Blog

  • Punjab News: 601 स्थानों पर पुलिस की Raid, 203 गिरफ्तार

    Punjab News: 601 स्थानों पर पुलिस की Raid, 203 गिरफ्तार

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अंतर्गत शुरू की गई मुहिम ‘गैंगस्टरों पर वार’ के 37वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों की पहचान कर उन्हें मापा और 601 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरों पर वार’ – पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए एक निर्णायक लड़ाई है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के तालमेल से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं।

    37वें दिन, पुलिस टीमों ने 203 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक हथियार बरामद किया, जिससे मुहिम की शुरुआत से कुल गिरफ्तारियां 11,616 हो गई हैं। इसके अलावा 147 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जबकि 145 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान आठ भगौड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से आवश्यक अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं और अपराध तथा आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।

    इस दौरान पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों के खिलाफ’ के 362वें दिन 67 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2.4 किलो हेरोइन, 301 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3350 रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही, सिर्फ 362 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 51,305 हो गई है। नशा छुड़ाओ मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 30 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए राजी किया है।

     

  • बारात में DJ बंद करने को लेकर हुआ हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे, 4 घायल, देखें वीडियो

    बारात में DJ बंद करने को लेकर हुआ हंगामा, जमकर चले लात-घूंसे, 4 घायल, देखें वीडियो

    प्रतापगढ़ः जिले के दिलीपपुर थाना क्षेत्र के अधीन आते मोहनगंज बाजार में भारी हंगामा हो गया। जहां बारात में डीजे बंद करने को लेकर हुए विवाद में 4 लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। जहां एक बारात के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, जलपान और द्वारपूजा के बाद डीजे पर डांस चल रहा था। रात करीब 10:30 बजे डीजे संचालक ने पुलिस अधीक्षक के आदेश और बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए डीजे बंद कर दिया। डीजे बंद करने पर लड़की पक्ष के एक व्यक्ति ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। मौके पर भगदड़ मच गई, कुछ लोगों ने डीजे संचालक को गाली देते हुए दौड़ा लिया। बीच-बचाव करने आए स्थानीय लोग भी मारपीट में घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लौट गई। विदाई के बाद सुबह मारपीट और भगदड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।      
  • Punjab News: भारी मात्रा में हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: भारी मात्रा में हथियारों सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोगाः पंजाब पुलिस द्वारा गलतअनसरों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत सीआईए पुलिस ने 2 व्यक्तियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 पिस्टल, 6 मैगज़ीन और 6 रौंद बरामद किए हैं। एसपी इंवेस्टिगेशन बाल किशन सिंगला और डीएसपी सुखअमृत सिंह की निगरानी में सीआईए टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि 26 फरवरी 2026 को एसआई लवजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी कोटकपुरा बाईपास मोगा फ्लाइओवर के नीचे मौजूद थी।

    इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि लखविंदर सिंह निवासी तरनतारन और निशान सिंह निवासी तरनतारन गैरकानूनी हथियार के साथ मोगा में घूम रहे हैं और दिल्ली कॉलोनी के पास किसी का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर रेड की। इस दौरान दोनों आरोपियों को काबू कर लिया गया। तलाशी के दौरान लखविंदर सिंह से एक ग्लोक 9 मिमी पिस्टल, एक देसी .32 बोर पिस्टल, दो पिस्टल .30 बोर सहित मैगज़ीन और कारतूस बरामद किए गए।

    इस दौरान निशान सिंह से एक देसी .30 बोर पिस्टल सहित मैगज़ीन और एक रौंद बरामद हुआ। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि लखविंदर सिंह पाकिस्तान से संबंधित एक संगठित समूह के संपर्क में था और ये हथियार वहीं से मंगवाए गए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि और खुलासे किए जा सकें कि ये हथियार किन-किन घटनाओं के लिए इस्तेमाल किए जाने थे।

     

  • Punjab News: व्यक्ति को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    Punjab News: व्यक्ति को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    पटियालाः राजपुरा के नज़दीक स्थित गांव राजगढ़ में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां बाइक सवार प्रवासी मजदूर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। हालांकि गोलियां चलाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया। घटना में घायल प्रवासी मजदूर की पहचान पारस के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पारस को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पारस की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों द्वारा उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 रैफर कर दिया गया। इस संबंध में डीएसपी हरमनदीप सिंह चीमा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। डीएसपी ने कहा कि फिलहाल गोली चलने की घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

    डीएसपी ने कहा कि 3 मोटरसाइकिल सवार आए और गोली मारकर पारस को गंभीर रूप से घायल करके फरार हो गए। पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घायल व्यक्ति पारस को दो गोलियां लगी हैं। इस घटना में एक गोली पारस के मुंह में लगी और दूसरी पेट में लगी है।

  • Punjab News: 328 पावन स्वरूपों और जमीनों से संबंधित के मामलों को लेकर जत्थेदार गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 328 पावन स्वरूपों और जमीनों से संबंधित के मामलों को लेकर जत्थेदार गड़गज्ज का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज्ज आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून का राज होता है और यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है तो कानून के अनुसार उसकी जांच और सज़ा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में कोई भी कितनी भी ताकत रखता हो, वह जांच से बच नहीं सकता। ज्ञानी गढ़गज्ज ने कहा कि सीबीआई द्वारा की गई जांच और हालिया कार्रवाई को भी इसी नजरिए से देखा जाना चाहिए।

    उन्होंने बताया कि कुछ मामले शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी से संबंधित हैं, जहां संदेश भेजे गए थे, लेकिन अकाल तख्त साहिब के आदेशों की पालना नहीं की गई। उन्होंने कहा कि शताब्दी समारोह के दौरान जिन गतिविधियों को टालने के लिए कहा गया था, वे फिर भी की गईं, जिसकी वजह से कार्रवाई अनिवार्य बन गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सदा देने या पत्र छोड़कर जाने के बारे में फैली बातें गलत हैं।

    दिल्ली मिशन के इंचार्ज द्वारा सदा सही तरीके से दिया गया था और बाद में दिल्ली कमेटी के सदस्य ही वह सदा लेकर गए। ज्ञानी गढ़गज्ज ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं। चाहे वे जमीनों से संबंधित हों या अन्य मामले हो, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से संबंधित मामलों में बनाई गई जांच टीमों के बारे में भी बात की और कहा कि एसआईटी के सदस्य अमृतधारी होने चाहिएं, क्योंकि यह मामला सीधे तौर पर धार्मिक मर्यादा से जुड़ा हुआ है।

    कीर्तन की मर्यादा के बारे में कहा कि सिख रहित मर्यादा के अनुसार गुरबाणी का कीर्तन पूरी आध्यात्मिक शांति और अनुशासन के साथ होना चाहिए। कीर्तन के दौरान शोर-शराबा, नारे या ऊंची आवाज़ें करना गलत है और यह मर्यादा के विपरीत है। यदि इस तरह की कोई शिकायत मिलती है, तो संबंधित पक्ष को समझाया जाएगा। ज्ञानी गढ़गज्ज ने कहा कि संगतों को गुरुगृहों में मर्यादा का पालन करना चाहिए और खालसा जैसी भव्यता के साथ, गुरु के प्रति समर्पित होकर, परंपरागत तरीके से धार्मिक कार्यक्रम मनाने चाहिए।

  • प्रॉपर्टी आईडी मामले में हरियाणा Right to Service कमीशन के निर्देश, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने का निर्णय

    प्रॉपर्टी आईडी मामले में हरियाणा Right to Service कमीशन के निर्देश, शिकायतकर्ता को मुआवजा देने का निर्णय

    चंडीगढ़, 27 फरवरी — हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने अंबाला निवासी श्रीमती सुरजीत कौर के नए प्रॉपर्टी आईडी जारी करने संबंधी प्रकरण में सभी तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने मामले की समीक्षा के दौरान प्रशासनिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर बल दिया। आयोग के संज्ञान में आया कि शिकायतकर्ता की अपीलें प्रथम अपीलीय प्राधिकारी (एफजीआरए) स्तर पर निरस्त कर दी गई थीं। तत्पश्चात आयोग द्वारा 09.02.2026 को पारित अंतरिम आदेश के बाद संबंधित संपत्ति को अधिकृत श्रेणी में दर्शाया गया।

    पूर्व में 04.02.2026 को नगर निगम द्वारा प्रस्तुत उत्तर में प्लॉट को अधिकृत नहीं बताया गया था। हालांकि, आयोग द्वारा विस्तृत तथ्यों की मांग किए जाने के उपरांत यह स्पष्ट किया गया कि संपत्ति गांव की सीमा एवं अधिकृत क्षेत्र की सीमा पर स्थित है। आयोग ने अपने अवलोकन में यह भी उल्लेख किया कि हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत एफजीआरए एवं एसजीआरए को अपीलों के निस्तारण हेतु 30 कार्य दिवस का समय निर्धारित है। आयोग ने सुझाव दिया कि नागरिकों की शिकायतों का समाधान यथासंभव प्रारंभिक स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें उच्च स्तर तक जाने की आवश्यकता न पड़े।

    आयोग ने 09.10.2025 को अपील निरस्त करने वाले तत्कालीन एफजीआरए तथा 01.12.2025 को अपील निरस्त करने वाले अधिकारी को हरियाणा सेवा का अधिकार (प्रबंधन) विनियम, 2015 के विनियम 10 के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से अधिनियम की धारा 17(1)(डी) के तहत स्पष्टीकरण मांगा गया है कि राज्य सरकार को विभागीय कार्रवाई की संस्तुति क्यों न की जाए।

    आयोग ने शिकायतकर्ता को हुई असुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार 5,000 रुपये का मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। यह राशि प्रारंभिक रूप से नगर निगम अंबाला के कोष से अदा की जाएगी, जिसे नियमानुसार संबंधित अधिकारियों से वसूल किया जा सकेगा।

    आयोग ने निर्देश दिया है कि यदि 13.03.2026 तक मुआवजा अदा नहीं किया जाता है, तो अधिनियम की धारा 17(2) के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंड एवं मुआवजा भी निर्धारित किया जा सकता है। साथ ही, आयुक्त, नगर निगम अंबाला को 16.03.2026 तक अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तत्कालीन एफजीआरए को भी आदेश की प्रति प्रेषित कर 09.03.2026 तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

    उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार स्पष्ट कर चुकी है कि नागरिक सेवाओं में लापरवाही या अनावश्यक विलंब करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जा रही है और भविष्य में भी की जाती रहेगी। आयोग ने  दोहराया कि राज्य सरकार की मंशा नागरिक सेवाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराने की है, और सभी अधिकारी उसी भावना के अनुरूप कार्य करें।

     
  • Punjab News: ज्ञानी रघुबीर सिंह के पक्ष में उतरे DSGMC के अध्यक्ष, कहा- इतिहास का हिस्सा बनीं घटना, देखें वीडियो

    Punjab News: ज्ञानी रघुबीर सिंह के पक्ष में उतरे DSGMC के अध्यक्ष, कहा- इतिहास का हिस्सा बनीं घटना, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका टीम के साथ आज श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष उपस्थित हुए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरमीत सिंह कालका ने कहा कि ज्ञानी रघुबीर सिंह जैसी व्यक्तित्व, जिन्होंने पूरी जिंदगी गुरु रामदास महाराज के चरणों में निडर होकर सेवा की है, उनका नाम इतिहास में पहले ही दर्ज हो चुका है। 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर हुई घटना भी इतिहास का हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसी शख्सियत का जहां भी सम्मान-सम्मान मिलता है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार करना चाहिए। ये छोटी बातें हैं कि किसी गुरुद्वारे में उन्हें सेवा दी जाती है या नहीं।

    आज पूरा पंथ उनके साथ खड़ा है, क्योंकि उनसे किए गए खुलासों के बारे में शिरोमणि कमेटी को जवाब देना ही पड़ेगा। चाहे आज या भविष्य में हरमीत सिंह कालका ने जत्थेदार के साथ हो रहे व्यवहार को जनता के लिए दुःखदाई बताया। उन्होंने कहा कि अक्सर देखा गया है कि जब भी कोई जत्थेदार अपने अधिकारों की बात करता है, तो उसकी किरदारकुशी करके उसे पद से हटा दिया जाता है। यह प्रवृत्ति जनता के लिए चिंता का विषय है। 2 दिसंबर 2024 के फैसलों के बारे में बोलते हुए कालका ने कहा कि विभिन्न धाराओं के अलग-अलग विचार हैं।

    कुछ लोग इन फैसलों को बादल साहिब से जोड़ते हैं, जबकि कुछ कहते हैं कि ये जत्थेदारों के अपने फैसले थे। उनके अनुसार यह घटना गुरु हरगोबिंद साहिब जी की मेरी-पीरी की परंपरा से जुड़ी हुई हिम्मत का प्रतीक थी। दिल्ली गुरुद्वारा समिति की 25 अक्टूबर को हुई बैठक के बारे में बात करते हुए कालका ने बताया कि इसमें गुरुद्वारों में हुई गलतियों और आर्थिक अनियमितताओं की जांच की मांग उठी थी। एक्ट के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने परिवार के साथ व्यापार नहीं कर सकता।

    कार्रवाई शुरू होने के बाद आया हुआ एक पत्र शक पैदा करता है, क्योंकि वह अरदास के बाद मौके पर पहुंचाया गया। संपर्क न होने का दावा निरस्त करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल ईमेल, फोन और अनेक साधन उपलब्ध हैं, इसलिए लगता है कि कुछ गलतफहमियां जानबूझकर उत्पन्न की जा रही हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले पर कालका ने कहा कि बिना पूरे सबूतों के किसी पर आरोप लगाना ठीक नहीं और अदालत प्रक्रियाओं को पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर संस्था और हर धार्मिक स्थल की अपनी मर्यादा होती है। किसी भी आरोप की निष्पक्ष जांच होनी जरूरी है ताकि संस्थाओं की इज्जत और मर्यादा कायम रहे।

  • Punjab News: शादी समारोह में गई 6 वर्षीय बच्ची सहित मां लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में गई 6 वर्षीय बच्ची सहित मां लापता, देखें वीडियो

    लुधियानाः ताजपुर रोड के पास इडलैस कालोनी में महिला बच्ची सहित संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हालांकि घटना 24 फरवरी की है। परिवार का कहना हैकि 24 फरवरी की रात विवाह समारोह के दौरान 25 वर्षीय अमृता भारती 6 वर्षीय अन्नया के साथ लापता हो गई। परिवार ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। परिवार का आरोप है कि 3 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

    पति आनंद कुमार ने बताया कि शादी समारोह पर पत्नी और बच्ची गई थी, लेकिन उसके बाद से वह वापिस नहीं लौटी। पीड़ित ने कहाकि सभी महिलाएं शादी से वापिस लौट गई, लेकिन उसकी पत्नी और बेटी वापिस नहीं लौटी। पीड़ित ने कहा कि शादी को 7 से 8 साल हो गए। थाना जमालपुर की पुलिस को शिकायत दे दी हुई है, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई एफआईआर नंबर नहीं दिया गया। पीड़ित ने कहा कि परिजनों से भी संपर्क कर लिया, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पा रहा। आनंद कुमार ने कहा कि घटना के दौरान वह काम पर गया हुआ था, लेकिन अब पत्नी और बच्ची के लापता होने से परिवार काफी परेशान है।

    वहीं ज्योति ने कहा कि पडोसी के शादी में वह भी अमृता के साथ गई थी। इस दौरान अमृता ने उसे पैसे खुले करवाने के लिए कहा। पैसा खुला करवाने के बाद वह अमृता के साथ शादी में जयमाला देख रही थी। इस दौरान अचानक अमृता ने बच्ची को बाथरूम जाने का कहकर चली गई, तभी अमृता के पति आनंद कुमार का फोन आया और उससे बात करवाने के लिए कहा।

    ज्योति ने कहा कि वह शादी में अमृता को ढूंढने लगी तो पता चला कि वह लापता हो गई है। दरअसल, शादी समारोह में सभी ने अमृता और बच्ची को काफी ढूंढा और दोनों कहीं नहीं मिले। शादी समारोह की शामिल होने की अमृता की बच्ची के साथ तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें एक नौजवान उनके साथ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: धमकी भरे E-mail को लेकर DCP Vijay Alam का आया बयान, Meritorious School में की चेकिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: धमकी भरे E-mail को लेकर DCP Vijay Alam का आया बयान, Meritorious School में की चेकिंग, देखें वीडियो

    अमृतसरः स्कूलों को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद पुलिस सर्तक हो गई है जिसके चलते पुलिस ने अमृतसर के मेरिटोरियस स्कूल में तुरंत चेकिंग की। पुलिस टीमों ने स्कूल कैंपस में डिटेल्ड सर्च ऑपरेशन चलाया और सिक्योरिटी इंतजाम का रिव्यू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान एंटी-सैबोटेज टीमों, सिक्योरिटी फोर्स और सीनियर अधिकारियों ने स्कूल मैनेजमेंट के साथ मीटिंग की और सिक्योरिटी गाइडलाइंस जारी कीं। ठीक-ठाक जांच के बाद पुलिस टीम वापस लौट गई।

    धमकी भरे ईमेल में गुरु नगरी के कई स्कूलों में बम धमाके करने के साथ-साथ शताब्दी एक्सप्रेस को टारगेट करने की बात कही गई थी। इसके अलावा, ईमेल में यह भी लिखा था कि भाई हरदीप सिंह निज्जर को इंसाफ मिलना चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सोशल मीडिया टीम, टेक्निकल सर्विस टीम और स्टेट साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया है ताकि धमकी भरे ईमेल के सोर्स का पता लगाया जा सके।

    DCP लॉ एंड ऑर्डर, विजय आलम सिंह ने कहा कि अभी एग्जाम का टाइम चल रहा है, इसलिए स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स को घबराने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इस तरह का माहौल शरारती तत्वों द्वारा भी बनाया जा सकता है, ताकि एग्जाम का माहौल खराब किया जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट शहर में लॉ एंड ऑर्डर और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

  • Punjab News: एक्शन मोड में आया सेहत विभाग, फड़ी व रेहड़ी वालों को दी सख्त चेतावनी, करवाया सामान नष्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में आया सेहत विभाग, फड़ी व रेहड़ी वालों को दी सख्त चेतावनी, करवाया सामान नष्ट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला वासियों को साफ-सुथरी खाने योग्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए सेहत विभाग की ओर से मिशन तंदुरुस्त सेहत अभियान के तहत रेड की गई। इस अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया और उनकी फूड सेफ्टी टीम ने शहर की फूड स्ट्रीट की अचानक जांच की। इस दौरान कई खराब खाने योग्य वस्तुएं नष्ट करवाईं गईं। वहीं सेहत विभाग की टीम ने कई फूड विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया और आगे कभी ऐसा घटिया खाना न बेचने के निर्देश दिए गए।

    मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार ने बताया कि जिले के लोगों को साफ-सुथरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि फूड स्ट्रीट में खाना बनाने में तेल, सॉस व कई अन्य घटिया खाद्य पदार्थ उपयोग किए जा रहे हैं जो लोगों की सेहत को क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनकी टीम द्वारा शहर की अलग-अलग जगहों पर रेड की गई।

    इस दौरान टीम द्वारा फूड विक्रेताओं के पास मौजूद काफी घटिया सामान को नष्ट करवाया गया। वहीं जिन विक्रेताओं के पास फूड रजिस्ट्रेशन नहीं था, उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया और अगले सप्ताह उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी ठेलियां, व रेहड़ियां सील कर दी जाएंगी। इसी के साथ विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वह सामान बेचने के दौरान मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी और हाथों में दस्ताने पहनकर रखें। इसी के साथ ही सभी खाना बनाने वालों के नाखून भी चेक किए गए।

    इस मौके पर उन्होंने लोगों से भी अपील की कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय अच्छी तरह देख कर ही खरीदें, क्योंकि आजकल फास्ट फूड का जमाना है और इसका कम से कम ही उपयोग करें ताकि किसी तरह से स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। यदि किसी दुकानदार के खिलाफ कोई शिकायत हो तो वह सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जनता की सेवा में हर समय मौजूद हैं।