Blog

  • Punjab News: स्कूल बस और बाइक की टक्कर में 2 छात्रों की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल बस और बाइक की टक्कर में 2 छात्रों की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

    पटियालाः पातरां-हिसार रोड पर स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रिंस और मोहित निवासी हरियाऊ गांव के रूप में हुई है।

    इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों और गांव वासियों ने सड़क पर विरोध-प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। जिससे ट्रैफ़िक बाधित हो गया। परिवार के सदस्यों ने न्याय मिलने तक विरोध जारी रखने का फ़ैसला किया है। मामले की जानकारी देते हुए गांव वासी ने कहाकि दोनों सरकारी स्कूल के छात्र थे और दोनों परिवार के इकलौते बेटे थे। दोनों परिवार गरीब परिवार से संबंधित है। ऐसे में लोगों ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बस काफी तेज रफ्तार थी और बस चालक 50 फीट दूर तक बाइक को घसीटकर ले गया।

    वहीं लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रिंसीपल और वाईस प्रिंसीपल द्वारा घटना को लेकर गलत व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक दोनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो धरना जारी रहेंगा। वहीं अन्य गांव वासी ने कहा कि घटना के दौरान बस में 45 बच्चे सवार थे। ऐसे में अगर बस हादसे का शिकार हो जाती है तो 45 बच्चों को नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। गांव वासियों ने कहा कि पुलिस अधिकारी स्कूल प्रबंधंकों से बात करने के लिए गए है। लेकिन लोगों की मांग है कि स्कूल चालक और स्कूल प्रिंसीपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। गांव वासियों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं की जाती उनका धरना जारी रहेगा।

  • Punjab News: एक घंटे की बारिश से बिगड़े हालात, गलियों में भरा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: एक घंटे की बारिश से बिगड़े हालात, गलियों में भरा पानी, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में एक घंटे की बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आपको बता दें कि बारिश से लोगों को मौसम से तो राहत मिली है लेकिन नगर निगम की पोल भी खुल गई है।

    एक घंटे की बारिश के बाद लुधियाना शहर की सड़कों का हाल तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। जहां सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन आज पांचवें दिन भी जारी है। वहीं शहर की गलियों में पानी भर गया, कुछ लोगों के घर में पानी घुस गया।

    वहीं कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हो गई। शहर में जलभराव की गंभीर स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। शहर की कई नालियां और सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से जाम पड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून से पहले सफाई को लेकर किए बड़े-बड़े दावे अब खोखले साबित हो रहे हैं और इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

     

  • Punjab News: बेअदबी कानून पर जत्थेदार का आया बयान, सभी विधायक आपत्तियों पर सहमत

    Punjab News: बेअदबी कानून पर जत्थेदार का आया बयान, सभी विधायक आपत्तियों पर सहमत

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आज बेअदबी कानून को लेकर सरकार की ओर से पेश किए गए संशोधित ड्राफ्ट पर अपना पक्ष रखा। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब सरकार द्वारा बेअदबी कानून में संशोधन को लेकर भेजी गई रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से दिए गए सुझावों को गंभीरता से नहीं लिया और मसौदे में केवल करीब 10 प्रतिशत बदलाव किए गए हैं, जबकि 90 प्रतिशत सुझावों को अब तक स्वीकार नहीं किया गया। जत्थेदार गड़गज ने कहा कि पंथ गुरु साहिब के हुक्म के अनुसार चलता है। जत्थेदार ने कहा कि जब तक बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों पर अंतिम सहमति नहीं बन जाती, तब तक 3 अगस्त से शुरू होने वाले पंजाब विधानसभा सत्र में इस कानून को लेकर किसी भी तरह की बहस या चर्चा नहीं की जानी चाहिए। पहले श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से उठाई गई आपत्तियों और दिए गए सुझावों पर सहमति बनना जरूरी है।

    इसके बाद ही इस मामले में आगे की विधायी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। गुरु पंथ की सहमति के बिना कोई भी कानून नहीं बनाया जा सकता। गड़गज ने कहा कि आज पूरी दुनिया में गुरबाणी को मानने वाले सिख मौजूद हैं, इसलिए ऐसा कोई भी कानून स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिसे गुरु पंथ की मंजूरी प्राप्त न हो। इसी उद्देश्य से पिछले महीने पंजाब सरकार के विधायकों और कैबिनेट मंत्रियों को श्री अकाल तख्त साहिब बुलाया गया था। वहां पारदर्शिता के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायकों ने अपने-अपने विचार रखे।

    सभी ने जयकारे लगाकर आपत्तियों को दूर करने तथा आवश्यक संशोधन करने पर सहमति जताई थी। जत्थेदार ने कहा कि बीड़ शब्द को शामिल करने और कस्टोडियन शब्द हटाने की मांग पर सरकार ने यह कहते हुए संशोधन नहीं किया कि यह उसके अधिकार क्षेत्र का विषय नहीं है। सरकार ने कस्टोडियन शब्द को लेकर विस्तृत स्पष्टीकरण जरूर दिया है, लेकिन शब्द को हटाया नहीं गया। वह अभी भी मसौदे में पहले की तरह मौजूद है। सरकार की ओर से दी गई इतनी विस्तृत व्याख्या की हमें आवश्यकता नहीं है। जिन प्रमुख मुद्दों पर सहमति बनी थी, उनमें से करीब 90 प्रतिशत बातों को स्वीकार नहीं किया गया है।

  • Punjab News: नगर निगम की लापरवाही, बारिश में खुला पड़ा 10 फीट गहरा सीवर, साइकिल समेत गिरे बुजुर्ग, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम की लापरवाही, बारिश में खुला पड़ा 10 फीट गहरा सीवर, साइकिल समेत गिरे बुजुर्ग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सावन की बारिश ने नगर निगम की पोल खोल दी। दरअसल, नगर निगम की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। कोट मंगल सिंह नगर इलाके में काम पर जा रहे एक बुजुर्ग अपनी साइकिल समेत खुले सीवर में जा गिरे। गनीमत यह रही कि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से बुजुर्ग की जान बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

    वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग अपनी साइकिल पर बड़े आराम से सड़क से गुजर रहे हैं। लेकिन बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा होने की वजह से उन्हें खुला हुआ सीवरेज होल नजर नहीं आया। पलक झपकते ही बुजुर्ग साइकिल समेत उस गटर में गिर गए। बताया जा रहा है कि यह सीवरेज होल करीब 10 फीट गहरा है। बुजुर्ग के गटर में गिरते ही आस-पास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े।

    स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को सीवर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अगर समय रहते लोग मदद के लिए नहीं पहुंचते, तो पानी के बहाव और गहराई के कारण बुजुर्ग की जान भी जा सकती थी। इस घटना के बाद से कोट मंगल सिंह नगर और आस-पास के इलाके के लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है। लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में खुले सीवर हादसों को न्योता दे रहे हैं, लेकिन नगर निगम इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

  • Punjab News: RTO ऑफिस में लोग परेशान, नहीं हो रहा काम, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO ऑफिस में लोग परेशान, नहीं हो रहा काम, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः आरटीओ ऑफिस में लोगों की परेशानी का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। लोग पिछले दो साल से आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि अधिकारी और क्लर्क ऑफिस में नहीं बैठते और वे भूखे-प्यासे होकर दिन भर इंतजार करते रहते हैं। कुछ लोग अपना काम करवाने के लिए 100 किलोमीटर और कुछ 50 किलोमीटर दूर से ऑफिस आते हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।

    74 साल के बुजुर्ग दरबार सिंह ने बताया कि वे एक साल से इस ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई उनकी बात नहीं सुन रहा है। 75 वर्षीय हरभजन सिंह ने कहा कि वे पिछले 3 महीनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं है। जीवन सिंह का कहना है कि उन्होंने घोड़ा-गाड़ी ली थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी काम नहीं हो रहा है, गाड़ी की किश्तें ड्यू हो रही हैं और कर्ज बढ़ रहा है। फिरोजपुर ऑफिस के आरटीओ विश्वजीत सिंह की बात करें तो वे मेडिकल लीव पर हैं और एटीओ राकेश बंसल मीटिंग्स में व्यस्त हैं।

  • Jalandhar News: दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा टिप्पर, लगा जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पीएपी से अमृतसर हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। दरअसल, जेसी रिसोर्ट के पास टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे में राहगीर बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार रास्ते में खराब बस को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। वहीं घटना के बाद वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने क्रेन की मदद से टिप्पर को सीधा करवाया। वहीं ट्रैफिक को दोबारा से सुंचारू ढंग से चलाने का काम शुरू किया।

    मामले की जानकारी देतेे हुए टिप्पर चालक दिलजिंदर सिंह ने कहाकि ननकाना साहिब नामक खराब बस खड़ी थी। घटना स्थल पर बस चालक द्वारा कोई साइन बोर्ड नहीं रखा हुआ था। इस दौरान पीछे से कंटेनर आ रहा था। जिसके बाद कंटेनर की बस से टक्कर हुई और उसके बाद उसकी बस से टक्कर हुई और टिप्पर फ्लाईओवर से नीचे पलट गया। हादसे में गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। वहीं पीड़ित के अनुसार उसकी बाजू फैक्चर हो गई।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि फ्लाईओवर पर खराब बस खड़ी थी। खराब बस के कारण टिप्पर फ्लाईओवर से पलट गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं बस को भी क्रेन की मदद से हटवाया गया और ट्रैफिक को फिर से चालू कर दिया गया।

  • Thailand में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, पाकिस्तानी नागरिक के कहने पर भारतीयों ने की किडनैपिंग

    Thailand में 3 इंडियन टूरिस्ट का अपहरण, पाकिस्तानी नागरिक के कहने पर भारतीयों ने की किडनैपिंग

    बैंकॉकः थाईलैंड में तीन भारतीय पर्यटकों का अपहरण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पांच भारतीय नागिरकों को गिरफ्तार कर तीनों युवकों को रेस्कयू कर लिया है। गिरफ्तार किए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपहरण किए युवकों के परिजनों से फिरौती की मांग की है। आरोपियों ने बताया कि ये काम उन्होंने पाकिस्तानी नागिरक के कहने पर किया था।

    पीड़ितों की पहचान मोहित (23), आशीष (24) और हिमांशु (20) के रूप में हुई है। आरोपियों ने उन्हें सस्ते 7 दिन के टूर पैकेज का लालच देकर थाईलैंड के पटाया शहर बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद उन्हें एक घर में बंधक बना लिया और उनके परिवारों से तीनों के बदले 40-40 लाख रुपए, यानी कुल 1.20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई।

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवतार सिंह (38), जगजीत सिंह (38), रंभालक कुमार (24), सुखबीर सिंह (37) और कुलरा सिंह (27) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले एक महीने से चैट एप्लीकेशन के जरिए दुबई में बैठे एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में थे। उसी ने अपहरण की पूरी साजिश रची थी।

    फिरौती की रकम क्रिप्टोकरेंसी के जरिए लेने की योजना बनाई गई थी। इसके बदले आरोपियों को नकदी, कीमती सामान और थाईलैंड से बाहर जाने के लिए एयरलाइन टिकट देने का वादा किया गया था। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें कई दिनों तक भूखा रखा गया। उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और उल्टा लटकाकर बेरहमी से पीटा गया।

    आरोपियों ने पीड़ितों के शरीर पर लाल स्प्रे पेंट लगाया, ताकि वीडियो कॉल के दौरान ऐसा लगे कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनके शरीर से खून बह रहा है। इन वीडियो के जरिए परिवारों पर फिरौती देने का दबाव बनाया जा रहा था। पीड़ितों के परिजनों ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया। इसके बाद 21 जुलाई को दूतावास ने चोनबुरी इमिग्रेशन पुलिस और पटाया पुलिस को अलर्ट किया।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर पटाया के एक टाउनहाउस में छापा मारा। वहां तीनों पीड़ित अलग-अलग कमरों में बंधे हुए मिले। उनके मुंह पर टेप लगी था और शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस को मौके से टेप, लकड़ी का डंडा और लाल स्प्रे पेंट बरामद हुआ है।

  • Jalandhar News: ट्रक और बाइक की टक्कर में भाई की मौत, बहन गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ट्रक और बाइक की टक्कर में भाई की मौत, बहन गंभीर घायल, देखें वीडियो

    2 महीने बाद होने वाली थी युवक की शादी

    जालंधर, ENS: फ़िल्लौर-तेहिंग रोड पर आज तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन-भाई ट्रक की चपेट में आ गए। इस हादसे में 21 साल का युवक अर्जुन सानी की मौत हो गई, जबकि उसकी 23 साल की बहन प्रिया गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए बसपा हल्का फ़िल्लौर के प्रभारी खुशी राम और मृतक के पिता शंकर ने बताया कि अर्जुन सानी रोज़ाना की तरह अपनी बहन को निजी फैक्ट्री में काम पर छोडऩे के लिए मोटरसाइकिल पर जा रहा था। इस दौरान फ़िल्लौर से तेहिंग की ओर आ रहे एक कथित ओवरलोड ट्रक के साथ उनकी भयानक टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक मोटरसाइकिल समेत खेतों में पलट गया और मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से दोनों भाव-बहन-भरा को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल फ़िल्लौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अर्जुन सानी को मृत घोषित कर दिया। प्रिया की हालत नाज़ुक होने के कारण उसे इलाज के लिए चन्देलन के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। परिवार ने बताया कि अर्जुन सानी गांव तेहिंग में बिल्डिंग का काम करता था और उसका विवाह दो महीने बाद होने वाला था। इस दर्दनाक हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करके उसके खिलाफ बनाई जाने वाली कानूनी कार्रवाई की जाए और परिवार को इंसाफ़ दिया जाए।
  • Jalandhar News: कुत्तों का आतंक, बेटे और मां पर किया हमला, बच्चा घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कुत्तों का आतंक, बेटे और मां पर किया हमला, बच्चा घायल, देखें वीडियो

    ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी

    जालंधर, ENS: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। वहीं मां-बेटे को आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए जीटीबी नगर की अकालदीप कौर अपने नर्सरी में पढ़ने वाले मासूम बेटे जसकीरत को इनोसेंट हार्ट स्कूल से छुट्टी के बाद लेने आई थीं। स्कूटी से घर लौटते वक्त आवारा कुत्तों के झुंड ने न्यू कमल विहार में अचानक दोनों पर हमला कर दिया और इससे उनकी स्कूटी गिर गई और दोनों बुरी तरह घायल हो गए। लहुलुहान हालत में मासूम को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। स्थानीय निवासी रॉकी सहदेव ने बताया कि कॉलोनी में 30 से ज्यादा आवारा कुत्ते आए दिन राहगीरों पर झपटते हैं। वहीं, सिविल अस्पताल की एंटी रेबीज वैक्सीन ओपीडी में हर दिन 140 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें से 25 से 30 मरीज नए डॉग बाइट के होते हैं। आम आदमी क्लीनिकों में भी रोज एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू डॉग पॉन्ड में नए कैनाल के निर्माण की गति बेहद धीमी है। इसके लिए ठेकेदार को पहले दो कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इसके बावजूद काम में कोई सुधार नहीं हुआ। अब निगम ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।  
  • Punjab News: बरनाला में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    Punjab News: बरनाला में दिखा बंद का असर, देखें वीडियो

    बरनालाः बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज के मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। डॉ. बीआर अंबेडकर भलाई मंच और भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की है। इस दौरान मेडिकल सेवाएं और अन्य जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। सफाई कर्मचारी अपनी शेष मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें तीन साल बाद पक्की नौकरी (स्थायी दर्जा) मिलना भी शामिल है।

    इस दौरान कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल जैसी राजनीतिक पार्टियों के अलावा, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन और मजदूर, कर्मचारी संगठन भी सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आए। भगवान वाल्मीकि शक्ति दल के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज ने शहरवासियों, व्यापारियों और दुकानदारों से बंद का समर्थन करने की अपील की है।

    आपको बता दें बीते दिनों सफाई कर्मचारी पक्की नौकरी, वेतन वृद्धि और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने जैसी मांगों को लेकर 8 जुलाई से हड़ताल पर थे। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद 22 जुलाई को बरनाला नगर निगम और जिला प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच शहर से कूड़ा हटाने का अभियान शुरू किया। इस दौरान हड़ताली सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई।

    इस झड़प के दौरान प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर लाठीचार्ज और बल प्रयोग किया गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिनमें महिला सफाई कर्मचारियों के साथ भी कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप सामने आए थे।