Blog

  • डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ, 6 मार्च तक चलेगा आयोजन

    डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में होली मेले का भव्य शुभारंभ, 6 मार्च तक चलेगा आयोजन

    उपायुक्त जतिन लाल की श्रद्धालुओं से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन की अपील, व्यापक प्रबंध सुनिश्चित

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले के उपमंडल अम्ब स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह, मैड़ी में मंगलवार को पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ ऐतिहासिक होली मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। मेले के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर माथा टेककर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में गूंजते भजन-कीर्तन और धार्मिक संगीत ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यह मेला 24 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने वाले इस मेले को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक और सुनियोजित प्रबंध किए हैं।

    उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि यातायात नियंत्रण के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, एम्बुलेंस सुविधा तथा अग्निशमन सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मेला क्षेत्र में निरंतर निगरानी रखे हुए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले में आते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें तथा किसी भी परिस्थिति में मालवाहक वाहनों में सफर कर मेले में न पहुंचें। प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही दर्शन व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और स्वयंसेवकों का सहयोग करें, ताकि यह ऐतिहासिक होली मेला पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

     

     

  • भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में हरियाणा सरकार के ठोस कदम

    भ्रष्टाचार मुक्त शासन की दिशा में हरियाणा सरकार के ठोस कदम

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मामले पर सदन के समक्ष बताया कि इस प्रकरण में शामिल हरियाणा सरकार के विभाग व बोर्ड कॉरपोरेशन सहित संपूर्ण राशि का शत-प्रतिशत भुगतान आईडीएफसी फर्स्ट बैंक द्वारा विभिन्न विभागों के खातों में वापस जमा कर दिया गया है। बैंक द्वारा कुल 556 करोड़ रुपये जमा करवाए गए हैं, जिसमें लगभग 22 करोड़ रुपये ब्याज भी शामिल हैं। 24 घंटे से भी कम समय में सरकार द्वारा बैंक के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पूरा पैसा रिकवर कर लिया गया है।

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में कहा कि आज देश में नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत चौकीदार है, जिनके नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार जनता के पैसे की एक -एक पाई का हिसाब रख रही है। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा के 2 करोड़ 80 लाख लोगों की मेहनत का पैसा है और इसे उनके कल्याण पर ही खर्च किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई हाई-लेवल कमेटी कर्मचारियों और अधिकारियों की जवाबदेही तय करेगी।

    उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में शासन की कार्यप्रणाली पूरी तरह बदल चुकी है। भ्रष्टाचार की फाइलें दबाने का समय खत्म हो गया है। डबल इंजन की सरकार हर पाई का हिसाब रखती है और यह सुनिश्चित करती है कि कोई पैसा गलत तरीके से खर्च न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार जीरो टॉलरेंस टू करप्शन की नीति के साथ काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि बैंक ने बताया कि यह प्रकरण मुख्य रूप से चंडीगढ़ की शाखा का था, और मिडिल तथा लोअर लेवल के कर्मचारियों की मिली-भगत से हुआ। नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि सरकार बैंक के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगी कि इस प्रकरण में शामिल कोई भी व्यक्ति, चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या बैंक कर्मचारी, बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि किसी भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी को इस मामले में माफ नहीं किया जाएगा।

  • Jalandhar News: केंद्र पर भड़के MP Manish Tiwari, MP Channi की नाराजगी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: केंद्र पर भड़के MP Manish Tiwari, MP Channi की नाराजगी को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सासंद मनीष तिवारी आज पुस्तक रिलीज करने जालंधर पहुंचे। इस दौरान मनीष तिवारी ने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ जो करार किया है, जिसमें कृषि क्षेत्र से संबंधित करार का समझौता शामिल है और उसके बारे में कोई पारदर्शिता नहीं है। तिवारी ने कहाकि फाइनेंस बिल 2026 पर 9 मार्च को सांसद में चर्चा होगी। जिसमें 70 ऐसी टैरिफ लाइन है, जिसे जीरो पर लाया गया है। इसी के साथ कई ऐसे टैरिफ प्लान है, जिसे 5 प्रतिशत, 7.50 प्रतिशत और 2.50 प्रतिशत लाया गया है। तिवारी ने कहाकि भारत के कृषि क्षेत्र पर काफी ज्यादा नाकारात्मक असर पड़ने जा रहा है। ऐसे में इस पर बात रखने के लिए कांग्रेस द्वारा 28 तारीख को रैली की जा रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने स्टाम्प ड्यूटी को खारिज कर दिया है।

    एएआई मुद्दे पर राहुल गांधी की भाजपा नेताओं द्वारा सदस्या रद्द करवाने के मुद्दे पर तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा पहले भी राहुल गांधी की सदस्या रद्द करवाने की कोशिश की गई थी और उसका परिणाम सबसे सामने आया है और सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सदस्या को बहाल करवाया था। तिवारी ने कहा कि ओछी सियासत से ऊपर उठने की जरूरत है। केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर समझौता किया गया है और इस समझौते में क्या अमरेकी खेतीबाड़ी से जुड़े पदार्थ बिना ड्यूटी के भारत में आएंगे और भारत के कृषि क्षेत्र में उसका कितना नारात्मक असर पड़ेगा यह बुनियादी बाते है।

    ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के हो रहे विरोध को लेकर तिवारी ने कहा कि भारतीय दूतावास को मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुनियां के अलग अलग देशों में बैठे भारतीय दूतावासों ने वहां की अर्थव्वस्था और समाज में बहुत ही रचनात्मक योग डाला है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की नारजगी के मुद्दे पर पंजाब कांग्रेस के मुद्दों पर जुड़े सवालों के जवाबों पर तिवारी ने कहा कि इसका जवाब कांग्रेस के अध्यक्ष ही दे सकते है।

     

  • पुलिस ने अवैध लकड़ी लेजा रही दो पिकअप गाड़ियां पकड़ीं

    पुलिस ने अवैध लकड़ी लेजा रही दो पिकअप गाड़ियां पकड़ीं

    ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना हरोली के अंतर्गत आते गांव पालकवाह में पुलिस ने अवैध रूप से लकड़ी लेकर जा रही दो पिकअप गाड़ीयां पकड़ीं हैं और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती प्रात: के समय एएसआई सुरिन्द्र कुमार अधिकारी पुलिस थाना हरोली जिला ने गश्त के दौरान गांव पालकवाह चौंक में दो गाडियों संख्या (एचपी 72 वी 5366) व (एचपी 28 ए 6266) को रोककर चेक किया गया।

    तो उन में वालण लकड़ी लोड़ पाई गई। पुलिस पुछताछ में चालक धर्मपाल सिंह पुत्र जीता निवासी गांव बढेड़ा तहo हरोली जिला ऊना व वृजपाल सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी धर्मपुर तह0 हरोली जिला ऊना कोई भी परमिट पुलिस को नहीं दिखा सके। वहीं पुलिस ने दोनों चालकों के खिलाफ वीएनएस व इंडियन फॉरेस्ट एक्ट  की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत पुलिस थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • प्रकृति अध्ययन एवं आध्यात्मिक भ्रमण के माध्यम से रोवर-रेंजरों ने दिया एकता का संदेश

    प्रकृति अध्ययन एवं आध्यात्मिक भ्रमण के माध्यम से रोवर-रेंजरों ने दिया एकता का संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 40 रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्रकृति अध्ययन गतिविधि में भाग लेते हुए माता बगलामुखी मंदिर के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और वैश्विक भाईचारे के मूल्यों को सुदृढ़ करना था। विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से स्काउट एवं गाइड आंदोलन के आदर्शों एवं सिद्धांतों की जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने उत्साह, अनुशासन और सहयोग की भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम इकाई प्रभारी डॉ. शाम सिंह बैंस (RSL) के मार्गदर्शन तथा उप प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर के संरक्षण में संपन्न हुआ। डॉ. श्रेयसी सिंह एवं डॉ. रंजू बनोता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
  • सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए उठाए कई बड़े कदम: CM Nayab Singh Saini

    सरकार ने बुजुर्गों के कल्याण के लिए उठाए कई बड़े कदम: CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बुजुर्ग हमारे सम्मानीय हैं और उनकी सुरक्षा और सम्मान करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री आज हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान पेंशन काटने के संबंध में एक सवाल के संबंध में बोल रहे थे। उन्होंने साफ किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संकल्प पत्र में यह स्पष्ट किया है कि 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग यदि किसी बीमारी से पीड़ित होते हैं, तो उनके परिवार को ईलाज की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

    उनके ईलाज की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार ने व्यवस्था करते हुए 5 लाख रुपये तक राशि सुनिश्चित कर रखी है। पेंशन को लेकर विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा पेंशन बंद किए जाने को लेकर विपक्ष अफवाहें फैला रहा है। यह अफवाहें फैलाकर पाप कर रहे है कि बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। बुजुर्गों के बीच ऐसा भ्रम फैलाना पूरी तरह गलत है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेंशन काटी नहीं है, बल्कि उसमें बढ़ोतरी कर उनके सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश में आज बुजुर्गों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए से सूचना मिलती है कि उनकी पेंशन बैंक खाते में जमा हो गई है। वे आसानी से बैंक से राशि निकाल सकते हैं।

    मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के समय की तुलना करते हुए कहा कि पहले बुजुर्गों को कई महीनों तक पेंशन नहीं मिलती थी। उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। गर्मी और दूरी में परेशानियां होती थीं, और उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था।

    उन्होंने कहा कि पेंशन के संबंध में यदि कोई शिकायत आती है तो उसे सत्यापित करना सरकार की जिम्मेदारी है। सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान पेंशन को होल्ड कर दिया जाता है, लेकिन सत्यापन पूरा होते ही राशि जारी कर दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बुजुर्गों के लिए पारदर्शी, सम्मानजनक और सुविधाजनक व्यवस्था बनाई है।

  • इग्नू में प्रवेश व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ी

    इग्नू में प्रवेश व पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ी

    ऊना/सुशील पंडित: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू )में प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 28 फरवरी कर दी गई है। यह जानकारी अध्ययन केंद्र 1109, राजकीय महाविद्यालय ऊना के समन्वयक डॉ. सुरेश कुमार ने दी।

    उन्होंने बताया कि जो विद्यार्थी अब तक किसी कारणवश प्रवेश या पुनः पंजीकरण नहीं करा सके थे, वे निर्धारित नई तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। अध्ययन केंद्र में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।

    डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि प्रवेश फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थियों को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विवरणिका (प्रॉस्पेक्टस) का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए। नए विद्यार्थियों को अपनी रुचि और भविष्य की योजना के अनुसार विषयों का चयन करना आवश्यक है। उन्होंने सभी इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि बढ़ाई गई इस तिथि का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

  • Jalandhar News: फायरिंग और जबरन वसूली मामले में BKI मॉड्यूल के 2 सदस्य गिरफ्तार

    Jalandhar News: फायरिंग और जबरन वसूली मामले में BKI मॉड्यूल के 2 सदस्य गिरफ्तार

    Travel Agent के घर पर 2 बार की थी फायरिंग

    जालंधर, ENS: काउंटर इंटेलीजैंस (सीआई) जालंधर ने जबरन वसूली और फायरिंग मामले में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के 2 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल, मैगजीन और 8 कारतूस बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी और रावल दोनों निवासी गांव कुलम, एसबीएस नगर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरूआती जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बीकेआई से जुड़े विदेशी हैंडलर गोपी नवांशाहरीया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार, आरोपियों ने जबरन वसूली के लिए गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर 2 बार गोलीबारी की थी। डीजीपी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआई जालंधर की टीमों ने जालंधर-अमृतसर हाईवे से जालंधर के सुरानस्सी में लिदड़ां अंडरब्रिज के नजदीक बीकेआई से जुड़े दोनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। डीजीपी ने बताया कि इस मॉड्यूल के आगे-पिछले संबंधों का पता लगाने और इसके अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां एवं बरामदगी होने की संभावना है। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर नंबर 11, तारीख 23.02.2026 को थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल (एसएसओसी) अमृतसर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 एवं 61 (2) तथा आर्मज एक्ट की धारा 25 एवं 25(1-बी) (ए) के तहत दर्ज की गई है।
  • Jalandhar News: महिला के Suicide मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: महिला के Suicide मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: न्यू पृथ्वी नगर में महिला ने फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतिका की पहचान मनप्रीत उर्फ प्रीति के रूप में हुई है। परिवार ने दामाद पर मारपीट करने और तंग परेशान करने के आरोप लगाए है। इस मामले को लेकर परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर थाना रामामंडी के एएसआई मनजिंदर सिंह ने कहा कि लड़की ने सुसाइड करके जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच शव को पंखे से उतारा गया और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाया गया। जांच अधिकारी ने कहा कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। सुसाइड या मर्डर को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

    बता दें कि मृतिका के चाचा ने दामाद हैप्पी पर गंभीर आरोप लगाए है। मृतिका की शादी को 10 साल हो गए है और उसका 6 वर्षीय बच्चा है। आरोप है कि वह बच्ची से अक्सर मारपीट करता था और खुद बेड पर बाथरूम करता है। आरोप है कि उनकी बच्ची को वह जमीन पर सुलाता है। पीड़ित ने कहा कि सास की मौत के बाद से दामाद बच्ची को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि देर रात को दामाद ने फोन कर धमकी दी थी कि वह बेटी को ले जाए नहीं तो वह उसका कत्ल कर देंगा। जिसके बाद आज सुबह बच्ची ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। भाई अमनदीप सिंह ने कहा कि जीजा नशे का आदी था और बहन को परेशान करता था।

    मृतिका की मां सवरण कौर ने कहा कि बेटी का बीते दिन फोन आया और उसने दामाद के साथ विवाद को लेकर बताया। जिसके बाद उन्होंने बेटी को समझाया और उसके बाद देर रात दामाद का फोन आया कि वह अपनी बेटी को ले जाए वह उसे रखना नहीं चाहता। इस दौरान दामाद ने कहा कि वह पत्नी को रखना नहीं चाहता और उसने उसे मार देना है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह सुबह उसे ले जाएंगे। लेकिन आज सुबह बेटी ने सुसाइड कर लिया। घटना के दौरान परिवार घर का ताला लगाकर गया हुआ था। परिवार का आरोप है कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उन्हें घटना के बारे में पता चला।

    बलबीर बिट्टू ने कहा कि मृतिका उसकी बहू लगती है। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था। देर रात वह घर पर बैठा हुआ था और इस दौरान देर रात कोई विवाद नहीं हुआ। बलबीर ने कहा कि वह हैरान है कि अगर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ तो बहू ने उन्हें क्यों नहीं बताया। बिट्टू ने कहा कि वह काम पर गया हुआ था और इस दौरान फोन आया कि बहू ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान बेटा, भतीजा और 2 महिलाएं घर पर थी। वहीं हादसे के दौरान मृतिका का पति काम पर गया हुआ था। परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

  • HDFC बैंक के ATM में गोली चलने से व्यक्ति घायल

    HDFC बैंक के ATM में गोली चलने से व्यक्ति घायल

    चंडीगढ़ः सेक्टर-17 स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर शाखा में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार एटीएम में कैश डालते समय अचानक गोली चल गई। घटना के दौरान हाथ में गोली लगने से गनमैन घायल हो गया। घायल गनमैन को उपचार के लिए पीजीआई अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार गनमैन नेत्रपाल एटीएम कैबिन के गेट पर बैठा था। अचानक उसके हाथ से बंदूक नीचे गिर गई और फायर हो गया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों और आसपास के शोरूम में काम कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, एटीएम में कैश भरा जा रहा था। इस दौरान अचानक बंदूक से गोली चलने से गनमैन घायल हो गया।

    गोली की आवाज सुनते ही बैंक के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कर्मचारी सहम गए और आसपास के शोरूम से भी लोग बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली गलती से चली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि गनमैन की हालत स्थिर है।