Punjab News: पाकिस्तान से जुड़े गिरोह से 2 किलो हेरोइन, 3.5 की ड्रग मनी और हथियार बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार

Written by

in

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रॉस बॉर्डर तस्करी गिरोह को काबू किया है। पाकिस्तान से जुड़े इस तस्करी गिरोह से नशा, हथियार और ड्रग मनी भी जब्त की गई है। आरोपियों के कब्जे से 2.02 किलो हेरोइन, 4 पिस्तौल (जिसमें 1 Glock 9MM शामिल) और 3.5 लाख ड्रग मनी बरामद की गई। डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम हरप्रीत सिंह, गुरपाल सिंह और रंजोध सिंह हैं।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

https://encounternewspaper.com/punjab/amritsar/border-smuggling-gang-busted-in-amritsar-three-arrested-with-heroin-and-weapons/

हरप्रीत और गुरपाल पहले मलेशिया भी जा चुके हैं और वहीं से उनका संपर्क पाकिस्तान के स्मगलरों से हुआ। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 2.02 किलो हेरोइन और .30 बोर 2 पिस्टल बरामद की है। वहीं, रंजोध सिंह के पास से दो और पिस्तौल (जिनमें एक Glock 9MM शामिल है) और 3.5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। यह रकम हवाला चैनल के जरिए बाहर भेजी जानी थी।

पुलिस ने बताया कि यह गैंग पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था और लगातार पाकिस्तान से ड्रग्स और हथियार मंगवाकर पंजाब में सप्लाई करता था। प्राथमिक जांच से सामने आया है कि गिरोह के कई अन्य सदस्य भी इस नेटवर्क से जुड़े हैं। इस मामले में थाना गेट हकीमां में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा और पाकिस्तान से जुड़े लिंक भी खंगाले जाएंगे। जल्द ही इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *