी से वहां से भाग गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, गांव मोखरा निवासी लवजीत सुबह को भिवानी कोर्ट में पेशी पर आया था। उसके साथ कुछ लोग और भी थे। सभी कोर्ट परिसर में ही मौजूद थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे करीब दो-तीन युवक उनके पास पहुंचे और कुछ देर खड़े रहे। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जो घायल युवक के साथ आए लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने कोर्ट परिसर और उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए है, ताकि हमलावरों को पता लगाया जा सके।जंग का मैदान बना कोर्ट परिसर, चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो pic.twitter.com/jyco847f7E
— Encounter India (@Encounter_India) September 4, 2025
जंग का मैदान बना कोर्ट परिसर, चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

भिवानीः हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में आज दोपहर फायरिंग होने की घटना सामने आई है। जहां हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही एसपी सुमित कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। इससे पहले कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल को उठाकर ऑटो से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
Leave a Reply