पटियालाः पंजाब में भले ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन बाहरी इलाकों में अभी भी कोहरे का असर देखने को मिल रही है। वहीं कोहरे के कारण आज सुबह समाना में पीआरटीसी बस और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस दुर्घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हादसे में गर्भवती पत्नी और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी ओर घटना में बस कंडक्टर भी घायल हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभी घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि बस समाना से पटियाला जा रही थी, वहीं कार अंबाला से आ रही थी। इस दौरान रास्ते में दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी की 10 करोड़ फॉलोअर्स का आकंड़ा पार कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वो इंस्टाग्राम पर उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विश्व नेता और राजनेता बन चुके हैं। यह सफलता उनके सोशल मीडिया पर प्रभावशाली उपस्थिति और लोकप्रियता को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम से अपनी यात्रा शुरु की थी। तभी से लेकर अब तक उनकी सोशल मीडिया की उपस्थिति लगातार बढ़ती जा रही है। उनकी राजनीतिक छवि और जनसंपर्क मजबूत करने में सोशल मीडिया की भूमिका बेहद जरुरी है।
प्रधानमंत्री के इस प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने और व्यक्तिगत जीवन को कई पहलुओं को साझा करने की रणनीति ने उन्हें जनता के और पास ला दिया है। पीएम मोदी के शासनकाल में डिजिटल इंडिया को तेजी से बढ़ावा दिया गया है। 2014 से लेकर 2026 तक करोड़ों भारतीय इंटरनेट पर आए और डिजिटली अपने विचार शेयर करने शुरु कर दिए।
साझा करना शुरु कर दिया। इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के मामले में पीएम मोदी के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरे नंबर पर हैं। उनके 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इसके बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन, तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयप एर्दोगान 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर कुल अभी तक 1205 पोस्ट किए हैं। प्रधानमंत्री इंस्टाग्राम पर किसी को भी फॉलो नहीं करते परंतु उन्हें फॉलो करने वालों का आंकड़ा 10 करोड़ के पार पहुंच चुका है। पीएम मोदी के 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स की संख्या इन सभी टॉप नेताओं के फॉलोअर्स से काफी ज्यादा है। यह दर्शाता है कि वो न सिर्फ भारत में हैं बल्कि विश्व स्तर पर भी डिजिटल युग में एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता के तौर पर उभरे हैं।
तरनतारनः पट्टी कस्बे के तरनतारन जिले में नवविवाहित रूबी महिरा के सिर में गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह माफी मांगते हुए दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की भागते समय टांग टूट गई।
जानकारी प्राप्त कर एसएसपी सुरिंदर लांबा ने जांच के दौरान खुलासा किया कि आरोपी ने अपने दोस्त से पिस्टल उधार ली थी, जो कि उसके दोस्त के पिता का था। इस मामले में हथियार रखने और लापरवाही के लिए पिस्टल मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शनिवार को पत्ती की गार्डन कॉलोनी निवासी रूबी महिरा पर एक सनसनीखेज युवा ने कई गोलियां चलाईं। रूबी का विवाह केवल दो महीने पहले हुआ था और आरोपी उसे बर्दाश्त नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि वह शादी से पहले ही रूबी को टेंशन एवं परेशान करता आ रहा था।
घटना के दौरान आरोपी मौके से भाग गया, जबकि गंभीर घायल रूबी को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस गोलीबारी के कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे पुलिस को मुल्ज़मों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिली। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मणिपुरः एक कपड़ों के शोरूम में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब दो निहंग सिंह कथित तौर पर किरपान के साथ शोरुम में शॉपिंग कर रहे थे। इस दौरान शोरुम के गार्ड ने उन्हें किरपान बाहर रखकर आने की बात कही जिसका निहंग सिहों ने विरोध किया। इस घटना का उन्होंने वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, दो निहंग सिंह अपने एक हिंदू साथी, जो ओडिशा का रहने वाला बताया जा रहा है, के साथ Zudio शोरूम में कपड़े खरीदने पहुंचे थे। इसी दौरान वह पहले तो शोरूम के अंदर चले गए, लेकिन जब वह अंदर कपड़े खरीद रहे थे, तो सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें किरपान के साथ अंदर जाने से मना कर दिया। सुरक्षा कर्मी ने आपत्ति जताते हुए कहा कि वे किरपान लेकर अंदर नहीं जा सकते। इस पर उन्होंने सुरक्षा गार्ड से पूछा कि क्या शोरूम के पास कोई लिखित नियम है, जिसमें सिखों को किरपान के साथ प्रवेश न देने की बात कही गई हो। निहंग सिंहों का कहना था कि कानून के अनुसार उन्हें धार्मिक प्रतीक के रूप में किरपान धारण करने का अधिकार है। उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी स्पष्ट नियम के उन्हें रोकना गलत है जिसके बाद निहंग सिंहों ने मैनेजर से बात करने की बात कही।
घटना के दौरान शोरूम मैनेजर मौके पर पहुंचा और उन्हें बाहर ले जाने की कोशिश करता नजर आया। इसी दौरान निहंग सिंहों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में वे अपने अधिकारों की बात करते दिखाई देते हैं, जबकि मैनेजर उन्हें शोरूम से बाहर जाने के लिए कहता है।
शोरूम प्रबंधन की ओर से कथित तौर पर यह कहा गया कि अन्य ग्राहक किरपान देखकर असहज महसूस कर रहे हैं, इसलिए उन्हें रोका गया। हालांकि निहंग सिंहों का दावा है कि जब उन्होंने वहां मौजूद अन्य ग्राहकों से बात की तो उन्होंने किसी तरह का डर होने से इनकार किया और कहा कि उन्हें कोई समस्या नहीं है।
निहंग सिंहों का आरोप है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान शोरूम प्रबंधन की ओर से उनसे किसी ने माफी नहीं मांगी और ऐसे ही बाद में कहने लगे कि आप शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन इतने लोगों में हंगमा होने से उन्हें बेजती का सामना करना पड़ा, जिसके लिए किसी ने उनसे माफी तक नहीं मांगी। उन्होंने इस संबंध में कंपनी को ईमेल भी भेजा, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इससे आहत होकर उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। फिलहाल इस मामले पर शोरूम प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
जालंधर, ENS: गदईपुर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां घर के बाहर खेल रहा 4 वर्षीय बच्चा ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद फेज पुत्र जाबीर अहमद निवासी गदईपुर के रुप में हुई है। दरअसल, हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए जब परिजन अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को काबू कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली बैक करते समय यह हादसा हुआ है।
बच्चे के पिता जाबीर अहमद ने बताया कि बेटा फेज अक्सर घर के बाहर ही खेलता था। घटना के दौरान भी अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ और बच्चे की मौत हो गई। पिता ने कहा कि अचानक चालक स्पीड से ट्रैक्टर ट्रॉली बैक करता आया और उसने बेटे को रौंद दिया। हादसे में बेटे का टायर के नीचे सिर आने से वह गंभीर घायल हो गया।
आनन फानन में उसके परिजन व पड़ोसी उसे अस्पताल ले गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को काबू करके पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना आठ की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और ड्राइवर को काबू कर लिया। एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि ड्राइवर की पहचान अमोद शर्मा पुत्र भूपिंदर शर्मा निवासी मकसूदां के रुप में हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चे के पिता के बयानों पर अमोद खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
जालंधर, ENS: पंजाबी बोली मार्च से एक दिन पहले निजी रेस्टोरेंट की ओपनिंग पर पंजाब के मशहूर कलाकार बिन्नू ढिल्लों करमजीत अनमोल और गायक एमी विर्क पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत कर अपनी फिल्म बम्बू घाट को लेकर कलाकारों ने बातचीत की।वही जालंधर में कल पंजाबी बोली मार्च को लेकर कहा कि उनका मुश्किल हो सकता है।लेकिन उनके बाकी कलाकार ओर गायक इस पंजाबी बोली मार्च में पहुंचे।
पंजाबी कल्चर और पंजाबी विषय को लेकर कलाकारों ने मीडिया से बातचीत की और हथियारों को प्रमोट करने वाले गानों पर एमी विर्क ने कहा कि वह मानते हैं कि ऐसे गानों में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, लेकिन साउथ मूवी और बाकी मूवीस में हथियारों को लेकर काफी कुछ दिखाया जाता है। उन्होंने कहा कि कलाकार का काम अपनी कलाकारी दिखाना होता है हां 5 से 10% ऐसी चीज हो जाती हैं लेकिन वह यह सब अपने लिए नहीं बल्कि लोगों के लिए करते हैं।
वही पंजाबी गायकों को थ्रेट कॉल को लेकर कहा कि ऐसे हालात पहले नहीं थे जैसे कि अब हो रहे हैं और एसी थ्रेट कॉल नहीं आनी चाहिए लेकिन कई लोग ऐसे काम करते है जो नहीं करने चाहिए। देखिए कल मुझे या किसी को भी थ्रेट कॉल आ सकती है,कई फेक भी कॉल होती है कई लोग फेक ऐसा कर लेते है।
होशियारपुरः शहर के गढ़शंकर नंगल रोड, शाहपुर गांव में अचलपुर गांव के पूर्व सरपंच को टिप्पर द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच चूहड़ सिंह निवासी गांव अचलपुर समिति मैंबर कुलदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी साइड से ही जा रहे थे कि नंगल रोड, शाहपुर गांव के पास उन्हें तेज रफ्तार ओवरलोडिड टिपर ने कुचल दिया। इस दौरान चूहड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुलदीप सिंह को मामूली चोटे आई हैं। टिपर चालक को काबू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था।
हादसे के बाद अमरप्रीत सिंह लाली हलका इंचार्ज कांग्रेस, दर्शन सिंह मट्टू स्टेट लीडर कंडी संघर्ष कमेटी, जसवीर औलख कांग्रेस लीडर और गांववाले ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल है। वहीं लोगों ने टिपरों पर लगाम कसने और इन पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। मौके पर DSP गढ़शंकर दलजीत सिंह खख पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में युवक का अपहरण और बेरहमी से मारपीट को लेकर मामला गया। दरअसल, नूरमहल से आए पीड़ित रमन कुमार के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर किडनैपिंग और मारपीट के आरोप लगाए है। घटना को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। परिजनों ने आरोप लगाए है कि रमन को कांगनीवाल चुंगी के पास जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए और उसे बंधक बनाकर कई घंटों बेहरमी से पीटा गया।
पिता का आरोप है कि बहू से बेटा फोन पर बात कर रहा था कि उसके साले, सास और जीजा आए और उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर उसे बंधक बनाकर ले गए। जिसके बाद उन्होंने बेटे का फोन छीनकर बंद कर दिया। पीड़ित ने गाड़ी में खींचते वक्त किसी तरह अपनी पत्नी (जो अपने मायके में थी) को यह बता दिया कि उसके भाई और परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया है। इसके बाद बहू ने तुरंत अपने ससुर को फोन करके घटना की जानकारी दी कि उसके पति की जान को खतरा है।
परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने मकान मालिक को फोन करके बेटे की पीटाई के बारे में बताया। जिसके बाद मकान मालिक का फोन आने पर वह नूरमहल से जालंधर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लड़के को उनके चंगुल से छुड़वाया। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष चाहता है कि उनका बेटा जालंधर छोड़कर चला जाए, इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़ित परिवार इंसाफ की गुहार लगा रहा है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लुधियानाः पंजाब में एक बार फिर से नेताओं व कारोबारियों को धमकी देकर रंगदारी मांगने का सिलसिला शुरू हो गया है। हाल ही पंजाबी गायक परमीश वर्मा का कारोबार देखने वाले उसके करीबी को लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर ने धमकी दी है और उससे 10 करोड़ की फिरौती मांगते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। वहीं अब मॉडल टाउन निवासी कारोबारी और भाजपा कार्यकर्ता गुरबीर सिंह गरचा को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम पर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गुरबीर सिंह गरचा, जो प्रॉपर्टी कारोबारी हैं और एक फिलिंग स्टेशन के मालिक भी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को एक विदेशी नंबर से उन्हें वॉइस मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया और 5 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। मैसेज में कहा गया कि उसके पास गरचा की पूरी जानकारी है और दो दिन में रकम नहीं दी तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। गरचा ने बताया कि इसके बाद कई कॉल आईं, जिन्हें उन्होंने जानबूझकर नजरअंदाज किया।
मॉडल टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 308(2) और 351 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और विदेशी नंबर की तकनीकी जांच की जा रही है। गुरु नानक कॉलोनी के एक फर्नीचर कारोबारी को व्हाट्सऐप कॉल कर 2 करोड़ रुपए मांगे गए। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर डोनी बाल बताया।
13 फरवरी को अयाली कलां के बाबा नंद सिंह नगर निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 1 करोड़ रुपए की मांग की। 14 फरवरी लादियां खुर्द निवासी नवजोत सिंह, जो अमृत इंडो-कैनेडियन एकेडमी स्कूल के संचालक हैं, ने शिकायत दी कि उनके पिता को अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फरार गैंगस्टर डोनी बाल बताया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।
पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने पटियाला रूरल के अलग-अलग गांवों की सरप्राइज विजिट की। इस दौरान वे पटियाला जिले के गांव लचकानी पहुंचे, जहां उन्होंने चल रहे डेवलपमेंट के कामों और हेल्थ सुविधाओं का रिव्यू किया।
विजिट दौरान जहां भी कमी या लापरवाही मिली, मंत्री ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया और उनको ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एक बिल्डिंग के काम में लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने एक्सियन सहित ठेकेदार को फटकार लगाई और उन्हें सख्त लहजे से कहा कि यां तो काम ठीक से करों या कोई दूसरा काम कर लो।
उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में कई काम चल रहे हैं और अगर वह इस काम को देखने बैठ जाएंगे तो बाकि काम कौन देखेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अगर उन्होंने काम को कागजों पर बताए मुताबिक नहीं किया तो उन पर पर्चा दर्ज किया जाएगा। वहीं इस दौरान इलाके के लोगों ने भी मंत्री के सामने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके जल्द हल का उन्होंने भरोसा दिया।