Blog
-

Punjab News: CT University में कश्मीरी छात्रों के आरोप के बाद हटाए गए VC, देखें वीडियो
सहरी-इफ्तारी पर मचा था बवाल… शाही इमाम ने मैनेजमेंट के साथ की बैठक, खत्म हुआ धरना लुधियाना। CT यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों ने रात के समय कैंपस में हंगामा किया था। छात्रों का आरोप है कि उन्हें मोहर्रम और रोजे के दौरान सहरी और इफ्तार के लिए सही और पर्याप्त खाना नहीं दिया जा रहा। छात्रों का कहना है कि वे कई बार मेस में खाने की व्यवस्था सुधारने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी बातों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। वीसी पर गाली देने और धमकाने का आरोप छात्रों ने बताया कि जब उन्होंने अपनी समस्या यूनिवर्सिटी प्रशासन के सामने रखी, तो समस्या हल करने के बजाय वाइस चांसलर Nitin Tandon ने उन्हें गालियां दीं और यूनिवर्सिटी से बाहर निकालने तक की बात कही। इससे नाराज छात्रों ने वीसी के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया और सुबह यूनिवर्सिटी गेट पर धरना देकर बैठ गए। शाही इमाम ने कराई बैठक मामले की गंभीरता को देखते हुए शाही इमाम Mohammad Usman भी यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने पहले छात्रों की समस्याएं सुनीं और फिर यूनिवर्सिटी प्रबंधन के साथ बैठक की। तीन दौर की बातचीत के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने वाइस चांसलर को पद से हटाने का फैसला लिया। वीसी को किया गया टर्मिनेट, जांच कमेटी गठित यूनिवर्सिटी के चांसलर Charanjit Singh Channi ने बताया कि वीसी डॉ. नितिन टंडन को उनके पद से हटा दिया गया है। साथ ही एसडीएम जगराओं की अगुवाई में एक जांच कमेटी बनाई गई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी। रोजेदार छात्रों को खाने की हुई परेशानी पुलिस के अनुसार, यूनिवर्सिटी में जम्मू-कश्मीर से आए कई मुस्लिम छात्र पढ़ते हैं। रोज़े के दौरान उन्हें सुबह सहरी और शाम को इफ्तार के समय भोजन की जरूरत होती है। छात्रों का कहना है कि कई बार जब वे इफ्तार के समय मेस में पहुंचे, तो उन्हें खाना नहीं मिला, जिससे उन्हें काफी परेशानी हुई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा मामला बढ़ता देख भारी संख्या में पुलिस बल को यूनिवर्सिटी में तैनात किया गया। मौके पर एसडीएम Upinderjit Kaur Brar और एसएसपी Ankur Gupta भी पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। -

Jalandhar News: बंद पड़ी कोठी से तार चोरी करता चोर काबू, देखें वीडियो
जालंधरः महानगर में आये दिन चोरी की वारदात बढ़ती जार ही है। चोर वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच फुटबॉल चौक के पास एक बंद पड़ी कोठी से तार चोरी करते रंगे हाथ लोगों ने चोर को काबू कर लिया। जिससे चोरी की तार भी बरामद कर लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा चोर से पूछे जाने पर चोर ने कहा कि मैं चोरी नशा करने के लिये करता हूं। मैंने पहली बार चोरी किया है। मुझे छोड़ दिया जाए।
सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस
चोरी की सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस चौकी 4 नबंर चोर को अपने साथ ले गई। -

बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार के औद्योगिक विभाग द्वारा टाहलीवाल तहसील के बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में रैंप और उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों (जीईएम, सीपीपी, एनएसडीसी और टीआरडीएस) पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ऊना जिले के 60 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें फार्मा, प्रिंटिंग और पैकेजिंग, इलेक्ट्रिकल, ऑटो कंपोनेंट्स, खाद्य एवं पेय पदार्थ और असेंबली जैसे क्षेत्रों से स्थानीय एमएसएमई उद्यमियों और स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य शामिल थे। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल भी उपस्थित रहे।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सीईएल के विशेषज्ञ सुखप्रीत सिंह ने एमएसएमई के वास्तविक समय के उपयोग के मामलों के माध्यम से उत्पादकता, गुणवत्ता, समग्र उपकरण प्रभावशीलता और लागत दक्षता में सुधार के लिए एआई, आईओटी, एमएल, स्मार्ट विनिर्माण, क्लाउड कंप्यूटिंग, ईआरपी और सीआरएम जैसी उद्योग 4.0 प्रौद्योगिकियों के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ उन्होनें रैंप जागरूकता अभियान के तहत एमएसएमई पंजीकरण और एमएसएमई मार्ट पोर्टल के माध्यम से खुले बाजार तक पहुंच के बारे में भी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा समर्थित रैंप पहल का से प्रौद्योगिकी उन्नयन और क्षमता निर्माण के माध्यम से लघु एवं मध्यम उद्यमों के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई।
-

Himachal News: उपमुख्यमंत्री 25 से 27 फरवरी तक ऊना प्रवास पर
बीटन में पंचायत घर का शिलान्यास, कुंगड़त में लोकार्पण, जिला स्तरीय बैठकों की करेंगे अध्यक्षता
ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 25 से 27 फरवरी तक ऊना जिला के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के अलावा जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे । अपने दौरे में वे विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री 25 फरवरी की सायं अपने आवास गोंदपुर जयचंद पहुंचेंगे। 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे वे हरोली उपमंडल के बीटन गांव में पंचायत घर का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1 बजे कुंगड़त में नवनिर्मित पंचायत घर का लोकार्पण करेंगे।
27 फरवरी को प्रातः 11 बजे उपमुख्यमंत्री जिला परिषद सभागार, ऊना में आयोजित जिला स्तरीय लोक शिकायत निवारण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। अपराह्न 3 बजे वे जिला कल्याण समिति की बैठक में भी अध्यक्षता करेंगे।
-

आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है सुक्खू सरकार : विवेक शर्मा
‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम में 50 समस्याओं की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर समाधान ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वित्तीय दबावों और प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियों के बावजूद सरकार ने विकास कार्यों की गति को रुकने नहीं दिया और अपने संसाधनों से जनहित की योजनाओं को जारी रखा है। वे मंगलवार को ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर बटूही के अलावा लोअर बसाल, पनोह, त्यूड़ी और बदोली पंचायतों से संबंधित लगभग 50 जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। विधायक ने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया, जबकि शेष मामलों को एक सप्ताह के भीतर निपटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने हनान मंदिर बटूही कंप्रेसर में भवन एवं शैड निर्माण केमलियेव8 लाख रुपये देने की घोषणा की। अधिकांश शिकायतें जलभराव, राजस्व मामलों, बिजली और पेयजल से संबंधित रहीं। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है और ऐसे कार्यक्रमों से शासन-प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुंच रहा है, जिससे विकास को गति मिली है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत ऊना विकास खंड के अंतर्गत पंचायतों के लिए लगभग 80 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसमें विधायक क्षेत्र विकास निधि से 27.20 लाख रुपये, सामाजिक विकास कार्यक्रम के तहत लगभग 13.50 लाख रुपये तथा आपदा प्रभावितों को करीब 21 लाख रुपये की राहत राशि शामिल है। उन्होंने कहा कि उनकी विधायकी के दौरान बदोली ग्राम पंचायत को विभिन्न योजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला विधायक ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के बाद राज्य को केंद्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता समय पर प्राप्त नहीं हुई। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से राहत कार्य संचालित कर प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की। उन्होंने बताया कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में अब तक 3 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों की कार्रवाई रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत की जाए।विधायक ने लाभार्थियों से भी आग्रह किया कि समस्या के पूर्ण समाधान तक प्रशासन के संपर्क में बने रहें। अनेक समस्याएं मौके पर निपटीं, सोमदत्त की 30 साल से लंबित तकसीम 30 दिन में होगी पूरी ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आमजन की अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। पनोह गांव के 80 वर्षीय बुजुर्ग सोमदत्त ने भूमि बंटवारे (तकसीम) का 30 वर्षों से लंबित मामला उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक माह के भीतर तकसीम की प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित परिवार को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए, ताकि लोगों को वर्षों तक प्रतीक्षा न करनी पड़े। इसी दौरान पनोह गांव के अशोक कुमार ने बिजली के गिरे हुए तार की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से विद्युत विभाग से इसे ठीक करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। इस पर विधायक ने मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से जवाब तलब किया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि कार्यक्रम समाप्त होते ही गिरे तार को दुरुस्त कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिला। विधायक ने बीडीओ को स्थानीय उत्पाद तैयार कर रहे स्वयं सहायता समूहों के लिए अपने उत्पाद बेचने उपयुक्त व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त करना प्राथमिकता है। मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई से लोग बेहद प्रसन्न थे। विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य समस्याओं का भी कार्यक्रम के दौरान निराकरण किया गया, जिससे लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देसराज गौतम, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा और कार्यकारी अध्यक्ष विवेक मिंका ने भी विचार व्यक्त किए तथा आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण की दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रयासों की सराहना की। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को समयसीमा तय कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, पीओ डीआरडीए रमनवीर चौहान, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -

नंदनी ठाकुर ने UPSC में प्रथम स्थान हासिल कर रचा इतिहास
जिला ऊना व प्रदेश का नाम किया रोशन, उपमुख्यमंत्री सहित कई नेताओं ने दी बधाई
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायत पंजावर के वार्ड नंबर 9 की 26 वर्षीय प्रतिभाशाली बेटी नंदनी ठाकुर ने प्रतिष्ठित UPSC Civil Services Examination में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिला ऊना और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
संजय ठाकुर के घर जन्मी नंदनी ठाकुर ने कुल 757 अंक हासिल कर यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाली नंदनी के पिता एक जमींदार (किसान) हैं। माता-पिता और एक भाई के साथ रहने वाली नंदनी ने कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
नंदनी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ नेता राणा रणजीत सिंह और नीलम मनकोटिया ने नंदनी ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि नंदनी की सफलता यह दर्शाती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो किसी भी परिस्थिति में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
नेताओं ने नंदनी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह प्रशासनिक सेवा में रहकर देश और समाज की सेवा करेंगी तथा प्रदेश का नाम और ऊंचा करेंगी। नंदनी ठाकुर की इस ऐतिहासिक सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से आने वाली बेटियां भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं।
-

यात्रियों के लिए खुशखबरी! जम्मू–कटड़ा वंदे भारत सेवा शुरू होने की तैयारी तेज
भारतीय रेलवे ने जम्मू से श्रीनगर के बीच सीधे वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच 20 कोच वाली विशेष वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
सफल रहा ट्रायल रन
यह विशेष ट्रेन सुबह 11 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन से रवाना हुई और दोपहर 12:45 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित पहुंच गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रायल का मुख्य उद्देश्य ट्रेन की तकनीकी व्यवस्था और संचालन से जुड़ी तैयारियों की जांच करना था, जो पूरी तरह सफल रही। इस सफल परीक्षण से साफ हो गया है कि जम्मू से कटड़ा तक का रेल मार्ग वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए पूरी तरह तैयार है।एक मार्च से सेवा विस्तार की घोषणा
ट्रायल की सफलता के बाद रेलवे बोर्ड ने घोषणा की है कि 1 मार्च से वंदे भारत ट्रेन का विस्तार किया जाएगा और इसे जम्मू से चलाया जाएगा।जम्मू से श्रीनगर तक नियमित सेवा की योजना
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल के दौरान ट्रेन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्टेशन संचालन जैसी सभी जरूरी चीजों की जांच की गई।अधिकारियों के अनुसार अंतिम मंजूरी मिलने के बाद यह विशेष वंदे भारत ट्रेन नियमित रूप से जम्मू से श्रीनगर तक चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और यात्रा का समय भी कम होगा।
स्टेशन पर पूरी हुई तैयारियां
रेलवे ने बताया कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए प्लेटफॉर्म, रखरखाव और तकनीकी सुविधाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू शहर सीधे कश्मीर घाटी से आधुनिक सेमी हाई-स्पीड रेल सेवा से जुड़ जाएगा, जिससे पर्यटन, व्यापार और यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा।कठिन मौसम के लिए खास सुविधाएं
यह वंदे भारत ट्रेन खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के ठंडे और बर्फीले मौसम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जैसे स्नो कटर तकनीक, हीटिंग सिस्टम, एंटी-स्किड ब्रेकिंग सिस्टम, आधुनिक यात्री सुविधाएं की मदद से बर्फबारी और अत्यधिक ठंड में भी ट्रेन सुरक्षित रूप से चल सकेगी। -

शराब के नशे में कार चालक का तांडव, गाड़ियों और दुकानों को भी तोड़ा, देखें वीडियो
रामनाथपुरम। तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिला से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक व्यक्ति ने तेज रफ्तार कार से कई लोगों और वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कुछ लोग घायल हो गए। बाद में गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नशे में कार चालक ने मचाया उत्पात
जानकारी के अनुसार, यह घटना कमूदि बस स्टैंड के पास हुई। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में धुत एक कार चालक अचानक अपनी गाड़ी को तेज गति से इधर-उधर चलाने लगा। उसने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारने की कोशिश की। इसके साथ ही वहां खड़े दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया।पुलिस के मुताबिक, बस स्टैंड के पास कुछ युवकों से उसकी बहस हो गई थी। गुस्से में आकर उसने कार से लोगों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिससे कई लोग घायल हो गए।
कई वाहनों को भी पहुंचाया नुकसान
आरोपी ने वहां खड़ी कई गाड़ियों को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका और लगातार गाड़ी दौड़ाता रहा।लोगों ने पकड़कर की पिटाई
आखिरकार आरोपी की कार एक अन्य वाहन से टकराने के बाद रुक गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान गनी नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। लोगों की पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों का कहना है कि उसके स्वस्थ होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को समझने की कोशिश की जा रही है। -

IDFC बैंक में हुआ 590 करोड़ रुपये का घोटाला, Anti Corruption Bureau Office पहुंचे अधिकारी
पंचकूला: शहर के IDFC बैंक से 590 करोड़ रुपये का घोटाला मामला सामने आया है। एन्टी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय में IDFC बैंक के अधिकारी पहुंचे हैं। इसके अलावा बैंक के अन्य अधिकारी दिल्ली और मुंबई से भी पहुंचे हैं। एन्टी करप्शन ब्यूरो के द्वारा इस मामले में मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी है।
महानिदेशक एन्टी करप्शन मुख्यालय में पहुंचे अधिकारियों से जानकारी और दस्तावेज मांगे गए। एन्टी करप्शन ब्यूूरो द्वारा जांच के लिए अधिकारियों से जानकारी मांगी है। IDFC बैंक अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए हैं।
-

Punjab News: नगर निगम के Record Room में आग लगने के मामले में मेयर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
बठिंडाः नगर निगम बठिंडा के रिकॉर्ड रूम में 30 जनवरी की रात लगी आग के मामले में मेयर पदमजीत मेहता मीडिया के समक्ष आए। मेयर ने कहा कि रिकार्ड रूम में आग लगने की घटना को लेकर विपक्ष द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस दौरान मेयर ने कहा कि घटना के दौरान निगम को किसी प्रकार का कोई वित्तीय नुकसान नहीं हुआ है। मेयर पदमजीत मेहता ने बताया कि जले हुए सभी रिकॉर्ड का बैकअप निगम के पास सुरक्षित मौजूद है। मेयर मेहता ने कहा कि आग की घटना के बाद जले हुए रिकॉर्ड की विस्तृत जांच करवाई गई।
निगम के सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने रिकॉर्ड की पड़ताल की। जांच के दौरान पाया गया कि जले हुए रिकॉर्ड की डिजिटल और अन्य प्रतियां सुरक्षित हैं। सभी विभागाध्यक्षों ने लिखित रूप में पुष्टि की है कि उनका रिकॉर्ड पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि शहरवासियों से संबंधित सभी दस्तावेज भी सुरक्षित हैं। जिन मामलों की जांच विजिलेंस विभाग के पास चल रही है, उनसे संबंधित दस्तावेज पहले ही विजिलेंस के पास उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर नगर निगम कभी भी उक्त रिकॉर्ड और दस्तावेज वापस प्राप्त कर सकता है।
मेयर ने बताया कि कुछ विजिलेंस मामलों में थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन और ऑडिट भी हो चुका है, इसलिए आग की इस घटना से निगम के कार्य या वित्तीय स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि आग लगने की घटना की जांच जारी है। अगर जांच में यह सामने आया कि आग किसी शरारत या साजिश का परिणाम थी, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।