Blog

  • Punjab News: लुधियाना में टाटा स्टील का ₹3,200 करोड़ का मेगा प्लांट मार्च से शुरू होगा: सीएम भगवंत सिंह मान

    Punjab News: लुधियाना में टाटा स्टील का ₹3,200 करोड़ का मेगा प्लांट मार्च से शुरू होगा: सीएम भगवंत सिंह मान

    चंडीगढ़, 23 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि लुधियाना में टाटा स्टील के मेगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के मार्च 2026 से संचालन शुरू होने से राज्य की औद्योगिक प्रगति को बड़ा बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पंजाब की उद्योग-मित्र नीतियों और स्थिर शासन व्यवस्था में वैश्विक उद्योगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।

    टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल, जिसमें वाइस प्रेसिडेंट (लॉन्ग प्रोडक्ट्स) आशीष अनुपम और कॉरपोरेट अफेयर्स के अधिकारी शामिल थे, से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा स्टील समूह विश्व की अग्रणी इस्पात कंपनियों में से एक है, जिसकी वार्षिक कच्चे इस्पात उत्पादन क्षमता लगभग 34 मिलियन टन है और कई देशों में इसकी मजबूत उपस्थिति है।

    भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ में टाटा स्टील प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते हुए फरवरी 2026
    भगवंत सिंह मान चंडीगढ़ में टाटा स्टील प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करते हुए फरवरी 2026

    मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा स्टील लिमिटेड लुधियाना के हाईटेक वैली क्षेत्र के निकट 0.75 एमटीपीए इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस (EAF) आधारित स्टील निर्माण इकाई और रीबार मिल स्थापित कर रही है। 115 एकड़ में फैली इस परियोजना के लिए प्रारंभिक निवेश लगभग ₹2,600 करोड़ निर्धारित किया गया था, जो अब बढ़कर ₹3,200 करोड़ हो गया है। इस संयंत्र से लगभग 2,500 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे क्षेत्र के औद्योगिक तंत्र को मजबूती मिलेगी।

    पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इकाई 100 प्रतिशत स्टील स्क्रैप को कच्चे माल के रूप में उपयोग करेगी और पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया अपनाएगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक आर्क फर्नेस तकनीक पारंपरिक ब्लास्ट फर्नेस की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करती है, जिससे हरित और टिकाऊ औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस मेगा परियोजना के निर्माण और संचालन को समयबद्ध तरीके से सुगम बनाया, जो राज्य की उद्योग समर्थक नीतियों और सक्रिय प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमाण है।

    इस परियोजना को गर्व का विषय बताते हुए उन्होंने कहा कि लुधियाना स्थित यह संयंत्र जमशेदपुर के बाद भारत में टाटा स्टील का दूसरा सबसे बड़ा प्लांट होगा और पंजाब में कंपनी का सबसे बड़ा निवेश है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार टाटा स्टील को संयंत्र के सफल संचालन और भविष्य के विस्तार के लिए पूरा सहयोग देगी।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संजेव अरोड़ा, मुख्य सचिव KAP सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • Punjab News: Oswal Polypack कंपनी के मार्केटिंग हेड से हुई लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: Oswal Polypack कंपनी के मार्केटिंग हेड से हुई लूट, देखें वीडियो

    लुधियाना। जिले में लगातार लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। इसी बीच Oswal Polypack कंपनी के मार्केटिंग हेड से लाखों रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है।

    पीड़ित ने बताई पूरी घटना
    पीड़ित सुनील कुमार जैन ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे वह अपने घर से ऑफिस जा रहे थे। उनका ऑफिस चीमा चौक के पास स्थित है। जब वह ऑफिस के बाहर अपनी कार में बैठे किसी को फोन करने वाले थे, तभी अचानक पीछे से दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने उनकी कार का दरवाजा खोलकर लूटपाट शुरू कर दी।

    कार से बाहर फेंका कैश 
    सुनील कुमार जैन ने बताया कि लुटेरों ने कार में रखे काले लिफाफे में मौजूद 2 लाख 25 हजार रुपये, जो कंपनी का कैश था, कार से बाहर फेंक दिया। उन्हें लगा कि पैसे अभी भी कार में ही हैं, इसलिए वह तुरंत कार से उतरकर ऑफिस चले गए।

    शाम करीब 6 बजे जब वह कार से पैसे निकालने पहुंचे, तो कैश वाला लिफाफा कार में नहीं मिला। इसके बाद 23 फरवरी 2026 की सुबह उन्होंने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जांच में पता चला कि लुटेरे कैश वाला लिफाफा कार से बाहर फेंककर मौके से फरार हो गए थे।

    पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत
    पीड़ित ने बताया कि इस पूरी घटना की वीडियो उनके पास मौजूद है और उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

     

     

  • सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

    बस, ट्रक और टैक्सी ऑपरेटरों को सड़क सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

    ऊना/सुशील पंडित: सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज आरटीओ कार्यालय परिसर ऊना में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव और वरिष्ठ सिविल जज अनीता शर्मा ने की। इस जागरूकता शिविर में निजी बस ऑपरेटर, ऑटो एवं टैक्सी यूनियन ऊना, ट्रक ऑपरेटर यूनियन मैहतपुर व ईसापुर, राजकीय महाविद्यालय ऊना तथा डिफेंस अकादमी ऊना के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

    कार्यक्रम के दौरान अनीता शर्मा ने उपस्थित बस ऑपरेटरों, चालकों, परिचालकों एवं छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत हिट एंड रन केस, गुड सेमेरिटन, कैशलैस ट्रीटमेंट स्कीम तथा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की सहायता करने वाले नागरिकों को कानून द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया है, ताकि वे बिना किसी भय के घायलों की मदद कर सकें।

    इसके साथ ही आरटीओ ऊना ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों के सख्ती से पालन, सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा मानवीय संवेदनशीलता के महत्व पर विशेष बल दिया। इसके अलावा उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय ऊना की छात्राओं जिया, ईशिता, दया एवं ईशा ठाकुर तथा डिफेंस अकादमी ऊना की छात्राओं शाशि एवं पल्लवी को बेहतरीन पी.पी.टी. प्रस्तुति के लिए सम्मानित भी किया गया।

  • नालागढ़ के मित्तियां में रोजगार मेला आयोजित, तीन दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों ने करवाया पंजीकरण

    नालागढ़ के मित्तियां में रोजगार मेला आयोजित, तीन दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों ने करवाया पंजीकरण

    बीबीएन के उद्योगों में किया जाएगा समायोजित

    बद्दी/सचिन बैंसल:लघु उद्योग संघ और हिमालया जनकल्याण समिति उपमंडल नालागढ़ द्वारा मित्तियां पंचायत में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार पंजीकरण मेले में आसपास की आधा दर्जन पंचायतों के बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। यह रोजगार मेला सामाजिक कार्यकर्ता सोमा देवी,मंहत राम और नरेंद्र ठाकुर ने युवाओं के हित में इस रोजगार मेले का आयोजित किया था।

    लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष डा अशोक कुमार राणा व हिमालया एनजीओ की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि मेले में कई कंपनियों ने भाग लिया और युवाओं के साक्षात्कार लिए। उन्होने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नालागढ़ व दून का हर युवा जो कि निजी क्षेत्र में काम करने का इच्छुक है उसको उसकी योग्यतानुसार कंपनियों में समायोजित करने का प्रयास किया जाएगा। डा अशोक राणा ने बताया कि यह हमारा हिमाचल प्रदेश में 25 वां रोजगार मेला है और हमारा यह काम एक सतत प्रयास है जिसमें हम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उद्योगों में काम करने का मौका देते हैं।

    7 युवाओं को मौके पर ही मिले नियुक्ति पत्र-

    नालागढ़ उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र मित्तियां में पहली बार किसी संस्था ने इस प्रकार का रोजगार मेला आयोजित किया था। रोजगार मेले की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि मेले वाले दिन 7 युवाओं को मौके पर ही रोजगार मिल गया तो बाकियों को पंजीकरण कर लिया गया। 6 बच्चों को बर्धमान फैब्रिक, 1 युवा को प्राईम केयर सोल्यूशन नेे सिलेेक्ट किया और मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए।

     

  • महाविद्यालय वंगाणा में आयोजित सात दिवसीय शिविर समारोह संपन्न

    महाविद्यालय वंगाणा में आयोजित सात दिवसीय शिविर समारोह संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, वंगाणा की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर का भव्य समापन समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमंडलाधिकारी वंगाणा सोनु गोयल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र के युवा समन्वयक प्रदीप चौधरी तथा एनएसएस राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वयंसेवी ऋषभ चौधरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने की।

    मंच का संचालन वधेहि शर्मा और तनु ठाकुर ने किया ।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर NSS स्वयंसेवियों हिना, खुशबू, सिमरन, शगुन, श्वेता एवं शिवानी सहित विभिन्न समूहों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अपने संबोधन में बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, डिजिटल इंडिया, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, नशा निवारण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कानूनी जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं बौद्धिक सत्रों के माध्यम से ज्ञान अर्जित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि स्वयंसेवी समाज में जाकर इन विषयों पर जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

    मुख्य अतिथि सोनू गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि NSS केवल एक इकाई नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक सेवा का सशक्त मंच है। उन्होंने स्वयंसेवियों को समाज के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। शिविर का सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी पुरस्कार कुशल राणा एवं आरती को प्रदान किया गया। बेस्ट डिसिप्लिन अवार्ड करण सोनी को, बेस्ट वर्कर अवार्ड विवेक को तथा बेस्ट मैनेजमेंट अवार्ड गौरव को दिया गया। इसके अतिरिक्त फ्री रेडी (विशेष सराहना) पुरस्कार पूनम, सुरुचि, कृष्णा एवं मुस्कान को प्रदान किए गए।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण—प्रोफेसर अनिल शर्मा, प्रोफेसर किरण कुमारी, प्रोफेसर नंदलाल, डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. कुलदीप सिंह, प्रोफेसर संजय शर्मा तथा प्रोफेसर मुकेश सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सात दिवसीय शिविर ने विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया, जो भविष्य में समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

     

  • 24 फरवरी को ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    24 फरवरी को ग्राम पंचायत बटूही में आयोजित होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे हनुमान मंदिर के मैदान  में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) करेंगे।

    विकास खंड अधिकारी ऊना रमनबीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर ग्राम पंचायत बदोली, त्युडी, बटूही, लोअर बसाल एवं पनोह के ग्रामीणों की जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

  • विश्व चिंतन दिवस पर महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थियों व रक्कड़ कॉलोनी के विद्यार्थियों ने उत्सव आयोजित किया 

    विश्व चिंतन दिवस पर महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थियों व रक्कड़ कॉलोनी के विद्यार्थियों ने उत्सव आयोजित किया 

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व चिंतन दिवस (World Thinking Day) के पावन अवसर पर राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रक्कड़ कॉलोनी के विद्यार्थियों के साथ एक विशेष उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, नेतृत्व, सेवा भावना तथा वैश्विक भाईचारे के मूल्यों को प्रोत्साहित करना था। विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को स्काउट एवं गाइड आंदोलन के आदर्शों से अवगत कराया गया।

    इसी क्रम में 26 से 31 जनवरी 26 तक आयोजित प्रवेश परीक्षण शिविर के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम के रूप में अचार निर्माण गतिविधि का सफल आयोजन किया गया था। रोवर एवं रेंजर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अचारों की बिक्री से कुल ₹3850 की आय अर्जित हुई। इकाई द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस लाभ राशि का उपयोग समाज सेवा के कार्य में किया जाएगा।

    आज इसी राशि से राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रक्कड़ कॉलोनी के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। सामग्री प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी।यह कार्यक्रम इकाई प्रभारी डॉ. शाम सिंह बैंस (RSL) के मार्गदर्शन, उप प्राचार्य प्रोफेसर पुनीत प्रेम कंवर के संरक्षण तथा डॉ. श्रेयसी सिंह एवं डॉ. रंजू बनोता की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, सरकारी प्रोजेक्ट से 420 शटरिंग प्लेट्स ट्रक में लाद हुए फरार

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में लुटेरों ने वारदात को दिया अंजाम, सरकारी प्रोजेक्ट से 420 शटरिंग प्लेट्स ट्रक में लाद हुए फरार

    लुधियाना। जिले के गिल रोड स्थित सिंघवा नहर पर बन रहे पुल के निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है। देर रात हथियारों से लैस 10 से 15 बदमाशों ने निर्माण स्थल पर धावा बोलकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाया और निर्माण कार्य के लिए रखी करीब 420 लोहे की शटरिंग प्लेटें ट्रक में भरकर फरार हो गए।

    सिक्योरिटी गार्ड्स को बदमाशों ने बनाया बंधक
    ठेकेदार राजू के अनुसार घटना देर रात की है। उन्होंने बताया कि काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें फोन करके जानकारी दी कि पहले 7 से 8 लोग पैदल मौके पर पहुंचे। वहां तैनात दो सिक्योरिटी गार्ड्स को बदमाशों ने पकड़ लिया। गार्ड्स ने जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें रस्सियों से बांध दिया गया। इसके बाद बदमाशों ने अपने बाकी साथियों को इशारा किया, जो एक बड़े ट्रक के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे के अंदर बदमाशों ने निर्माण स्थल पर रखी सभी लोहे की शटरिंग प्लेटें ट्रक में लादीं और मौके से फरार हो गए।

    CCTV फुटेज आई सामने
    घटना की सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि शुरुआत में कुछ युवक पैदल आते हैं। उनके कुछ समय बाद एक बड़ा ट्रक वहां पहुंचता है। लगभग 30 मिनट बाद वही ट्रक लोहे की शटरिंग प्लेटों से भरा हुआ वहां से निकलता नजर आता है।

    पुलिस टीम जाच में जुटी
    पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 10 से 12 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
    इस घटना ने सरकारी परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीच चल रहे सरकारी निर्माण कार्य के दौरान इतनी बड़ी संख्या में बदमाशों का आना और सामान लूटकर ले जाना पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े करता है। इस वारदात के बाद ठेकेदारों और कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

     

     

  • Haryana News: व्यापारी की गाड़ी से लाखों रुपये चोरी करने वाला Driver गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: व्यापारी की गाड़ी से लाखों रुपये चोरी करने वाला Driver गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस ने व्यवसायी की गाड़ी से लाखों रुपये की नकदी चोरी करने के मामले को 24 घंटों के अंदर सुलझा लिया है। इस वारदात का मास्टरमांइड कोई और नहीं बल्कि पीड़ित व्यवसायी का पिछले 5 सालों से कार्यरत विश्वसनीय ड्राइवर ही निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से चोरी की गई पूरी राशि बरामद कर ली है।

    एसीपी सुरिंदर सिंह डोडी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 21 फरवरी को सेक्टर-2 पुलिस चौकी में एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने व्यवसाय के सिलसिले में अक्सर अपनी फॉर्च्यूनर कार में नकदी रखते हैं। 16 फरवरी को उनके गाड़ी में करीबन 3 लाख रुपये रखे हुए थे परंतु 17 फरवरी की सुबह जब उन्होंने चेक किया तो उसमें से 1 लाख 70 हजार रुपये गायब थे।

    इसके अगले दिन फिर से गाड़ी से 50 हजार रुपये गायब थे। इसके अगले दिन फिर से गाड़ी से 50 हजार रुपये की चोरी हुई। इस तरह आरोपी ने कार से कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की नकदी चोरी की है। सेक्टर-5 थाना में इस बारे में चोरी का मामला दर्ज किया गया है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम के इंचार्ज सुनील कुमार और जांच अधिकारी एएसआई कर्मजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों और परिस्थितियों की जांच की तो उन्हें शक की सुई व्यवसायी के 45 साल के ड्राइवर राजीव पर टिकी है जो मूल तौर पर रोहतक के कन्हेली का रहने वाला है।

    वर्तमान समय में वह पंचकूला के सेक्टर-2 में रहता था। पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजीव को दबोच लिया। पूछताछ में यह सामने आया है कि आरोपी ने विश्वास घात करते हुए गाड़ी के रिमोट की एक डुप्लीकेट कॉपी बनवाई थी। इसकी मदद से वह मौका पाकर गाड़ी खोलता और पैसे चोरी कर लेता था।

    इस मामले में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 2 लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी ने शिकायतकर्ता के भरोसे का फायदा उठाते हुए बड़ी चालाकी से वारदात को अंजाम दिया है लेकिन हमारी क्राइम यूनिट ने तुरंत कार्रवाई के जरिए आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया। हमने शत प्रतिशत रिकवरी सुनिश्चित की है।

    हम नागरिकों से भी अपील करते हैं कि अपन घरेलू सहायकों या चालकों पर आंख मूंदकर विश्वास न करे साथ ही पुलिस वेरिफिकेशन भी जरुर करवाएं।

     

     

     

     

     

  • Punjab News: घरों व दुकानों से रजाई-कंबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घरों व दुकानों से रजाई-कंबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कपड़े व कंबलों की दुकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे चोरी किये गये कंबल व वारदात में इस्तेमाल एक बाइक भी बरामद किया है।

    मामले संबंधी जानकारी देते हुए SHO कश्मीर सिंह ने बताया कि उन्होंने एक चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक मोटरसाइकिल, कंबल, रजाई बरामद हुई है। ये चोर लोगों की दुकानों और घरों में घुसकर चोरी करते थे। उनके साथ एक महिला भी शामिल थी। जो चोरी का माल आगे बेचने में मदद करती थी। जिसकी तलाश की जा रही है।

    SHO ने बताया कि इस चोर के साथ और भी लोग शामिल हैं। जिन्होंने पहले फरीदकोट में 16 लाख की चोरी की वारदात की थी। उनके पास से एक ऑल्टो गाड़ी भी बरामद हुई है जिसका इस्तेमाल इन वारदातों में किया गया था। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।