Blog

  • Haryana News: Traffic Police का अहम कदम, लोगों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Haryana News: Traffic Police का अहम कदम, लोगों को दिए निर्देश, देखें वीडियो

    पंचकूला: नागरिकों को जाम की समस्या से बचाने और सड़क सुरक्षा को सही करने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने एक जरुरी कदम उठाया है। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शहर के दो मुख्य स्थानों डीआई कट और सेक्टर-2 कट पर सीमेंट के भारी भरकम बैरियर स्थापित किए गए हैं।

    लंबे समय से इन कट्स पर भारी वाहनों के द्वारा यू-टर्न लेने के कारण यातायात रुक रहा था। इससे न सिर्फ पीक ऑवर्स के दौरान जाम लगता था बल्कि दुर्घटनाओं का अंदाजा भी बना रहता था। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला है।

    इस कार्य के दौरान सिटी ट्रैफिक एसएचओ वरिंद्र सिंह और सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक खुद मौके पर उपस्थित रहे और अपनी देखरेख में बैरियर लगवाने का काम खत्म करवाया। इन अवरोधकरों के लग जाने से अब भारी वाहन इन संकीर्ण कट्स से अचानक यू-टर्न नहीं ले पाएंगे।

    इससे सीधी सड़क पर चलने वाले वाहनों की गति भी निर्बाध बनी रहेगी। पुलिस का यह मानना है कि इस कदम से सेक्टर-2 और आस-पास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था पहले से ज्यादा सुचारु और सुरक्षित हो जाएगी।

    डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि डीआई कट और सेक्टर-2 कट पर सीमेंट बैरियर लगाने का फैसला स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए लिया गया है। हम शहर के बाकी ऐसे ब्लैक स्पॉट्स और कट्स भी पहचान रहे हैं जहां भारी वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होता है।

    उन्होंने जनता से यह अपील की है कि वो यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का साथ दें।

     

     

     

     

  • Punjab News: SGPC ने की हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह की सेवाएं समाप्त, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC ने की हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह की सेवाएं समाप्त, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की आज हुई अंतरिम कमेटी की बैठक में ज्ञानी रघुबीर सिंह को लेकर अहम फैसला लिया गया। दरअसल, बैठक के बाद हेड ग्रंथी के पद से सेवा-निष्कासित कर दिया गया है। एसजीपीसी ने कड़ा निर्णय लेते हुए श्री हरिमंदर साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघुबीर सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए ज्ञानी रघुबीर सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

    एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ज्ञानी रघुबीर सिंह ने अपनी गतिविधियों के माध्यम से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबंधक कमेटी की साख को नुकसान पहुंचाया है और संस्था की बदनामी की है। बताया जा रहा है कि ज्ञानी रघुबीर सिंह को किसी मामले में साक्ष्य पेश करने के लिए 72 घंटों का समय दिया गया था, पर वे निर्धारित समय में कोई भी साक्ष्य पेश नहीं कर सके। अध्यक्ष धामी के अनुसार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने अपने पद पर रहते हुए नियमों और मर्यादा की गंभीर अनदेखी की है।

    एसजीपीसी द्वारा लिए गए इस बड़े एक्शन के तहत ज्ञानी रघुबीर सिंह को हेड ग्रंथी के पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस फैसले ने सिख जगत और पंथिक हलकों में बड़ी चर्चा छेड़ दी है। यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब पहले से ही कई धार्मिक मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था। ज्ञानी रघुबीर सिंह के विरुद्ध इस सख्त कार्रवाई को एसजीपीसी की आंतरिक राजनीति और अनुशासन के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

     

     

  • UNESCO ‘HP Futures’ परियोजना की समीक्षा, शिक्षा मंत्री ने की बैठक की अध्यक्षता

    UNESCO ‘HP Futures’ परियोजना की समीक्षा, शिक्षा मंत्री ने की बैठक की अध्यक्षता

    शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां समग्र शिक्षा के अंतर्गत आयोजित यूनेस्को ‘‘एचपी फ्यूचर्स’’ परियोजना की संचालन समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में परियोजना की प्रगति की समीक्षा तथा शिक्षा सुधारों के अगले चरण के लिए कार्ययोजना तय की गई।

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि यूनेस्को के साथ हुआ समझौता राज्य सरकार की गुणवत्तापूर्ण और विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भौगोलिक कठिनाइयों और प्राकृतिक आपदा जैसी चुनौतियों के बावजूद सरकार दूरदराज क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक शहरी क्षेत्रों के समान गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित कर रही है।

    वर्ष 2025 में आरंभ की गई ‘‘एचपी फ्यूचर्स’’ परियोजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा राष्ट्रीय करिकुलम फ्रेमवर्क-2023 के अनुरूप है। परियोजना का उद्देश्य समावेशी भविष्य के लिए तैयार और जलवायु-संवेदनशील पीएम श्री व अन्य विद्यालयों का विकास करना है।

    परियोजना तीन प्रमुख स्तंभों कौशल आधारित शिक्षा, खेलों के माध्यम से नैतिक मूल्य शिक्षा तथा हरित शिक्षा पर आधारित हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक सोच, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि सितंबर 2025 में आयोजित संचालन समिति की प्रथम बैठक के बाद से नागरिक समाज संगठनों, समग्र शिक्षा, एससीईआरटी एवं डाइट के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया गया है। लगभग 200 शिक्षकों को खेलों के माध्यम से भी नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इनमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता शामिल हैं, साथ ही ईको-क्लबों को सशक्त बनाया गया है और विद्यार्थियों की पर्यावरणीय गतिविधियों में सहभागिता बढ़ी है।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि विस्तृत योजना के तहत सुधारों की शुरुआत 12 पीएम श्री विद्यालयों से की जाएगी, इसके बाद 99 विद्यालयों तक इसका विस्तार किया जाए और अंततः यह पूरे राज्य में लागू किए जाएं। उन्होंने डाइट के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षण को और सुदृढ़ करने, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, एससीईआरटी, डाइट के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

    यूनेस्को की सिफारिशें केवल रिपोर्ट तक सीमित न रहें, बल्कि शिक्षण, सीखने के परिणामों तथा विद्यालयों की कार्यप्रणाली में ठोस सुधार के रूप में दिखाई दें। उन्होंने यूनेस्को की सिफारिशों का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा क्षेत्र में सार्थक एवं दूरगामी सुधार लागू कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यूनेस्को के सहयोग से हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य के रूप में उभरेगा। बैठक में शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। यूनेस्को प्रतिनिधियों ने विभिन्न विद्यालयों के क्षेत्रीय भ्रमण के आधार पर विस्तृत प्रस्तुति और सुझाव दिए।

    समग्र शिक्षा के परियोजना निदेशक राजेश शर्मा, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, यूनेस्को प्रतिनिधि तथा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में Body Builder Varinder Ghuman की मौत को लेकर रिपोर्ट लेने पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में Body Builder Varinder Ghuman की मौत को लेकर रिपोर्ट लेने पहुंचा परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मण की मौत को लेकर आज परिवार अमृतसर के सिविल अस्पताल में सिविल सर्जन के दफ्तर पहुंचे। दरअसल, परिवार इंसाफ को लेकर लगातार परेशान है और आज तैनात की गई एसआईटी की ओर से रिपोर्ट सौंपी जानी है। जहां पैनल द्वारा रिपोर्ट में वरिंदर सिंह घुम्मण की मौत का पता चल पाएगा। इस दौरान परिवार ने सिविल सर्जन से रिपोर्ट को लेकर निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। इसकी वीडियो भी सामने आई है।

    हालांकि परिवार पहले इंसाफ ना मिलने से परेशान दिखे, जिसके बाद डॉक्टर से इंसाफ की गुहार लगाते रहे। दूसरी ओर डॉक्टर द्वारा भी परिवार को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया गया और कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार द्वारा डॉक्टर बलबीर का नाम लेकर रिपोर्ट बदलने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। परिवार ने सिविल सर्जन से रिपोर्ट को लेकर निष्पक्ष जांच करने और जल्द इंसाफ दिलाने की अपील की है।

    बता दें कि मसल का ऑपरेशन करवाने अमृतसर गए वरिंदर घुम्मन का 9 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया था। उनका शरीर नीला पड़ चुका था। इसके बाद परिवार ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। परिवार और दोस्तों ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर पंजाब के हेल्थ सिस्टम पर सवाल उठाए थे। वरिंदर घुम्मन के समर्थकों और परिवार का सीधा आरोप है कि यह मौत नेचुरल नहीं बल्कि गैर-जिम्मेदार डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा है। परिवार और फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर वरिंदर घुम्मन की मुहिम चलाई गई थी।

     

  • शादी के बंधन में बंधे Rashmika Mandanna और Virosh, फैंस के साथ शेयर की Dreamy Wedding की खास तस्वीरें

    शादी के बंधन में बंधे Rashmika Mandanna और Virosh, फैंस के साथ शेयर की Dreamy Wedding की खास तस्वीरें

    मनोरंजन: पॉवर कपल रश्मिका और विजय देवरकोंडा दोनों ने अपनी शादी को प्राइवेट रखा है। सिर्फ करीबी दोस्त और कुछ खास रिश्तेदार ही उनकी शादी में शामिल हो रहे हैं। वेन्यू पर फोन इस्तेमाल करने पर भी पाबंदी लगाई गई है। कपल की कोई तस्वीर लीक न हो इसका भी खास ध्यान रखा गया है। कपल ने शादी से पहले पूल पार्टी, वॉटर वॉलीबॉल, विरोश प्रीमियर लीग के नाम से क्रिकेट मैच भी रखा था। उदयपुर में शाही शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्सन होगी जिसमें इंडस्ट्री के नामी सितारे शामिल होने वाले हैं। वहीं कपल ने अब फैंस का इंतजार खत्म करते हुए अपनी वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।

    शेयर की तस्वीरें

    विजय-रश्मिका ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए फाइनली अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर दी हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने बेहद ही खास कैप्शन भी दिया है। इन प्यारी सी तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के काफी करीब दिख रहा है। कैप्शन में विजय ने अपने दिल की बात भी बहुत ही भावुक अंदाज में कही है। उन्होंने लिखा कि – ‘एक दिन उन्हें रश्मिका की इतनी कमी महसूस हुई कि लगा यदि वो साथ होती तो दिन और अच्छा होता खाना ज्यादा अच्छा लगता वर्कआउट सजा नहीं बल्कि मजेदार लगता और जहां भी होते वहीं घर जैसा सुकून मिल जाता। आखिर में उन्होंने बहुत प्यारे अंदाज में लिखा कि – इसलिए उन्होंने अपने बेस्ट फ्रैंड को अपनी पत्नी बना लिया है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    सास ने बरसाया रश्मिका पर प्यार

    दोनों को फैंस को दूल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी भी हुई थी। इसकी झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने पुष्पा 2 के गाने अंगारों पर डांस करके विजय देवरकोंडा का सरप्राइज भी किया। वहीं विजय की मां ने भी अपनी होने वाली बहु पर जमकर प्यार बरसाया।

    ग्रैंड हुई कपल की हल्दी

    25 फरवरी को कपल की हल्दी सेरेमनी भी हुई। इसकी झलक विजय रश्मिका ने फैंस को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिखाई थी। उनके पूरे परिवार ने हल्दी के मौके पर काफी मस्ती की और ढेर सारी मस्ती की। कपल ने काफी फन भी किया।

    एक साथ किया डांस

    सूत्रों की मानें तो कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स K-Drama थीम पर हुए हैं क्योंकि रश्मिका को कोरियन पॉप कल्चर पसंद है। इवेंट में K-Drama थीम वाला केक था। विजय का सरप्राइज डांस सबसे ज्यादा हाइलाइट में रहा। विजय ने रश्मिका के लिए PSY का गैंगनम स्टाइल डांस भी किया। इसके बाद अंतराक्षी खेली गई। इस दौरान नियम यह था कि बॉलीवुड गानों की जगह सिर्फ विजय और रश्मिका की फिल्मों के गाने ही गाने होंगे। मेहमान दो टीमों में बंटे जीतने वाली टीम को लग्जरी गिफ्ट हैंपर मिला है।

    दोनों की हुई शादी

    विजय-रश्मिका की शादी की रस्में पूरी हो गई हैं। अब दोनों ऑफिशियली तौर पर शादीशुदा हैं। आंध्रा रिवाजों से कपल की शादी भी हुई है। सुबह 8 बजे शादी का शुभ मुहूर्त था। शाम के समय रश्मिका के कल्चर के हिसाब से शादी की रस्में होंगी। विजय रश्मिका की टीम ने पैपाराजी को मिठाईयां बांटनी भी शुरु कर दी हैं। वेन्यू के बाहर मौजूद बच्चों को भी मिठाई दी गई है। कपल की टीम ने सभी को दुआएं देने के लिए शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि शादी बहुत ही अच्छे से हुई। कपल और उनका परिवार काफी खुश है।
    जानकारी के अनुसार, कपल दोपहर 3 बजे के करीब आंध्रा रस्मों से शुरु हुई शादी की तस्वीरें शेयर कर सकता है। शाम के 4 बजे के करीब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के हिसाब से शादी खत्म होगी। रश्मिका और विजय की रॉयल वेडिंग को लेकर नया अपडेट भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, वरमाला का समय सबसे इमोशनल था। जैसे ही कपल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई उस दौरान उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। कपल की आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्हें ऐसे रोता देखकर उनका परिवार भी इमोशनल हो गया।

    कोडावा रिवाजों से करेंगे शादी

    विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी के बंधन में बंध गए हैं। सुबह के समय कपल ने आंध्रा रिवाजों से फेरे लिए हैं। अब रश्मिका के कोडावा रिवाजों के अनुसार, शादी की रस्में निभाई जाएंगी। फैंस को कपल के वेडिंग लुक का इंतजार है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

  • इलाके में Double Suicide: देवर-भाभी ने की जीवनलीला समाप्त

    इलाके में Double Suicide: देवर-भाभी ने की जीवनलीला समाप्त

    चंडीगढ़ः सेक्टर-41 के गांव बुटरेला इलाके में डबल सुसाइड हुआ। जहां घर में देवर भाभी ने जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों घर में किराये के मकान में रहते थे। मृतकों की पहचान 29 वर्षीय नगना और 24 वर्षीय मुरसलीन के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया गया।

    वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुरसलीन का शव फंदे से लटका मिला, जबकि नगमा नीचे जमीन पर पड़ी हुई थी। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल ने पूरे क्षेत्र को सील कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कर नमूने एकत्र किए गए हैं। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    इलाके में इस घटना के बाद दहशत और शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि महिला का पति गांव गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला नगमा का पति फरमान इन दिनों उत्तर प्रदेश गया हुआ था। पत्नी नगमा और छोटा भाई मुरसलीन बुटेरला स्थित मकान में रह रहे थे। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे घर पहुंचा।

    वहां नगमा बिस्तर पर पड़ी मिलीं, जबकि मुरसलीन कमरे की छत में लगे हुक से फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत गवर्नमेंट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सेक्टर 16 ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

  • पत्नी के प्रेमी का गोलियां मारकर कत्ल, 40 मिनट तक पुलिस के छुड़ाए पसीने, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पत्नी के प्रेमी का गोलियां मारकर कत्ल, 40 मिनट तक पुलिस के छुड़ाए पसीने, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मेरठः जनपद बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बे में बुधवार दोपहर सिरफिरे पति ने पत्नी के प्रेमी की बीच बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 40 मिनट पुलिस के छुड़ाए रखे। दरअसल, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने काफी ड्रामा किया। पुलिस ने जब उसे गन्ने के खेत में घेरा, तो उसने पुलिसवालों पर तमंचा तान दिया। पुलिस उसे समझाती रही, लेकिन वह कभी पानी पीता रहा तो कभी बीड़ी जलाकर पीता रहा। पुलिसवाले जब भी उसके पास जाने की कोशिश करते, वह फिर तमंचा तान देता। कहता- पास आओगे तो गोली मार दूंगा। काफी देर तक पुलिस अफसरों ने उसे समझाया। धीरे-धीरे विश्वास में लिया। इसके बाद वह सरेंडर को तैयार हुआ। फिर पुलिस उसे अरेस्ट कर थाने ले गई। यह पूरा ड्रामा करीब 40 मिनट तक चलता रहा। बता दें कि बीते दिन आरोपी ने पहली गोली मारने के बाद सरेआम चुनौती दी और फिर दूसरी गोली मारकर युवक का भेजा उड़ा दिया। इतना ही नहीं, हत्या करने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक 4 मिनट का वीडियो जारी किया, जिसमें उसने न केवल इस कत्ल की जिम्मेदारी ली, बल्कि पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए अपनी पत्नी और अन्य महिलाओं को भी जान से मारने की धमकी दी है। रामराज के मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुरेंद्र (28) उर्फ सुनील उर्फ गाबा अपनी बाइक से बाजार से गुजर रहा था। जैसे ही वह सनातन धर्म मंदिर के सामने पहुंचा, पीछे से आए नकाबपोश हमलावर प्रदीप धीमान ने उसे घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, प्रदीप ने पहले सुरेंद्र की कमर में गोली मारी। गोली लगते ही सुरेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद प्रदीप ने भागने के बजाय चिल्लाकर कहा, ‘है कोई माई का लाल जो इसे बचा ले?’ इसके तुरंत बाद उसने सुरेंद्र के पास जाकर उसकी कनपटी पर पिस्टल सटाकर दूसरी गोली दाग दी। सुरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराता हुआ अपनी बाइक से फरार हो गया। उधर, मृतक प्रेमी का पोस्टमॉर्टम वीरवार को किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन ने शव सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।  
  • Punjab News: इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    Punjab News: इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    मानसाः जिले में ट्रैक्टर चालक गुरजंट सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने पनग्रेन के इंस्पेक्टर सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक नौजवान के पिता के बयानों पर पनग्रेन के इंस्पेक्टर, मुनिम, फैक्ट्री मालिक सहित अज्ञात 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, 20 वर्षीय मजदूर नौजवान की फ्लोर मिल में हुई मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था।

    जिसके बाद मृतक के परिवार ने मिल के बाहर धरना दिया और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने जांच का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार, गांव दलेल सिंह वाला का गुरजंट सिंह ट्रैक्टर चलाकर घर का गुजारा करता था और सरकारी गोदामों से गेहूं उठाने का काम करता था। परिवार का आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत से गेहूं को गांवों के बजाय मानसा की एक फैक्टरी में उतारा गया, जहां ट्रेक्टर नीचे गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार का कहना है कि इसे केवल हादसा दिखाया जा रहा है, जबकि बताए गए स्थान पर कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिले हैं।

    उन्होंने शक जताया कि नौजवान की मौत फैक्टरी के अंदर हुई है और सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाई जा रही है। परिवार ने पुलिस को तुरंत मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि जब तक केस दर्ज नहीं होता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मृतक गुरजंट सिंह की लाश सिविल अस्पताल मानसा की मोर्चरी में रखी गई है।

  • व्यापार मंडल की अध्यक्ष संग कपड़े खरीदने गई महिलाओं पर लगे Under Garments चुराने के आरोप, CCTV वायरल

    व्यापार मंडल की अध्यक्ष संग कपड़े खरीदने गई महिलाओं पर लगे Under Garments चुराने के आरोप, CCTV वायरल

    वाराणसीः चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में स्थित ‘अमाते स्टोर’ नाम की अंडरगारमेंट्स की दुकान में चुराने की घटना सामने आई है। दरअसल, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष के साथ कपड़े खरीदने गई कुछ महिलाओं द्वारा अंडरगारमेंट चुराने के आरोप लगे है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। आरोप है कि तीनों महिलाएं दुकान से करीब 10 हजार रुपये के अंडरगारमेंट्स बिना भुगतान किए लेकर चली गईं। दुकानदार सुदीप सिंह ने इस मामले में चेतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 379 (चोरी) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, सुदीप सिंह नामक एक व्यापारी ने पुलिस को देते हुए आरोप लगाया है कि लाहुराबीर स्थित उनके कपड़े के स्टोर से शाम कुछ कपड़े की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात महिलाएं उनके स्टोर में पहुंची थी और करीब 10 हजार का सामान चोरी कर ले गईं। उन्होंने पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है, जिसमें एक महिला अंडरगारमेंट्स चुराते नजर आ रही हैं। चोरी का आरोप महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी के साथ गई महिलाओं पर लगा है।

    मामले में सुनीता सोनी ने बताया, “वह शाम शॉपिंग करने के लिए उस दुकान में गई हुई थी और इस दौरान मेरे साथ जौनपुर से आई कुछ महिलाएं भी थी जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिलाएं कपड़े चुरा रही हैं। मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी और वीडियो वायरल होने के बाद मैंने दुकानदार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।” सुनीता सोनी ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी के लिए मुझे थाने से फोन आया था और मैंने उन्हें जांच में सहयोग करने का भरोसा दिया है। मैं व्यापार वर्ग से आती हूं और यदि किसी व्यापारी भाई के साथ इस तरह के कार्य होते हैं, तो मैं पुलिस का इसमें जरूर सहयोग करूंगी।

     

     

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत , देखें वीडियो

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत , देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरपुर कालोनी में व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना देर रात की है। मृतक की पहचान नूरपुर कालोनी के रहने वाले 44 वर्षीय विशाल दीप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार विशाल दीप अपने कमरे में था और उसका बेटा पत्नी दूसरे कमरे में बैठे हुए थे।

    बेटा रात साढ़े नौ विशाल दीप के कमरे में गया तो उसने पिता का शव पंखे से लटका हुआ देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मौके पर इलाका निवासी इकट्ठे हो गए, जिन्होंने थाना आठ की पुलिस को सूचित किया सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना आठ की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। क़रार के प्रभारी स्टाइल चौधरी ने बताया कि मेरे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि नूरपुर कालोनी में किसी व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।

    जिसके बाद वह अपने टीम सहित मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने को प्राथमिक जाँच में पता चला कि विशाल दी पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था उसने परेशानी इसे से ज़ाहिर नहीं की और इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि उसके भाई गुरमीत सिंह के बयानों पर 174 की कार्रवाई की जा रही है।