Blog

  • Punjab से जा रही Double Decker Bus पलटने से 5 की मौत, 16 घायल, देखें वीडियो

    Punjab से जा रही Double Decker Bus पलटने से 5 की मौत, 16 घायल, देखें वीडियो

    लखनऊः जिले के गोसाईगंज में भीषण सड़क हादसे में डबल डेकर बस हादसे का शिकार हो गई और हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जौखंडी गांव में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में 5 लोगों की मौत की सूचना है। हादसे से अफरा-तफरी मच गई, वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला। हादसे में 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह बस पंजाब से बिहार जा रही थी। शुरुआती जानकारी में ड्राइवर को झपकी आना इस हादसे की वजह बताई जा रही है। बताया गया कि बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है। क्रेन की मदद से बस को उठाकर साइड किया गया है। इस हादसे में मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 11 पॉइंट 4 पर हादसा हुआ। पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक बताई जा रही है।    
  • सरेआम सड़क पर चला High Voltage Drama, लोग बोेले – ‘थोड़ी Self Respect रख भाई’

    सरेआम सड़क पर चला High Voltage Drama, लोग बोेले – ‘थोड़ी Self Respect रख भाई’

    नई दिल्ली: गुरुग्राम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती अपने कथित ब्वॉयफ्रैंड को बार-बार थप्पड़ मारती दिख रही है। वह युवक चुपचाप खड़ा रहता है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा। इसके अलावा आस-पास के लोग भी रोकने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

    ये है वायरल वीडियो

    सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें युवती किसी कॉलेज के बाहर खड़ी होकर स्कूटी पर बैठी हुई नजर आ रही है। उसके आस-पास एक युवक बिल्कुल शांत खड़ा है। युवती गुस्से में बोलते हुए बार-बार उस आदमी की गाल पर जोरदार थप्पड़ भी मारती रहती है। वहीं आस-पास खड़े लोगों से पुलिस को बुलाने के लिए कहती है और यह दावा करती है कि उसके पास उसके खिलाफ सबूत हैं। वह उस आदमी को कहती है क्या तुम खुद को पीड़ित साबित करने की कोशिश करोगे और मासूम बनने का नाटक करोगे? मेरे पास सारे सबूत हैं। पुलिस को आने दो एक समय पर वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति उस आदमी से पूछता है कि वह इस स्थिति को क्यों सहन कर रहा है हालांकि वह इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करता है और चुपचाप खड़ा रहता है।

    लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

    इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘लग रहा है भाई ने कुछ बड़ा कांड किया है तभी ऐसे शांत खड़ा है’। अन्य ने कहा कि – ‘अगर लड़के को थोड़ी सेल्फ रिस्पेक्ट होगी तो इस लड़की को जिंदगी से निकाल देगा’। एक ने कहा कि – ‘अच्छा पति साबित होगा इसमें काफी सहनशक्ति है’। एक ने लिखा कि – ‘यह वुमेन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर रही है एक दिन इसके चलते सोसायटी में बहुत कुछ गलत हो जाएगा’।  
  • Punjab News: 1.453 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.453 किलो हेरोइन सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने हेरोइन सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया 2 अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 3 नशा तस्करों के कब्जे से 1.453 किलो हेरोइन बरामद करके मामला दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी अजय वर्मा ने बताया कि एएनटीएफ के आदेशों पर एएआईजी वत्सला गुप्ता के दिशा-निर्देशों के दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।

    अधिकारी ने बताया कि मुकद्दमा नंबर 34 में जालंधर कपूरथला रोड़ पर गुप्त सूचना के आधार पर 2 दोषियों को गिरफ्तार किया है। एएसआई भूपिंदर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए मनिंदर सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 753 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सीक्रेट सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप पर पहले मामला दर्ज है और वह असहला एक्ट मामले में दर्ज है और जेल में सजा काट चुका है।

    जेल से बाहर आने के बाद वह नशे के व्यापार में लिप्त पाया गया और खुद भी नशे का आदी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गांव के व्यक्ति से नशा खरीदता था, जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार करके 700 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरनेक सिंह गगनी वासी गांव मजारी होशियारपुर के रूप में हुई है। डीएसपी ने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • दूल्हे को लेने जा रही घोड़ा बग्गी हुई बेकाबू, एक्टिवा सवार घायल, देखें वीडियो

    दूल्हे को लेने जा रही घोड़ा बग्गी हुई बेकाबू, एक्टिवा सवार घायल, देखें वीडियो

    गाजियाबादः जिले में हैरानजनक मामला सामने आया है, जहां बारात के लिए जा रही घोड़ा बग्गी अचानक बेकाबू हो गई। इस दौरान घोड़ा बग्गी की लगाम नियंत्रण न होने से अफरा-तफरी मची गई। कुछ दूरी पर डिवाइडर से टकराकर घोड़ा बग्गी पलट गई। हादसे से मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। शुक्र है कि घटना के दौरान बग्गी में दूल्हा नहीं बैठा हुआ था। घटना में एक स्कूटी सवार युवक बग्गी की चपेट में आ गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हालांकि घटना में युवक को मामूली चोटें आई है। इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हादसे की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेजी से घोड़ी बग्गी सड़कों पर दौड़ रही है और सफेद रंग की डिवाडर से टकराने के बाद बग्गी एक्टिवा सवार युवक से टकरा जाती है।        
  • Punjab News: शिवरात्रि पर्व के दिन हुए कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: शिवरात्रि पर्व के दिन हुए कत्ल मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः थाना फेज-11 के इलाके में शिवरात्रि पर्व के दिन हुए कत्ल मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को दोबारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। काबू किए आरोपियों की पहचान सौरव, संदीप कुमार मोना, केशव, और सरवन के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सौरव जिंदल ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नेपाल बॉर्डर के रास्ते भागने की फिराक में थे।

    शिवरात्रि के पर्व के दिन हुए लड़ाई झगड़े में गुरसेवक नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना में पहले 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें 3 नाबालिग शामिल है। इस मामले में अब 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपियों को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से गिरफ्तार किया है। संदीप कुमार मोना मुख्य आरोपी है और उसी ने घटना को अंजाम दिया था। आरोपियो को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस रिमांड में आरोपियों से बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: नशे के खिलाफ मुहिम में शामिल हुए Governor Gulab Chand Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ मुहिम में शामिल हुए Governor Gulab Chand Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से मुहिम चलाई गई है। जहां सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर पंजाब के गवर्नर द्वारा मुकेरियां में पीपल्स वार अगेनस्ट ड्रग मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया मुहिम में शामिल हुए और उनके द्वारा पैदल पद यात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा मुकेरियां से शुरू की गई और दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अला बख्श मुकेरियां में समाप्त की जाएगी।

    रैली में मीडिया से बात करते हुए गवर्नर ने बताया कि नशे को खत्म करने के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे है। इसी तरह अन्य राज्यों को भी चाहिए वह अपने राज्यों में नशे को खत्म करने के लिए इसी तरह के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए लोगों का साथ जरूरी है।

    कानून अपना काम कर रहा है और करता रहेंगा। गवर्नर ने कहा कि केवल कानून के प्रयास से नशा को खत्म नहीं किया जा सकता, ऐसे में लोगों का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अपना प्रयत्न कर रहे है, आज नहीं कल सफलता जरूर हासिल होगी। ऐसे में नशे को खत्म करने के लिए जनता को भी साथ देने की जरूरत है, तभी राज्य में नशे को खत्म किया जा सकता है। इस दौरान भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

  • क्या America-Iran में होने वाली है जंग? Indian Embassy ने नागरिकों को Iran छोड़ने की दी सलाह

    क्या America-Iran में होने वाली है जंग? Indian Embassy ने नागरिकों को Iran छोड़ने की दी सलाह

    नई दिल्ली : तेहरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सलाह दी है। साथ ही नागरिकों को अपने यात्रा और पहचान दस्तावेज तैयार रखने और दूतावास से संपर्क में रहने को कहा गया है जिन भारतीयों ने पंजीकरण नहीं करवाया है उन्हें दूतावास के आधिकारिक लिंक से पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

    Read In English : https://encounternews.in/latest-news/india-urges-citizens-to-exit-iran-as-security-concerns-escalate/

    देश छोड़ने की दी सलाह

    तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को अपनी पिछली सलाहों को दोहराते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों, पर्यटकों) से अपील की है कि वो बदलती स्थिति को देखते हुए वाणिज्यिक उड़ानों के साथ-साथ उपलब्ध साधनों का इस्तेमाल करके देश छोड़ दें। भारतीय दूतावास ने अपनी ऑफिशियल एडवाइजरी में कहा है कि 5 जनवरी को भारत सरकार के द्वारा एडवाइजरी की निरंतरता में और ईरान में बदलती हुई स्थिति को देखते हुए ईरान में मौजूद भारतीय नागरिक उपलब्ध परिवहन साधनों से ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।

    डॉक्यूमेंट तैयार रखने की दी गई सलाह

    दूतावास ने आगे दोहराया कि 14 जनवरी 2026 की एडवाइजरी के अनुसार एडवाइजरी में ईरान में मौजूद भारतीयों से सावधान बरतने विरोध प्रदर्शनों से बचने, दूतावास के संपर्क में रहने और अपने यात्रा एवं पहचान डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखने के लिए किहा है। मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और दूतावास के संपर्क विवरण भी दिए गए हैं। दूतावास ने यह सलाह दी है कि जिन भारतीयों ने दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है। उनसे अनुरोध है कि वो आधिकारिक लिंक के जरिए से रजिस्ट्रेशन करवा लें। यदि ईरान में इटंरनेट की समस्या के कारण नागरिक स्वंय पंजीकरण नहीं कर पा रहे हैं तो उनके भारत में रहने वाले परिवार के सदस्यों से यह पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

    अमेरिका और ईरान में बढ़ा तनाव

    बता दें कि ये एडवाइजरी अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के बाद जारी की गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु कार्यक्रम पर नए समझौते के लिए 10-15 दिनों का अल्टीमेटम दिया था। इससे असफल होने पर बहुत बुरे परिणाम की चेतावनी दी गई है। अमेरिका ने मध्य पूर्व में बड़े पैमान पर सैन्य तैनाती की है जिसमें वॉरशिप्स, फाइटर जेट्स और अन्य संसाधन भी शामिल हैं। ईरान में विरोध प्रदर्शन की झड़पें बढ़ रही हैं। इससे सुरक्षा स्थिति भी नाजुक हो गई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंका से क्षेत्र में युद्ध का खतरा मंडरा रहा है।  
  • Geeta University में हुआ धमाका, Canteen में लगी आग, देखें वीडियो

    Geeta University में हुआ धमाका, Canteen में लगी आग, देखें वीडियो

    40 फीट उछलकर गिरी Cafe की छत और सामान के टुकड़े

    इसरानाः पानीपत के इसराना क्षेत्र में नौल्था गांव स्थित गीता यूनिवर्सिटी में अचानक धमाका हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यूनिवर्सिटी की कैंटीन में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय सिलिंडर फटने के कारण यह हादसा हुआ। दरअसल, यूनिवर्सिटी के कैफे नंबर 14 में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि कैफे की छत और भारी सामान के टुकड़े 40 फीट ऊपर तक उछल गए। हादसे में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई छात्र-छात्राओं ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार देर रात कैफे में कर्मचारी खाना तैयार कर रहे थे और छात्र डिनर कर रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रसोई में गैस बर्नर या पाइप खुला रह गया, जिससे गैस रिसाव हुआ। देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग पर काबू पाने की कोशिश के बीच अचानक गैस सिलेंडर में भीषण धमाका हो गया। इसकी चपेट में आकर 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ब्लास्ट होते ही वहां खाना खाने आए दर्जनों छात्र-छात्राओं ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। कैफे के सामने स्थित गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने घटना का वीडियो बनाया। वीडियो में आग की लपटें आसमान छूती नजर आ रही हैं। छात्राएं घबराई आवाज में कहती सुनाई दे रही हैं कि इतने छोटे फायर एक्सटिंगुइशर से इतनी बड़ी आग कैसे बुझाई जाएगी। इसी दौरान जोरदार धमाका होता है और स्क्रीन पर आग का विशाल गोला दिखाई देता है। धमाके के बाद यूनिवर्सिटी स्टाफ और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। तुरंत डायल 112 और दमकल विभाग को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कैफे पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। इसराना थाना प्रभारी महिपाल के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने शुरुआत में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बताया। लेकिन घटनास्थल के वीडियो और हालात सिलेंडर ब्लास्ट की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस अब सुरक्षा मानकों और लापरवाही की जांच कर रही है। रसोई में काम कर रहे तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी स्थिति पर अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।
  • शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू, सरकार को बढ़े राजस्व की उम्मीद

    शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू, सरकार को बढ़े राजस्व की उम्मीद

    शिमला: प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 की अवधि के लिए लागू होगी। इस वर्ष राज्य सरकार ने खुदरा शराब इकाइयों के आवंटन को पारदर्शी ऑनलाइन ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से करने को स्वीकृति प्रदान की है। पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.hptax.gov.in) और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल (https://egovef.hptax.gov.in/) पर उपलब्ध करावाया गया है। पोर्टल को सीधे https://eauction.gov.in/ngauction पर भी एक्सेस किया जा सकता है।

    ई-नीलामी, इकाई-वार आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक खुदरा आबकारी शराब इकाई के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी। आवेदक अपने घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन बोली प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों की शराब इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

    दस्तावेजों की जांच 25 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। खुदरा शराब इकाइयों की नीलामी 28 फरवरी 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित होगी।
    सिरमौर, ऊना और बद्दी जिलों के लिए आवेदन 24 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 26 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे तक होगी। नीलामी 2 मार्च 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के लिए आवेदन 25 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः30 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 27 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 2 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 3 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक होगी।

    मंडी और नूरपुर के लिए आवेदन 26 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 28 फरवरी, 2026 शाम 6ः15 बजे तक जमा किए जा सकेंगे। दस्तावेजों की जांच 28 फरवरी शाम 6ः30 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक की जाएगी। नीलामी 5 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
    शिमला और कुल्लू जिलों के लिए आवेदन 27 फरवरी, 2026 शाम 6ः55 बजे से 3 मार्च, 2026 शाम 6ः15 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। दस्तावेजों की जांच 3 मार्च शाम 6ः30 बजे से 6 मार्च, 2026 शाम 6ः55 बजे तक होगी। नीलामी 7 मार्च, 2026 को सुबह 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

    राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों को निर्धारित ई-नीलामी पोर्टल पर वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (डीएससी) के माध्यम से पंजीकरण करना अनिवार्य हैं। उन्होंने संभावित बोलीदाताओं को परामर्श दिया कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। ये सभी दस्तावेज विभागीय वेबसाइट और ई-नीलामी पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे।

     

  • Punjab News: घर में लगी आग, 85 हजार की नगदी सहित सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में लगी आग, 85 हजार की नगदी सहित सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के नजदीक गांव भानोकी में घर में अचानक आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। इस घटना में घर का सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक सुखवंत सिंह ने बताया कि सुबह 7 बजे के पास उनकी माता चाय बनाने के लिए उठी थी, लेकिन उस समय कोई घटना नहीं हुई। इस दौरान अचानक घर में धुंआ निकलने लगा।

    जिसके बाद गांव वासी मदद के लिए आगे आए। लोगों द्वारा जब आग पर काबू पाने की कोशिश की तो आग भड़कने लग गई। घर में आग लग गई। इस दौरान आग अचानक तेजी से घर में फैल गई और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सुखवंत के मुताबिक घटना में उनका 3 से 4 लाख का नुकसान हो गया। आग में 85 हजार की नगदी सहित जरूरी दस्तावेज नष्ट हो गई। आग लगने के कारणों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।

    हादसे को लेकर परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। इसकी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोगों की मदद से सामान को घर से बाहर निकाला जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि उनका गांव काफी ज्यादा हटकर है, जिसके कारण दमकल विभाग की टीम नहीं पहुंच सकती। इसलिए लोगों की मदद से ही आग पर काबू पाया गया।