Blog

  • हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम विशाल शर्मा ने उपमंडल स्तरीय अधिकारियों से की बैठक

    हरोली उत्सव को लेकर एसडीएम विशाल शर्मा ने उपमंडल स्तरीय अधिकारियों से की बैठक

    ऊना/सुशील पंडित : हरोली उत्सव 2023 को लेकर हरोली बीडीओ कार्यालय हाॅल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विशाल शर्मा ने की। उन्होंने हरोली उत्सव के आयोजन के संबंध में सभी उपमंडल स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि उत्सव के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए विभिन्न समितियां गठित की जाएंगी।

    उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव के सफल आयोजन और सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अधिकारी टीम वर्क के साथ कार्य करंेगे, जिस अधिकारी को जो जिम्मेवारी सौंपी जाएगी वह उस जिम्मेवारी को पूरी लगन और कत्र्तव्य निष्ठा से निभाना सुनिश्चित करेंगे। एसडीएम ने बताया कि हरोली उत्सव संभवतः अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त डाॅग शो, पशु मेला, बेबी शो के अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया हरोली उत्सव में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाॅल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव के दौरान एक भव्य स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी हरोली अनिल शर्मा, तहसीलदार हरोली सुरभी नेगी, बीडीओ हरोली मुकेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • जालंधरः इस इलाके में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन के साथ लगते संघा चौक में खाली प्लाट में टेंट लगाए बैठे रजाई व रुई पिंजाई के फड़ी के टाल में आग लगने का मामला सामने आया है। जहां स्थानीय लोगों द्वारा पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया।

    बताया जा रहा है कि आग लगने से काफी सामान जलकर राख हो गया है। लोगों का कहना है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है, लेकिन काफी समय हो गया है अभी तक कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची है। जिसके कारण लोग खुद ही पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है।

    काम कर रहे प्रवासी युवकों ने बताया कि उन्हें आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया और आग बहुत तेजी से फैली और कुछ ही देर में सारा सामान जलकर राख हो गया। युवक ने बताया कि इस घटना से 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

    करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी रविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें संघ चौक के पास एक खाली प्लांट में रजाई, गददो की फड़ी लगाकर बैठे टाल में आग लगने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है।

  • जालंधरः भगवा यात्रा से पहले भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधरः भगवा यात्रा से पहले भारी हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महानगर में भाजपा के द्वारा आज मंदिर एक्ट को लेकर जालंधर में भगवा जात्रा निकाली जानी थी। लेकिन उससे पहले ही भारी हंगामा देखने को मिल गया। दरअसल, भाजपा के द्वारा साईं दास स्कूल से निकाली जाने वाली भगवा यात्रा के दौरान पुलिस की तरफ से स्कूल की ग्राउंड का गेट बंद कर दिया गया। जिसके बाद हिंदू समाज के लोगों में हिंदू समाज के लोगों में काफी रोष पाया गया।

    इस दौरान हिंदू कार्यकत्ताओं ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। नेताओं का कहना है कि भगवा यात्रा ऐसे ही निकलेगी। प्रशासन की तरफ से रोकने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की तरफ से रोकने की कोशिश की गई है उनके खिलाफ पुलिस कमिश्नर को कंप्लीट भी की जाएगी। जालंधर में शहर में हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए हैं। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता आज शहर में अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

    सभी नेएकजुट होकर हिंदुत्व की पहचान भगवा झंडा लेकर मार्च निकालने का एलान किया है। सभी हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पटेल चौक के पास सांई दास स्कूल के प्रांगण में इकट्ठा होंगे और वहीं से भगवा मार्च की शहर में शुरुआत करेंगे। मंदिर एक्ट कमेटी के संयोजक मनोज मन्ना ने कहा कि भगवा मार्च  सांईं दास स्कूल से शुरू होगा। इसके बाग यह भगवा मार्च शहर के अड्डा होशियापुर, अड्डा टांडा, भगत सिंह चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक से होते हुए शहर की सड़कों से गुजरेगा। इस भगवा मार्च का उद्देश्य हिंदुओं में जागृति पैदा करना हैं और उन्हें संगठित करना है।

  • इन 5 बैंकों के ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे पैसा, RBI ने लगाई रोक

    इन 5 बैंकों के ग्राहक नहीं निकाल पाएंगे पैसा, RBI ने लगाई रोक

    नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने 5 सहकारी बैंकों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन बैंकों पर प्रतिबंध 6 महीनों तक जारी रहेंगे। इन प्रतिबंधों में पैसे निकासी पर रोक भी शामिल है। बैंक के ग्राहक जहां बैंक में जमा अपना पैसा नहीं निकाल पाएंगे, वहीं ये बैंक आरबीआई की पूर्व अनुमति के बिना न तो किसी को नया कर्ज दे सकेंगे और न ही ऋण ले सकेंगे। इसके अलावा अपनी किसी संपत्ति का ट्रांसफर या निपटान भी नहीं कर सकेंगे।

    भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि ये प्रतिबंध समीक्षाधीन है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक आगे भी बैंकों के कामकाज की समीक्षा कर ही प्रतिबंध हटाने या बढ़ाने का निर्णय लेगा। अगर बैंकों की वित्‍तीय स्थिति में आरबीआई को सुधार नजर आएगा तो बैन हटा लिया जाएगा। आरबीआई ने स्‍पष्‍ट किया है कि इन बैंकों का लाइसेंस निरस्‍त नहीं किया गया है।

    जिन पांच बैंकों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया है, उनमें HCBL सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), शिमशा सहकारी बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) उरावकोंडा को-ऑपरेटिव टाउन बैंक, उरावकोंडा, (आंध्र प्रदेश) और शंकरराव मोहिते पाटिल सहकारी बैंक, अकलुज (महाराष्ट्र) शामिल है। HCBL सहकारी बैंक लखनऊ (यूपी), आदर्श महिला नगरी सहकारी बैंक मर्यादित औरंगाबाद (महाराष्ट्र), और शिमशा सहकारा बैंक नियमिथा मद्दुर, (कर्नाटक) के ग्राहक वर्तमान लिक्विडिटी की कमी के कारण अपने अकाउंट से पैसा नहीं निकाल सकेंगे।

  • पंजाबः फर्जी फूड एवं सप्लाई अधिकारी गिरफ्तार 

    पंजाबः फर्जी फूड एवं सप्लाई अधिकारी गिरफ्तार 

    पठानकोटः शहर की पुलिस ने फर्जी फूड एवं सप्लाई अधिकारी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी राजिंदर मनहास ने बताया कि उक्त फर्जी अधिकारी फैक्टरी मालिक से 50 हजार रुपए महीना लेने की मांग कर रहा था। पुलिस को 3 दिन पहले ही इस मामले की शिकायत मिली थी। काबू किया गया व्यक्ति फैक्टरी का कर्मचारी बताया जा रहा है। आरोपी ने फिरौती ना मिलने पर pioneer नामक फैक्टरी को बदनाम करने की धमकी दे रहा था।

    शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अजय निवासी कुरूक्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अजय फैक्टरी में लेबर सप्लाई का काम करता था और कर्जे में डूब जाने के कारण आरोपी यह कदम उठाया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। 

  • पंजाब: अमृतपाल सिंह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    पंजाब: अमृतपाल सिंह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    अमृतसरः अजनाला कांड के बाद वारिस पंजाब संगठन के मुखिया अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। अमृतपाल के सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया गया है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बंद कर दिया गया है। बता दें कि उनका ट्विटर अकाउंट पहले ही बंद हो चुका है। लवप्रीत तूफान के जेल से छूटने के बाद वारिस पंजाब के मुखिया अमृतपाल सिंह का भी बयान सामने आया है।

    खालिस्तान के बारे में बात करते हुए अमृतपाल सिंह ने कहा कि उनके कारणों को बुराई या वर्जना के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बल्कि इसे बौद्धिक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। इसके क्या भू-राजनीतिक लाभ हैं और सिखों के लिए इसके क्या लाभ हैं। अमृतपाल सिंह ने कहा कि यह एक विचारधारा है और विचारधारा कभी मरती नहीं है। हम दिल्ली से नहीं मांग रहे हैं।

    इसी तरह अमृतपाल सिंह ने बीजेपी और पाकिस्तान के समर्थन को लेकर उठाए गए मुद्दों को लेकर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि बीजेपी मेरा समर्थन करती है और कुछ कहते हैं कि मुझे पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है। तो मैं आपको बता दूं कि मुझे केवल गुरुओं का ही सहयोग मिला है। अमृतपाल सिंह ने कहा कि वह किसी भी राजनीति में शामिल नहीं हैं।

  • पंजाबः हमलावारों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक को बंधक बनाकर की मारपीट, देखें CCTV

    पंजाबः हमलावारों ने पूर्व कांग्रेसी विधायक को बंधक बनाकर की मारपीट, देखें CCTV

    बुढलाडाः पंजाब के मानसा स्थित बुढ़लाडा हलके के पूर्व कांग्रेसी विधायक मंगत राय बंसल को अज्ञात बदमाशों ने उनके परिवार द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान में बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने उसने मारपीट की और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी। हमलावर एसयूवी कार में सवार होकर आए थे। इस घटना की सीसीटीवी भी सामने आई है जिसमें कुछ संदिग्ध लोग दिखे है।

    घायल अवस्था में मंगर राय को सरकारी अस्पताल (बुढलाडा) में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक मंगत राय बंसल ने कहा कि कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय में घुसे और दरवाजा बंद कर दिया। उसने जब उन लोगों का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगे। इस बीच आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मंगत राय मुताबिक बदमाशों ने 50 लाख रुपये उससे मांगे। बदमाश उसे धमकी देकर गए कि यदि उसने पुलिस को कुछ बताया तो वह अपनी मौत का खुद जिम्मेवार होगा।

    बदमाश यहां तक कहकर गए है कि 2 दिन बाद उनका साथी आएगा और उससे पैसे लेकर चला जाएगा। एसपीडी बालकृष्ण मुताबिक सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच चल रही है। पूर्व विधायक मंगत राय बंसल ने पुलिस को बताया कि उन्हें बंधक बनाकर पीटा गया है। इस मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने जिले में नाकाबंदी की। आने जाने वाले लोगों की तालाशी ली। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे पुलिस चैक कर रही है। पुलिस ने कई वीडियो फुटेज कब्जे में ली है। डीएसपी नवनीत कौर गिल, एसएचओ बरेटा गुरदर्शन सिंह मान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

  • ऑटो रिक्शा को बनाया लग्जरी कार, देखें वीडियो

    ऑटो रिक्शा को बनाया लग्जरी कार, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः आजकल लोग देसी जुगाड़ कर गाड़ियों को मॉडिफाई कर रहे है। वहीं एक ऑटो रिक्श की काफी वायरल हो रही है। जिसे मॉडिफाई करके लग्जरी कार का रूप दिया गया है। इस ऑटो रिक्शा को पहली नजर में देख कोई भी नहीं बता सकता है कि वह एक ऑटो रिक्शा है।

    दरअसल ऑटो रिक्शा के मालिक ने उस पर लाखों रुपए खर्च कर उसे प्रीमियम और लग्जरियस लुक दिया है। इसके लिए उसके डिजाइन में फेरबदल कर एक्स्ट्रा सीट भी लगाई गई हैं। फिलहाल वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों को यह कमाल का आइडिया काफी पसंद आया है।

  • जालंधरः गैस सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत

    जालंधरः गैस सिलेंडर फटने से उड़ी घर की छत

    जालंधर/वरुण: देहात के गोराया में स्थित गांव धुलेटा में एक घर में गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में घर की छत उड़ गई। इसके साथ ही घर का सारा फर्नीचर जल कर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित जसवीर ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ घर पर ही मौजूद थे। दरअसल, उनकी बेटी की तबीयत खराब थी। इसलिए वह खुद किचन में चाय बनाने गए, जैसे ही जसवीर ने गैस चालू की तो आग लग गई।

    जिसके बाद वह घबराकर वहां से बेटी को लेकर घर से बाहर भागे और अपनी जान बचाई। जसवीर ने बताया कि कुछ देर बाद ही आग लगने से जोदधार धमका हुआ और उनके घर की छत उड़ गई। वहीं इस हादसे से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

    जिसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार पीड़ित परिवार साइकिल पर गांव-गांव जाकर अपना गुजारा करता है, इस घटना के बाद अब वह घर से बेघर हो गए है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन और लोगों से मदद की गुहार लगाई है। 

  • अजनाला हिंसा के बहाने कंगना रनौत ने पंजाब पर साधा निशाना

    अजनाला हिंसा के बहाने कंगना रनौत ने पंजाब पर साधा निशाना

    अमृतसरः अजनाला में हुई हिंसा को लेकर जहां सरकार को विपक्ष ने घेरना शुरू कर दिया है। वहीं हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी पंजाब के अजनाला में हुई घटना को लेकर निशाना साधा है। कंगना ने ट्वीट कर कहा, ‘उन्होंने दो साल पहले ही पंजाब के बारे में भविष्यवाणी कर दी थी।’ उन्होंने लिखा कि, ‘पंजाब में अब जो कुछ भी हो रहा है, इसकी भविष्यवाणी उन्होंने दो साल पहले ही कर दी थी।’

    इस दौरान उन्होंने कहा कि, मेरे खिलाफ कई केस दर्ज किए गए। अरेस्ट वारंट भी जारी हुए। मेरी कार पर पंजाब में अटैक किया गया, लेकिन वही हुआ जो मैने कहा था। अब समय आ गया है कि नॉन खालिस्तानी सिखों को अपनी स्थिति और मंशा क्लियर करनी चाहिए। अमृतसर जिले के अजनाला थाने में 23 फरवरी को बंदूक-तलवारों से लैस खालिस्तान समर्थकों ने हमला कर दिया। ये वारिस पंजाब दे संगठन के मुखी भाई अमृतपाल सिंह के समर्थक थे।

    अमृतपाल खुद भी वहां पहुंचा। ये लोग अमृतपाल के करीबी साथी लवप्रीत सिंह तूफान को छुड़ाने की मांग को लेकर वहां पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। हालांकि बाद में अमृतपाल श्री गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी लेकर वहां पहुंच गया। जिसे देखकर पुलिस पीछे हट गई। इसका फायदा उठा खालिस्तान समर्थकों ने पुलिस वालों को पीटा और थाने के अंदर घुस गए।