Blog

  • Punjab News: नशा बेचने से रोकने पर हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा बेचने से रोकने पर हमलावारों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के वडाला भीट्टेवड़ गांव में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब नशा बेचने से रोकने पर हमलावारनों ने व्यक्ति पर गोलियां चला दीं। इस घटना में 46 वर्षीय दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वासियों के अनुसार 2 अज्ञान युवक मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने दिलबाग सिंह पर नज़दीक से फायर करने शुरू कर दिए। घटना को लेकर गांव वासियों और घायल के परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान वह घर में आराम कर रहे था कि अचानक गोली की आवाजें सुनाई दीं।

    जब सभी बाहर निकले तो दिलबाग सिंह खून से लथपथ पड़ा मिला। मौके से 2 से 3 गोलियों के खाली खोले भी बरामद हुए हैं। गांव वासियों के मुताबिक गोली दिलबाग सिंह के कंधे में लगी है, इसलिए उसकी जान को फिलहाल खतरा तो नहीं है, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित दिलबाग सिंह और उसके परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोग गांव में नशा बेचते थे।

    जब उसे नशा बेचने से रोका तो उनसे झगड़ा हुआ और देर रात कुछ अज्ञात लोगों को साथ लेकर उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाईं जिनमें से 2 गोलियां मेरे कंधे में लग गईं। उन्होंने कहा कि कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब मीडिया कर्मी घटनास्थल पर कवरेज के लिए पहुंचे तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारी अजयपाल सिंह ने कैमरों को हाथ लगाकर कवरेज रोकने की कोशिश की, जिससे मीडिया और पुलिस अधिकारियों के बीच तनाव भी देखा गया। गांव में दहशत का माहौल है और लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि गांव में नशे और गुंडागर्दी को रोका जा सके।

  • Punjab News: गरीब रथ और वैष्णो देवी एक्सप्रेस सहित 56 ट्रेनें रद्द, 4 माह का शेड्यूल जारी

    Punjab News: गरीब रथ और वैष्णो देवी एक्सप्रेस सहित 56 ट्रेनें रद्द, 4 माह का शेड्यूल जारी

    जालंधर और कैंट से गुजरने वाली 22 ट्रेनें शामिल

    जालंधर, ENS: पंजाब में घने कोहरे को लेकर रेलवे की ओर से ट्रेनों को लेकर नए आदेश जारी कर दिए गए है। दरअसल, रेलवे ने उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में दिसंबर के पहले सप्ताह से लेकर मार्च तक 56 रेलगाड़ियों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें 22 रेलगाड़ियां जालंधर और जालंधर कैंट से गुजरती हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। रेलवे ने दो महीने पहले ही यात्रियों को सूचित करना शुरू कर दिया था और इन रेलगाड़ियों की टिकट बुकिंग भी प्रारंभ नहीं की गई थी। जारी सूची के मुताबिक रेलवे की ओर से रद्द की ट्रेनों में कालका से श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस (14503 और 14504) 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक, नंगल डैम एक्सप्रेस (14505 और 14506) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक, अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस (14541 और 14542) एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द की गई है। इसी के चलते गरीब रथ एक्सप्रेस (12207, 12208) नौ दिसंबर से 24 फरवरी, योग नगरी जम्मूतवी एक्सप्रेस (14606-14605) सात दिसंबर से 22 फरवरी, लाल कुआं-अमृतसर एक्सप्रेस (14615 और 14616) 6 दिसंबर से 28 जनवरी तक, जनसेवा एक्सप्रेस (14617 और 14618) तीन दिसंबर से दो मार्च तक रद्द की गई है। अमृतसर अजमेर एक्सप्रेस (19611 और 19614) पांच दिसंबर से एक मार्च तक, अकाल तख्त एक्सप्रेस (12317 और 12318) सात दिसंबर से 24 फरवरी तक, दुर्ग्याणा एक्सप्रेस (12357 और 12358) छह दिसंबर से 28 फरवरी तक और इंटरसिटी एक्सप्रेस (14681 और 14682) एक दिसंबर से एक मार्च तक रद की गई हैं।  
  • आज का राशिफल 29 नवंबर, 2025

    आज का राशिफल 29 नवंबर, 2025

    आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रात 11 बजकर 7 मिनट पर बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। आज नवमी तिथि, हर्षण योग और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है। देर रात बुध के मार्गी होते ही नौकरी, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर इसका असर दिखेगा।

    मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही एनर्ज़ेटिक रहने वाला हैं। वकील आज पूराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। मेकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।

    वृष राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है अतः आप मेहनत जारी रखिये। टेक्सटाइल का कारोबार कर रहे लोगों के काम में अच्छा लाभ होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचें। आज किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर डिस्कशन करेंगे।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। आज ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल हों सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्लांट नर्सरी का काम कर रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। सिंगर्स को किसी गाने के लिए अवॉर्ड मिल सकता है।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ महंगा उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें, नहीं तो दूसरा आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्द किसी अच्छी जगह होगा।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल जाएगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आपको जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, परिवार में खुशियाँ आयेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की तारीफ़ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन क्रिएटिव होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नयी योजना सफल रहेगी। स्टूडेंट अपने पूराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का स्नेह और प्यार मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।

    तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका दिन आपके जीवन में नए बदलाव लायेगा। नयी योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। आप अपने रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। अस्थमा की समस्या से आपको आराम मिलेगा। डेयरी का कारोबार आगे बढ़ाने की सोचेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे।


    वृश्चिक राशि:
    वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आज अपने काम करने का तरीका बदलेंगे, काम का अच्छा रिजल्ट जल्द ही आपको मिलेगा। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फंड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज दूसरों की सलाह पर अमल करें, काम करने में सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा।

    धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारी मिलेगी। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। आज आप नया काम सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। प्राइवेट विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। ऑफिस में किसी की बातों में न पड़ें, इससे आपका ही नुकसान होगा।

    मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में किसी की सलाह से कार्य करने का तरीका पता चलेगा। जीवन में दिनचर्या अपनाने से लाभ मिलेगा। आज योग और मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है, परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।

    कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर होगा। डिप्रेशन की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ऑफिस के रुके कार्यों को अपने कलीग की मदद से आज पूरा कर लेंगे। कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। आपको आज जरूरत का सामान गिफ्ट मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा।

    मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। ग्राफिक डिजाइन के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करने का विचार बनाएंगे। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी।

  • Punjab News: अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था चौपट, चारों तरफ गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, देखें वीडियो

    Punjab News: अनाज मंडी में सफाई व्यवस्था चौपट, चारों तरफ गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, देखें वीडियो

    मोगा। जिले के अनाज मंडी में कूड़े के बड़े-बड़े ढेर और चारो तरफ फैली गंदगी का मामला सामने आया है। जहां, अवारा पशुओं का आतंक से हालात इतने खराब हैं कि हर दिन नए हादसे हो रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार विभाग अभी तक लापरवाह नज़र आ रहा है।

    अनाज मंडी आज फिर सवालों के घेरे में है। यहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कूड़े के ढेर, गंदगी, सीवर का पानी और अवारा पशुओं के कारण मंडी आने वाले किसानों और आम लोगों की जिंदगी मुश्किल बन चुकी है। हर तरफ कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए हैं…गंदगी इतनी कि यहां से गुजरना भी मुश्किल है।

    मंडी में आने वाले किसान और व्यापारी दोनों परेशान
    लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन मंडी बोर्ड की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। साहब जी, ये देखो हालात…हम रोज़ यहां आते हैं, डर लगता है कहीं कोई हादसा न हो जाए। कूड़े की सफाई महीनों से नहीं हुई… बदबू से खड़े होना भी मुश्किल है। प्रशासन से ये विनती है कि समस्या से जल्द-जल्द से निजात दिलाई जाए।

  • ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

    ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क केवल 10 रुपये निर्धारित किया गया है। ओल्ड बस स्टैंड पार्किंग पर भी यही दर लागू होगी।

    यह पहल खासतौर पर उन लोगों की सुविधा के लिए की गई है, जो थोड़े समय के लिए आते हैं और त्वरित, सुलभ पार्किंग चाहते हैं। आयुक्त ने कहा कि यह कदम शहर में पार्किंग अनुशासन को मजबूत करने की दिशा में अहम साबित होगा।

    गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने हाल ही में ऊना शहर में अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर भीड़भाड़ को लेकर अन्य अहम आदेश भी जारी किए थे, जिससे यातायात और सार्वजनिक स्थानों की व्यवस्था और बेहतर बने। नगर निगम का यह नया शुल्क निर्धारण प्रशासन के प्रयासों को और प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

  • Punjab News: पिस्टल साफ करते समय अचानक चली गोली, ASI की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पिस्टल साफ करते समय अचानक चली गोली, ASI की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसर। सीआईए-2 के कार्यालय में शुक्रवार को एक एएसआई की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान एएसआई जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक ASI जतिंदर सिंह अपनी सर्विस पिस्टल 9 mm साफ कर रहे थे, इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो सीधे उनके सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना बारे में जानकारी देते हुए ACP शिवदर्शन सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद और अचानक हुई घटना है। उन्होंने कहा कि दोपहर में ASI जतिंदर सिंह अपने ऑफिस में अकेले बैठे थे और अपनी सर्विस पिस्टल साफ कर रहे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि पिस्टल संभालते समय अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई। ACP ने कहा कि घटना की जांच जारी है और मौके से सभी सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। पूरी जांच के बाद ही और बातें सामने आएंगी। पुलिस परिवार और सहकर्मियों ने ASI जतिंदर सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।

  • Himachal News: बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    Himachal News: बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्व के अंतर्गत आते गांव मैडी में बस की टक्कर लगने से बाइक चालक व्यक्ति की मौत हो गई जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार निवासी मैड़ी तहसील अम्ब ने बताया कि बीती शाम करीब 4.30 बजे यह सैर को जा रहा था तो मैड़ी पंचायत घर के पास बस संख्या एचपी 72 सी-4998) जिसे कुलदीप सिंह पुत्र रण सिंह निवासी ज्वार तहसील अम्ब चला रहा था, जोकि तेज रफ़्तार से आई और सामने से आ रहे बाइक संख्या एचपी 19 एफ-3319) जिसे मदर शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी मैड़ी खास अम्ब चला रहा था को टककर मार दी। इस टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गईं।

    वहीं इस संबंध में पुलिस ने आरोपित बस चालक के विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • रिटायर्ड कर्मचारियों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधान सभा में निकाली रैली

    रिटायर्ड कर्मचारियों और कर्मचारियों के हक के लिए भाजपा विधायक दल ने विधान सभा में निकाली रैली

    प्रदेश की सेवा करने वाले कर्मचारी अपने हकों के लिए तरस रहे, बच्चों की फीस नहीं भर पा रहे : जयराम ठाकुर

    ऊना/धर्मशाला/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल ने आज विधानसभा परिसर के अंदर प्रदर्शन कर पूर्व कर्मचारियों और कर्मचारियों के हकों के लिए आवाज उठाई। भारतीय जनता पार्टी के विधायक नेता प्रतिपक्ष   के कार्यालय से विधानसभा के गेट के सामने पहुंचे और वहां पर नारे लगाते हुए सरकार के नाकामी को उजागर किया।

    मीडिया से बात करते हुए जय राम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार सिर्फ कर्मचारी हितैषी होने का नाटक करती है और कर्मचारियों के साथ हर तरह की ज्यादती करती है। प्रदेश के कर्मचारी वेतन के लिए सड़कों पर है। व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि बिना धरना दिए सभी कर्मचारियों के वेतन नहीं आते। पेंशनर्स का हाल तो बहुत बुरा है। जिन कर्मचारियों ने पूरी उम्र प्रदेश की सेवा की आज वह पेंशन के लिए महीनों से धरने कर रहे हैं। अपने मेडिकल बिल के लिए 3 साल से सरकार की दया दिखाने की आस कर रहे हैं। जिस उम्र में सबसे ज्यादा बीमारियां परेशान करती हैं उसे उम्र में पेंशनर्स के मेडिकल के बिल के भुगतान रोकना किसी भी संवेदनशील सरकार की निशानी नहीं हो सकती।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज सरकार का एक भी नुमाइंदा रिटायर्ड कर्मचारियों से नजरे नहीं मिला सकता।  विधानसभा से चंद कदमों की दूरी पर ही प्रदेश भर से हजारों की संख्या में पूर्व कर्मचारी आए हैं जो अपने हक की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनका हक देने की बजाय उनका रास्ता रोक रखा है। मुख्यमंत्री किसी रास्ते से निकल रहे हैं तो मंत्री किसी और रास्ते से निकाल रहे हैं। जिन चुनावी गारंटियों और घोषणा पत्र के दम पर सुक्खू सरकार आई थी आज वह भूल गई है। प्रदेश का हर वर्ग आज निराशा में हैं। सरकार के रवैए से विपक्ष के विधायक को क्या सरकार के मंत्री और कांग्रेस के विधायक भी परेशान है। मुख्यमंत्री  का सुबह में कोई फैसला होता है दोपहर में कोई फैसला होता है और रात तक कोई और फैसला हो जाता है। सरकार में संवेदनशीलता गंभीरता और दूरदर्शिता राम की कोई चीज नहीं बची है।

    आरएसएस दुनिया के सबसे बड़ा संगठन है जो लोग बोल रहे हैं वह बोलने लायक तक नहीं

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता आरएसएस के बारे में घटिया टिप्पणी कर रहे हैं, उनकी सोच में ही खराबी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का सबसे बड़ा संगठनहै। जो व्यक्ति निर्माण से चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की अवधारणा के साथ 100 साल से काम कर रहा है। इस संगठन ने दुनिया को एक से एक व्यक्तित्व दिए हैं। दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जो सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे लंबे समय से चुने हुए प्रतिनिधि के तौर पर नेतृत्व कर रहे हैं, आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी द्वारा ही गढ़े गए है। दुनिया के सबसे सम्मानित और राष्ट्र सेवा में समर्पित संस्थान के बारे में बोलने लायक कांग्रेस में कोई नेता है ही नहीं। इसलिए अपनी मर्यादा के बाहर जाकर कोई नेता बात करने की कोशिश ना करें।

    प्रदर्शन करें पूर्व कर्मचारियों से से मिल उनके हक के लिए आवाज उठाते रहने का दिया भरोसा

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के विधायक विपिन परमार सुधीर शर्मा और पवन काजल के साथ जोरावर मैदान में प्रदर्शन कर रहे पूर्व कर्मचारियों से मिले। उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि आज ही विधानसभा में 1 घंटे तक हमने पूर्व कर्मचारी और कर्मचारियों के हितों के लिए प्रदर्शन किया और सरकार के सामने उनके सभी मुद्दे उठाएं। उन्होंने आगे भी सरकार के सामने कर्मचारी और पूर्व कर्मचारियों के हकों के लिए आवाज उठाते रहने का भरोसा दिया। पूर्व कर्मचारियों ने उनका आभार जताया।

    नेता प्रतिपक्ष ने किया जोरावर सिंह स्टेडियम का निरीक्षण और तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों और पदाधिकारी के साथ 4 दिसंबर को व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार के खिलाफ होने वाली विराट रैली स्थल जोरावर पार्क गए और रैली की तैयारी का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।  इसके बाद दोपहर में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 4 रैली तैयारी की भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और रैली के लिए दायित्ववान प्रतिनिधियों के साथ बैठकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से जी जान से जुटने का आह्वान किया।

    हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों से मिले जयराम ठाकुर

    जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के शोध छात्रों और छात्रों से मुलाकात कर उनके साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारिता की वर्तमान और भाभी चुनौतियों के साथ-साथ अतीत के अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य और निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए शुभकामनाएं दी।

  • पंजाब सरकार ने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 2025 से पेश किए व्यापक सुधार: संजीव अरोड़ा

    पंजाब सरकार ने सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 2025 से पेश किए व्यापक सुधार: संजीव अरोड़ा

    चंडीगढ़: पंजाब में चल रही सोसाइटीज़ के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए उनकी कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने ‘आप’ के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में 1860 के पुराने सोसाइटीज़ एक्ट में संशोधन कर सोसाइटी रजिस्ट्रेशन (पंजाब संशोधन) एक्ट, 2025 पेश किया है।

    कैबिनेट मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि नया कानून विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, समाज भलाई और चैरिटेबल गतिविधियों में शामिल सोसाइटीज़ के नियामक ढांचे को आधुनिक बनाता है। ये संशोधन सभी सोसाइटीज़ को समान, पारदर्शी शासन के अधीन लाकर सार्वजनिक फंड और कर-मुक्त स्रोतों के जिम्मेदार उपयोग को सुनिश्चित करते हैं।

    उन्होंने यह भी जोर दिया कि पंजाब में सभी पंजीकृत सोसाइटीज़ अब सूचना का अधिकार (आर टी आई ) एक्ट के तहत अनिवार्य रूप से कवर होंगी, जो पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए लोगों के विश्वास को और मजबूत करेगा। सोसाइटीज़ द्वारा कानून की पालना सुनिश्चित करने और फंडों के दुरुपयोग या निर्धारित उद्देश्यों से भटकाव पर रोक लगाने के उद्देश्य से रजिस्ट्रारों को सोसाइटीज़ से किसी भी जानकारी या रिकॉर्ड मांगने का अधिकार दिया गया है।

    उन्होंने यह भी कहा कि सभी सोसाइटीज़ को अपनी सक्रियता बनाए रखने, सही और व्यवस्थित रिकॉर्ड रखने तथा अपने उद्देश्यों और प्रबंधन की समय-समय पर पुष्टि सुनिश्चित करने के लिए हर पांच साल बाद अपनी रजिस्ट्रेशन नवीनीकृत करनी होगी। पंजाब में सभी मौजूदा सोसाइटीज़ को संशोधित एक्ट लागू होने के एक वर्ष के भीतर इस एक्ट के तहत पुनः रजिस्टर करना होगा, जिससे उन्हें नए पालन और पारदर्शिता ढांचे के अधीन लाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र में एक से अधिक सोसाइटीज़ को एक ही नाम के तहत रजिस्टर नहीं किया जाएगा, क्योंकि यह जनता को भ्रमित कर सकता है। किसी भी सोसाइटी को रजिस्ट्रार की पूर्व अनुमति के बिना अचल संपत्ति को बेचने, बदलने या निपटाने की अनुमति नहीं होगी, जो अनधिकृत लेन-देन पर रोक लगाने के साथ-साथ सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

    उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में सोसाइटीज़ पंजीकृत हैं, वहां के डिप्टी कमिश्नरों (डी सीज ) द्वारा सोसाइटीज़ की निगरानी की जाएगी। शिकायतें मिलने की स्थिति में डिप्टी कमिश्नर को तहसीलदार रैंक के अधिकारी के माध्यम से जांच संबंधी आदेश देने का अधिकार होगा। यदि खामियां पाई जाती हैं और निर्धारित समय में इन्हें ठीक नहीं किया जाता, तो एस.डी.एम. स्तर के प्रबंधक को नियुक्त किया जाएगा और सुव्यवस्थित कामकाज बहाल किया जाएगा। इससे प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि होगी।

    उन्होंने आगे कहा कि यदि चुनी हुई प्रबंधक कमेटी भंग कर दी जाती है या प्रबंधक की नियुक्ति की जाती है, तो समाजों के लोकतांत्रिक कामकाज को सुनिश्चित करते हुए छह महीने के भीतर नई चुनाव प्रक्रिया करवाई जानी चाहिए।

    मंत्री अरोड़ा ने कहा कि सोसाइटीज़ के रूप में पंजीकरण कर कई चैरिटेबल संस्थाएं आय अर्जित कर लाभ प्राप्त करती हैं। यह एक्ट यह सुनिश्चित करता है कि सार्वजनिक और चैरिटेबल संस्थाओं को सुरक्षित रखने के लिए ऐसी संस्थाएं लाभ प्राप्त करना जारी रखने हेतु संबंधित नियमों का कड़ाई से पालन करें।

    उन्होंने कहा कि ये संशोधन विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थाओं, खेल संस्थाओं और अन्य लोक-हितैषी चैरिटेबल गतिविधियों में शामिल सोसाइटीज़ की निगरानी बढ़ाएंगे। हमारी सरकार का उद्देश्य सामाजिक ढांचे के दुरुपयोग को रोकना, लोकतांत्रिक और पारदर्शी कामकाज सुनिश्चित करना और सार्वजनिक संपत्तियों तथा चैरिटेबल स्रोतों की सुरक्षा करना है। उन्होंने आगे कहा कि सोसाइटी रजिस्ट्रेशन (पंजाब संशोधन) एक्ट, 2025 प्रमुख सामाजिक क्षेत्रों में बेहतर कामकाज सुनिश्चित करेगा।

    उन्होंने बताया कि इस एक्ट का मसौदा उद्योग और वाणिज्य विभाग के सचिव के. के. यादव की अगुवाई वाली टीम, निदेशक उद्योग सौरभि मलिक और पंजाब विकास आयोग की वाइस चेयरपर्सन सीमा बांसल द्वारा समयबद्ध ढंग से तैयार किया गया है।

  • रोटरी क्लब बद्दी ने लगाया एच.पी.वी वैक्सीनेशन शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता को मिली नई दिशा-जगदीप अरोड़ा

    रोटरी क्लब बद्दी ने लगाया एच.पी.वी वैक्सीनेशन शिविर, स्वास्थ्य जागरूकता को मिली नई दिशा-जगदीप अरोड़ा

    बद्दी/सचिन बैंसल: रोटरी क्लब बददी ने सामाजिक स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को बालिकाओं के लिए विशेष कैंसर-रोधी वैक्सीनेशन अभियान आयोजित किया। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण प्रदान करना और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना था।

    महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित बालिकाओं, अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों को सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते जोखिम, इसके प्रारंभिक लक्षणों तथा समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है, जो भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोटरी क्लब बददी के पदाधिकारियों जगदीप सिंह अरोडा व कार्तिक शर्मा ने बताया कि यह अभियान क्लब की निरंतर चल रही जनहितकारी पहलूओं का हिस्सा है।

    उन्होंने कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करना क्लब की प्राथमिकता है। क्लब सदस्यों ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम न केवल बालिकाओं बल्कि पूरे समुदाय के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। रोटरी क्लब ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी ऐसे कई स्वास्थ्य एवं जन-जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मार्गदर्शन और सुरक्षा प्रदान की जा सके।कार्यक्रम में अभिभावकों, डॉक्टरों, रोटरी सदस्यों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह अभियान सफल रहा और समाज में एक सकारात्मक संदेश गया।