Blog

  • तहसीलदार विक्रम सिंगला का कोर्ट से मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    तहसीलदार विक्रम सिंगला का कोर्ट से मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पलर्स ग्रुप जुड़ी प्रतिबंधित जमीन की रजिस्ट्री के मामले में हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा राई पुरानी के पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगल को एक बार फिर गिरफ्तार किया है कार्रवाई के बाद उन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया गया जहां पर कोर्ट ने आरोपी विक्रम सिंगल का दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जांच में सामने आया है कि पर्ल्स ग्रुप (PACL) से संबंधित जिन संपत्तियों को निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित लोढ़ा और सेन समितियों द्वारा अटैच किया गया था, उन पर बिक्री और हस्तांतरण पर पहले से रोक दर्ज थी। रायपुररानी तहसील के राजस्व रिकॉर्ड में वर्ष 2016 और 2019 में इस संबंध में स्पष्ट प्रतिबंध दर्ज होने के बावजूद कथित रूप से जमीन की रजिस्ट्रियां और अन्य राजस्व प्रक्रियाएं पूरी की गईं। एसीबी का आरोप है कि प्रतिबंधित भूमि के रिकॉर्ड में बदलाव कर जमीन के लेन-देन को अंजाम दिया गया, जिससे मामले में आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार की आशंका बनी। इस प्रकरण में पहले भी कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और जांच अभी जारी। कोर्ट में पेश करने के बाद पूर्व तहसीलदार को 2 दिन के रिमांड पर दिया गया है और दो दिन के रिमांड के दौरान पूर्व तहसीलदार से एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा पूछताछ की जाएगी।  
  • हरियाणा में भर्ती व्यवस्था में आया ऐतिहासिक बदलाव, पारदर्शिता से मिल रही हैं नौकरियां- मुख्यमंत्री

    हरियाणा में भर्ती व्यवस्था में आया ऐतिहासिक बदलाव, पारदर्शिता से मिल रही हैं नौकरियां- मुख्यमंत्री

    मेहनत, योग्यता और प्रतिभा ही सरकारी नौकरी का आधार- नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में वर्षों से चली आ रही भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार किए हैं। इसका परिणाम यह है कि आज युवाओं को बिना खर्ची और बिना पर्ची के, उनकी मेहनत, योग्यता तथा प्रतिभा के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश में न पर्ची चलेगी, न खर्ची चलेगी, केवल मेरिट के आधार पर ही भर्ती होगी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में प्रदेश के 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा किया गया था। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में 42,500 युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में लगभग 2 लाख युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में ग्रुप-डी के नव-चयनित कर्मचारियों के लिए आयोजित परिचयात्मक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रुप-डी के नव-चयनित 6 कर्मचारियों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होने कहा कि ये नियुक्ति-पत्र आपकी मेहनत का सम्मान और आपके माता-पिता की तपस्या का परिणाम और ईमानदार व्यवस्था में आपके विश्वास की जीत है। उन्होने कहा कि वे मेहनत और प्रतिभा के बल पर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले सभी 3 हजार 586 युवाओं को बधाई देते हैं। एक समय था, जब हरियाणा में सरकारी नौकरी का नाम आते ही सामान्य परिवार चिंता में पड़ जाता था। नौकरियों पर कुछ परिवारों, कुछ क्षेत्रों और सत्ता से जुड़े कुछ लोगों का कथित अधिकार समझ लिया गया था। योग्यता पीछे रह जाती थी और पर्ची, खर्ची, परिवारवाद व क्षेत्रवाद का बोलबाला था। उस व्यवस्था ने केवल युवाओं से उनके अवसर नहीं छीने, बल्कि उनके माता-पिता का भरोसा तोड़ा और हरियाणा की प्रतिभा का अपमान किया। इसके विपरित हमने सत्ता संभालते ही स्पष्ट कर दिया था कि अब हरियाणा के किसी भी नौजवान का भविष्य किसी नेता की जेब में रखी पर्ची तय नहीं करेगी बल्कि उसका भविष्य उसकी मेहनत, उसकी योग्यता और उसकी प्रतिभा तय करेगी। आज सरकारी नौकरियां केवल एक क्षेत्र तक सीमित नही है बल्कि प्रदेश के हर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के समान अवसर मिल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप युवाओं का भरोसा सरकार पर और अधिक बढ़ा है। मुख्यमंत्री ने नव चयनित कर्मचारियों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आप ग्रुप डी के कर्मचारी नहीं बल्कि गुड गवर्नेंस की डिलीवरी टीम हैं। सरकारी कर्मचारी होना आजीविका के साथ लोकसेवा का दायित्व भी है। इसलिए आप कोई भी निर्णय लेते समय सबसे गरीब और कमजोर व्यक्ति के बारे में सोचें कि आपके निर्णय से उसके जीवन में क्या परिवर्तन आएगा। यह विचार केवल बड़े नीति-निर्माताओं के लिए नहीं अपितु प्रत्येक सरकारी कर्मचारी के लिए मार्गदर्शक मंत्र है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से यह संकल्प लेने का आहवाहन किया कि वे कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को धैयपूवर्क सुनेंगे, उनका सम्मान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें बार बार कार्यालय में न आना पडे। उन्होंने कहा कि नियम जनता की सहायता के लिए है, उन्हें परेशान करने के लिए नही। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जिस प्रकार आपने बिना पर्ची-बिना खर्ची के सेवा में प्रवेश किया है उसी प्रकार आप व्यवस्था को भी ईमानदार बनाए रखेंगे । विपक्षी पाटिर्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि सब भली भांति परिचित है कि पहले की सरकारों में कैसे ठेकेदारों के हाथों युवाओं का शोषण होता था। हमने युवाओं के इस दर्द को समझा और उनको शोषण से बचाने के लिए न केवल निगम बनाया, बल्कि कानून बनाकर उनके भविष्य को भी सुरक्षित किया है। युवाओं को विदेशों में शिक्षा व रोजगार दिलाने के लिए विदेश सहयोग विभाग बनाया गया है जिसके माध्यम से हरियाणा के 210 युवाओं को दुबई भेजा गया है। 390 युवाओं को दो चरणों में ईजराईल भेजा जा चुका है। इसी प्रकार युवाओं को जापान, ओमान, जर्मनी और कनाडा जैसे देशों में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होने कहा कि युवाओं को डंकी रूट से बचाने और अवैध एजेंटों के खेल को खत्म करने के लिए सख्त कानून बनाया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के लिए परीक्षा और भर्ती की पवित्रता केवल प्रशासनिक विषय नहीं, युवाओं के भविष्य और विश्वास का प्रश्न है। नीट-यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के आरोप सामने आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मामले को दबाया नहीं, बल्कि इसकी व्यापक जांच करवाई। परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति गठित की गई और राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा-सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। लोक परीक्षा अधिनियम, 2026 के माध्यम से संगठित परीक्षा अपराध करने वालों के लिए 10 वर्ष तक की कैद और कम-से-कम 10 करोड़ रुपये के जुर्माने जैसे कठोर प्रावधान किए जा रहे हैं। पेपर लीक से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश एकदम साफ है, मेहनती विद्यार्थी की उत्तर-पुस्तिका पर किसी माफिया का पंजा स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने दिल्ली में हुए प्रदशर्न पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष युवाओं को गुमराह कर गलत रास्ते पर ले जाने का काम कर रहा हैं। कांग्रेस पार्टी और सहयोगी दल किस प्रकार से युवाओं का शोषण करते आए हैं उसका उदाहरण हरियाणा भी है और पंजाब भी। वर्तमान की पंजाब सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इससे पूर्व संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कहा कि वे हरियाणा सरकार के परिवार में सम्मिलित होने पर उपस्थित ग्रुप-डी के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं। चयनित उम्मीदवारों को आगे बढ़ने का एक सशक्त मंच प्राप्त हुआ है और वे अपनी मेहनत तथा लगन के बल पर अपने लिए किसी भी क्षेत्र में बेहतर करियर का निर्माण कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल आपकी योग्यता की पुष्टि करती है, बल्कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं मेरिट आधारित भर्ती के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाती है। अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे जिस भी पद पर कार्य करें, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ करें। धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मानव संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव पीसी मीणा ने नवनियुक्त ग्रुप डी कर्मचारियों का मार्गदर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिह सैनी के विचार सभी कर्मचारियों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आज का यह कार्यक्रम केवल नियुक्ति पत्र प्रदान करने का ही नही बल्कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार की पारदर्शी, निष्पक्ष और मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली के प्रति जनता का अटूट विश्वास है। मीणा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी कर्मचारी जनसेवा को प्राथमिकता देंगे और हरियाणा की प्रगति में योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग के निदेशक मोहम्मद इमरान रजा, मेयर शाम लाल बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, जिला अध्यक्ष अजय मितल, मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी (शिकायत निवारण) भोपाल सिंह खदरी, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पुलिस उपायुक्त अदिति सिंह, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कर्मचारीगण और अभिभावक गण उपस्थित रहे।
  • Jalandhar News: 2 अवैध पिस्टल सहित 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 अवैध पिस्टल सहित 2 शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नशे और क्राइम की वारदात के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ की पुलिस ने 2 शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसीपी डिटेक्टिव अमरबीर सिंह की अगुवाई में गैंगस्टरों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने टीम के साथ नाकेबंदी पर 2 शूटर्स को काबू कर उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्टल और 2 कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई को इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार टीम के साथ गश्त और चेकिंग के संबंध में मकसूदां चौक में मौजूद थी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि विशाल कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी गांव मुजफ्फरपुर नकोदर जिला जालंधर और मानवजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव मुजफ्फरपुर नकोदर जिला जालंधर जो इस समय अपने विदेश में बैठे साथियों के माध्यम से गैरकानूनी गतिविधियों में चला रहे हैं।वह कथित तौर पर संगठित आपराधिक गतिविधियों के लिए काम कर रहे थे। जांच के दौरान सामने आया कि यह गिरोह पंजाब के विभिन्न जिलों में लोगों को धमकी देना, रेकी करवाना, फिरौती की मांग करना और उन्हें निशाना बनाकर हिंसक वारदातें करवाना जैसी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल है। जिसके बाद उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और आरोपियों के कब्जे से हथियार बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 1 कमिश्नरेट में मुकदमा नंबर 239 दिनांक 26 जुलाई 2026 धारा 111, 113, 61(2) आर्म्स एक्ट तथा 25-(ए) (बी), 54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी इस समय पुलिस रिमांड पर हैं। उनके बैकवर्ड लिंक संचार माध्यम, वित्तीय लेनदेन बैंक खातों की जानकारी पिछले अपराधियों में संलिप्तता और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका संबंधी गहराई से जांच की जा रही है।
  • Punjab News: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत, Canada में 26 युवती का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: एकतरफा प्यार का खौफनाक अंत, Canada में 26 युवती का गोली मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    अमृतसरः कनाडा के टोरंटो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अमृतसर की रहने वाली 26 वर्षीय नवनीत कौर की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवनीत कौर कनाडा के CIBC बैंक में नौकरी करती थी। घटना के समय नवनीत कौर सुबह करीब साढ़े 7 बजे बस स्टॉप पर बैंक जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। परिवार का आरोप है कि कोटकपूरा से संबंधित शरणजीत नामक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

    नवनीत के पिता हरपाल सिंह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में सेवा निभा रहे हैं। पितना ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को साल 2021 में स्टडी वीजा पर कनाडा भेजा था। पढ़ाई पूरी करने के बाद नवनीत को CIBC बैंक में पक्की नौकरी मिल गई थी। उनके मुताबिक पिछले पांच सालों से शरणजीत उसे लगातार परेशान कर रहा था।
    कुछ समय पहले जब नवनीत भारत आई तो उसने अपने परिवार को सारी बात बताई। इसके बाद परिवार ने मोहाली में आरोपी के परिवार से मुलाकात की, जहां उनकी ओर से भरोसा दिया गया कि आगे से नवनीत को कोई परेशानी नहीं होगी। इस भरोसे के बाद नवनीत 29 जून को फिर कनाडा लौट गई।

    परिवार का कहना है कि कनाडा पहुंचकर नवनीत ने अपने रहने का ठिकाना और फोन नंबर भी बदल लिया था। इसके बावजूद आरोपी उसका नया पता ढूंढने में कामयाब हो गया और लगातार उसकी रेकी करता रहा। पहले भी पुलिस के पास शिकायत की गई थी, जिसके बाद आरोपी को नवनीत के बैंक और रहने की जगह के पास न जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

    घटना वाले दिन नवनीत अपने भाई के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए घर से निकली थी। जब वह बस स्टॉप पर पहुंची तो उसने भाई से कहा, “शरण आ गया… यह यहां क्या कर रहा है?” इसके कुछ पलों बाद फोन बंद हो गया। करीब दो घंटे बाद परिवार को पता लगा कि नवनीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दुख में डूबे परिवार ने कनाडा और भारत सरकार से मांग की है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाए और यह भी जांच की जाए कि उसके पास हथियार कहां से आया। इसके साथ ही परिवार अपनी बेटी का शव भारत लाने के लिए प्रयास कर रहा है और उम्मीद है कि आने वाले चार से पांच दिनों में शव भारत पहुंच जाएगा।

  • Punjab News: दोस्त के घर रहे नवजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: दोस्त के घर रहे नवजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के किरती नगर वासी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अविनाश चंद्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृत ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं मृतक की बहन सीता द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार अविनाश पिछले लगभग 10 दिन से अपने दोस्त करने के प्रेमगृह स्थित घर में रहा कर रहा था। परिजनों का कहना हैकि उन्होंने उसे कई बार घर वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह घर नहीं आया।

    पीड़ित के बयान अनुसार 27 जुलाई को दोपहर लगभग 12:15 बजे परिवार के मोबाइल से फोन आया कि अविनाश की तबीयत खराब है और उसे एक डॉक्टर एवं दोस्त की मदद से सिविल अस्पताल दाख़िल करवाया गया है। कुछ समय बाद फिर फोन करके बताया गया कि अविनाश की मौत हो गई है और परिवार को तुरंत अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया।

    परिवारक सदस्य अस्पताल पहुंचने पर अविनाश का मृतक देह देखकर दंग रह गए। मृतक की बहन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शराब पीने का आदी था और उसकी मौत अचानक हुई है। परिवार ने मौत के असल कारणों का पत्ता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम करवाने की मांग की है। पुलिस कार्रवाई अनुसार सिविल अस्पताल से सूचना मिलने के बाद एएसआई पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

     

     

  • Punjab News: दुकान के बाहर खड़ी कार को नशेड़ी ने लगाई आग, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान के बाहर खड़ी कार को नशेड़ी ने लगाई आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के माजरा में चौक के पास स्थित भदौड़ हाउस में देर रात एक नशेड़ी ने कार में आग लगा दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि नशेड़ी व्यक्ति द्वारा पहले कार का बैकसाइड का शीशा तोड़ दिया जाता है। जिसके बाद दोषी कार में कबाड़ फेंकता है और उसके बाद कार को आग के हवाले कर देता है। घटना के दौरान कार में कबाड़ पड़ा भी मिला। घटना के बाद दोषी मौके से फरार हो गया।

    बता दें कि भदौड़ हाउस के पास स्थित कृष्णा ट्रेडर्स नामक दुकान के मालिक तरनपुरी के अनुसार, देर शाम जब दुकान बंद करके वह घर जा रहे थे। इस दौरान करीब 4 बजे उन्हें राहगीर का फोन आता है कि आपकी दुकान के बाहर खड़ी कार में आग लगी हुई है। जिसके बाद मौके पर जब मालिक पहुंचा तो फायर ब्रिगेड आग बुझाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पता चला कि कार पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी है।

    पीड़ित के अनुसार वह ट्रेडिंग का काम करता है और उसकी यह कार काफी पुरानी है। घटना को लेकर पीड़ित काफी ज्यादा निराश है। इसके बाद कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक नशेड़ी किस्म का व्यक्ति कार में आग लगाता हुआ नजर आ रहा है। मालिक द्वारा यह कहा गया कि इसे अक्सर नशे की हालत में इस इलाके में देखा जाता है, जिसके बाद पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। लेकिन मालिक का कहना है कि 12 घंटे का समय हो गया पर पुलिस का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • हिमाचल पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगा मानद उच्च पद

    हिमाचल पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को सेवानिवृत्ति पर मिलेगा मानद उच्च पद

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की घोषणा की अनुपालना में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 13 पात्र अराजपत्रित अधिकारियों, उप-निरीक्षकों, सहायक उप-निरीक्षकों तथा मुख्य आरक्षकों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन अगले उच्च पद का मानद रैंक प्रदान किया जा रहा है।

    राज्य पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी पात्र अराजपत्रित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी समर्पित, अनुशासित और सराहनीय सेवाओं के सम्मान में सेवानिवृत्ति के दिन एक मानद उच्च पद प्रदान किया जाएगा।

    इस घोषणा की अनुपालना में राज्य पुलिस मुख्यालय ने 12 मई, 2026 को एक विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जिसमें इसमें पात्रता की शर्तों, सेवा अभिलेखों की जांच, स्क्रीनिंग व्यवस्था तथा मानद पद प्रदान करने की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाया गया।

    इसी व्यवस्था के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति ने पात्र अधिकारियों के सेवा अभिलेखों का परीक्षण किया तथा प्रथम चरण में 13 अधिकारियों को मानद उच्च पद प्रदान करने की संस्तुति की। इनमें उप-निरीक्षकों को मानद निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षकों को मानद उप-निरीक्षक तथा पात्र मुख्य आरक्षक को मानद सहायक उप-निरीक्षक का पद प्रदान किया जा रहा है।

    यह मानद पद वित्तीय अथवा पेंशन संबंधी लाभ के लिए नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों द्वारा दशकों तक राज्य, समाज और पुलिस संगठन को दी गई निष्ठापूर्ण एवं उल्लेखनीय सेवाओं की औपचारिक मान्यता के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि पुलिस कर्मी अपनी सेवा के अंतिम दिन विभाग से केवल सेवानिवृत्त न हों, बल्कि सम्मान, गौरव और उच्चतर पद की पहचान के साथ विदा हो।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की यह पहल पुलिस बल के प्रति उनकी संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाती है। इससे न केवल सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सेवाओं को उचित सम्मान मिलेगा, बल्कि वर्तमान में सेवारत पुलिस कर्मियों में भी कर्त्तव्य-निष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा।

    विभाग इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री आभार व्यक्त करता है। यह कदम पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों के लिए गौरव का विषय है। राज्य सरकार की यह पहल यह स्पष्ट संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियों में प्रदेश की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक समर्पित पुलिस कर्मी की सेवा को सरकार सम्मानित करती है।

     

  • Dr. Ashok Kumar Mittal ने शिक्षा और हेल्थकेयर पर चर्चा के लिए दिल्ली के L.G Taranjit Singh Sandhu से की मुलाकात

    Dr. Ashok Kumar Mittal ने शिक्षा और हेल्थकेयर पर चर्चा के लिए दिल्ली के L.G Taranjit Singh Sandhu से की मुलाकात

    जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के फाउंडर चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। इस बैठक में हेल्थकेयर और शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

    यह बैठक शिक्षा, इनोवेशन और हेल्थकेयर में बेहतरीन काम के लिए दिल्ली को ग्लोबल हब बनाने की दिशा में विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच थी। इसमें शामिल लोगों ने एकेडेमिया (शिक्षा जगत), इंडस्ट्री और सरकार के बीच मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देकर एक बेहतर और मिल-जुलकर काम करने वाला इकोसिस्टम बनाने पर चर्चा की।

    बैठक के दौरान, उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को तेजी से आगे बढ़ाने और बेहतर शिक्षा, इनोवेशन और वर्ल्ड-क्लास हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए ‘विकसित भारत’ के बड़े राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान देने के लिए इस तरह की आपसी सहयोग वाली पहल बहुत जरूरी हैं। एलपीयू के फाउंडर चांसलर और राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा, “एक विकसित देश बनने की दिशा में भारत की प्रगति उसके शिक्षा और हेल्थकेयर इकोसिस्टम की मजबूती पर निर्भर करेगी।

    इस विजन को हासिल करने के लिए एकेडेमिया, इंडस्ट्री, हेल्थकेयर संस्थानों और पॉलिसी बनाने वालों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत है, ताकि इनोवेटिव, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार समाधान बनाए जा सकें। ऐसे रचनात्मक संवाद विचारों को असरदार नतीजों में बदलने के लिए जरूरी हैं, जिनसे समाज को फायदा हो और ‘विकसित भारत’ के विजन में योगदान मिले।”

    इस बातचीत में इनोवेशन, ज्ञान के आदान-प्रदान और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को सपोर्ट करने के लिए मुख्य स्टेकहोल्डर्स को एक साथ लाने के महत्व पर भी जोर दिया गया। उम्मीद है कि इस तरह के सहयोग राष्ट्रीय राजधानी में शिक्षा और हेल्थकेयर की क्वालिटी और पहुंच को और बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस बैठक ने लंबे समय के डेवलपमेंट और प्रगति को सपोर्ट करने के मकसद से आपसी हित के क्षेत्रों पर सार्थक चर्चा का मौका दिया।

    अपनी ‘एडु-रेव्लयूशन’ फिलॉसफी के जरिए हायर एजुकेशन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध संस्थान के तौर पर जिसमें एकेडेमिक्स में एंटरप्रेन्योरशिप, अनुभव-आधारित लर्निंग और इंडस्ट्री के साथ जुड़ाव को शामिल किया जाता है। एलपीयू ऐसी चर्चाओं और सहयोग को सपोर्ट करना जारी रखता है जो शिक्षा, इनोवेशन और राष्ट्रीय विकास को आगे बढ़ाते हैं।

  • Haryana News : PHC में कोबरा सांप आने से फैली दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News : PHC में कोबरा सांप आने से फैली दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला में उस समय हड़कंप मच गया जब एक कोबरा सांप स्वास्थ्य केंद्र में घुस आया। जिसको लेकर स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद स्टाफ दहशत में आ गया। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी सूचना मिलते ही वन विभाग के स्नेक मैन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। छोड़ दूर जंगलों में छोड़ा। स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉक्टर हर्ष ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास लगते खेतों से यह कोबरा सांप पीएचसी घुस आया था। ऐसे में यह देर रात के समय किसी भी कर्मचारी व मरीज को काट सकता था। जिससे एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

     
  • Punjab News: नहर से व्यक्ति का शव बरामद

    Punjab News: नहर से व्यक्ति का शव बरामद

    मोगा: जिले के जीरा रोड स्थित नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी-1 मोगा की पुलिस और समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य मौके पर पहुंचे। टीम ने नहर से शव को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान अभी तक हो नहीं पाई है।

    इस कारण शव को पहचान के लिए 72 घंटों तक मोगा के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया है। मोगा समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य गुरसेवक सिंह सननियासी ने बताया कि उन्हें मोगा पुलिस की तरफ से सूचना मिली थी कि जीरा रोड की नहर में एक लावारिस शव गिरा है। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां ही मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं और मामले की जांच जारी है।