Blog

  • Punjab News: चोरों ने AC चलाकर मनाई पिकनिक, फिर घर से 50 हजार, लैपटॉप और IPhone लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने AC चलाकर मनाई पिकनिक, फिर घर से 50 हजार, लैपटॉप और IPhone लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    बटालाः फतेहगढ़ चूड़िया में चोरी की एक ओर घटना सामने आई है। मजीठा रोड़ पर स्थित घर से चोर नगदी, लैपटॉप और आईफोन चोरी करके फरार हो गए। हैरानी वाली बात यह है कि चोरों द्वारा घटना को अंजाम देने पहले पिकनिक मनाई गई। दरअसल, चोर रसोई से सारा सामान खाने के बाद घटना को अंजाम देकर फरार हुए। मामले की जानकारी देते हुए लवप्रीत कौर पत्नी महकदीप सिंह और जसकरण कौर पत्नी हरप्रीत सिंह ने बताया कि चोर घर से महंगा सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने कहाकि घर के परिवारिक सदस्य विदेश रहते है, ऐसे में वह दोनों महिलाएं घर में रहती है।

    विदेश से रिश्तेदार आए थे और वह साथ गए हुए थे। जिसके बाद दो दिन घर आए तो देखा कि छत का दरवाजा और घर का मुख्य गेट खुला हुआ था और घर का एसी चल रहा था। घटना के दौरान घर से 40 हजार की नगदी अलमारी से चोरी हुई और गुरु घर से 20 हजार की नगदी, लैपटॉप, आईफोन लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान चोर बच्चों की टॉफियां, कोल्ड्रिंक, पेस्टी बादाम सहित अन्य सामान खाकर गए।

    घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। महिला ने कहाकि फतेहगढ़ साहिब में 3 से 4 घटनाएं हो चुकी है। वहीं मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी सवर्ण सिंह ने बताया कि उन्हें 112 से कॉल आई थी। इस दौरान मौके पर आकर देखा कि अलमारी के ताले टूटे हुए थे। घर से 50 हजार की नगदी, आईफोन, लैपटॉप सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। घटना के दौरान जांच में पाया कि घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे खराब थे, जिस कारण चोरों द्वारा वारदात को लेकर कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

     

  • कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 31 जुलाई से शुरू होगा

    कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल 31 जुलाई से शुरू होगा

    शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि कृषि अभियान्त्रिकी के अन्तर्गत सरकार द्वारा पहाड़ी खेती के मशीनीकरण के लिए प्रदेश के किसानों में नये विकसित उपकरण तथा आधुनिक मशीनरी को प्रचलित किया जा रहा है। विभाग द्वारा किसानों को बड़े स्तर पर पावर टिलर व पावर वीडर एवं अन्य कृषि उपकरण उपदान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। सरकार के कृषि अभियांत्रिकी उप-मिशन के अंतर्गत कृषि उपकरण अनुदान के लिए किसान कृषि विभाग के डीबीटी पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    पोर्टल पूर्ण पारदर्शी तरीके से लॉटरी सिस्टम के सिद्धांत पर काम करता है। यह पोर्टल 31 जुलाई, 2026 से वर्ष 2026-27 के लिए सक्रिय हो जाएगा तथा हर जरूरतमंद किसान इसके माध्यम से 20 अगस्त, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। 21 अगस्त, 2026 को लॉटरी के माध्यम से किसानों को सम्बन्धित उपकरणों के लिए चयनित किया जाएगा। कृषि यंत्र लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध होगें।

    प्रवक्ता ने बताया कि मशीनरी आधुनिक कृषि का एक महत्त्वपूर्ण अंग है। मशीनों के उपयोग से सभी कृषि कार्यों को समयबद्ध तथा कुशलतापूर्वक पूर्ण करने से बहुफसली सघन खेती की सफलता सुनिश्चित की जा सकती है। कृषि कार्यों में मशीनों का उपयोग करने से किसानों की कार्यक्षमता तथा आमदनी बढ़ने के साथ-साथ खेती की लागत कम होती है तथा उत्पाद की गुणवत्ता बढ़ती है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति तथा खेतों के छोटे आकार के कारण अधिक भारी मशीनरी का प्रयोग नहीं किया जा सकता। इसके दृष्टिगत कृषि विभाग द्वारा निरन्तर प्रयत्न किए जा रहे हैं कि किसानों को छोटे आकार की/छोटी, कम वजन वाली नई सुधरी हुई आधुनिक मशीनें तथा उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।

    किसानों से आग्रह किया कि किसान केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्म से स्वीकृत मॉडल ही खरीदें ताकि बाद में उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • Punjab News: विवादों में घिरा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, गुरनाज सहित 2 युवकों पर FIR दर्ज

    Punjab News: विवादों में घिरा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, गुरनाज सहित 2 युवकों पर FIR दर्ज

    लुधियानाः हलका पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख और उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। विधानसभा क्षेत्र पायल से शिकायतकर्ता किरणजीत सिंह निवासी गांव जीरख ने बताया कि मंगलवार वह सुआ पुली घलौटी की ओर सैर के लिए जा रहे थे। इस दौरान यूथ कांग्रेस हलका पायल के अध्यक्ष गुरनाज सिंह जीरख अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे।

    शिकायत के अनुसार, गुरनाज सिंह और उनके दो साथियों ने किरणजीत सिंह को रास्ते में रोककर नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की। वारदात के बाद तीनों मौके से फरार हो गए। घायल किरणजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल मलौद ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लुधियाना रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल की मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टरों की अंतिम राय अभी आनी बाकी है।

    रिपोर्ट मिलने के बाद जरूरत पड़ने पर मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस घटना पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता परगट सिंह सियाड़ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने भी कानून अपने हाथ में लिया है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परगट सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता क्षेत्र में गुंडागर्दी का माहौल बना रहे हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

     

  • Punjab News: दुकान का शटर तोड़ 20 हजार नगदी, घी-तेल सहित अन्य सामान लेकर फरार

    Punjab News: दुकान का शटर तोड़ 20 हजार नगदी, घी-तेल सहित अन्य सामान लेकर फरार

    लुधियानाः जगराओं के सुभाष गेट चौक के पास स्थित करियाना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात चोर अमित ग्रोसरी स्टोर के के ताले और शटर के कब्जे तोड़कर दुकान से 20 हजार रुपए नकद सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह करीब 4 बजे फोन पर दुकान का शटर खुला होने की सूचना मिली। वह तुरंत अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर के कब्जे टूटे हुए थे और शटर उठाकर अंदर लगे एल्युमिनियम गेट का शीशा भी तोड़ दिया गया था।

    राजिंदर कुमार के अनुसार, सूचना देने वाले लोगों ने बताया कि वे सुबह करीब 4 बजे कार से वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने दुकान का शटर खुला देखा और एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल के पास खड़ा पाया। उन्हें देखते ही वह व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया। सूचना देने वालों ने तुरंत शटर बंद कर दिया ताकि यदि कोई अन्य व्यक्ति दुकान के अंदर हो तो वह बाहर ना निकल सके। उन्होंने मोटरसाइकिल सवार का पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। राजिंदर कुमार ने आशंका जताई है कि इतनी बड़ी चोरी में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

    चोर दुकान से 20 हजार रुपए नकद, देसी घी, रिफाइंड तेल, बीड़ी, सिगरेट और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना सिटी के एएसआई नरिंदर शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान मालिक के बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। एएसआई नरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सफाई कर्मियों ने दी 30 जुलाई को बंद करने की कॉल, असमंजस में लोग, देखें वीडियो

    Punjab News: सफाई कर्मियों ने दी 30 जुलाई को बंद करने की कॉल, असमंजस में लोग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा/राजेशः शहर में सफाई सेवकों की ओर से एक बार फिर से बंद का ऐलान किया गया है। ऐसे में सफाई कर्मियों में 30 जुलाई को फगवाड़ा बंद करने की कॉल दी गई है। हालांकि कई जिलों में यूनियन ने बंद के ऐलान को खारिज कर दिया है। ऐसे में लोग असंमज की स्थिति में है। दरअसल, जालंधर में चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने सरकार द्वारा मांगी गई मांगों पर सहमति जताते हुए बंद के ऐलान को खारिज कर दिया है।

    वहीं जालंधर की अन्य यूनियन की ओर से भी पंजाब बंद की कॉल नहीं दी गई। लेकिन फगवाड़ा में सफाई कर्मियों की ओर से 30 जुलाई को बंद करने का ऐलान का समर्थन किया गया। इस दौरान धर्मवीर सेठी ने कहा के बंद की कॉल के दौरान एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड और शादी वाली गाड़ियां को आने-जाने की छूट दी जाएगी। इसी के साथ मेडिकल की दुकानों को भी खुलने की अनुमति होगी। धर्मवीर सेठी ने फगवाड़ा निवासियों से निवेदन किया है कि शहर को बंद रखकर उनका सहयोग दें।

    वहीं फिरोजपुर में भी यूनियन द्वारा पंजाब बंद का ऐलान किया गया है। यूनियन का कहना है कि अगर प्रशासन द्वारा उनकी मांगें नहीं मानी जाती, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। हालांकि, कल पंजाब बंद के ऐलान के दौरान मेडिकल सेवाओं और ज़रूरी चीज़ों को शटडाउन से बाहर रखा गया है।

    उधर, गुरदासपुर में सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हैं। उनके द्वारा भी इन मांगों के समर्थन में 30 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया गया है। हालांकि सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी शहर के सीवरेज ब्लॉक करने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन महाजन ने यूनियन सदस्यों से कहा कि सीवरेज ब्लॉक करने से शहर के निवासियों को असुविधा होगी। इसके बाद, निर्णय वापस ले लिया गया। व्यापारी संघ के अध्यक्ष दर्शन महाजन का कहना है कि सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को स्वीकार किया जाना चाहिए।

     

  • CJP Protest को मिला पड़ोसी देश पाकिस्तान के Gen-Z’s का समर्थन, विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

    CJP Protest को मिला पड़ोसी देश पाकिस्तान के Gen-Z’s का समर्थन, विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के कुछ Gen-Z ग्रूप की ओर से जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शनों के समर्थन की खबरों पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दे दी है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय की ओर से यह कहा है कि ऐसे मुद्दों पर ध्यान देने की जगह पाकिस्तान को अपने राज्य समर्थित सीमा पर आतंकवाद को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान यह कहा है कि हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान कई दशकों से भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।

    पाकिस्तानी युवाओं से पूछ गए थे सवाल

    रणधीर जायसवाल ने आगे कहा है कि भारत के लोग यह मांग कर रहे हैं कि पाकिस्तान अपने राज्य समर्थित सीमापार आतंकवाद बंद कर दे। हमें उम्मीद है कि उनके साथी भी इस बात पर ध्यान दे रहे होंगे। मांग करने वालों में Gen-Z भी शामिल हैं। दरअसल उनसे हाल ही में दिल्ली और देश के बाकी शहरों में हुए प्रदर्शनों के दौरान कुछ पाकिस्तानी युवाओं की ओर से भारतीय प्रदर्शनकारियों के समर्थन को लेकर सवाल पूछा गया था।

    विदेश मंत्रालय ने दिया बयान

    पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी भारत में चल रहे प्रदर्शनों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा था कि यह भारत का आंतरिक मामला है। ऐसे मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करते हालांकि इसके बाद पाकिस्तान के कई युवाओं ने सोशल मीडिया के जरिए से कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया था। कई लोगों ने एकजुटता के संदेश साझा किए और भारत और पाकिस्तान के साझा इतिहास का भी जिक्र किया है।

    पाकिस्तान का रिकॉर्ड ऐसे दावों का करेगा कमजोर

    एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिंधु घाटी सभ्यता की विरासत को लेकर पाकिस्तान ने हालिया दावों पर भी सवाल पूछा गया है। इस पर जवाब देते हुए कहा है कि रणधीर जायसवाल ने कहा है कि आतंकवाद और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के मामले में पाकिस्तान का रिकॉर्ड ऐसे दावों को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि – मैं साफ करना चाहता हूं कि यह एक ऐसा देश है जो दशकों से सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। यह धार्मिक कट्टरता और हिंसा का समर्थन देता है वह किसी भी बहुलतावादी सांस्कृतिक विरासत पर दावा नहीं कर सकता। अल्पसंख्यकों और उनके सांस्कृतिक अधिकारों की सुरक्षा के मामले में उसका खराब रिकॉर्ड ऐसे दावों को सिर्फ दिखावटी बनाता है।

    सिंधु घाटी सभ्यता पाकिस्तान की पहचान

    हाल ही में पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने सिंधु घाटी सभ्यता को पाकिस्तान की राष्ट्रीय पहचान का हिस्सा बताया था। यह बयान ऐसे समय आया जब पिछले साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। उस हमले में 26 आम नागरिकों की मौत हुई थी। भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद ने सिंधु जल संधि की मूल भावना को कमजोर कर दिया है। इस मुद्दे को आतंकवाद से अलग करके नहीं देखा जा सकता है।      
  • Jalandhar News: कटोनमेंट बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कटोनमेंट बोर्ड के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कटोनमेंट बोर्ड के खिलाफ इलाका निवासियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इलाका निवासियों ने बताया कि पीसीबी के साथ आज मीटिंग के लिए बुलाया गया, लेकिन कोई मीटिंग में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। लोगों ने बताया कि आर्मी के अधिकारियों द्वारा सिक्योरिटी रिजन के तहत इलाका निवासियों को परेशान किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि वह इस मामले को लेकर जल्द कोर्ट का रूख करेंगे और याचिका दायर करेंगे। इस प्रदर्शन में लोगों ने ब्रिगेडियर (करनल) पर धक्केशाही के आरोप लगाए है। लोगों का कहना है कि आर्मी द्वारा देर रात सभी बैरियर बंद कर दिए जाते है।

    जिसके कारण उन्हें आधे घंटे का सफर डेढ घंटे में तय करना पड़ता है। मामले की जानकारी देते हुए लाल कुर्ती के वार्ड नंबर 6 से 55 वर्षीय कमल किशोर ने बताया कि पिछले लंबे समय से फौजियों द्वारा गेट मुख्य गेट बंद कर दिए जाते है। इसी के साथ रात को नाकेबंदी को बंद कर दिया जाता है। कमल ने कहा कि कैंट हलके के निवासी काफी परेशान है। उनका कहना है कि रात 10.30 से 11 बजे तक कैंट के सभी बैरियर आर्मी की ओर से बंद कर दिए जाते है। अगर किसी मरीज को ईलाज के लिए कैंट से बाहर लेकर जाना है तो वह उसे रामामंडी की तरफ से लेकर जा सकता है, उसे किसी ओर बैरियर से जाने की इजाजत नहीं होगी।

    व्यक्ति ने कहाकि अगर इलाका निवासियों द्वारा कोई धार्मिक स्थल का आयोजन किया जाता है तो वहां पर क्यूआरटी गाड़ी आ जाती है और धार्मिक स्थल के प्रोग्राम को बंद करवा देती है। व्यक्ति ने कहाकि 20 दिनों से गुरुद्वारा साहिब में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को समस्या के बारे में अवगत करवाया गया, लेकिन उनकी समस्या का हल नहीं हुआ। इसी के साथ आर्मी के सीनियर अफसरों के ध्यान में भी मामला ला गया। लोगों का कहना है कि कैंट में औरंगजेब का राज चल रहा है। व्यक्ति ने कहाकि 4 दिन पहले इलाके की महिला 10 वर्षीय बच्चे को एक्टिवा के बीच बिठाकर ले जा रही है।

    इस दौरान उसे आर्मी की ओर से रोका जाता है और बच्चे के हेलमेट के बारे में पूछा जाता है। जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर चालान काटा जाता है। व्यक्ति ने कहा कि आर्मी के अधिकारी खुद गाड़ी पर बिना सीट बेल्ट के घूमते है। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी रिजन के तहत उनके साथ धक्का किया जा रहा है, जो कि गलत है। इस मामले को लेकर वह जल्द कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे है। व्यक्ति ने कहाकि पीर दरगाह पर मेले का आयोजन होना था, लेकिन अब उसे बंद करवा दिया गया। लोगों की मांग है कि उन्हें भी जीने का अधिकार दिया जाए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्यों को हल नहीं किया गया तो वह बाजार बंद करके तीखा संघर्ष करने पर मजबूर होंगे।

  • Punjab News: घर के Bedroom और Bathroom में बनी थी अवैध शराब की अंडरग्राउंड टंकी, पुलिस और आबाकारी ने की रेड, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: घर के Bedroom और Bathroom में बनी थी अवैध शराब की अंडरग्राउंड टंकी, पुलिस और आबाकारी ने की रेड, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पुलिस और आबकारी विभाग टीम ने सांझे ऑपरेशन के दौरान गांव नया पिंड भट्ठे में रेड की। इस दौरान पुलिस और आबाकारी टीम ने रेड करके भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। मामले की जानकारी देते हुए अधिकारी सुखजीत सिंह चाहल ने बताया कि 28 जुलाई को गांव नया पिंड भट्ठे में सुबह 6 बजे से रेड की गई। यह कार्रवाई रात 12:30 बजे तक चली। पड़ताल के दौरान गांव नया पिंड भट्ठे में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ काफी बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई।

    पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। दरअसल, दोषी द्वारा लंबे समय से अवैध शराब बनाने और उसकी आपूर्ति करने का पूरा तंत्र स्थापित किया हुआ था। अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान घर के अंदर बेडरूम और बाथरूम के बीच पक्के फर्श पर जमीन के नीचे लगभग 1000 लीटर क्षमता वाली अंडरग्राउंड टंकी, पाइपलाइन सिस्टम, टल्लू पंप और शराब तैयार करने से संबंधित अन्य उपकरण बरामद किए गए।

    प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि इस धंधे के पीछे सक्रिय मुख्य दोषी लंबे समय से सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे। ऐसे समाज-विरोधी तत्व सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर सकते हैं। इस कार्रवाई के दौरान दोषी सुखजीत सिंह उर्फ जीती पुत्र महिंदर सिंह और अजीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि आबकारी अधिकारी सिमरनप्रीत सिंह बताया कि अवैध शराब की रोकथाम के लिए कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

     

     

  • Punjab News: किडनैपिंग मामले में 4 घंटे के भीतर 2 नाबालिग लड़कियां बरामद, 3 गिरफ्तार

    Punjab News: किडनैपिंग मामले में 4 घंटे के भीतर 2 नाबालिग लड़कियां बरामद, 3 गिरफ्तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पुलिस ने अपहरण मामले में कार्रवाई करते हुए 4 घंटे में 2 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। दरअसल, गांव कानियांवाली की 2 नाबालिग लड़कियां नाबालिग हो गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों को सकुशल बरामद कर लिया। इसी के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी मनमीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 28 जुलाई को डायल 112 पर सूचना मिली कि गांव कानियांवाली की 15-16 वर्ष की दो नाबालिग लड़कियों कार में कुछ युवक अपहरण कर ले जा रहे हैं।

    सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। शिकायतकर्ता के बयान पर पहले थाना सदर में केस दर्ज किया गया। यह केस बीएनएस की धारा 137(2) और 3(5) के तहत दर्ज हुआ है। जिसके बाद एसएसपी अभिमन्यु राणा के निर्देशों पर एसपीडी मनमीत सिंह ढिल्लो और डीएसपी बचन सिंह की निगरानी में थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनाकर तुरंत जांच शुरू की गई।

    इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। बरामदगी के बाद लड़कियों को कानूनी प्रक्रिया और सुरक्षा के मद्देनजर मुक्तसर के सखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, वहीं नाबालिग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है।

     

  • Palak Tiwari के Affair को लेकर Raja Choudhary ने किया खुलासा, बोले – ‘मैं अपनी बेटी का साथ जरुर दूंगा’

    Palak Tiwari के Affair को लेकर Raja Choudhary ने किया खुलासा, बोले – ‘मैं अपनी बेटी का साथ जरुर दूंगा’

    मनोरंजन: श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का रिश्ता एक समय सुर्खियों में रहा था। दोनों ने लव मैरिज की थी परंतु शादी के कुछ साल के बाद उनके बीच अब कड़वाहट पैदा हो गई और दोनों अलग हो गए हैं। इस शादी से श्वेता और राजा चौधरी का एक बेटा और बेटी पलक है। श्वेता का बेटा तलाक के बाद उनके साथ ही रहता है। ऐसे में अब श्वेता के पहले पति ने अपने रिश्ते पर बात की है। उन्होंने बताया कि बेटी के साथ उनका कोई भी बॉन्ड नहीं है।

    पलक को सोशल मीडिया पर किया ब्लॉक

    सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में बेटी पलक तिवारी के बारे में बात करते हुए राजा चौधरी ने कहा कि उन्होंने पलक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया हुआ है। वह अपनी बेटी को जिंदगी को फॉलो नहीं करते हैं। राजा चौधरी ने कहा कि बेटी पलक के साथ दूरियां उन्हें तकलीफ देती है परंतु अब उन्होंने जिंदगी की इस सच्चाई को स्वीकार कर लिया है क्योंकि पलक उन्हें पिता ही नहीं मानती है।

    डेटिंग की खबरों पर किया सवाल

    राजा चौधरी से इस दौरान इब्राहिम अली खान के साथ डेटिंग की खबरों पर सवाल किया गया है। उन्होंने यह कहा है कि वो इन सब चीजों की परवाह नहीं करते हैं क्योंकि वो बेटी को जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं देते हैं। इब्राहिम के साथ पलक की डेटिंग पर राजा चौधरी ने कहा कि – ‘यदि वो मेरी जिदंगी का हिस्सा होती तो मैं इस चीज के बारे में सोचता परंतु वो मुझे पिता ही नहीं मानती है। उनकी डेटिंग पर मां से सवाल करना चाहिए। मैं सिर्फ पलक का बायोलॉजिकल पिता हूं। मुझे यही बोला गया है कि मुझे ये भी बोला गया है कि मेरा पलक की जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है तो अब कोई क्या ही कर सकता है। राजा चौधरी ने ये भी कहा है कि भले ही वो बेटी पलक की पर्सनल लाइफ में दखल नहीं देते हैं परंतु जब भी उन्हें उनकी जरुरत पड़ेगी तो वो अपनी बेटी का साथ जरुर देंगे’।

    मैं अपनी बेटी का साथ जरुर दूंगा

    राजा ने कहा कि – ‘यदि पलक मुझसे आधी रात को भी कॉन्ट्रैक्ट करेगी तो मैं उसका साथ दूंगा परंतु उसकी जिंदगी में मेरी कोई जरुरत नहीं है। राजा ने यह कहा है कि उन्होंने बेटी पलक को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया हुआ है परंतु उनकी तस्वीरें देखकर वो इमोशनल हो जाते हैं’। राजा ने कहा कि – ‘मैं उनकी तस्वीरें, वीडियोज नहीं देखना चाहता क्योंकि मैं अपने हिस्से की भीख मांग चुका हूं। राज ने यह कहा कि पिछले 18 सालों में उनकी पलक से सिर्फ 2-3 बार ही बात हुई है’।